Saturday, September 21, 2024
Breaking News

आज से कानपुर से दिल्ली हवाई कनेक्टिविटी का प्रारम्भ

भारत सरकार की उड़ान योजना के अंतर्गत यह सेवा शुरू
इस योजना से अब तक देश के 50 नवीन शहरों को हवाई से जोड़ा गया
कानपुर नगर, जन सामना ब्यूरो। कानपुर के बीच स्पाइस जेट की हवाई सेवा शुरू इस अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास के लिए हवाई कनेक्टिविटी अपरिहार्य बन गई है। कानपुर जैसे औद्योगिक शहर को इसकी दरकार थी। इससे विकास को गति मिलेगी। कानपुर वासियों का आज सपना पूरा हुआ। श्री योगी ने केंद्रीय उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि घरेलू उड़ान के लिए हिंडन/जेवर एयरपोर्ट में सिविल टर्मिनल बनाया जा सकता है, इससे आईजीपी, दिल्ली का दबाव कम होगा।

Read More »

मेडिकल स्वामी को मारपीट कर किया घायल

घटना के बाद नगदी से भरा बैग ले उडे बदमाश
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना दक्षिण क्षेत्र रोडबेज बस स्टेण्ड के समीपन मनोज मेडिकल पर विगत रात्रि में बादमाशों द्वारा हमला बोलते हुए दुकान स्वामी को घायल कर नगदी ले गये। घटना की जानकारी नगर विधायक के घर पहुचे पर मामले की पूछताछ के दौरान हो सकी। दुकान स्वामी इतना भयभीत है कि वह पुलिस को रपट लिखवाने से भी डर रहा है।

Read More »

उत्तर क्षेत्र में दो दुकानों की दीवार काट कर लाखों की चोरी

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना उत्तर क्षेत्र के सुभाष चौराहा स्थित नगर निगम की मार्केट में विगत रात्रि में चोरो ने दो दुकानो की दीवार काट कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। जबकि पुलिस चौराहा पर रातभर गस्त करती है।
थाना उत्तर क्षेत्र जिला अस्पताल के सामने मार्केट में मथुरा नगर निवासी प्रशांत राजौरिया की प्रशात मेडिकल के नाम से दवा की दुकान है। ऊपर वाली मार्केट मूें दुकान नम्बर 90.91 की दीवार काटने के बाद अज्ञात चोर दुकान में प्रवेश करते हुए उसमें रखी लगभग 80 हजार की नगदी लेपटाॅप आदि सामान चोरी कर ले गये। घटना की जानकारी दुकान स्वामी को आज सुबह होने पर हो सकी। दूसरी घटना मे स्पीडं कलर लैब की दुकान की भी दीवार काट कर उसमें रखी 11 हजार की नगदी सामान चोरी कर ले गये। एक साथ दो दुकानों की दीवार कटने की जानकारी होने पर दुकानदारों में हडकम्प मच गया। दुकानदारों को अपनी-अपनी दुकानों की सुरक्षा खतरे में लग रही है। दोनेा ही दुकान स्वामियों ने इलाका पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुच कर मौके का मुआना भी किया।

Read More »

सेवानिवृत कर्मचारियों को समस्यों को लेकर धरना दूसरे दिन भी रहा जारी

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। सेवानिर्वत कर्मचारी भुगतान न होने से परेशान संगठन के अध्यक्ष श्यामसिंह यादव की अध्यक्ष में चल रहा धरना प्रर्दशन दूसरे दिन भी नगर निगम के गेट पर किया गया। प्रर्दशन करने वाले सेवानिर्वत कर्मचारियों ने नगर आयुक्त को एक ज्ञापन भी सौपा।
विगत कई वर्षो से सेवानिवृत निगम के कर्मचारी अपनी पेंशन बीमा का भुगतान ने होने के विरोध में नगर निगम के गेट पर सोमवार को धरने पर बैठ गये। जिन्होने नगर निगम के आयुक्त को एक ज्ञापन भी सौपा जिसमें अपनी समस्यों के समाधान की बात कही गयी। विगत दो दिन से चल रहे धरना प्रर्दशन कर्मचारियों की बात न सुने जाने पर दूसरे दिन भी धरना जारी रहा। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनकी समस्यों को पूरा नही किया जाता तब तक उनका धरना जारी रहेगा।धरने पर बैठे लोगो में कन्हैयालाल संेगर, भुल्लूसिंह, रामस्वरूप, रामदास, किशोरीलाल, लाखनसिंह, रघुवीर शमसाद, रामगोपाल, वीरेन्द्र सिंह सुगर सिंह विजय आदि लोग मौजूद रहे।

Read More »

सड़क हादसों में तीन लोग घायल टैम्पों को टूटा एक्सल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अलग -अलग सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
थाना दक्षिण क्षेत्र चन्द्रवार गेट पुल के समीप चलते टैम्पों का पहिया निकलने से उसमें सवार रामगढ़ क्षेत्र विजय नगर नगलावरी 69 प्रभा पत्नी बाबूराम गुप्ता, उसमें घायल हो गयी। वही थाना दक्षिण क्षेत्र के सुहागनगर निवासी 32 वर्षीय रामवीर पुत्र सिकन्दर भी उसी टैम्पों में सवार था। वह भी घायल हो गया। लाइनपार क्षेत्र के गुदाऊ निवासी 50 वर्षीय देवेन्द्र कुमार पुत्र किशनपाल भी सड़क हादसें में घायल हो गया। जिसका भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Read More »

बच्ची को अस्पताल में छोड़ कर माॅ डयूटी करने गयी…..

माॅ को अस्पताल से गायब देख बच्ची का हुआ बुरा हाल पुलिस ने बच्ची को बिठाया अपने पास
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। उत्तर क्षेत्र के जिला अस्पताल में एक बच्ची को उसकी माॅ छोड कर निकल गयी। जिसको रोता देख पुलिस ने अपने पास बिठा लिया। लगभग कई घण्टों तक बच्ची बिना माॅ-बा के अस्पताल में बैठी रही। पुलिस ने घटना की जानकारी चाइल्ड लाइन के लोगो को दी।

Read More »

पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अलग -अलग थाना पुलिस ने तीन लोगो के खिलाफ थाने में अभियोग दर्ज करते हुए जेल भेजने की कार्यवाही की है।
थाना बसई मौहम्मदपुर क्षेत्र के गांव बिहारी मौहम्मदपुर निवासी 32 वर्षीय छोटेलाल उर्फ मुन्ना पुत्र दलवीर सिंह उर्फ रनवीर को रात्रि में गस्त के दौरान थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। जिसकी जामा तलाशी लेने पर पुलिस ने अवैध चाकू बरामद करने के बाद सम्बन्धित धारा में अभियोग दर्ज करते हुए जेल भेजने की कार्यवाही की गयी। वही दूसरी घटना में थाना बसई मौहम्मदपुर क्षेत्र मडूआ गांव निवासी 28 वर्षीय फोदल सिंह पुत्र नवल सिंह 25 वर्षीय गुडडू पुत्र भगवान सिंह को दीवार लगाने को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने दबोच लिया। दोनेा लोगो के खिलाफ शान्ति भग की धारा में अभियोग दर्ज करते हुए जेल भेजा।

Read More »

मारपीट की घटनाओं में दो लोग घायल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। जनपद के थाना रसूलपुर क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट की घटनाओं में दो लोग घायल हो गये। घायलों ने मारपीट करने वालों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
थाना रसूलपुर क्षेत्र के मौहल्ला राही नगर गली नम्बर छः निवासी 25 वर्षीय रूखसाना बेगम पत्नी मौहम्मद रिजवान को परिवारिक कलह के चलते उसके देवरानी नाज उसकी माॅ अफरोज भाई कल्लू आदि ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायल रूखसाना ने उक्त लोगो के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने घायल महिला को डाक्टरी परीक्षणप उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। वही दूसरी घटना में थाना रसूलपुर क्षेत्र गालिब नगर निवासी 50 वर्षीय पप्पू पुत्र अब्दुल सत्तार को नाजिम रजेबाबू आदि लोगो ने पानी भरने को लेकर हुए विवाद के दौरान मारपीट कर घायल कर दिया। घायल ने मारपीट करने वालों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने घायल को डाक्टरी परीक्षण का भेजा।

Read More »

संदिग्ध हालत में बीमारी के चलते विवाहिता की मौत

मायका पक्ष ने जताई हत्या की आशंका
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना जसराना क्षेत्र के नगला रामा में एक महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गयी। मृतका के परिजनों ने बीमारी के चलते मौत होने की बात कही , वही मायका पक्ष हत्या की आशंका जाहिर कर रहा है। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
थाना जसराना क्षेत्र के गांव नगला रामा निवासी 25 वर्षीय पूनम पत्नी इन्द्रपाल की विगत रात्रि में संदिग्ध हालत में मौत हो गयी। घटना की जानकारी होने पर जनपद मैनपुरी के थाना घिरौर क्षेत्र इन्दू निवासी मृतकार की माॅ सुनीता देवी परिजनों के साथ बेटी के घर पहुची। जहां मृतका के ससुराल पक्ष पर हत्या की आशंका जाहिर की है। माॅ सुनीता की माने तो अतिरिक्त दहेज की खातिर उसकी हत्या की गयी है। पति बाइक व नगदी माॅग कर रहा था। वही मृतका के ससुराल के लोग बीमारी के चलते मौत होने की बात कह रहे थे। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही की जायेगी। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।

Read More »

जोधपुर की नन्ही ब्लॉगर अक्षिता यादव ’’मैं हूँ बेटी अवार्ड’’ से होंगी सम्मानित

जोधपुर, राजस्थान, जन सामना ब्यूरो। बेटियाँ अपनी मौजूदगी से पूरी दुनिया में अपना नाम रोशन कर रही हैं। इसी क्रम में भारत की सबसे कम उम्र की राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेता एवं जोधपुर की नन्ही ब्लॉगर अक्षिता यादव (पाखी) को किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज, लखनऊ में ’’मैं हूँ बेटी अवार्ड’’ से 5 जुलाई को सम्मानित किया जायेगा। हैप्पी ऑवर्स स्कूल, जोधपुर में कक्षा 6 की छात्रा अक्षिता के पिता कृष्ण कुमार यादव राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र, जोधपुर के निदेशक डाक सेवाएँ पद पर पदस्थ हैं और मम्मी श्रीमती आकांक्षा एक कॉलेज में प्रवक्ता रही हैं। अक्षिता सहित तमाम बहुमुखी प्रतिभा की बेटियों को यह सम्मान उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह, परिवहन राज्य मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष जरीना उस्मानी द्वारा प्रदान किया जायेगा। उक्त जानकारी कार्यक्रम के संयोजक राम प्रकाश वर्मा ने दी।
गौरतलब है कि अक्षिता को इससे पूर्व विज्ञान भवन नई दिल्ली में भारत सरकार द्वारा ’राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’, अन्तराष्ट्रीय ब्लॉगर्स सम्मलेन, नई दिल्ली में ’वर्ष की श्रेष्ठ नन्ही ब्लॉगर’ एवं ”हिंदी साहित्य निकेतन परिकल्पना सम्मान-2010” अवार्ड और अंतर्राष्ट्रीय ब्लॉगर सम्मेलन, श्री लंका में ”परिकल्पना कनिष्ठ सार्क ब्लॉगर सम्मान” से सम्मानित किया जा चुका है।

Read More »