Thursday, September 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया गया भगवान बिरसा मुंडा का जन्मदिन

जातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया गया भगवान बिरसा मुंडा का जन्मदिन

फिरोजाबाद। बुधवार को विकास भवन के सभागार में राष्ट्र के महान स्वतंत्रता सेनानी और आदिवासी नेता भगवान बिरसा मुंडा के जन्म दिवस को जातीय गौरव दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान विकास भवन के अधिकारी व कर्मचारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदीप पांडे ने कहा बिरसा मुंडा का साहस नेतृत्व और जल, जंगल, जमीन की रक्षा के लिए बलिदान हमें प्रेरित करता रहेगा। मसीहुद्दीन (अपर जिला सहकारी अधिकारी) ने कहा बिरसा मुंडा नेे लड़ना और लड़ते-लड़ते मरना स्वीकार किया, किंतु ब्रिटेनी साम्राज्य द्वारा मूल निवासियों का शोषण, आदिवासियों पर अत्याचार, आदिवासियों के अधिकार, जन जागरण और समाज सुधारक से समझौता नहीं किया। मुलायम सिंह ने कहा जनजातीय गौरव और संघर्ष के प्रतीक भगवान बिरसा मुंडा की गाथा हर देशवासी को प्रेरणा से भर देती है। प्रेम प्रकाश कुशवाहा जिलाध्यक्ष, राज्य कर्मचारी महासंघ ने कहा की जननायक धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती पर सन् 2000 में एक नए राज्य झारखंड की स्थापना की गई। इस दौरान कासिम अली, सतीश चंद्र, उपदेश कुमार, अमन वर्मा, योगेश चंद यादव, रमेश चंद्र शाक्य, राजपाल, विनोद कुमार, भूप सिंह, विजय कुमार, अजय कुमार आदि मौजूद रहे।