Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » विधानसभा चुनाव में लोगो में दिखा उत्साह

विधानसभा चुनाव में लोगो में दिखा उत्साह

वोट देने में नही रहेगें पीछे……..
भारी मात्रा में बीमार, वृद्ध, दिव्यांगो लिए हिस्सा
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। फिरोजाबाद जनपद की पांच विधान सभाओं पर आज मतदान शान्ति रूप से सम्पन्न कराया गया। कुछ जगहों पर ईवीएम खराब होने की जानकारी होने पर प्रशासन ने उनको तत्काल ही बदलवा दिया। नगर के एक मतदान केन्द्र पर दुबारा फर्जी मतदान करने आये युवक को पुलिस ने मौके पर ही दबोच लिया। जिससे पूछताछ की गयी।
जनपद फिरोजाबाद की पांच विधान सभाओं में शनिवार की सुबह से ही मतदान शान्ति पूर्वक रूप से शुरू हो गया। सुबह होत ही अलग-अलग बूथों से पी-पी की आवाजों सुनाई देने लगी। मतदाताओं में अजीव उत्साह देखा गया। नगर के एक केन्द्र पर तो सुबह पांच बजे ही एक मतदाता मतदान करने के लिए पहुच गया। उसका कहना था कि प्रथम मतदान पर प्रमाण पत्र मिलेगा। लेकिन ऐसा कुछ नही हुआ। क्यो कि 2012 के चुनाव के दौरान जिलाधिकरी सुरेन्द्र कुमार द्वारा जगरूक मतदाता का पहले वोट करने वाले को प्रमाण पत्र दिया था। लेकिन इस बार उसको हाथ मिलाने के सिवा कुछ नही मिला।

जनपद में विधान सभा चुनाव में आज लोगो ने सुबह से ही मतदान करना शुरू कर दिया। सुबह से सांय तक लोगो ने उत्साह के साथ अपने मत का प्रयोग किया। जगह-जगह देखा गया कि वृद्ध लोगो को चारपाई तो वही हथठेले पर लेकर वोट कराया गया। नगर के नगला विश्नू स्थित छोटेलाल कालेज में दो महिलाओं को ठेले पर लेकर लोग मतदान के निए आये। वही गोपीनाथ बूथ पर एक युवक को पैर में चोट होने के कारण प्लास्टर चढां ही मतदान करने के लिए लेकर आ गये। जसराना क्षेत्र के बूथ वासूदेव पुर में सिर पर चारपाई रखकर बीमार व्यक्ति को मतदान करने के लिए लेकर आये। जबकि दिव्यंग लोगो के लिए कुर्सी भी चुनाव आयोग द्वारा बूथों पर लगायी थी। जिससे किसी भी मतदाता को वोट करने में परेशानी नही आये।
फर्जी वोट करने आया युवक पुलिस ने पकडा
फिरोजाबाद। नगर के गोपीनाथ केन्द्र पर दोपहर के समय एक युवक को फर्जी मतदान करते हुए बूथ प्रभारी के कहने पर पुलिस ने दबोच लिया। जिसको पुलिस पूछताछ करते हुए अपने साथ ले गयी। पुलिस की माने तो युवक पहले एक वोट कर गया था। दूसरा किसी अन्य व्यक्ति की पर्ची लेकर मतदान करने आया। जिसको पकड लिया गया। पकडा गया युवक का नाम विलाल बताया गया जो कि नालबन्दा का रहने वाला था। जो कि बूथ संख्या 136 पर मतदान करने आया था।