Thursday, September 19, 2024
Breaking News

जातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया गया भगवान बिरसा मुंडा का जन्मदिन

फिरोजाबाद। बुधवार को विकास भवन के सभागार में राष्ट्र के महान स्वतंत्रता सेनानी और आदिवासी नेता भगवान बिरसा मुंडा के जन्म दिवस को जातीय गौरव दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान विकास भवन के अधिकारी व कर्मचारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदीप पांडे ने कहा बिरसा मुंडा का साहस नेतृत्व और जल, जंगल, जमीन की रक्षा के लिए बलिदान हमें प्रेरित करता रहेगा। मसीहुद्दीन (अपर जिला सहकारी अधिकारी) ने कहा बिरसा मुंडा नेे लड़ना और लड़ते-लड़ते मरना स्वीकार किया, किंतु ब्रिटेनी साम्राज्य द्वारा मूल निवासियों का शोषण, आदिवासियों पर अत्याचार, आदिवासियों के अधिकार, जन जागरण और समाज सुधारक से समझौता नहीं किया।

Read More »

बरसाना में भूमि अधिग्रहण के विरोध के लिए बनी संघर्ष समिति

मथुरा। बरसाना में किसानों की ओर से कथित भूमि अधिग्रहण को लेकर आंदोलन खडा किया जा रहा है। आंदोलन को आगे बढ़ाने और धार देने के लिए किसानों ने संघर्ष समिति का गठन किया है। सरकार द्वारा भूमि अधिग्रहण को लेकर दूसरी बार पंचायत की गई। यह पंचायत बरसाना स्थित चतुर्भुजी मंदिर पर हुई। इस पंचायत में बरसाना के किसानों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और आगे लडने के लिए एक संघर्ष समिति का गठन किया। वहीं किसानों का कहना है कि हम अपने परिवार का पालन पोषण इसी भूमि के द्वारा प्राप्त फसलों के द्वारा करते हैं तथा अपनी छोटी छोटी ज़रूरतें इसी के द्वारा प्राप्त फसलों के विक्रय करके पूरी करते हैं अगर यह भूमि हमसे छीन गई तो हम तो रोड पर आ जाएंगे और हम अपने और अपने परिवार का पालन पोषण किसके सहारे करेंगे।

Read More »

त्रिनेत्र एप की मदद से पुलिस ने 12 घंटे के अंदर नेपाली युवक को बरामद किया

फिरोजाबाद। जनपद में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे पुलिस के लिए वरदान सावित हो रहे हैं। एक नेपाली युवक बस से लघुशंका के लिए नीचे उतरा, लेकिन काफी देर तक वह नहीं लौटा। इसके बाद उसके साथी ने थाना सिरसागंज में युवक की गुमशुदी दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मात्र 12 घंटे के अंदर त्रिनेत्र एप की मदद से नेपाली युवक को बरामद कर लिया। प्रभारी निरीक्षक उदयवीर मलिक ने बताया कि नेपाल देश का सोम बहादुर गोले (34) वर्ष पुत्र चंद्र बहादुर गोले निवासी सिकोरा जनपद मकवानपुर नेपाल कौशांबी गाजियाबाद से गोरखपुर जाने वाली बस में सफर कर रहा था। सिरसागंज क्षेत्र अंतर्गत 73 माइल स्टोन के समीप रोडवेज बस को रुकवा गया।

Read More »

ऊंचाहार परियोजना की सभी इकाइयों से शुरू हुआ विद्युत उत्पादन

रायबरेलीः पवन कुमार गुप्ता। बीती सोमवार को उत्तरी क्षेत्र लोड डिस्पैच सेंटर (एन आर एल डी सी) के निर्देश मिलने पर ऊंचाहार परियोजना की इकाई नं 1, 2 व 5 को ग्रिड में डिमांड कम होने के कारण रिज़र्व शट डाउन में बंद कर दिया गया था। जिन्हें आज बुधवार को पुनः NRLDC के निर्देश पर शुरू कर दिया गया है।
एनटीपीसी ऊंचाहार परियोजना की जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि उत्तरी क्षेत्र लोड डिस्पैच सेंटर से पुनः डिमांड होने पर ऊंचाहार परियोजना की सभी विद्युत इकाइयों से बिजली उत्पादन शुरू किया गया। परियोजना की जनसंपर्क अधिकारी ने उल्लेखनीय रूप से बताया कि विद्युत इकाइयों के बंद होने की वजह सिर्फ और सिर्फ ग्रिड से बिजली की डिमांड का कम होना था। पानी की कमी की बात सिर्फ एक मनगढ़ंत कहानी रही है।

Read More »

20 से 30 नवम्बर तक आयोजित की जायेंगी खेल प्रतियोगितायेंः आरती जायसवाल

कानपुर नगर। जिला युवा कल्याण एवं प्रा0 वि0 द0 अधिकारी आरती जायसवाल ने बताया कि महानिदेशक, युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल उ0 प्र0 के निर्देश के क्रम में ब्लॉक, जनपद जोन एवं राज्य स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाना है। प्रतियोगिताओं का आयोजन श्रेणीवार सब जूनियर वर्ग (पुरूष एवं महिला), जूनियर वर्ग (पुरुष एवं महिला), सीनीयर वर्ग (पुरूष एवं महिला) विभिन्न विधाओं (एथलेटिक्स, वॉलीबाल, कबड्डी, कुश्ती/भारोत्तोलन) में किया जाना है। अधिक जानकारी के लिये समस्त प्रतिभागी अपने-अपने विकासखण्ड कार्यालय में क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रा0 वि0 द0 अधिकारी से सम्पर्क कर समस्त जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Read More »

वीवीएम ऑनलाइन परीक्षा में समृद्धि, आयुष, प्रिंसी, सत्यम एवं रितिका सिंह ने पाया प्रथम स्थान

फिरोजाबाद। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद एनसीईआरटी, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के तहत एक संस्थान और राष्ट्रीय परिषद के तत्वाधान में आयोजित विद्यार्थी विज्ञान मंथन का परिणाम घोषित हो गए हैं।
विद्यार्थी विज्ञान मंथन, वीवीएम के जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि इस परीक्षा के पहले स्तर की परीक्षा 29 अक्टूबर और 30 अक्टूबर को थी एवं परीक्षा का तरीका ऑनलाइन था। इस ऑनलाइन परीक्षा में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने ओपन बुक सिस्टम से परीक्षा दी थी। इस ऑनलाइन परीक्षा में कक्षा 6 में डिवाइन इंटरनेशनल एकेडमी, सिरसागंज की सम्रद्धि सक्सेना, केंद्रीय विद्यालय हजरतपुर के आयुष सिंह ने प्रथम स्थान, कक्षा 7 में डिवाइन इंटरनेशनल एकेडमी, सिरसागंज की प्रिंसी यादव ने प्रथम, दिव्यम सक्सेना ने द्वितीय, शौर्य प्रताप सिंह ने तृतीय, कक्षा 8 में डिवाइन इंटरनेशनल एकेडमी, सिरसागंज के सत्यम पाराशर ने प्रथम, अदिति ने द्वितीय, आर्य शाक्य ने तृतीय एवं कक्षा 10 में आइडियल पब्लिक स्कूल, सिरसागंज की रितिका सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

Read More »

उ.प्र. अंडर-15 महिला क्रिक्रेट कैंप के लिए शांभवी पालीवाल हा हुआ चयन

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश अंडर-15 महिला क्रिकेट कैंप के लिए शांभवी पालीवाल (माही) का चयन हुआ है। उनके चयन होने पर जनपद के खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों ने हर्ष व्यक्त किया है।
विकास पालीवाल ने बताया की शांभवी पालीवाल का चयन उत्तर प्रदेश अंदर 15 महिला क्रिकेट कैंप के लिए हुआ है। वह लेफ्ट हैंड बल्लेबाज व राइट आर्म लेग स्पिनर है। वह सेंट जॉन्स स्कूल ढोलपुरा में कक्षा 9 की छात्रा है। यूपीसीए का कैंप 12 से 14 नवंबर तक कमला क्लब कानपुर में लगेगा। इसमें उत्तर प्रदेश से चयनित 30 महिला खिलाडियों को बुलाया है।

Read More »

सुहागनगरी में धूमधाम मनाया गया दीपावली का पर्व

फिरोजाबाद। सुहागनगरी में दीपावली का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया। देर रात्रि तक आसमान में आतिशबाजी की गूंज सुनाई देती रही। घर-घर में भगवान गणेश और लक्ष्मी जी की पूजा अर्चना की गई। वही नगर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस फोर्स तैनात रहा।
धनतेरस के साथ ही शुरू हुए दीपावली महोत्सव में रविवार देर रात्रि तक पटाखे फोड़े गए। सुबह से ही घरों में साफ-सफाई के साथ ही साज सज्जा का कार्यक्रम चलता रहा। बाजार में मिठाई, फूल और सोने चांदी की दुकानों पर खरीदारी करने वालों की भीड़ लगी रही। शाम को घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों पर भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना की गई। उसके बाद बच्चों के अलावा महिलाओं और पुरुषों ने भी पटाखे फोड़ कर दीपावली का जश्न मनाया। झिल मिलाती रंग बिरंगी विद्युत झालरों के बीच पूरा शहर जगमगा रहा था। आसमान में रंग बिरंगी रोशनी दीपावली के जश्न में चार चांद लग रही थी। सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों ने एक दूसरे को इस त्यौहार की बधाई दी।

Read More »

एसपी ने अनाथ आश्रम और बस्तियों में जाकर बच्चों के संग मनाई दिवाली

रायबरेलीः जन सामना संवाददाता। प्रकाश के पर्व दीपावली खुशियां व समृद्धि लाने वाला पर्व है। इस पर्व पर लोग एक-दूसरे को मिठाई बांटकर बधाई देते हैं लेकिन कुछ ऐसे लोग भी हैं जो पर्व पर अकेले पड़ जाते हैं और त्योहार पर खुशियों की चमक से दूर रहते हैं। दीपावली के दिन सभी बच्चे परिवार के साथ मौज-मस्ती और पटाखे भी चलाते हैं। खुशियों के इस पर्व पर रायबरेली जिले की पुलिस ने त्योहार के इस पर्व पर अनाथ आश्रम के बच्चों के साथ खुशियां बांटी है।
बता दें कि जिले के थाना मिल एरिया क्षेत्र स्थित बाल आश्रम में कई अनाथ बच्चे रहते हैं। उनका परिवार न होने से वह स्वयं को अकेला महसूस करते हैं। दीपावली के अवसर पर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने अपने परिवार के साथ बाल आश्रम में जाकर बच्चों को मिठाई खिलाई, उन्हें उपहार स्वरूप फल, मिठाइयां, ग्रीन फायर क्रैकर्स आदि दिए और उनके साथ पटाखे चलाए। वहीं बच्चों ने मिठाई खाई और पटाखे भी चलाए। उन्होंने बच्चों को पाठ्य सामग्री भी बांटी। उन्होंने बच्चों को मिठाई खिलाई व खुद भी बच्चों के साथ पटाखे जलाकर उनके साथ खुशी का इजहार किया। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने कहा कि इन बच्चों के साथ दिवाली मनाकर उन्हें बचपन का एहसास हुआ है।

Read More »

‘अभिनंदन’

उपवन से चुन-चुन फूलों का,
यह गुलदस्ता तैयार किया।
हे अतिथि आपके स्वागत का,
हम नेह बिछाए इंतजार किया।
है आज प्रफुल्लित हृदय हमारा,
हम करते हैं अभिनंदन तेरा।
तू मालिक हो सब खुशियों का,
जीवन में तेरे ठहरें खुशियां।

Read More »