Monday, September 23, 2024
Breaking News

चकर नगर तहसील दिवस में 192 शिकायतें पोर्टल पर दर्ज की गई

चकरनगर, इटावा, राहुल तिवारी। आज तहसील दिवस सभागार में जिला अधिकारी श्रीमती सेल्वा कुमारी जे व नवागंतुक तेज तर्रार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस मौके पर कड़े तेवर दिखाते हुए क्षेत्र के फायर ब्रिगेड की जमीन पर दो बार भू माफिया के द्वारा अवैध कब्जा करने के मामले को गंभीरता से लेते हुए भू माफिया के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर शासन के पोर्टल पर भू माफिया का नाम डालने का आदेश जारी किया। इस मौके पर 192 शिकायतें पोर्टल पर दर्ज की गई

Read More »

लोकतन्त्र में साहित्यकारों के योगदान विषय पर संगोष्ठी सम्पन्न

औरंगाबाद, बुलन्दशहर, जन सामना ब्यूरो। यहां जिला कृषि औधोगिक एवं सांस्कृति प्रदर्शनी स्थल के बेरनहाल में लोकतन्त्र में साहित्यकारों का योगदान विषय पर संगोष्ठी आहूत हुई। जिसकी अध्यक्षता सेवानिवृत्त कमिश्नर सुशील कुमार शर्मा ने की। संगोष्टी का शुभारम्भ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्ज्वलित करके भारत सरकार के पूर्व केन्दीय मंत्री संघप्रिय गौतम ने किया। संगोष्टी का सम्बोधित करते हुये जगतपाल सिंह ने कहा कि साहित्य समाज का दर्पण अतः समाज साहित्य से ही सीख लेता है और तदनुसार कर्म करता है। साहित्यकारों को सम्बोधित करते हुये पूर्व केन्द्रीय मंत्री संघप्रिय गौतम ने कहा कि लोकतन्त्र हिन्दुत्व का प्राण है। सब मिल जुलकर नीतिगत फैंसलाकर उनको धरातल पर उतारकर अमल करें। तभी सामाजिक समरस्ता व सदभाव का वातावरण बनकर राष्ट्र को सुसम्पन्न व स्मृद्धिशाली बना सकेगा। इस अवसर पर कविता रानी, पूर्व विधायक, मुन्शीलाल गौतम, डा0 लोकेष शर्मा आदि ने भी सम्बोधित किया। इसका कुशल संचालन रमेश चन्द्र पाण्डेय द्वारा किया गया। अन्त में कार्यक्रम के संयोजक साहित्यकार राजेश गोयल ने सभी का आभार प्रकट किया।

Read More »

आरएस एस का पथ संचलन सम्पन्न

औरंगाबाद, बुलन्दशहर, जन सामना ब्यूरो। कस्बे में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा नव वर्ष के अवसर पर स्वयं सेवकों द्वारा पथसंचलन का आयोजन किया गया। संचलन सरस्वती शिशु मंदिर से प्रारम्भ होकर नगर के मुख्य मुख्य मार्गाें से निकला। इस शुभारम्भ क्षेत्रीय विधायक संजय शर्मा द्वारा किया गया। पथ संचलन में राजकुमार लोधी, जर्नाधन अवस्थी, रमेष चन्द पाण्डेय, अजय शर्मा, नरेश तायल, जयप्रकाश गुप्ता, मनोज गुप्ता, ओमप्रकाश गौतम, दीवान सिंह सैनी, देवीसरन, दुलीचन्द सैनी, अशोक लोधी आदि उपस्थित रहे।

Read More »

डाक सेवाओं ने जन सरोकार के साथ रचे नित्य नए आयाम -डाक निदेशक

केंद्र सरकार की तमाम अग्रणी योजनाओं को लागू करने में डाक विभाग की अहम भूमिका -डाक निदेशक केके यादव
जोधपुर, राजस्थान, जन सामना ब्यूरो। डाक विभाग प्रधानमंत्री मोदी जी की ’’डिजिटल इण्डिया’’ और ’’वित्तीय समावेशन’’ संकल्पना को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। देश के हर कोने में, हर दरवाजे पर डाक विभाग की पहुँच है और वह लोगों के सुख-दुःख में बराबर रूप से जुड़ा हुआ है। डाक सेवाएं नवीनतम टेक्नोलोजी अपनाते हुए नित्य नए आयाम रच रही हैं।

Read More »

फांसी लगाकर दो लोगों ने दी जान

किसी को पत्नी की जुदाई तो कोई पुत्र की करतूत से परेशान
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो लोगो ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। दोनो ही शवों को इलाका पुलिस द्वारा कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। थाना रामगढ़ क्षेत्र के गांव शेखूपुर निवासी 22 वर्षीय हरीशबाबू पुत्र कालीचरन उर्फ कल्याण ने विगत रात्रि में अपने घर के कमरे में साडी से फांसी का फंदा बनाकर झूल गया। सुबह देर तक नही उठा तो परिजनों ने दरबाजे को खोलकर देखा तो उनके पैरो तले जमीन खिसक गयी। क्यो कि हरीशबाबू फंदे पर झूल रहा था। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। मृतक के परिजनों की माने तो हरीशबाबू की पत्नी पूनम अपने मायके शिकोहाबाद के गांव पोपी में रहती है। शादी के कुछ समय बाद से ही वह अपने मायके में रहने लगी बुलाने पर वह आने के लिए तैयार नही होती जिसके तनाब के चलते उसने यह कदम उठाया है।

Read More »

मारपीट में दो लोग घायल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अलग -अलग मारपीट की घटनाओं में दो लोग घायल हो गये। घायलों ने मारपीट करने वालों के खिलाफ थाने में तहरीर दी।थाना उत्तर क्षेत्र के सत्य नगर निवासी 40 वर्षीय डोरीलाल पुत्र भीमसैना को पडोस के ही एक व्यक्ति ने पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट कर घायल कर दिया। घायल ने मारपीट करने वालों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने घायल का डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। दूसरी घटना में थाना मटसैना के गांव रूपवास निवासी छोटेलाल पुत्र अजबसिंह को भी गांव के लोगो ने रंजिश को लेकर मारपीट कर दी। जिसने भी मारपीट करने वालों के खिलाफ थाने में तहरीर दी।

Read More »

नवरात्र के तीसरे दिन माता चन्द्रघंटा की हुई पूजा अर्चना

भक्तों ने जगह-जगह चढाये नेजे किया भण्डारा
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन घर -घर में माता चन्द्रघंटा स्वरूप् की पूजा अर्चना की गयी। माता के भक्तों ने घरों में कन्याओं को भी पूजन किया। शहर के विभिन्न क्षेत्रों से लोगो ने नेजे लेकर अपनी श्रृध्या स्थल पर जाकर चढाया। नवरात्रि के नौ दिन तक माता की रोजना पूजा अर्चना किसी ने किसी स्वरूप की देवी की हो रही है। आज तीसरे नवरात्र में तीसरी देवी की स्वरूपमय् चन्द्रघंटा देवी की पूजा अर्चना की गयी। सुबह से ही माता के भक्ता लगातार मन्दिरों में जाकर मंगलादर्शन कर रहे है। मन्दिर परिसर में माता की भेटों पर भक्त झुम रहे है।

Read More »

मन्दिरों में प्रसाद का हो रहा है अनादर

खोये की मिठाई मेबा को लिया जाता है रख लाई रेवडी को फैकते है कूडे में
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। नवरात्रि के चलते मन्दिरों में पूजा अर्चना के साथ प्रसाद चढ़ाने वालो की होड सी लग गयी है। हजारों की कीमत में रोजना मन्दिर में प्रसाद सामग्री चढ़ाई जा रही है। लेकिन मन्दिर कमैटी द्वारा प्रसाद का खुला अनादर किया जा रहा है।
कैला देवी मन्दिर कमैटी केवल पैसा बटोरने में लगी हुई है। प्रसाद की ओर कोई ध्यान नही दिया जा रहा है। माता के भक्त भी अंजाने में काफी लगती करते नजर आ रहे है। एक ओर तो वह नवरात्रि में माता रानी से अंजाने में हुए पाप के लिए माफी माॅगते है। लेकिन प्रसाद फैक कर एक ओर गलती कर रहे है। जो पैरो से कुचल रहा है। मन्दिर प्रशासन भी प्रसाद को एक कूडे की तहर फैक देता है। किसी भी प्रकार की साफ -सफाई के दौरान ध्यान नही रखा जा रहा है। पैरों में प्रसाद दबता है। उसके बाद मन्दिर में चढा प्रसाद भी एक ओर एकत्रित कर फैंकने का कार्य किया जा रहा है। खोये की मिठाई मैवा नारियल को रख लिया जाता है। लाई रेवडी को फैक दिया जाता है। जिसका खुलेआम अनादर मन्दिर कमेटी कर रही है।

Read More »

पुलिस ने भैस चोर गिरोह के चार लोगों को असलहों सहित दबोचा

मौके से एक अल्टोकार भी कि बरामद
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना सिरसागंज पुलिस ने विगत रात्रि में मुखबिर की सूचना पर चार भैस चोर अभियुक्तों को असलाहों सहित दबोच लिया। जिनके पास से तमंचा करतूस के साथ एक अल्टोकार भी बरामद की गयी। पकडे गये अभियुक्तों को जनपद के साथ पडोस के जिलों में भी अपराधिक इतिहास बताया गया। उक्त मामले की जानकारी देते हुए वार्ता के दौरान एसपी देहात महेन्द्र सिंह द्वारा बताया गया कि कुछ दिन पूर्व थाना सिरसागंज के गांव नगला अतरिया निवासी नेमसिंह पुत्र गन्दर्भ सिंह ने थाने में भैस चोरी का अभियोग दर्ज कराया था।

Read More »

योगी आदित्यनाथ जनपद में आयेगे कल…….

मुख्यमन्त्री के कार्यक्रम के लिए जनपद के साथ बाहर का फोर्स भी आया
जिलाधिकारी के साथ अपर पुलिसनिर्देशक ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ बुधवार की दोपहर पुलिस लाइन में आ रहे है। जिसको लेकर आज जिलाधिकारी नेहा शर्मा के साथ अपर पुलिस निर्देशन अजय कुमार आनन्द, पुलिस महानिरीक्षक आगरा राजा श्रीवास्तव एसएसपी डा0 मनोज कुमार ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते हुए पुलिस बल का सुरक्षा सम्बन्ध पाठ पढ़ाया। वही तैयारियों को देखने के लिए भाजपा के प्रदेश कार्यकारर्णी सदस्य नानकचन्द्र अग्रवाल के साथ जिला महानगर की टीम भी मौके पर पहुची।

Read More »