Monday, July 1, 2024
Breaking News

लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने के लिये निकाली मतदाता जागरूकता रैली

बिंदकी/फतेहपुर। बुधवार को नगर के कुंवरपुर मार्ग स्थित आजाद नगर में भारतीय युवा सभा की एक बैठक हुई। बैठक में भारतीय युवा सभा के प्रदेश महासचिव राहुल द्विवेदी ने संगठन के मजबूती पर जोर दिया। उन्होंने इस मौके पर अखिलेश त्रिपाठी को जिला अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की जिसमें जिलाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से लादकर भव्य स्वागत किया। इस मौके पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसका निर्वाहन करेंगे और संगठन को मजबूत करेंगे। बैठक के दौरान भारतीय युवा सभा के नगर अध्यक्ष आकाश सविता ने अपनी नगर कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें धीरू पटवा तथा शनि कुमार को नगर महामंत्री बनाया गया।

Read More »

उत्तर प्रदेश बोर्ड की परीक्षा में इस बार 76436 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

मथुराः जन सामना संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा गुरुवार से शुरू हो रही हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक भास्कर मिश्रा ने बताया कि बोर्ड परीक्षा 2024 में जनपद में कुल 76436 विद्यार्थी परीक्षा देंगे, जिनमें हाई स्कूल के 37908 एवं इंटरमीडिएट के 38528 परीक्षार्थी शामिल हैं। बोर्ड परीक्षाओं को लेकर मथुरा में 127 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जहां 76 हजार से ज्यादा छात्र छात्रा पेपर देंगे। बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो इसके लिए जिले को 19 सेक्टर में बांटा गया है। सोमवार को परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्र पहुंचाए गए। सभी 127 परीक्षा केंद्रों पर पेपर पहुंचाने के लिए 11 गाड़ियों की व्यवस्था की गई। परीक्षा की निरंतर निगरानी के लिए फ्लाइंग स्कॉट द्वारा निरीक्षण किया जाएगा। जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह निर्देश दिये हैं कि बोर्ड परीक्षा के समस्त मानकों का शत प्रतिशत अनुपालन करना एवं कराना सुनिश्चित करें। बोर्ड परीक्षा के समस्त नियमों की जानकारी के बारे में पूर्व में ही जानकारी दे दी गई थी। पुलिस अधीक्षक नगर को निर्देशानुसार हैं पुलिस बल की केंद्रों के अनुसार ड्यूटी लगा दी गई है।

Read More »

25 फरवरी को राष्ट्र को समर्पित होगा कांग्रेस के कार्यकाल में स्थापित ऐम्स, केंद्रीय मंत्री ने तैयारियों की समीक्षा की

रायबरेलीः पवन कुमार गुप्ता। जिले के अंदर कांग्रेस के कार्यकाल में दरियापुर में स्थापित (आयुर्विज्ञान संस्थान) ऐम्स को अब आगामी 25 फरवरी को राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा। 2012 में मनमोहन सिंह की सरकार में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (संशोधन) अधिनियम से एम्स की मंजूरी मिली थी और 2013 में स्थापना हुई। आगामी 25 फरवरी को प्रधानमंत्री वर्चुअल तरीके से एम्स रायबरेली को राष्ट्र को समर्पित करेंगे, जिसके लिए केंद्रीय मंत्री ने आज ऐम्स में तैयारियों की समीक्षा की।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रो० एसपी सिंह बघेल आज रायबरेली स्थित एम्स पहुँचे। वहां पहुँच कर उन्होंने बताया कि 25 फरवरी के दिन पीएम नरेंद्र मोदी राजकोट से वर्चुअल तरीके से एम्स रायबरेली को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। एम्स के लोकार्पण समर्पण कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के साथ प्रदेश सरकार के मंत्री और विधायक भी शामिल होंगे।

Read More »

एनडीपीएस में छह माह की सजा और सात हजार का जुर्माना

फिरोजाबाद। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के संयुक्त निर्देशन में मॉनिटरिंग सेल द्वारा प्रभावी पैरवी करते हुये ठोस साक्ष्य संकलन के आधार पर थाना लाइनपार पर पंजीकृत मुकदमे में आरोपी किताब सिंह को न्यायालय एसीजे (एफटीसी) 01 द्वारा दोषी पाते हुए 6 माह के कठोर कारावास व 7 हजार रुपये के अर्थदण्ड की सजा सुनाई है। न्यायालय ने मॉनिटरिंग सेल की प्रभावी पैरवी के चलते एनडीपीएस एक्ट के आरोपी किताब सिंह पुत्र गजोलाल निवासी गली नम्बर 1 रामनगर थाना लाइनपार को न्यायालय ने दोषी मानते हुए उसे छह माह का कठोर कारावास तथा सात हजार रुपये का जुर्माना से दंडित किया है।

Read More »

साल्वर गैंग के मास्टरमाइंड सहित दो गिरफ्तार

फिरोजाबाद। थाना उत्तर पुलिस ने सॉल्वर गैंग के मास्टरमाइंड सहित दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से दो मोबाइल, दो आधार कार्ड और एक सिलिकान झिल्ली बरामद की है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया। एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में साल्वर गैंगों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में उत्तर पुलिस ने कड़ी मेहनत, लगनशीलता से थाना उत्तर पर पंजीकृत मुकदमे में वांछित मास्टरमाइंड सहित दो को नगला भाऊ तिराहा से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गये सॉल्वर गैंग के सदस्यों ने पूछताछ में अपने नाम स्वदेश यादव पुत्र जगत सिंह निवासी नगला उदई सलेमपुर थाना जसराना और देवकुमार पुत्र दाऊदयाल निवासी नगला बरी थाना रसूलपुर बताया है।

Read More »

29 को आरटीओ ऑफिस का घेराव करेंगे व्यापारी

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल महानगर की एक बैठक सिद्धि विनायक मार्केट कोटला रोड पर महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में व्यापारियों ने आरटीओ ऑफिस पर 29 फरवरी को धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया।
महानगर अध्यक्ष अम्बेश शर्मा ने कहा कि एआरटीओ ऑफिस भ्रष्टाचारी एवं अनियमिताओं का अड्डा बन चुका है। व्यापार मंडल एआरटीओ ऑफिस में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ 29 फरवरी को धरना प्रदर्शन करेंगा। कार्यक्रम का संचालन रामबाबू झा महानगर महामंत्री ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि कैलाश उपाध्याय प्रांतीय उपाध्यक्ष, मदनलाल वर्मा प्रांतीय मंत्री, रामाशंकर दादा महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अनिल गुप्ता अमीन, अर्जेश उपाध्याय, पवन दीक्षित, मूलचंद राठौर, भानु उपाध्याय, फैजल कुरैशी, मुफीद खान, अरविंद शर्मा, नवीन उपाध्याय आदि दर्जनों व्यापारी मौजूद रहे।

Read More »

नसिया जी दिगम्बर जैन मंदिर में श्रद्वांजली सभा का हुआ आयोजन

फिरोजाबाद। संत शिरोमणि आचार्य विद्या सागर गुरुदेव की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन मुनि अमित सागर गुरुदेव के ससंघ सानिध्य में धर्म श्रुत शोध संस्थान एवं संवेग सागर त्यागी व्रती आश्रम द्वारा शीतल नाथ दिगम्बर जैन मंदिर नसिया जी में किया गया।
श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए मुनि अमित सागर गुरुदेव ने आचार्य भगवान के साथ बीते पलों को बताते हुए कहा कि जब में विद्यार्थी था, तब सन 1980 में बुंदेलखंड के सागर जिले में मैंने आचार्य भगवन के प्रथम दर्शन किये तत्पश्चात् सन 1981 में मैंने भी अपनी ग्रह अवस्था त्याग कर एक ब्राह्मचारी बन कर जबलपुर में उनका आशीर्वाद लिया। सन 1989 में मैंने भी मुनि दीक्षा लेकर आचार्य भगवन के साथ मुनिश्री सुधा सागर, प्रमाण सागर, क्षमा सागर एवं उत्कर्ष सागर के साथ रहा। उन्होंने कहा कि श्रद्वा में ही विनय के भाव होते हैं और बालक विद्याधर अपने निष्काम भाव और तपश्चारण से ही आचार्य विद्यासागर बने।

Read More »

पुलिस महानिरीक्षक ने जनप्रतिनिधयों के साथ किया संवाद

फिरोजाबाद। पुलिस महानिरीक्षक आगरा परिक्षेत्र आगरा दीपक कुमार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित की उपस्थिति में जिले के वार्षिक निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान पुलिस लाइन सभागार में जनपद के जनप्रतिनिधियों संग संवाद स्थापित किया। इस अवसर पर शासन की शीर्ष प्राथमिकताओं, कानून एवं शांति व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाये रखने हेतु विचार विमर्श किया। इसके बाद उन्होंने मीडिया कर्मियों के साथ गोष्ठी (संवाद) करते हुए जनपद के समस्त पहलुओं पर चर्चा की। आगामी लोकसभा चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जनपद पुलिस द्वारा की जा रही तैयारियों एवं असमाजिक तत्वों पर कठोर कार्यवाही किये जाने के सम्बन्ध में अवगत कराया। उन्होंने कहा कि पुलिस जनपद की कानून एवं शांति व्यवस्था को सु.ढ़ बनाने, अपराधियो पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु कटिबद्ध है।

Read More »

देश की युवा शक्ति जाग्रत हो जाये, तो भारत को विश्व गुरु बनने से कोई नहीं रोक सकताः श्याम जी

फिरोजाबाद। महिला समन्वय के तत्वावधान में तरूणी सम्मेलन का आयोजन शहर के रामचन्द्र पालीवाल ऑडीटोरियम में किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि तरुणी शक्ति तुम राष्ट्र भक्ति का जनमन में संचार करो। कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों द्वारा माँ भारती एवं सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में श्याम जी (प्रांत सम्पर्क प्रमुख अधिकारी) महिला समन्वय ने कहा कि अगर देश की युवा शक्ति जाग्रत हो जाये, तो भारत को विश्व गुरु बनने से कोई नहीं रोक सकता। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डा. रेनू गुप्ता ने तरुणियों को सरवाइकल कैंसर के कैसे बच सकते हैं, इसके बारे में जानकारी दी। डा. पूनम ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित होते रहे हैं, तो समाज में फैल रही विकृति दूर हो सकती है। महानगर संचालिका डा. साधना उपाध्याय ने सभी को आर्शीवाद प्रदान किया। कार्यक्रम में सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों ने सरस्वती वंदना पर नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार-चांद लगा दिए। शिकोहाबाद से आई कवित्री गोरांगी मिश्रा ने काव्य पाठ कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Read More »

रामलला दर्शन को हाथरस से अयोध्या धाम बस सेवा शुरू

हाथरस। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के धाम अयोध्या धाम के लिए अब हाथरस से सीधी बस सेवा शुरू हो गई है और अयोध्या धाम के लिए बस सेवा का शुभारंभ आज सदर विधायक द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया है। उ.प्र सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के सानिध्य में सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर के अथक प्रयासों से आज हाथरस बस स्टैंड से श्री अयोध्या धाम के लिए सीधी बस सेवा का शुभारंभ सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया है और अब हाथरस से अयोध्या धाम के लिए बस सेवा का संचालन शुरू हो गया है।

Read More »