Friday, September 20, 2024
Breaking News

भव्य एवं दिव्या होगा श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ : स्वामी श्री भरत दासाचार्य

वृंदावन। हिंदू धर्म में कार्तिक मास का विशेष महत्व बताया गया है इस माह में किए गए धार्मिक अनुष्ठान दान आदि का कई गुना फल प्राप्त होता है।
इसी क्रम में श्रीधाम वृंदावन के परिक्रमा मार्ग स्थित कुंभ मेला क्षेत्र में 19 नवंबर से 27 नवंबर तक विराट आयोजन किया जा रहा है जिसमें 108 वां 108 कुंडीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए स्वामी श्री भरत दासाचार्य महाराज ने बताया कि वे अब तक 107 महायज्ञ करवा चुके हैं जिसमें 108 कुंडीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ देश के विभिन्न स्थानों पर अब तक संपन्न हो चुका है। इस बार 108 वां महायज्ञ श्रीधाम वृंदावन की पवित्र कुंभ मेला क्षेत्र में आयोजित किया जा रहा है। इस महायज्ञ में देश के कोने-कोने से हजारों भक्त इस आयोजन में सम्मिलित होने आएंगे। पुराणों में कहा गया है कि इस तरह के महायज्ञ के दर्शन मात्र से व्यक्ति को हवन करने का पुण्य फल प्राप्त होता है।
महायज्ञ के मुख्य यज्ञ आचार्य बालकृष्ण जी ने बताया कि यह लक्ष्मी नारायण महायज्ञ पूर्ण विधि विधान के साथ संपन्न कराया जाएगा जिसमें हवन करने वाले और करने वाले दोनों को नियमों का पूर्ण रूप से पालन करना होगा।
मीडिया प्रभारी महेश खंडेलवाल ने महाराज श्री के जीवन परिचय देते हुए कहा कि परमपूज्य स्वामी जी का प्रथम बार आगमन बृज की पवित्र भूमि में सन् 1963 में हुआ। स्वामी जी का जन्म एवं गुरु स्थान लक्ष्मण बाग, रीवा, म०प्र० है।

Read More »

महापौर ने निगम क्षेत्र में लगभग 42 लाख रू. के निर्माण कार्याे की रखी नींव

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास संकल्पना को साकार करने हुए शनिवार को नगर निगम की महापौर कामिनी राठौर ने शहर के चार प्रमुख जगहों पर निर्माण कार्याे का भूमि पूजन कर शुभारम्भ किया।
महापौर ने सबसे पहले वार्ड नं. 02 नगला मिर्जा बड़ा में डा. सुरेश से कौशलेन्द्र मास्टर तक कच्ची गली में आर.सी.सी. नाली व कलर्ड स्ट्रिप के साथ इण्टरलॉकिंग द्वारा सड़क निर्माण कार्य भूमि पूजन कर किया गया। यह निर्माण कार्य लगभग छह लाख 43 हजार रू. से कराया जायेगा। इसी के साथ वार्ड नं. 8 बौधाश्रम में लगभग 12 लाख 86 हजार रू. सेे अम्बेडकर पार्क से भूरी सिंह प्रेस वाले के मकान तक क्षतिग्रस्त सड़क में सी.सी. सड़क निर्माण कार्य का शुभारम्भ हवन पूजन कर किया। वहीं वार्ड नं. 5 मो. अम्बेडकर पार्क में रामवीर तारबाबू तक बी.एम.डब्लू तक एवं अजय की दुकान से रघुवीर दरोगा के मकान तक क्षतिग्रस्त गली में सी.सी. द्वारा सडक सुधार निर्माण कार्य शुभारम्भ किया गया।

Read More »

विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान, प्रयागराज के अंतर्गत माध्यमिक शिक्षा विभाग के तत्वाधान में जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ निशा अस्थाना के निर्देशन में 51 वीं जवाहरलाल नेहरु बाल विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन तिलक इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य राकेश कुमार, नोडल अधिकारी अश्वनी कुमार जैन एवं कार्यक्रम प्रभारी कमलेश शर्मा के संयोजन में किया गया।
अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि इस प्रदर्शनी का मुख्य विषय समाज के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी है। जिसमें पाँच उपविषय स्वास्थ्य, पर्यावरण, कृषि, संचार और परिवहन एवं कंप्यूटेशनल सोच है। इस प्रदर्शनी में विद्यालय के 32 विद्यार्थियों ने परमाणु रिएक्टर मॉडल, डायलिसिस मॉडल, स्मार्ट सिटी, चंद्रयान 3 मॉडल, हाइड्रोलिक लिफ्ट, वैक्यूम क्लीनर, रेन वाटर हार्वेस्टिंग आदि अत्यंत आकर्षक मॉडल बनाए गए। निर्णायक मंडल की भूमिका का संतोष शर्मा, कमलेश शर्मा एवं आशीष देव द्वारा किया गया। जिसमें प्रथम स्थान शनी, द्वितीय स्थान विकास ठाकुर एवं तृतीय स्थान पुष्पेन्द्र ने प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन पंकज भारद्वाज ने किया।

Read More »

व्यापारियों ने जीएसटी में खामियों को दूर करने की मांग

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा एवं महामंत्री डॉक्टर दिलीप सेठ, राजेंद्र गुप्ता के आह्वान पर जिलाध्यक्ष रवीन्द्र लाल तिवारी एवं महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा के नेतृत्व में व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल जिला मुख्यालय स्थित जीएसटी विभाग कार्यालय पहुंचा। जहॉ प्रतिनिधि मंडल ने कमिश्नर राज्य कर उत्तर प्रदेश शासन के नाम एक सात सूत्री ज्ञापन सौंपा है। जिसमें कहा कि एक जुलाई 2017 से देश में जीएसटी व्यवस्था शुरू की गई थी। प्रदेश में वर्ष 2017-18 व 2018-19 के नोटिस जारी किए गए और अभी भी जारी किये जा रहे हैं। जिससे प्रदेश के व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है। पूरे देश में उत्तर प्रदेश ही एकमात्र ऐसा राज्य है। जिसमे इतने बड़े पैमाने पर नोटिस जारी करने का क्रम जारी है। जिनका शीघ्र ही समाधान कराया जाए। ब्याज की दर 18 प्रतिशत वार्षिक है जो कि बहुत अधिक है। जिसको छह प्रतिशत किया जायें। व्यापारियों ने जीएसटी की खामियों को सही करने की मांग की है।

Read More »

भवन निर्माण श्रमिकों को दिया गया विभिन्न योजनाओं का लाभ

फिरोजाबाद: जन सामना संवाददाता। श्रम विभाग द्वारा तिलक इंटर कॉलेज में भवन निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 1108 भवन निर्माण श्रमिक के लाभार्थियों को जनप्रतिनिधियों द्वारा चार करोड़, 47 लाख, 20 हजार रू. की धनराशि के चौक का वितरण किया गया।
शनिवार को नगर विधायक मनीष असीजा, महापौर कामिनी राठौर एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार ने मातृत्व, शिाशु एवं बालिका मदद योजना के 589 लाभार्थियों को 25 हजार रुपये की साबधि प्रदान एवं आर्थिक सहायता प्रदान की गई। कन्या विवाह सहायता योजना के अंतर्गत 509 लाभार्थियों को पुत्रियों के विवाह उपरान्त आर्थिक सहायता प्रदान की गई। मृत्यु एवं दिव्यांगता सहायता योजना के अंतर्गत 10 मृतक श्रमिकों के परिवारजनों को सहायता प्रदान की गई। सहायता प्रदान की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर विधायक मनीष असीजा द्वारा ने श्रम विभाग की योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिये। साथ ही श्रमिकों योजनाओं की बारीक से जानकारी प्रदान की।

Read More »

किसान खेतों में पराली न जलायें-जिलाधिकारी

हाथरस। तहसील समाधान दिवस के पश्चात् जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने किसानों को जागरूक करने के उद्देश्य से तहसील सिकंद्राराऊ परिसर से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा किसानों से फसलों के अवशेष न जलाने का आवाहन किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि किसान खेतों में बचे फसल अवशेष को खेत में ही जला देते हैं। फसल अवशेषों को जलाने से मिट्टी का तापमान बढ़ता है। जिससे मिट्टी में उपलब्ध जैविक कार्बन जल कर नष्ट हो जाते है। इससे मिट्टी की उर्वरा शक्ति कम हो जाती है और धीरे-धीरे मिट्टी बंजर होती चली जाती है। अवशेष को जलाने से मिट्टी में नाइट्रोजन की भी कमी हो जाती है। जिसके कारण उत्पादन घटता है और वायुमंडल में कार्बन डाइआक्साइड की मात्रा बढ़ती है। इससे वातावरण प्रदूषित होने से जलवायु परिवर्तन होता है। उन्होंने कहा कि किसान जागरूकता के अभाव में पराली जला रहे है। पराली जलाने से हमारे मित्र कीट भारी संख्या में मारे जाते हैं। मृदा के अंदर के हमारे मित्र सूक्ष्मजीव जो खेती में बहुत ही आवश्यक है, वे भी जलने की वजह से मारे जाते हैं, जिससे मृदा की संरचना खराब होती है।

Read More »

पात्र विद्यार्थियों के मतदाता सूची में जोड़े गये नाम

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ निशा अस्थान के निर्देशन में डीएवी इंटर कॉलेज में ईएलसी सहायक नोडल अधिकारी हिमांशु शर्मा के द्वारा ऑनलाइन और ऑफलाइन पात्र विद्यार्थियों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने का कार्य किया गया।
इस अवसर पर पर प्रधानाचार्य डॉ उपेंद्र नाथ शर्मा ने बताया कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं को फॉर्म नंबर 6 दिया गया। विद्यार्थियों के ऑनलाइन फॉर्म भरकर रजिस्ट्रेशन किया गया। ईएलसी के सहायक नोडल अधिकारी हिमांशु शर्मा ने बताया भाग संख्या 12, 13, 14, 15, 16, 17 के बीएलओ प्रियंका कौशिक, रजनीश, मनीष पचौरी, बृजबाला, मंजुला शर्मा, ममता मिश्रा आदि ने पात्र विद्यार्थियों को मतदाता सूची में नाम जोड़े गए है।

Read More »

आलाधिकारियों ने सुनीं जनता की शिकायतें

रायबरेली, जन सामना संवाददाता। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी हर्षिता माथुर व एसपी आलोक प्रियदर्शी ने तहसील सलोन में लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान जिलाधिकारी ने लोगों की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों को हस्तांतरित करते हुए समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया।
जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के सामने बिजली, पानी, सड़क, सुरक्षा, पेंशन और भूमि विवाद से संबंधित मामले आए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। भूमि संबंधी मामलों में राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मामले की जांच कर समस्या का निस्तारण करें। भूमि संबंधी वादों में दोनों पक्षों की बातें अवश्य सुनी जाए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने भी पुलिस विभाग से संबंधित लोगों की समस्याएं सुनीं।

Read More »

अन्तरविद्यालयीय समूह नृत्य प्रतियोगिता का किया आयोजन

कानपुर नगरः जन सामना संवाददाता। रोटरी क्लब ऑफ कानपुर द्वारा आयोजित अन्तरविद्यालयीय समूह नृत्य प्रतियोगिता लाजपत भवन मोतीझील में आयोजित की गई। मुख्य अतिथि के रुप में मण्डलाध्यक्ष रो० विवेक गर्ग ने कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। क्लब अध्यक्ष रो० पी० एन० जैन ने पधारे सभी सदस्यों का स्वागत किया तथा सचिव रो० श्याम मेहरोत्रा ने आगामी कार्यक्रमो की जानकारी दी। बताया कि शहर के 10 स्कूलों से 13 टीमों के करीब 400 छात्र-छात्राओं ने रात-दिन मेहनत कर इस प्रतियोगिता में भाग लिया। तालियों की गड़गड़ाहट से हॉल गुजंता रहा। बच्चों की पौशाकें हो, प्रोप हो या संगीत हो या फिर स्टेज बैंक ग्राउण्ड हो बहुत ही मनमोहक तक लोगो का कहना था कि बहुत समय के बाद ऐसा कार्यकम शहर में देखने को मिला। यह तभी सम्भव हुआ जब क्लब के सदस्यो स्कूल की अध्यापिकाओं व छात्र-छात्राओं के अभिभावकगणों के संयुक्त प्रयासों से सम्भव हुआ। कार्यकम के समापन दौरान सभी बच्चो को सार्टीफिकेट, स्वल्पाहार तथा विजयी स्कूलों की टीम को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया।

Read More »

क्रीड़ा प्रतियोगिता अमरवीर इंटर कालेज में सम्पन्न

चन्दौली। धानापुर 21 वीं ब्लॉक स्तरीय परिषदीय विद्यालयीय एथेटलिक क्रीड़ा प्रतियोगिता शनिवार को कस्बा स्थित अमरवीर इंटर कालेज में सपन्न हुई। खण्ड शिक्षा अधिकारी अवधेश नरायन सिंह ने विजेता एवं उपजेता प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह एवं मेडल देकर सम्मानित किया। धानापुर ब्लॉक अंतर्गत अमरवीर इंटर कालेज के मैदान में शनिवार को एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा एथेटलिक प्रतियोगिता हुई। जिसमें धानापुर विकास खंड के कुल 13 न्यायपंचायतों (संकुल केंद्र) से जुड़े परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओ ने पूरे मनोयोग से प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर की बालक वर्ग के 200 मीटर दौड़ में खड़ान के विनीत गोस्वामी और बालिका वर्ग में तोरवां की सृष्टि प्रथम, 400 मीटर प्राथमिक के बालक वर्ग में खडान के विनीत गोस्वामी एवं बालिका वर्ग में रियंका खड़ान की प्रथम स्थान पर रहीं। उच्चप्राथमिक के बालक वर्ग 400 मीटर और 600 मीटर दौड़ में निदिलपुर के उदित और बालिका वर्ग में तोरवां की शालनी 600 मीटर में प्रथम रही। तोरवा की ही 400 मीटर में अंजली कुमारी प्रथम रही। वहीं दूसरी तरफ उच्च प्राथमिक बालक वर्ग के लम्बी कूद में तोरवा के शुभम यादव प्रथम तथा खड़ान के सतीश द्वितीय रहे । बालिका वर्ग में तोरवा की पलक यादव,प्रथम एवम अवहीँ सोनम द्वितीय रही । वही दूसरे चक्र में गोला फेक के बालक वर्ग में अवहीं के अमर कुमार प्रथम, डबरिया के कुनाल द्वितीय रहे । बालिका वर्ग में खडान की प्रीति प्रथम एवम डबरिया की अर्चना द्वितीय रही । प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों द्वारा मेडल तथा अन्य पुरस्कार देकर सम्मनित किया। इस दौरान खण्ड शिक्षा अधिकारी अवधेश नरायन सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलों को भी बढ़ावा देने की जरूरत है। जिस तरह से गांवो से निकल विद्यालयों की छात्र छात्राओं ने अपने हुनर से ब्लाक स्तर पर परचम लहराया है। एक दिन यही प्रतिभायें प्रदेश एवं देश स्तर पर खेल के अलग अलग विधाओं का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Read More »