Monday, July 1, 2024
Breaking News

प्रेक्षक ने निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन पर खरा उतरने के दिये निर्देश

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। विधानसभा सामान्य निर्वाचन को सकुशल निष्पक्ष, निर्भय तरीके से सम्पन्न कराने के लिए व्यय प्रेक्षक डी प्रवीन ने मुख्य कोषाधिकारी कक्ष में बने मीडिया सेन्टर व एमसीएमसी सेन्टर में गठित निगरानी कमेटियों के अधिकारियों से कहा कि वह निर्वाचन संबंधी कार्याे पर कड़ी नजर रखें तथा चुनाव में जिम्मेदारी पूर्वक कार्य करे तथा आचार संहिता का उल्लंघन न होने दे। 

Read More »

भाजपा और सपा नेता हुए नामजद

दोनों पक्षो के विरूद्व मुकदमा दर्ज
आरोपियों में जिपं अध्यक्ष विजय प्रताप और भाजपा नेत्री के नाम
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। शनिवार को सिरसागंज विधानसभा क्षेत्र के डडियामई स्थित बूथ पर हुए विवाद और मारपीट के मामले में थाना पुलिस ने सपा और भाजपा के आधा दर्जन से अधिक लोगों के विरूद्व मुकदमा कायम किया है। सपा पक्ष से जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप एवं भाजपा पक्ष की ओर से सुमन चतुर्वेदी आदि पर मुकदमा कायम हुआ है।

Read More »

परेशान रहे प्रत्याशी नहीं आई नींद

समर्थक ऊंगलियों पर गिनाते रहे जीत के आंकड़े
टूंडला, जन सामना संवाददाता। मतदान प्रक्रिया समाप्त होने के बाद रात को प्रत्याशी ठीक से सो भी नहीं सके। वहीं प्रत्याशियों के समर्थक उन्हें ऊंगलियों पर हार जीत के आंकडे गिनाते नजर आए। शनिवार को विधानसभा के पहले चरण का मतदान समाप्त हो गया। मतदान समाप्त होने के बाद भी प्रत्याशियों के मन को चैन नहीं मिल पा रहा है। एक माह उपरांत काउंटिंग होनी है। इससे पहले दिन रात की भाग दौड़ करने के बाद क्या मिला। इसका पता लगाने के लिए प्रत्याशियों के समर्थक बूथ वाइज आंकड़े जुटा रहे हैं। अधिकतर प्रत्याशियों का कहना है कि शनिवार की रात उन्हें यह सोचकर नींद नहीं आई कि न जाने क्या होगा। किसकी जीत होगी और किसकी हार। हालांकि सभी प्रत्याशियों ने जीत के लिए भरसक प्रयास किए। इनमें भाजपा, सपा और बसपा के बीच कांटे की टक्कर होगी। इसमें कौन आगे रहता है यह तो आने वाला समय ही बताएगा। फिलहाल हार और जीत के आंकड़े सभी प्रत्याशियों के समर्थक अपनी जेब में रखकर चल रहे हैं। उन्हें प्रत्येक बूथ पर हुई वोटिंग का प्रतिशत निकालकर अपनी ही जीत मानकर चल रहे हैं। ऐसा एक नहीं बल्कि सभी प्रत्याशियों के समर्थकों का हाल है।

Read More »

ईश्वर पर है भरोसा, जीत हमारी होगी

चुनाव के बाद परिवार के साथ समय बिताते नजर आए प्रत्याशी
टूंडला, जन सामना संवाददाता। चुनाव को लेकर काफी लंबे समय से परिवार से दूर क्षेत्र में चुनाव प्रचार कर रहे प्रत्याशियों ने अब परिवार के साथ समय बिताने का निर्णय लिया है। वहीं कुछ प्रत्याशी अभी भी हार जीत के गुणा भाग में लगे हुए हैं। भाजपा प्रत्याशी प्रो. एसपी सिंह बघेल कहते हैं कि चुनाव के दौरान एक रात भी परिवारी जनों के साथ ठीक से नहीं गुजार सका। हालांकि पत्नी मधु बघेल के साथ पुत्र और पुत्री भी मेरे चुनाव क्षेत्र में प्रचार करने आते रहे। परिवार के सभी सदस्यों के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं और सगे संबंधियों ने अपनी पूरी भूमिका निभाई। अब चुनाव होने के बाद परिवार के साथ रहने को समय मिला है। इस पल को मैं खोना नहीं चाहता। परिणाम घोषित होने तक वह कहीं घूमने नहीं जाएंगे बल्कि अन्य जिलों में हो रहे चुनावों में पार्टी का प्रचार करेंगे। स्टार प्रचारक होने के नाते मैं सोमवार से क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभाएं करूंगा।

Read More »

घुटने और कूल्हे की निःशुल्क जांच शिविर 17 को

टूंडला, जन सामना संवाददाता। सकल दिगंबर जैन समाज के तत्वाधान में निःशुल्क घुटने और कूल्हे की जांच शिविर का आयोजन 17 फरवरी सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक लॉर्ड ऋषभ हाईस्कूल पर किया जाएगा। शिविर में गोल्ड मेडलिस्ट डॉ. लवेश अग्रवाल द्वारा मरीजों की जांच की जाएगी।

Read More »

डिप्टी कंट्रोलर की मौत पर रेल कर्मचारियों में रोष

रेल अधिकारियों पर कार्यवाही की मांग
अधिकारियों को बताया मौत का कारण
टूंडला, जन सामना संवाददाता। झांसी मंडल के रेलवे कंट्रोल रूम में तैनात डिप्टी कंट्रोलर की मौत के लिए रेल कर्मचारियों ने अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए रोष व्यक्त किया है। वहीं मृतक के परिजनों को न्याय दिलवाने की मांग की है। रविवार को टूंडला के चीफ कंट्रोलर एसएस मीना के नेतृत्व में रेल कर्मचारी उनके कार्यालय पर एकजुट हुए। जहां झांसी रेलवे कंट्रोल रूम में तैनात डिप्टी कंट्रोलर सुनील कुमार राजपूत की हृदय गति रुकने से हुई मौत के लिए अधिकारियों को दोषी ठहराया। रेल कर्मचारियों का कहना है कि डिप्टी कंट्रोलर को डीआरएम कार्यालय में तैनात एक अधिकारी ने फटकार लगाते हुए बेइज्जत किया था। जिसके गम में कर्मचारी की मौत हो गई। पूर्व में भी मृतक सुनील कुमार के साथ गलत व्यवहार किया गया था। जिसकी उन्होंने शिकायत भी की थी। रेल कर्मचारियों ने कहा कि रेल कर्मी 15 घंटे नौकरी करता है फिर भी अधिकारियों की डांट खानी पड़ती है। रेल कर्मचारियों ने दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की। वहीं कर्मचारियों द्वारा टूंडला कार्यालय से एक प्रतिनिधि मंडल मृतक के घर भेजकर सांत्वना प्रदान करने का निर्णय लिया गया। रोष व्यक्त करने वालों में सुरेन्द्र प्रकाश, वीके शर्मा, डीपी सिंह, बीएम लाल शर्मा, एमएल मीना, अनिल कुमार, एलएल मीना, अक्षयदीप चैहान, कमल कुमार मीना, सुमित कुमार, लालबाबू, यूवी सिंह, मुकेश कुमार, गोपाल आदि प्रमुख हैं।

Read More »

रोडवेज बसों से यात्रा करने वाले यात्री परेशान

2017.02.11.4 ssp chandanरोडवेज की 550 बसों में 275 बसें लगी चुनाव में
विधानसभा चुनाव की तैयारियों का असर यात्रियों पर भारी
कानपुर, चन्दन जायसवाल। चुनाव आयोग ने चुनाव कराने के लिए जो प्रशासनिक तैयारी की है उससे आम जनता बुरी तरह प्रभावित हुई है। चुनाव सामग्री और चुनाव कराने वाले अधिकारी, कर्मचारी और पुलिस को लाने ले जाने के लिए रोडवेज की बसों को जबरदस्ती छीन लिया गया है जिससे यात्री गण बुरी तरह परेशान दिख रहे है। बस अड्डों पर यात्रीगण घण्टों बसों के इन्तेजार में खड़े हैं। बस न मिलने पर यात्री वापस अपने घर जाने को मजबूर है।
शहर का मेजर सलमान अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा इन दिनों बसों से खाली पड़ा है क्योंकि यहां की 550 बसों में से 275 बसें चुनाव ड्यूटी के लिए प्रशासन ने ले ली है जिससे जिस बस अड्डे पर भीड़ और बसों को खड़े होने के लिए जगह न होने के कारण बसों को जल्दी जल्दी रवाना किया जाता था आज इस बस अड्डे पर बसें कम होने के कारण खाली खाली दिखाई दे रहा है।

Read More »

सड़क हादसें में महिला की मौत

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना नारखी के गांव भीकनपुर में सड़क पार करते समय एक महिला की मौत हो गयी। परिजन मृतका के शव को पोस्टमार्टम कराये बिना ही अपने घर ले गये।
थाना नारखी के गांव भीकनपुर सडामई निवासी निहाल सिंह की 65 वर्षीय पत्नी प्रेमदेवी सड़क पार कर दूसरी ओर जा रही थी। उसी दौरान अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से वह गम्भीर रूप से घायल हो गयी। जिसको परिजन उपचार के लिए प्राईवेट अस्पताल में ले गये।

Read More »

विधानसभा चुनाव में लोगो में दिखा उत्साह

वोट देने में नही रहेगें पीछे……..
भारी मात्रा में बीमार, वृद्ध, दिव्यांगो लिए हिस्सा
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। फिरोजाबाद जनपद की पांच विधान सभाओं पर आज मतदान शान्ति रूप से सम्पन्न कराया गया। कुछ जगहों पर ईवीएम खराब होने की जानकारी होने पर प्रशासन ने उनको तत्काल ही बदलवा दिया। नगर के एक मतदान केन्द्र पर दुबारा फर्जी मतदान करने आये युवक को पुलिस ने मौके पर ही दबोच लिया। जिससे पूछताछ की गयी।
जनपद फिरोजाबाद की पांच विधान सभाओं में शनिवार की सुबह से ही मतदान शान्ति पूर्वक रूप से शुरू हो गया। सुबह होत ही अलग-अलग बूथों से पी-पी की आवाजों सुनाई देने लगी। मतदाताओं में अजीव उत्साह देखा गया। नगर के एक केन्द्र पर तो सुबह पांच बजे ही एक मतदाता मतदान करने के लिए पहुच गया। उसका कहना था कि प्रथम मतदान पर प्रमाण पत्र मिलेगा। लेकिन ऐसा कुछ नही हुआ। क्यो कि 2012 के चुनाव के दौरान जिलाधिकरी सुरेन्द्र कुमार द्वारा जगरूक मतदाता का पहले वोट करने वाले को प्रमाण पत्र दिया था। लेकिन इस बार उसको हाथ मिलाने के सिवा कुछ नही मिला।

Read More »

फिरोजाबाद की पांचों विस में कुल 64.3 प्रतिशत रहा मतदान

फर्जी वोटर के मामले आये प्रकाश में
कई स्थानों पर सूची से ही गायब रहे मतदाताओं के नाम
एक जिंदा व्यक्ति को दिखाया मृत-बताया अपना दर्द
कुतबपुर गांव में करीब दो सौ लोगों के वोट सूची से गायब
2017.02.11.3 ssp sk chittodiफिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। जनपद की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में सायं पांच बजे तक कुल 64.3 प्रतिशत मतदान हुआ। बाहरी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में कहीं भी हंगामे की स्थिति तो नहीं रही, कई एक स्थानों पर फर्जी मतदान के मामले प्रकाश में जरूर आये। इसके अलावा कई स्थानों पर सूची में वोटर का नाम ही नहीं दिया गया। इस तरह से वोटर स्लिप न मिलने पर वे वोट डालने से वंचित रहे। इसके अलावा मतदान के चलते पांचों विस क्षेत्र में बाजार बंदी का आलम रहा। इससे चर्चा रहीं कि सही मायने में मतदान दिवस की झलक दिखी।
बताते चलें कि सुबह 11 बजे तक पांचों विधानसभा क्षेत्र में मतदान की स्थिति में टूण्डला दस प्रतिशत, जसराना नौ प्रतिशत, फिरोजाबाद 11 प्रतिशत, शिकोहाबाद दस प्रतिशत, सिरसागंज 11 प्रतिशत रही। कुल मतदान इसके बाद फिर दो घंटे के अंतराल में दोपहर एक बजे तक पांचांे विस क्षेत्र में टूण्डला 45 प्रतिशत, जसराना 46 प्रतिशत, फिरोजाबाद 37 प्रतिशत, शिकोहाबाद 42 प्रतिशत, सिरसागंज 39 प्रतिशत रही।

Read More »