Monday, September 23, 2024
Breaking News

मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत में पत्थर मार कर भीड़ ने दंपत्ति को किया घायल

बिंदकी/फतेहपुर। दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने की भिडंत के बाद मौके पर एकत्र ग्रामीणों की भीड़ ने एक मोटरसाइकिल में सवार शिक्षक दंपति को ईट-पत्थर से मारकर घायल कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली क्षेत्र के दरवेशाबाद गांव पर स्थित पेट्रोल पंप के पास मंगलवार को दोपहर लगभग 2 बजे दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने जोरदार भिडंत हो गई, जिसमें सवार शिक्षक दंपति राकेश निषाद पुत्र रोशनलाल उम्र 30 वर्ष तथा उनकी पत्नी सरिता देवी उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम गजईपुर थाना जाफरगंज जनपद फतेहपुर हाल-मुकाम मोहल्ला नई कॉलोनी ललौली रोड कस्बा बिंदकी, कोतवाली बिंदकी घायल हो गए।

दुर्घटना के बाद दूसरे मोटरसाइकिल सवार के स्थानीय होने के कारण भीड़ ने उल्टा दंपति के ऊपर ही ईंट और पत्थरों से मारकर घायल गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिन्हें पुलिस ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया।

Read More »

आलाधिकारियों ने गांधी व शास्त्री जयंती पर दी पुष्पांजलि

मथुरा। कलेक्ट्रेट स्थित स्वच्छता वाटिका में जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व योगानंद पांडेय, सभी उप जिलाधिकारियों तथा कलेक्ट्रेट में अधिकारियों व कर्मचारियों ने देश के दो महापुरूषों की जयंती भव्य पूर्वक मनाई। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि सत्य, अहिंसा, प्रेम और स्वच्छता के संस्कार को आत्मसात कर श्रामराज्यश् की संकल्पना के साथ देश और समाज के विकास में निरंतर अग्रसर रहने हेतु संकल्पित रहना चाहिए। जहां गांधी जी ने हमें सत्य और अहिंसा का पाठ पढ़ाया वहीं लाल बहादुर शास्त्री जी ने सौम्यता, शालीनता का पाठ पढ़ाया। इन दो महापुरूषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित करने के पश्चात कलेक्ट्रेट के साथियों ने महात्मा गांधी जी का प्रसिद्ध भजन ‘‘रघुपति राघव राजा राम‘‘ गाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर बोलते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि दोनों विभूतियों के विचार आज भी प्रासंगिक है। दोनों ने हमें यह सिखाया कि अपने अन्दर व्याप्त बुराइयों पर दृढइच्छा शक्ति से नियंत्रण किया जा सकता है। उन्होंने गांधी जी के इस विचार पर जोर देकर कहा कि जितनी आवश्यकता हो उतना ही उपयोग करें, क्योंकि प्रकृति मनुष्य की आवश्यकता को पूरा कर सकती है, लालच को नही, यह लालच मनुष्य जाति के व्यक्तित्व के विनाश का प्रमुख कारण बनी हुई है।

Read More »

गांधी व शास्त्री जयन्ती मनाई, दी पुष्पांजलि

फतेहपुर। देश के राष्ट्रीय महापर्व को लेकर देश के दो महापुरुषों की प्रतिमा पर जयंती के अवसर पर माल्यार्पण एवं पुष्पमालाओं को अर्पित करते हुए विधायकों, पुलिस अधीक्षक तथा क्षेत्राधिकारियों ने सार्वजनिक स्थलों, सरकारी संस्थानों में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलवाई गई। साथ ही स्वच्छ अभियान के तहत साफ-सफाई पर पुरजोर कसते हुए जनपद के अलावा सभी तहसील क्षेत्रों में धूमधाम से जयंती को मनाया गया।
जनपद के पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक ने सोमवार को राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पमाला को अर्पित किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित अधिकारियों/पुलिस कर्मियों को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी के जीवनी पर प्रकाश डालकर बापू जी के बताये गये सत्य एवं अहिंसा के मार्ग में चलने हेतु प्रेरित किया गया तथा सभी को अपने आस-पास स्वच्छ वातावरण बनाये रखने की अपील की गई और बताया गया कि स्वच्छता से ही मनुष्य स्वस्थ्य और निरोग रहता है। कार्यक्रम के अवसर पर उपस्थित अधिकारियो और कर्मचारियों को कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गयी। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा भी पुलिस कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित किया गया और पुलिस कार्यालय में नियुक्त समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगणों को अपना आवास तथा कार्यालय को साफ-सुथरा रखने के साथ स्वच्छता की शपथ दिलायी गयी।

Read More »

सारथी रसोई में मिल रहा जरूरतमंद को लाभ

बागपत। जनपद के बड़ौत नगर में सारथी वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में सारथी की दसवीं रसोई सफ़लतापूर्ण सम्पन्न हुई।
सोमवार को रसोई का उदघाटन अमन जैन साहित्य कवि ने किया। उन्होंने बताया समाज के हर तबके के लोग विद्यार्थी, कामकाजी व्यक्ति, रिक्शा चालक, दुकानदार और राहगीर भी खाने के लिए स्टॉल के आगे लाइन लगाते हैं। इस पहल को सारथी का नाम दिया गया है। सर्वप्रथम अन्नपूर्णा माता को भोग समर्पित किया गया। तत्पश्चात सारथी की रसोई का शुभारंभ हुआ। सारथी वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष वंदना गुप्ता ने अपनी पूरी टीम के साथ जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया।
विपिन सिंघल ने बताया कि मात्र 5 रुपये में भरपेट भोजन की यह पहल जरूरतमंदों को लाभान्वित कर रही है।

Read More »

पुलिस पार्टी पर फायर करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

बागपत। उत्तर प्रदेश में बागपत के खेकड़ा क्षेत्र में थाना पुलिस ने पुलिस पार्टी पर फायर करने वाले एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध हथियार व कारतूस बरामद किया है।
पुलिस उपाधीक्षक प्रीता सिंह ने बताया कि बागपत पुलिस की ओर से जनपद में अपराधों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना खेकड़ा पुलिस द्वारा चौकिंग के दौरान पशु क्रूरता अधिनियम में पुलिस पार्टी पर फायर करने वाले हिस्ट्रीशीटर 01अभियुक्त आस मोहम्मद उर्फ आसु पुत्र उमर निवासी कस्बा रटौल को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 01 अवैध पौनिया, 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस, तथा 01 पिकअप गाड़ी बरामद हुई है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त पर विभिन्न थानों में करीब एक दर्जन विभिन्न धाराओं में मुकदमे पंजीकृत है। जिसकी गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना खेकड़ा पर पशु क्रूरता अधनियम व आर्म्स एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
-विश्व बंधु शास्त्री

Read More »

गोबर से पेंट बनाने की फैक्ट्री का हुआ उद्घाटन

मथुरा: श्याम बिहारी भार्गव। विकासखंड मथुरा की ग्राम पंचायत राल में देवरहा बाबा गऊशाला में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत गठित पार्वती स्वयं सहायता समूह द्वारा स्थापित गोबर से पेंट बनाने की फैक्ट्री का आज उद्घाटन हुआ।
उद्घाटन कार्यक्रम में माननीय विधायक बलदेव पूरन प्रकाश, माननीय विधायक गोवर्धन मेघश्याम सिंह, माननीय विधायक मांट राजेश चौधरी, माननीय सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा, जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना, सीवीओ विपिन गर्ग, डीसी मनरेगा दुष्यंत कुमार सहित स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रही। पेंट बनाने की यह फ़ैक्ट्री पार्वती स्वयं सहायता समूह तथा श्री गंगा एंटरप्राइजेज के मध्य एम० ओ०यू० के आधार पर स्थापित की गई है जिसकी अनुमानित लागत कुल 24 लाख रू० है। इसमें से 2 लाख रुपये समूह द्वारा वहन किए जाएँगे तथा शेष धनराशि श्रीगंगा एंटरप्राइजेज द्वारा वहन की जायगी, यह धनराशि पाँच वर्षों में पेंट फैक्टरी से होने वाले लाभांश से अदा की जाएगी। पेंट फैक्टरी से होने वाले लाभांश का समूह तथा श्री गंगा एंटरप्राइजेज के मध्य वितरण किया जाएगा।

Read More »

विभिन्न उत्पादों के लिए जल्द बनेगा कामर्शियल हब

बागपत। उत्तर प्रदेश का बागपत जनपद, जल्द ही कामर्शियल हब बनने की ओर अग्रसर है। इसके लिए प्रशासन स्तर पर कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
बागपत में जिला उद्यान विभाग अधिकारी दिनेश कुमार अरुण की अध्यक्षता में आयोजित जनपद के 13 किसान उत्पादक संघों की बैठक में तय किया गया कि सभी संघों को मिलाकर एक किसान उत्पादक फेडरेशन गठित किया जाएगा, जिसकी प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। उन्होंने बताया फेडरेशन के गठन से किसानों के लिए दूरगामी सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। संचालन डीआरपी अमित कुमार ने किया। बैठक में बिनौली किसान उत्पादक संघ के सभापति मास्टर देवेंद्र राणा, निदेशक विश्व बंधु शास्त्री, विजेंद्र राणा, देशवीर नैन, बड़ौत एफपीओ से योगेंद्र पंवार, पिलाना से विनोद त्यागी तथा जनपद गाजियाबाद के भी कई उत्पादक संघ के निदेशकों ने इस बैठक में भाग लिया। उन्होंने बताया कि आगामी बैठक 8 अक्टूबर रविवार को होगी जिसमें फेडरेशन को मूर्त रूप दिया जाएगा। बिनौली किसान उत्पादक संघ के सभापति मास्टर देवेंद्र सिंह राणा ने बताया, इससे एफपीओ से जुड़े किसानों की आर्थिक स्थिति में तो सुधार आएगा ही, साथ ही बागपत का नाम भी बाजारीकरण में ऊपर होगा। डीआरपी अमित कुमार ने बताया कि प्रत्येक एफपीओ का मुख्य उत्पाद गुड़ होगा।

Read More »

बापू व शास्त्री की जयंती पर पुष्प अर्पित कर किया नमन

ऊंचाहार, रायबरेली। नगर पंचायत ऊंचाहार की चेयरपर्सन ममता जायसवाल व उनके प्रतिनिधि कृष्णचंद्र जायसवाल (टिल्लू भैया) समेत सभी सभासदों ने कार्यालय परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती को उत्साह के साथ मनाया। 02 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती के साथ-साथ पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के रूप में भी मनाया जाता है। कार्यालय परिसर में अधिशाषी अधिकारी ऊंचाहार, चेयरपर्सन व प्रतिनिधि एवं सभी सभासदों ने दोनो महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें नमन किया। चेयरपर्सन ममता जायसवाल ने कहा कि हमें महापुरुषों के जीवन चरित्र , आदर्शाे और मूल्यों को आत्मसात करते हुए अपने जीवन में परिलक्षित करना चाहिए। इसके साथ ही सभी ने मिलकर स्वच्छता के संकल्प को दोहराया।

Read More »

सरस्वती विद्या मंदिर में महात्मा गांधी व शास्त्री की मनाई गई जयंती

ऊंचाहार, रायबरेली। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज एनटीपीसी ऊंचाहार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर विद्यालय के उपाध्यक्ष राजेश सिंह, कोषाध्यक्ष आर. पी. बाथम एवं वरिष्ठ सदस्य गया प्रसाद गुप्ता ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उद्यमिता विकास की दृष्टि से विद्यालय के स्वावलंबी- उद्यमी पुरातन छात्रों – आशीष गुप्ता, मनीष वर्मा, शिवाकांत वर्मा, आशीष वर्मा एवं अन्य कई उद्यमियों ने कहा कि सेवक नहीं सेवा- योजक बनिये।
वैचारिक कार्यक्रम के पश्चात स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें पदाधिकारी एवं छात्र शामिल हुए। मुख्य अतिथि एवं उपाध्यक्ष राजेश सिंह ने कहा कि वर्तमान में अनेक ऐसे क्षेत्र हैं जिनमें परिश्रम करके हम आत्मनिर्भर बन सकते हैं। कोषाध्यक्ष आर. पी. बाथम ने गांधी जी का आदर्श वाक्य दोहराया कि-स्वयं जुड़िए और सबको जोड़िए।

Read More »

NTPC: महात्मा गांधी व शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर मनाई गई जयंती

पवन कुमार गुप्ताः रायबरेली। महापुरुषों को याद करना एक ऐतिहासिक क्षण की याद दिलाता है। इसी क्रम में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर एनटीपीसी ऊंचाहार में परियोजना के महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) आलोक कुमार त्रिपाठी ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर भी पुष्पांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर आलोक कुमार त्रिपाठी ने कहा कि महात्मा गांधी ने अपना पूरा जीवन राष्ट्र को समर्पित कर दिया और अपने हरेक कार्य के माध्यम से देश को बेहतर बनाने में लगातार योगदान दिया। महात्मा गांधी हरेक भारतीय के लिए आदर्श हैं। ऐसे महापुरुष की जयंती पर हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि हम भी राष्ट्रहित में अपने कार्यों को समर्पित करेंगे। यह संकल्प ही राष्ट्र की ओर से राष्ट्रपिता को सच्ची श्रद्धांजलि सिद्ध होगा।

Read More »