Sunday, April 28, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नसिया जी दिगम्बर जैन मंदिर में श्रद्वांजली सभा का हुआ आयोजन

नसिया जी दिगम्बर जैन मंदिर में श्रद्वांजली सभा का हुआ आयोजन

फिरोजाबाद। संत शिरोमणि आचार्य विद्या सागर गुरुदेव की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन मुनि अमित सागर गुरुदेव के ससंघ सानिध्य में धर्म श्रुत शोध संस्थान एवं संवेग सागर त्यागी व्रती आश्रम द्वारा शीतल नाथ दिगम्बर जैन मंदिर नसिया जी में किया गया।
श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए मुनि अमित सागर गुरुदेव ने आचार्य भगवान के साथ बीते पलों को बताते हुए कहा कि जब में विद्यार्थी था, तब सन 1980 में बुंदेलखंड के सागर जिले में मैंने आचार्य भगवन के प्रथम दर्शन किये तत्पश्चात् सन 1981 में मैंने भी अपनी ग्रह अवस्था त्याग कर एक ब्राह्मचारी बन कर जबलपुर में उनका आशीर्वाद लिया। सन 1989 में मैंने भी मुनि दीक्षा लेकर आचार्य भगवन के साथ मुनिश्री सुधा सागर, प्रमाण सागर, क्षमा सागर एवं उत्कर्ष सागर के साथ रहा। उन्होंने कहा कि श्रद्वा में ही विनय के भाव होते हैं और बालक विद्याधर अपने निष्काम भाव और तपश्चारण से ही आचार्य विद्यासागर बने। एकत्व सागर गुरुदेव ने कहा कि प्रकृति का हर रोम जिनके गीत सुनाता है, विश्व शांति होगी ऐसा विश्वास दिलाता है, ईश्वर उतरा है गुरुदेव में, मै उनको शीश झुकता हूँ। दिगम्बर जैन महा समिति उत्तर प्रदेश एवं उत्तराँचल के संभागीय महामंत्री संजय जैन पीआरओ ने कहा कि उनसे देश के राजनेता जब भी मिले, तब आचार्य भगवान ने उनसे देश के विकास, हाथकारघा अपनाने, स्वदेशी वस्तुओं का प्रचलन बढ़ाने तथा गऊ सेवा करने पर ही जोर दिया। उन्होंने कहा कि आचार्य भगवान ने ही इण्डिया नहीं भारत बोलो का नारा दिया। सभा के अंत में सभी गुरुभक्तों ने मोन रख कर 27 बार णमोकार मंत्र का जाप किया। सभा का सचलन इंद्रकुमार जैन एवं राजेश जैन ने किया। सभा में प्रमोद जैन सोनल, अरुण केमिकल, प्रवीण जैन मनोहर, पाण्डेय राजेश जैन, चक्रेश जैन, मोहित जैन, सतीश अग्रवाल, प्रवीण जैन, संजय जैन, प्रदीप जैन एडवोकेट, आदीश जैन, रवि जैन, अंकित जैन, प्रमोद जैन आरती जैन, शीतल जैन के साथ अनेकों गुरुभक्त उपस्थित रहे।