Saturday, September 21, 2024
Breaking News

 राशन डीलर की मनमानी जोरों पर,पांच के बजाए चार किलो बांट राशन

हाथरस। हसायन क्षेत्र के गांव नगला डांडा में राशन डीलर की मनमानी जोरों पर हैं वह उपभोक्ताओं को जमकमर शोषण करने में जुटा है। ग्रामीणों द्वारा उच्चाधिकारियों के कई बार शिकायत करने के बाद भी राशन डीलर की हठधर्मिता नहीं जा रही है। जिससे उपभोक्ताओें को भारी परेशानी का सामाना उठाना पड रहा है।ग्रामीणों के अनुसार वह राशन उपभोक्ताओं को दे रहा चार किलो खाद्यान्न, ही दे रहा है।

Read More »

वन विभाग के सहयोग से जागेश्वर मंदिर पर किया गया वृक्षारोपण

सिकंदराराऊ। गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर वन विभाग के सहयोग से नगर के जागेश्वर महादेव मंदिर पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस अवसर पर महिलाओं द्वारा विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए एवं पर्यावरण संरक्षण पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।राधा गुप्ता ने कहा कि पृथ्वी को प्रदूषित रहित करना होगा तभी मानव जीवन सुरक्षित रह पाएगा। इस पर सभी लोगों को पर्यावरण को बचाना होगा। पेड़ पौधे लगाकर पर्यावरण को शुद्ध रखना होगा। वहीं जनसंख्या वृद्धि के साथ-साथ विकास के नाम पर प्रदूषण में भी वृद्धि हो रही है।रश्मी पाठक ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और जल संरक्षण बहुत आवश्यक है। वहीं हमारे तालाब और नदी सूखते चले जा रहे हैं जो कि सबसे बड़ी चिंता का विषय है। पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण सभी लोग जरूर करें। जैविक खाद का अधिक उपयोग किया जाए और पानी की बर्बादी को रोका जाए।जल ही जीवन है। अगर जल है तो कल है। सभी को जल संचय पर अधिक काम करना चाहिए।

Read More »

ओवरहेड टैंक पानी की टंकी के निर्माण कार्य में धीमी गति देख दिये निर्देश

कानपुर। मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 महेन्द्र कुमार द्वारा जल जीवन मिशन के अंतर्गत विकास खंड सरसौल की ग्राम पंचायत महुआ गांव एवं तिलशहरी बुजुर्ग का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि बी एस ए इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के द्वारा कार्य बहुत ही धीमी गति से किया जा रहा है। अभी तक ओवरहेड टैंक पानी की टंकी का डिजाइन और ड्राइंग ही आईआईटी बीएचयू से अनुमोदित नहीं कराया गया है और जिन गलियों के अंदर खुदाई करके पाइप लाइन डाली गई है उन गलियों को सही नहीं कराया गया है। इस संबंध में अधिशासी अभियंता जल निगम को निर्देश दिए गए कि संबंधित कंपनी को पत्र लिखना सुनिश्चित करें। सोलर पैनल की स्थापना का कार्य भी अभी तक नहीं किया गया है निर्देश दिए गए कि शीघ्र ही ओवरहेड टैंक का निर्माण कराएं तथा सोलर पैनल की स्थापना करवाएं। इसकी देखरेख के लिए कंपनी के द्वारा बताया गया कि 10 साल तक इसका वार्षिक मेंटेनेंस किया जाएगा इसके उपरांत परियोजनाएं ग्राम पंचायत को हस्त गत कर दी जाएंगी।

Read More »

महंगाई से उबारने के लिए किसान, मजदूर पक्षधर योजनाएं चलाये सरकारः भाकपा माले

चन्दौली। चकिया रसोई गैस के बढ़ते दामों समेत लगातार बढ़ती महंगाई पर रोक लगाया जाना, लगातार बढ़ती महंगाई के इस दौर में मनरेगा के तहत प्रति जॉब कार्ड नहीं बल्कि प्रति मजदूर साल में न्यूनतम 200 दिन काम तथा न्यूनतम 600 रुपये दैनिक मजदूरी की गारंटी किया जाना, सभी ग्रामीण गरीबों भूमिहीनों को आवास व कृषि भूमि का पट्टा तथा आवास की धनराशि 600000 रुपये दिया जाना, सार्वजनिक वितरण प्रणाली को मजबूत करते हुए प्रति यूनिट न्यूनतम 15 किलो राशन आवश्यक तेल दाल व अन्य चीजें दिया जाना, सभी ग्रामीण गरीबों को निशुल्क इलाज व बच्चों को मुफ्त सरकारी शिक्षा दिया जाना, वृद्धावस्था विकलांग व विधवा पेंशन सहित सभी सहायता पेंशन 6000 रुपये दिया जाना, किसानों के लिए नहरों में पानी व सरकारी पंपिंग सेट से सिंचाई की त्वरित व्यवस्था किया जाना, निजी ट्यूबवेल के लिए निशुल्क बिजली दिया जाना, आवारा पशुओं से खेती को नुकसान की भरपाई किया जाना, दिल्ली व पंजाब की तर्ज पर पूरे देश में सभी के लिए 300 यूनिट फ्री बिजली की गारंटी करते हुए अब तक के बकाया बिजली बिल को माफ किया जाना, किसानों के ऊपर कर्ज का बोझ के तहत हो रही आत्महत्याओं को रोकने के लिए किसानों के सभी तरह के कर्ज माफ किया जाना अत्यंत जरूरी हो गया है। उक्त बातें स्थानीय गांधी पार्क में भाकपा (माले) तथा अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा, अखिल भारतीय किसान महासभा के संयुक्त आह्वान पर आयोजित एक दिवसीय धरने को संबोधित करते हुए भाकपा(माले) राज्य स्थाई समिति सदस्य कामरेड अनिल पासवान ने कही।

Read More »

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आत्मा गवर्निंग बोर्ड एवं कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की हुई समीक्षा

कानपुर देहात। जिलाधिकारी नेहा जैन की अध्यक्षता में आत्मा गवर्निंग बोर्ड एवं कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार माती में हुई, आयोजित बैठक में सम्बन्धित अधिकारियों यथा मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्उेय, उप कृषि निदेशक विनोद कुमार यादव, जिला कृषि अधिकारी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी, उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी-अकबरपुर, अग्रणी जिला प्रबन्धक, कृषि विज्ञान केन्द्र दलीप नगर के कृषि वैज्ञानिक एवं अपर जिला सहकारिता अधिकारी के साथ-साथ जनपद में संचालित 12 कृषक उत्पादक संगठनो के निदेषक/मुख्य कार्यकारी अधिकारियो एवं जनपद के प्रगतिशील कृृषकों द्वारा बैठक में प्रतिभाग किया।
उप कृषि निदेशक कानपुर देहात द्वारा अवगत कराया गया कि आत्मा गवर्निंग बोर्ड द्वारा संचालित कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं का वित्तीय वर्ष 2021-22 में किये गये कार्यों की प्रगति एवं वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिये लक्ष्यों के विषय में अवगत कराया। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 में कुल 13000 कृषक बीमित कराये जा चुके हैं तथा जिसकी अन्तिम तिथि 31.07.2022 है। जनपद में उर्वरकों की पर्याप्त मात्रा में उपलब्घता है।

Read More »

कृषक भाईयों की समस्या के समाधान हेतु कन्ट्रोल रूम बना

कानपुर देहात। जिलाधिकारी नेहा जैन के निर्देशानुसार जिला कृषि अधिकारी डा0 उमेश कुमार गुप्ता ने बताया कि खरीफ अभियान 2022 के कृषक भाईयों की समस्या के समाधान हेतु जनपद स्तरीय एवं विकास खण्ड स्तर पर कन्ट्रोल रूम की स्थापना की गयी है, जिसमें कृषक अपनी कृषि इनपुट यथा उर्वरक बीज, नलकूप, नहर आदि समस्त कृषि समस्याओं के निदान हेतु जनपद स्तर एवं विकासखण्ड स्तर पर स्थापित कन्ट्रोल रूम से अपनी समस्याओं से अवगत करा कर समस्या का निदान प्राप्त कर सकते है। कन्ट्रोल रूम का विवरण इस प्रकार है- जनपद स्तरीय कन्ट्रोल रूम 7839882515, विकास खण्ड अकबरपुर कन्ट्रोल रूम 9557307411, सरवनखेडा 6393725502, मैथा 9794933419, मलासा 8795385539, अमरौधा 9039823348, राजपुर 9621746036, सन्दलपुर 6306651341, डेरापुर 8445038993, झींझक 8418876521, रसूलाबाद 8840101720 है।

Read More »

राज्य स्तरीय पुरस्कार हेतु मांगे आवेदन

कानपुर देहात। दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों, स्वैच्छिक संगठनों, सेवायोजकों को आगामी 3 दिसम्बर 2022 को ‘‘विश्व दिव्यांग दिवस’’ के अवसर पर दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा निम्नलिखित क्षेत्रों में पुरस्कार दिये जाते हैं।
उपरोक्त जानकारी देते हुए जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी गिरिजा शंकर सरोज ने बताया कि दक्ष दिव्यांग कर्मचारी/स्वनियोजित दिव्यांगजन के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार। दिव्यांगजन हेतु सर्वश्रेष्ठ नियेक्ता तथा सर्वश्रेष्ठ प्लेसमेंट अधिकारी या एजेंसी के लिए सेवायोजकों को राज्य स्तरीय पुरस्कार। दिव्यांगजन के निमित्त कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति तथा सर्वश्रेष्ठ संस्था के लिये राज्य स्तरीय पुरस्कार। प्रेरणास्रोत हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार। दिव्यांगजन के जीवन सुधारने के निमित्त सर्वश्रेष्ठ नवीन अनुसंधान या उत्पाद विकास के लिये राज्य स्तरीय पुरस्कार। दिव्यांजन हेतु ‘‘बाधामुक्त वातावरण’’ के सृजन हेतु सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार। दिव्यांगजन को पुनर्वास सेवाएं प्रदान करने वाले सर्वश्रेष्ठ जिला के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार। सर्वश्रेष्ठ सृजनशील दिव्यांग वयस्क व्यक्तियों एवं सर्वश्रेष्ठ बालक/बालिका हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार। सर्वश्रेष्ठ ब्रेलप्रेस के लिये राज्य स्तरीय पुरस्कार।

Read More »

श्रमिक ज्यादा से ज्यादा योजनाओं का लाभ उठायेंः जिलाधिकारी

कानपुर देहात। जिलाधिकारी नेहा जैन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला श्रम बंधु की बैठक आयोजित की गई, बैठक में जनपद में श्रमिक एवं सेवायोजकों के मध्य औद्योेगिक संबंधों की स्थिति, कारखानों में दुर्घटनावश श्रमिकों को प्रतिकर भुगतान कराए जाने की स्थिति, उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत श्रमिक पंजीयन नवीनीकरण की स्थिति, अधिष्ठान पंजीयन की स्थिति, सेस वसूली की स्थिति, विभिन्न योजनाओं में लाभ दिलाये जाने की स्थिति आदि बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस मौके पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी अवधेश वर्मा ने बताया कि जनपद कानपुर देहात में किसी भी औद्योगिक प्रतिष्ठान में हड़ताल तालाबन्दी अथवा औद्योगिक अशान्ति की स्थिति नहीं है। इस संबंध में श्रमिक संगठनों से कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है, वहीं उन्होंने प्रतिष्ठानों में दुर्घटनावश श्रमिकों की मौत के कारण उनके परिवारों को कर्मचारी प्रतिकार आयुक्त के माध्यम से प्रतिकर की राशि का भुगतान किया गया, जिसके अंतर्गत ट्राइडेन्ट ऑटो कंपोनेंट प्राइवेट लिमिटेड के मृतक श्रमिक सौरभ कुमार के परिजनों को 1252511, महेंद्र कुमार 1227280, इसी प्रकार फ्रंटियर स्टील रनिया के मृतक श्रमिक विलियम सिंह, रामआसरे, धनंजय, दीपक मिश्रा आदि के परिजनों को लाभान्वित किया गया है।

Read More »

मरीजों तक दवाओं को समय से पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएः मुख्य सचिव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र की अध्यक्षता में मंगलवार को शासी निकाय की 8वीं बैठक में उत्तर प्रदेश राज्य आयुष सोसाइटी की वार्षिक कार्ययोजना के लिए 846.66 करोड़ रुपये अनुमोदित किया गया।
इस दौरान मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने कहा कि नेशनल आयुष मिशन के अन्तर्गत बनने वाले 250 आयुष-हेल्थ एण्ड वेलनेस सेण्टर, 51 नई डिस्पेन्सरी, जौनपुर में 30 बेड का आयुष हॉस्पिटल, लखनऊ के आयुष हॉस्पिटल के अपग्रेडेशन, मोबिलिटी सपोर्ट जैसे कार्यों को तेजी से पूरा किया जाए। मरीजों तक दवाओं को समय से पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि काशी में बनने वाले आयुर्वेदिक पंचकर्म केंद्र को आदियोगी भगवान शिव से जोड़ा जाय। इन प्रयासों से प्रदेश में धार्मिक, ऐतिहासिक टूरिज्म के साथ मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। भारत के आयुर्वेद चिकित्सा शास्त्र का पूरी दुनिया लोहा मानती है। दवाओं के पेटेंट, प्रचार-प्रसार और व्यापक स्वीकारता के लिए वैज्ञानिकों व यूनिवर्सिटी के सहयोग से आयुर्वेद के रिसर्च को भी तेजी से आगे बढ़ाया जाए।

Read More »

धारदार हथियार से हमला करने के आरोपी गिरफ्तार

रायबरेली। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत थाना ऊँचाहार पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति / वाहन चेकिंग के दौरान धारदार हथियार से हमाला करने के आरोप में पूरे जदू मजरे प्रयागपुर नदौरा निवासी अरविंद सिंह पुत्र राकेश सिंह व पुरे छपिया मजरे इटौरा बुजुर्ग निवासी मोहित पुत्र लाल बहादुर को गिरफ्तार किया गया। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुये न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 सचिन शर्मा, मुख्य आरक्षी संजय कुमार सिंह व आरक्षी योगेश मिश्र शामिल रहे।

Read More »