Friday, September 20, 2024
Breaking News

डिजिटल सचिवालय डांगोली का विधायक ने किया शुभारम्भ

मथुरा: श्याम बिहारी भार्गव । ग्राम पंचायत स्तर पर ही अब ग्रामीणों को सभी ऑनलाइन सुविधाएं मिलेंगी। ग्राम पंचायत सचिवालयों को हाइटेक किया जा रहा है। क्षेत्रीय विधायक राजेश चौधरी ने कहा है कि अब ऑनलाइन सेवाओं के लिए बाजार में भटकने की जरूरत नहीं है। यह सेवाएं पंचायत घरों पर ही मिलेंगी। गांव डांगोली में पंचायत घर व डिजिटल सचिवालय का लोकार्पण करने के बाद विधायक ने कहा कि डबल इंजन की सरकार के चलते ही यह संभव हो सका है। उन्होंने कहा कि डिजिटल सचिवालय से 243 विभिन्न आन लाइन सेवा मात्र 30 रुपये के शुल्क पर उपलब्ध रहेंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के चलते ही आम जनमानस के हित में तमाम योजनाएं चल रही हैं। डिजिटल सचिवालय भी इनमें से एक है। जिला पंचायत राज अधिकारी किरण चौधरी ने ग्रामीणों से अपील की वह इस डिजिटल सचिवालय का लाभ उठाएं और सप्ताह में कम से कम एक बार यहां जरूर आएं। यहां से उन्हें तमाम सरकारी योजनाओं की जानकारी भी मिलेगी।

Read More »

नगर पंचायत की पहली बोर्ड बैठक में खींचा विकास का खाका

मथुरा: जन सामना संवाददाता। नगर पंचायत चौमुहां बोर्ड की पहली बैठक में नगर के विकास का खाका खींचा गया। इस दौरान सर्वसम्मति से कई प्रस्ताव पास किए गए। नगर पंचायत विश्व प्रसिद्ध बृह्मा जी के मंदिर का गेट बनाएगी तथा मंदिर का सुंदरीकरण कराएगी। सोमवार को चेयरमैन व सभासदों की पहली बोर्ड मीटिंग हुई। इस दौरान साफ-सफाई, पेयजल, लाइट व्यवस्था को बेहतर करने, जमीनों से अवैध कब्जे हटाने को लेकर चर्चा की गई। बैठक में चेयरमैन सुषमा देवी ने कहा कि सभी सभासदों के साथ मिलकर कार्य करेंगे। रुके हुए विकास कार्यों को पूरा करेंगे। तालाब और शमशानों का भी सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। साफ सफाई और पानी की बेहतर व्यवस्था की जाएगी। कस्बे में विकास की रफ्तार रुकनी नहीं चाहिए।

Read More »

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारियों ने पदयात्रा निकाल कर किया प्रदर्शन

फिरोजाबाद: जन सामना संवाददाता। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर पंचायत राज सफाई कर्मचारियों ने प्रांतीय नेतृत्व के आवहान पर जिला मुख्यालय पर हुंकार भरी। विकास भवन से शुरू हुई पदयात्रा दबरई में भ्रमण करते हुए डीएम कार्यालय पहुंची। जहॉ कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन को बहाल करने के साथ ही अन्य मांगों को लेकर डिप्टी कलेक्टर डॉ बुशरा बानों को ज्ञापन सौपा।
सोमवार को उ.प्र. पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ द्वारा सात सूत्रीय मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुए पदयात्रा निकाली। पदयात्रा का नेतृत्व कर रहे पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष मुलायम सिंह ने कहा कि कर्मचारी अपने हक को मांगने के लिए पदयात्रा निकाल रहे है।

Read More »

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का सम्मान समारोह सम्पन्न

मथुरा: जन सामना संवाददाता। किसी भी शहर, संस्थान और इलाके को विकसित करने के लिए वहां के व्यापारियों की भूमिका होती है। बिना उनके सहयोग के यह संभव नहीं। शहर के विकास और व्यवस्थाओं को बनाने के लिए आप लोगों की ही शहर को जरूरत है। आप इन्हें व्यवस्थित करने के लिए सहयोग कीजिए। आपके सुरक्षा और सम्मान की जिम्मेदारी हमारी है। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उप्र युवा व्यापार मंडल के संयुक्त कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहे। चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल ने कहा कि व्यापारी कोई जाति नहीं होती, जो व्यापार करता है, वह व्यापारी है। बिना व्यापारियों के सहयोग से किसी भी क्षेत्र का विकास संभव नहीं है और पालिका को आपके सहयोग की महती आवश्यकता है। जिला सहकारी बैंक उपाध्यक्ष कर्मवीर चौधरी ने कहा कि व्यापारी रोजगार देने के लिए हमेशा समाज का सहयोग करता है।

Read More »

अस्पताल में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत पर जमकर हंगामा

फिरोजाबाद: जन सामना संवाददाता। उत्तर थाना क्षेत्र में बंबा बाईपास स्थित अस्पताल में प्रसव के दौरान जच्चा और बच्चा की मौत होने पर जमकर हंगामा हुआ। हंगामे के बाद डाक्टर और कर्मचारी मौके से भाग गए। पुलिस ने हंगामा शांत कराया। सोमवार दोपहर सीएमओ कार्यालय से पहुंचे अधिकारियों ने अस्पताल को सील कर दिया।
गांव जाटऊ निवासी 22 वर्षीय गायत्री देवी पत्नी रिंकू को स्वजन रविवार दोपहर गांव में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया था। बाद में वहां तैनात डाक्टर ने उसे 100 शैया अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह दी थी, लेकिन स्वजन उसे सरकारी अस्पताल न ले जाकर गांव ही आशा कार्यकर्ता के कहने पर उसे बंबा बाईपास स्थित एमएल सिद्धार्थ डे केयर सेंटर पर भर्ती करा दिया। पीड़ित के मुताबिक रात 9.30 बजे उसकी पत्नी ने मृत शिशु को जन्म दिया। आधी रात बाद प्रसूता की भी मृत्यु हो गई। दोनों की मौत से आक्रोशित परिजनों ने हंगामा किया। इस दौरान डाक्टर और अन्य स्टाफ वहां से भाग गया।

Read More »

दाऊदयाल स्टेडियम में ओपन प्रेस पावर लिफ्टिंग चैम्पियनशिप महिला-पुरूष का हुआ आयोजन

फिरोजाबाद: जन सामना संवाददाता। डिस्ट्रिक पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन द्वारा ओपन प्रेस पावर लिफ्ंिटग चैम्पियनशिप महिला-पुरूष का आयोजन दाऊदयाल स्टेडियम में किया गया। जिसमें लगभग 80 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रेस पावर लिफ्टिंग चैम्पियनशिप पुरूष में स्ट्राग मेन का खिताब शरद गुप्ता व स्ट्रांग वूमेन का खिताब गुडिया यादव को मिला।
कार्यक्रम का शुभारम्भ उद्योगपति देवी चरन अग्रवाल ने किया। प्रेस पावर लिफ्टिंग चैम्पियनशिप प्रतियोगिता में लगभग 80 प्रतिभागियों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता सबसे ज्यादां 175 किलोग्राम का वजन उठाकर पुष्पेन्द्र चौधरी ने स्ट्रांग मेन का खिताब अपने नाम कर लिया। वहीं महिला वर्ग में 60 किलोग्राम का वजन उठाकर गुड़िया यादव ने स्ट्रांग वूमेन का खिताब जीत लिया।

Read More »

रोजगारः प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड बनने का सुनहरा मौका

मथुरा: जन सामना संवाददाता। विकास खंड परिसर में जीडीएक्स सिक्योरिटी इंडिया लिमिटेड नोएडा द्वारा सुरक्षाकर्मियों के लिए पंजीयन शिविर आयोजन किए जाएंगे। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विकासखंड अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिये जीडीएक्स सिक्योरिटी इंडिया लिमिटेड नोएडा एवं स्किल इण्डिया नई दिल्ली के परस्पर के सहयोग से सुरक्षा कर्मियों की भर्ती के शिविर विभिन्न खंड विकास परिसरों में आयोजित किए जायेंगे।

Read More »

व्यापार मंडल ने व्यापारियों की समस्या को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

-बस स्टेंड के बाहर 13 दुकानदारों को लोहे के खोखे देने की मांग
फिरोजाबाद: जन सामना संवाददाता। उ.प्र उद्योग व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधि मंडल कलैक्ट्रेट पर जिलाधिकारी से मिला और उनको व्यापारियों की समस्या से अवगत कराया।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा के नेतृत्व में व्यापारियों का प्रतिनिधि मंडल नवागंतुक जिलाधिकारी डॉ उज्जवल गुप्ता से मिला और उन्हें एक ज्ञापन सौपा है। जिसमें कहा है स्मार्ट सिटी के नाम बस स्टेंड के बाहर बनी 13 दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया था। नगर निगम द्वारा दुकानदारों को 15 दिन के अंदर लोहे के खोखे बनाकर देने की बात कही गई थी। लेकिन अभी तक नगर निगम प्रशासन द्वारा दुकानदारों को दुकानें उपलब्ध नहीं कराई गई है। जिससे व्यापारी अपनी रोजी-रोटी के लिए परेशान है।

Read More »

पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर किया फैक्ट्री मालिक हत्याकांड का खुलासा

बागपत: विश्व बंधु शास्त्री। उत्तर प्रदेश में बागपत के खेकड़ा कस्बा में दो दिन पूर्व हुई फैक्ट्री मालिक की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया है।
पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने आज प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि कस्बा खेकडा के पाठशाला मार्ग पर स्थित एक गंडासा फैक्ट्री मालिक रमेश चंद वर्मा (63) की फैक्ट्री में काम करने वाले दो मजदूरों ने रात के समय लोहे की रॉड से पीट पीटकर उस समय हत्या कर दी थी जब वह फैक्ट्री में ही ऊपर बने कमरे में अकेले ही सो रहे थे।
मृतक के बेटे संजीव वर्मा ने अज्ञात में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।

Read More »

मुख्य सचिव ने आगरा मेट्रो परियोजना के कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण

आगरा। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने आज आगरा मेट्रो रेल परियोजना के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने ताज ईस्ट गेट स्टेशन का दौरा किया और कॉनकोर्स और प्लेटफार्म क्षेत्र पर फिनिशिंग कार्यों, डिजाइन और ट्रैक कार्य का निरीक्षण किया और समयबद्धता और सटीकता के साथ परियोजना को पूरा करने के लिए यूपीएमआरसी अधिकारियों की टीम की प्रशंसा की।

Read More »