Thursday, May 9, 2024
Breaking News

राहुल सन्देश यात्रा फिरोजाबाद में 16 से

2016-10-15-1-sspjs-skcफिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। राहुल सन्देश यात्रा जनपद फिरोजाबाद में 16 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक भ्रमण करेगी। प्रत्येक विधानसभा में तीन दिन और दो दिन का समय निर्धारित है। इस दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक अंजनी कुमार यादव एवं पूर्व सांसद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सूरज सिंह यादव उपस्थित रहेंगे।
वार्ता के दौरान ये जानकारी देते हुये जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी ने देते हुये बताया कि रूट चार्ट प्रदेश कार्यालय भेज दिया गया है। महानगर अध्यक्ष गुलाम जीलानी को प्रत्येक वार्ड में मीटिंग करने का निर्देश है। जिलाध्यक्ष को न्याय पंचायत स्तर एवं ब्लाॅक स्तर पर पार्टी मीटिंग एवं किसानों से संवाद कराने की जिम्मेदारी दी गयी है। प्रत्येक विधानसभा स्तर पर भ्रमण कार्यक्रम आवेदक प्रत्याशी जिन्होंने जिस विधानसभा से टिकट मांगी है उस विधानसभा में अपनी जिममेदारी निभायेंगे। जितने प्रत्याशी गंभीरतापूर्वक कार्यक्रम को सफल बनायेंगे। उसी गम्भीरता से उनको टिकट आवेदन का आकलन प्रदेश कार्यालय द्वारा किया जायेगा। समस्त ब्लाॅक अध्यक्ष फ्रण्टल संगठनों में यूथ कांग्रेस एनएसयूआई महिला कांग्रेस और सेवादल के अध्यक्षों की उपस्थिति अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त प्रदेश स्तर के पदाधिकारी और युवा कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी आदि साथ में रहेंगे। यह यात्रा 16, 17, 18 अक्टूबर को शिकोहाबाद, 19, 20, 21 को टूण्डला, 22 व 23 को फिरोजाबाद, 24 एवं 25 को जसराना के अलावा 26 व 27 को सिरसागंज में भ्रमण करेगी।

Read More »

छत से गिरकर महिला गंभीर रूप से घायल

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना उत्तर क्षेत्र के मौहल्ला दुली ब्रहामण धर्मशाला के समीप शनिवार की सुबह एक महिला छत से गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गयी। जिसको उपचार के लिए आगरा भेजा गया।
थाना उत्तर क्षेत्र के मौहल्ला दुली ब्रहामण धर्मशाला के समीप निवासी सोनू जिन्दल की 42वर्षीय पत्नी श्री मती प्रीति जिन्दल की शनिवार की सुबह अपने कमरे में लेटी हुई थी। अचानक वह कमरे से निकलकर छत पर चली गयी। उसी दौरान किसी तरह वह छत से नीचे गिर गयी। महिला के गिरने की आवाज सुनकर परिजनों के साथ-साथ आसपास के लोग भी मौके पर एकत्रित हो गये। परिजनों ने आनन-फानन में घायल महिला को उपचार के लिए किसी निजी अस्पताल में ले गये। जहां से उसको आगरा भेजा गया।

Read More »

समाधान दिवस में आई छः शिकायतें

घाटमपुर, कानपुर, संवाददाता। नगर पालिका परिषद कार्यालय प्रांगण में अधिशाषी अधिकारी विमलापति कटियार की अध्यक्षता मंे समाधान दिवस का आयेाजन किया गया। जिसमें सफाई, बिजली समस्या, प्रकाश व्यवस्था, आदि की कुल छः शिकायतें प्राप्त हुईं। ई.ओ. विमलापति कटियार ने पालिका कर्मियों को मौके पर भेजकर सभी शिकायतों का मौके पर निस्तारण करवा दिया। अधिशाषी अधिकारी ने कर्मियों को सख्त हिदायत दी कि सफाई, पेयजल व मार्ग प्रकाश की शिकायत आने से पूर्व उसका निस्तारण हो जाना चाहिये। प्रत्येक माह के दूसरे सोमवार को आयेाजित होने वाला समाधान दिवस दशहरा व मोहर्रम की छुट्टी के कारण गुरूवार को सम्पन्न हुआ। इस मौके पर लेखा लिपिक एस0पी0 निगम, सतीश दीक्षित, अखिलेश दीक्षित, राजकुमार, अनिल गुप्ता, गुरूप्रसाद अशोक अवस्थी आदि लोग मौजूद रहे।

Read More »

भारतीय महिला महोत्सव-2016 का दिल्ली हाट में उद्घाटन

2016-10-14-8-sspjs-pibनई दिल्ली। महिला और बाल विकास मंत्री मेनका संजय गांधी ने आज जैविक उत्पादों से संबंधित भारतीय महिला महोत्सव-2016 का आईएनए, नई दिल्ली स्थित दिल्ली हाट में उद्घाटन किया। यह महोत्सव 14 से 23 अक्टूबर तक चलेगा। इस वर्ष इस महोत्सव में 230 स्टॉल लगाये जायेंगे और करीब 372 प्रतिभागी भाग लेंगे। इसमें दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और 23 राज्यों / संघ शासित क्षेत्रों के उत्पादक शामिल हैं। इस महोत्सव में कई जैविक उत्पादों जैसे भोजन, कपड़ा तथा फर्नीचर सहित व्यक्तिगत इस्तेमाल के कई उत्पादों को भी शामिल किया गया है।
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित एवं प्रायोजित, भारतीय महिला महोत्सव-2016 महिला उद्यमियों को लाभ पहुंचाने के लिए एक अच्छा कदम है और साथ ही जैविक खाद्य पदार्थों और उत्पादों को बढ़ावा देने का एक सही माध्यम भी है। भारतीय महिला महोत्सव-2016 का उद्देश्य जैविक वस्तुओं के स्वास्थ्य और पर्यावरण के लाभ पर प्रकाश डालना भी है साथ ही अर्थव्यवस्था के विकास में शामिल महिलाओं को एक मंच प्रदान करना भी है और इसके साथ ही दूर-दराज के क्षेत्रों में जैविक उत्पादन में लगे लोगों मुख्यत महिलाओं को एक सही मंच भी प्रदान करना है।

Read More »

सड़क हादसे में बाप-बेटे की मौत

2016-10-14-1-sspjs-arpanकानपुर, अर्पण कश्यप। नौबस्ता थाना क्षेत्र में आज सिमरा गाँव की तरफ से गलत दिशा से सड़क पार कर रहे बाप बेटे को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में ट्रक की टक्कर लगने से उछल कर 4 साल की बेटी दूर जा गिरी और बाल-बाल बच गयी। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र मे मातम छा गया। क्षेत्रीय लोगों ने मृतक के परिजनों के साथ गोपाल नगर नौबस्ता हाईवे जाम कर दिया व पथराव करते हुए मुआवजे की मांग करने लगे। मौके पर कई थानों की पुलिस समेत आलाधिकारियों ने हल्का बल इस्तेमाल कर मुवावजा व कार्यवाही का आश्वासन दे कर जाम खुलवाया। लोगों ने बताया कि नौबस्ता थाना क्षेत्र के केशव नगर निवासी पप्पू पासी के घर में पत्नी संगीता, 1 बेटा शेजल (7), लड़की मुन्नी (4) है। भाई शुभम के मुताबिक आज सुबह वो बच्चों को साईकल में बैठा कर स्घ्कूल छोड़ने जा रहा था। तभी गोपाल नगर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। मौके पर ही पिता व बेटे की मौत हो गई। जबकि मुन्नी गम्भीर रूप से घायल हो गई है।

Read More »

हिन्दू समन्वय समिति के प्रदेश अध्यक्ष बनाये गये अभिषेक जोशी

2016-10-14-6-sspjs-chandanकानपुर। हिन्दू जागरण मंच उत्तर प्रदेश में हिन्दू संगठन को गति देते हुये अभिषेक जोशी को हिन्दू समन्वय समिति उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष सर्वसम्मति से घोषित किया गया। हिन्दू जागरण मंच की ओर से सब ने बधाई दी और मिठाई बाटी। अभिषेक जोशी कहा कि दिये हुये दायित्व पर खरा उतरूगा और संगठन को मजबूत करूँगा। इस मौके के पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र मैंथानी, राकेश तिवारी, सुमित कश्यप आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Written By: Chandan Jayaswal

Read More »

16 अक्टूबर से राहुल गान्धी सन्देश यात्रा

2016-10-14-7-sspjs-shirajiघाटमपुर, कानपुर, शीराजी। घाटमपुर विधानसभा में कांग्रेस की स्थिति को मजबूत बनाने के लिये कांग्रेसियों ने कमर कस ली है। आज दोपहर स्थानीय कांग्रेस कार्यालय में घाटमपुर विधानसभा पूर्व प्रत्याशी नन्दराम सोनकर के नेतृत्व में जुटे कांग्रेसियों ने पत्रकारों से वार्ता कर जानकारी दी कि आगामी 16 अक्टूबर विधानसभा के जन-जन तक कांग्रेस महासचिव राहुल गान्धी के विजन व संदेश को पहुंचाने के लिये वृहद स्तर पर राहुल गान्धी सन्देश यात्रा का आयेाजन होने जा रहा है। यात्रा में मध्य प्रदेश कांगे्रस कमेटी महासचिव व पर्यवेक्षक आबिद सिद्दीकी, पूर्व सांसद राजाराम पाल, कानपुर मण्डल प्रभारी विनोद चतुर्वेदी, व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभिजीत सिंह सांगा की उपस्थिति प्रमुख रूप से रहेगी।

Read More »

स्वास्थ्य केन्द्र से बाइक चोरी

घाटमपुर, कानपुर, संवाददाता। सरकारी अस्पताल इलाज कराने गए यूवक की बाइक अज्ञात चोर चोरी कर ले गये, काफी तलाश के बाद भी बाइक का पता नहीं चलने पर पीड़ित ने स्थानीय पुलिस से शिकायत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बे के मुहल्ला जवाहर नगर पूर्वी निवासी राघवेन्द्र सिंह के पुत्र मानवेन्द्र सिंह ने स्थानीय पुलिस को बताया कि शुक्रवार दोपहर वह अपना इलाज करवाने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गया था। अस्पताल परिसर में हीरो पैसन मोटरसाइकिल खड़ी करके अन्दर चला गया, थोड़ी देर बाद जब वापस लौटा तो बाइक गायब थीं काफी ढूंढा तलाश किया लेकिन बाइक का कहीं पता नहीं चल रहा है। चोर बाइक में रखे कागजात आर0सी0 बीमा के कागज भी ले गये हैं।

Read More »

आइए जानेंः कैसे दिखें परफेक्ट

2016-10-14-2-sspjs-webपार्टी में परफेक्ट दिखने की चाहत भला किसकी नहीं होगी। लेकिन पार्टी पर सजने-संवरने और खूबसूरत दिखने की होड़ में अक्सर हम कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिससे हमारी सारी तैयारी फीकी पड़ जाती है। अगर इस अवसर पर आप भी परफेक्ट दिखना चाहती हैं तो मेकअप के दौरान जन सामना की ब्यूटी एडवाइजर व सी डब्लू सी ब्यूटी एंड मेक अप स्टूडियो की सेलिब्रिटी ब्यूटी एंड मेकअप एक्सपर्ट शालिनी योगेन्द्र गुप्ता द्वारा बताई गईं इन बातों का जरूर रखें ध्यान।
न लगें आउटडेटेड: मेकअप करते समय सबसे बड़ी गलती जो हम लोग अक्सर कर जाते हैं वह ये कि हम लोग पार्टी में मौसम और कलर के हिसाब से अपनी ड्रेस सेलेक्ट नहीं करते। इसके अलावा, बहुत डार्क और हेवी मेकअप कर लेते हैं। सबसे अहम व महत्वपूर्ण बात यह है कि मेकअप करते समय उसके लेटेस्ट ट्रेंड को जरूर जानें। कई बार हम पुराने तरीके से मेकअप करके महफिल में आउट आफ प्लेस नजर आते हैं इसलिए मेकअप हमेशा ट्रेंड के हिसाब से ही करें।
आंखों के लिए न्यूड मेकअप: लेटेस्ट ट्रेंड की यदि बात की जाएं तो इस समय आंखों पर न्यूड मेकअप का चलन है। आंखों को बिल्कुल लाइट रखने के लिए ब्राॅन्ज, सिल्वरिश गोल्ड, काॅपर या लाइट ब्राउन कलर के आइशैडो लगाएं। आंखों के कोनों पर डार्क ब्राउन कलर का आइशैडो लगाएं।
नाइट पार्टी के मेकअप में एक लाइन स्पार्कल की आइब्रोज के नीचे लगाकर हाइलाइट कर सकती हैं। आइलाइनर ब्लैक या ब्राउन कलर का सेलेक्ट कर सकती हैं और पलकों को घनी व खूबसूरत बनाने के लिए आइलैशज को आइलैश कर्लर से कर्ल करके लांग-लैश या मैजिक मस्कारा लगाएं। कंप्लीट लुक के लिए काजल जरूर लगाएं।

Read More »

14 से 21 तक मनाया जायेगा मातृत्व सप्ताह

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. पुष्कर आनंद ने नगर के बाईपास रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित वार्ता के दौरान जानकारी देते हुये बताया कि प्रदेेश के हर मां एवं बच्चे की समुचित देखभाल सुनिश्चित करने के लिये मातृत्व सप्ताह मनाये जाने का निर्णय लिया गया है जो कि 14 से 21 अक्टूबर 2016 तक आयोजित किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य एवं पोषण सेवायें देने के लिये आपके क्षेत्र के हर गांव में एक आशा व आंगनबाड़ी तथा क्षेत्रीय उपकेंद्र पर एएनएम सक्रिय रूप से कार्यरत हैं, जिनके द्वारा हर गांव में महीने में एक बार निश्चित दिवस पर ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस मनाया जाता है।

Read More »