Sunday, April 28, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पुलिस महानिरीक्षक ने जनप्रतिनिधयों के साथ किया संवाद

पुलिस महानिरीक्षक ने जनप्रतिनिधयों के साथ किया संवाद

फिरोजाबाद। पुलिस महानिरीक्षक आगरा परिक्षेत्र आगरा दीपक कुमार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित की उपस्थिति में जिले के वार्षिक निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान पुलिस लाइन सभागार में जनपद के जनप्रतिनिधियों संग संवाद स्थापित किया। इस अवसर पर शासन की शीर्ष प्राथमिकताओं, कानून एवं शांति व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाये रखने हेतु विचार विमर्श किया। इसके बाद उन्होंने मीडिया कर्मियों के साथ गोष्ठी (संवाद) करते हुए जनपद के समस्त पहलुओं पर चर्चा की। आगामी लोकसभा चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जनपद पुलिस द्वारा की जा रही तैयारियों एवं असमाजिक तत्वों पर कठोर कार्यवाही किये जाने के सम्बन्ध में अवगत कराया। उन्होंने कहा कि पुलिस जनपद की कानून एवं शांति व्यवस्था को सु.ढ़ बनाने, अपराधियो पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु कटिबद्ध है। इस अवसर पर सांसद डॉ. चंद्रसेन जादौंन, सदर विधायक मनीष असीजा, महापौर कामिनी राठौर, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार के अलावा एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा, एसपी ग्रामीण कुमार रणविजय सिंह एवं अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।