Sunday, April 28, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » देश की युवा शक्ति जाग्रत हो जाये, तो भारत को विश्व गुरु बनने से कोई नहीं रोक सकताः श्याम जी

देश की युवा शक्ति जाग्रत हो जाये, तो भारत को विश्व गुरु बनने से कोई नहीं रोक सकताः श्याम जी

फिरोजाबाद। महिला समन्वय के तत्वावधान में तरूणी सम्मेलन का आयोजन शहर के रामचन्द्र पालीवाल ऑडीटोरियम में किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि तरुणी शक्ति तुम राष्ट्र भक्ति का जनमन में संचार करो। कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों द्वारा माँ भारती एवं सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में श्याम जी (प्रांत सम्पर्क प्रमुख अधिकारी) महिला समन्वय ने कहा कि अगर देश की युवा शक्ति जाग्रत हो जाये, तो भारत को विश्व गुरु बनने से कोई नहीं रोक सकता। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डा. रेनू गुप्ता ने तरुणियों को सरवाइकल कैंसर के कैसे बच सकते हैं, इसके बारे में जानकारी दी। डा. पूनम ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित होते रहे हैं, तो समाज में फैल रही विकृति दूर हो सकती है। महानगर संचालिका डा. साधना उपाध्याय ने सभी को आर्शीवाद प्रदान किया। कार्यक्रम में सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों ने सरस्वती वंदना पर नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार-चांद लगा दिए। शिकोहाबाद से आई कवित्री गोरांगी मिश्रा ने काव्य पाठ कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। विभाग महिला समन्वय प्रमुख विभूति वर्मा ने भारत हमारी मां है, माता का रुप प्यार गीत गाया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता राष्ट्र सेविका समिति की प्रांत कार्यवाहिका ललिता गुप्ता का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस दौरान अनुपम शर्मा, निशा गुप्ता, कनिष्ठा, मंजू सिंह, राधिका अग्रवाल, प्रिया बंसल, मीरा कश्यप, राधा, पूनम चौहान, पूनम गुप्ता, बिटिया गुप्ता, राम लढेती, मुन्नी देवी आदि महिला शक्ति मौजूद रही। कार्यक्रम का संचालन किरण यादव ने किया।