Sunday, September 22, 2024
Breaking News

कमजोर बच्चों पर विशेष फोकस करते हुए पठन-पाठन सुनिश्चित किया जाएः जिलाधिकारी

चंदौली। जिलाधिकारी संजीव सिंह ने प्राथमिक विद्यालय सदर का औचक निरीक्षण कर शिक्षकों की समय से उपस्थित एवं मिड-डे-मील की गुणवत्ता परखी। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा बच्चों से गुणा-भाग व जोड़ देकर सवाल हल करवाया गया साथ ही कक्षा 3 से 5 तक के बच्चों से हिंदी- इंग्लिश की किताब पढ़वाया गया। इसके अलावा बच्चों से पड़ोसी देशों के नाम, राष्ट्रीय पशु व पक्षी के नाम सहित सामान्य ज्ञान की जानकारी ली गई। जिलाधिकारी ने अध्यापकों से कक्षावार टाइम टेबल की जानकारी भी ली।
जिलाधिकारी ने प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापकों को निर्देशित करते हुए कहा कि जो बच्चे पढ़ने में कमजोर हैं उन पर विशेष ध्यान दिया जाए। हर बच्चों से ब्लैक बोर्ड पर जोड़, गिनती, पहाड़ा को हल कराया जाए। विद्यालय परिसर की साफ-सफाई संतोषजनक नहीं रहने पर गहरी नाराजगी जताते हुए सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। विद्यालय के शौचालय के नियमित अच्छी तरह से साफ-सफाई के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अध्यापकों को निर्देशित करते हुए कहा कि भोजन से पहले व शौच करने के बाद साबुन से हाथ धोने की आदत बच्चों में अवश्य डालें जाय। आंगनबाड़ी के बच्चों की उपस्थिति कम रहने पर जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को निर्देशित करते हुए कहा कि बच्चों के अभिभावको से मिलकर विद्यालय में भेजने के लिये अपील करें।

Read More »

महानायकों के विचार नई पीढ़ी में पहुँचाने की जरूरत: डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’

वर्धा। पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं लोकसभा सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने वर्धा साहित्‍य महोत्‍सव के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्‍य अतिथि संबोधित करते हुए कहा कि साहित्‍य में समाज के महानायकों पर आधारित वर्धा साहित्‍य महोत्‍सव का यह अभियान देशभर में पहुँचेगा। महोत्सव के माध्यम से महानायकों के विचार नई पीढ़ी में पहुचाने की आवश्यकता है।
वर्धा साहित्‍य महोत्‍सव 2022 महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्‍वविद्यालय के अमृतलाल नागर सृजनपीठ की ओर से दिनांक 26, 27 एवं 28 अप्रैल को आयोजित किया जा रहा है. विश्‍वविद्यालय के कुलपति प्रो. रजनीश कुमार शुक्‍ल की अध्‍यक्षता में वर्धा साहित्‍य महोत्‍सव का उद्घाटन किया गया. इस अवसर पर विशेष सान्निध्‍य हेतु प्रो. प्रकाश बरतुनिया, कुलाधिपति बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर केंद्रीय विश्‍वविद्यालय, लखनऊ तथा वर्धा संसदीय क्षेत्र के सांसद श्री रामदास तडस उपस्थित रहे.
उद्घाटन सत्र में मुख्‍य अतिथि डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने राष्‍ट्रीय शिक्षा नीति का उल्‍लेख करते हुए कहा कि यह नीति जैसे-जैसे युवावस्‍था में आयेगी, राष्‍ट्र विश्‍वगुरू बनने की दिशा में अग्रसर होगा। उन्‍होंने बताया कि राष्‍ट्रीय शिक्षा नीति मनुष्‍य को मनुष्‍य बनाने की प्रक्रिया से प्रेरित है और यह इस शिक्षा नीति के केंद्र में है। यह शिक्षा नीति भारतीय भाषाओं को शक्ति प्रदान करने में कारगर साबित होगी। उद्बोधन में श्री ‘निशंक’ ने वर्धा साहित्‍य महोत्‍सव की सराहना करते हुए कहा कि महानायकों के विचार-दर्शन और आदर्शों को लोगों की भाषा में व्‍यापक जनमानस तक पहुँचाने का अभियान बनेगा यह महोत्‍सव । वर्धा को गांधी और विनोबा की कर्मस्‍थली बताते हुए उन्‍होंने कहा कि इस भूमि से वसुधैव कुटुंबकम और सर्वे सुखी निरामय का संदेश देश-दुनिया में पहुँचेगा। हमें अपने आचार, विचार और व्‍यवहार में संदेश जीवंत बनाए रखने की आवश्‍यकता है। हिंदी विश्‍वविद्यालय के नए कार्यक्रमों में विधि पाठ्यक्रमों का शिक्षण हिंदी माध्‍यम में आरंभ किए जाने पर उन्‍होंने हर्ष व्‍यक्ति किया साथ ही राष्‍ट्रीय शिक्षा नीति को क्रियान्वित करने का श्रेय इस विश्‍वविद्यालय को देते हुए उन्‍होंने कुलपति प्रो. रजनीश कुमार शुक्‍ल को बधाई दी। अपने वक्‍तव्‍य में उन्‍होंने कहा कि हिंदी देश की एकता का सूत्र है, हिंदी का वैभव पूरी दुनिया में है और हिंदी सभी भारतीय भाषाओं की आत्‍मा है। भारतीय भाषाओं की दृष्टि से आज का दिन नया इतिहास लिखेगा। चेतना के शिखरपुरूष अपनी शब्‍दसंपदा से इसे शिखर पर पहुँचाएंगे।

Read More »

प्रदेश में हर गरीब को आवास उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता:मुख्य सचिव

2023 तक प्रदेश के हर गरीब के सर पर छत का संकल्प पूरा है करना

नए या विस्तार के प्रोजेक्ट का अवशेष कार्य अविलंब पूरा कराया जाए

उत्तर प्रदेश ने गरीबों को आवास देने की दिशा में अच्छा काम किया

उत्तर प्रदेश को अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को रखना है जारी

लखनऊ। प्रदेश के मुख्य सचिव श्री दुर्गा शंकर मिश्र ने कहा कि प्रदेश में हर गरीब को आवास उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) शहरों की सूरत बदलने का काम है, इसमें कोई भी लापरवाही नहीं की जाए। वर्ष 2023 तक प्रदेश के हर गरीब के सर पर छत का संकल्प को पूरा करना है। उत्तर प्रदेश ने पहले भी गरीबों को आवास देने की दिशा में अच्छा काम किया है। इस काम में और तेजी लाने की जरूरत है। नए या विस्तार के प्रोजेक्ट का अवशेष कार्य अविलंब पूरा कराया जाए।

Read More »

फिरोजाबाद प्रदेश में हेल्थ डैशबोर्ड रैंकिंग में नंबर वन

फिरोजाबाद। हेल्थ रैंकिंग डैशबोर्ड में मार्च 2022 की रैंकिंग में फिरोजाबाद ने उत्तर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार प्रेमी ने बताया कि जनपद को प्रदेश के हैल्थ रैंकिंग डैशबोर्ड में पहला स्थान हासिल किया है। उन्होंने बताया कि हेल्थ डैशबोर्ड रैंकिंग स्वास्थ्य सेवाओं के 16 बिंदुओं पर प्रति माह बनती है। इससे पहले फरवरी माह में फिरोजाबाद चौथे स्थान पर था। पहला स्थान पाने में विभाग के संपूर्ण स्टाफ का योगदान रहा है। इसके लिए जिले के सभी स्वास्थ्यकर्मी बधाई के पात्र हैं।

Read More »

लेखपाल संघ उप शाखा जसराना की कार्यकारिणी का हुआ गठन

फिरोजाबाद। लेखपाल संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन में तहसील जसराना में उप शाखा जसराना की कार्यकारिणी का चुनाव चुनावाधिकारी अशोक यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से मनोज यादव को अध्यक्ष, सुमित तिवार को वरिष्ठ कोषाध्यक्ष, जितेन्द्र सिंह को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रवल गुप्ता को मंत्री, फिरासत हुसैन को उपमंत्री, राजीव कुमार को कोषाध्यक्ष, जगत प्रकाश को लेखा परीक्षक निर्विरोध चुना गया।

Read More »

स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर बच्चो को बांटे फल

फिरोजाबाद। भारतीय जन चेतना के संवाहक, प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर हेमवती नंदन बहुगुणा स्मृति समिति के पदाधिकारियों ने सरोजिनी नायडू जूनियर हाई स्कूल बोधाश्रम में बच्चों को फल वितरित किये।समिति के जिलाध्यक्ष करुणा निधि गर्ग ने कहा कि स्व. बहुगुणा ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेकर महत्वपूर्ण भूमिका अदा की और भारतीय राजनीति को नई दिशा देकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के पद को शुशोभित किया। प्रधानाचार्य भगवानदास शंखवार ने कहा कि हमे बहुगुणा के व्यक्तित्व और कृतित्व से प्रेरणा लेनी चाहिए।

Read More »

महापौर ने सुभाष तिराहे पर हो रहे सौंदर्यीकरण का लिया जायजा

फिरोजाबाद। नगर निगम द्वारा सुभाष तिराहे पर कराएं जा रहे सौंदर्यीकरण कार्य का महापौर नूतन राठौर ने क्षेत्रिय पार्षद विजय शर्मा के संग निरीक्षण किया।सोमवार को मेयर नूतन राठौर निगम अधिकारियों संग सुभाष तिराहा पहुंची। जहॉ उन्होंने सुभाष तिराहे पर चल सौंदर्यीकरण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित ठेकेदार को तय समय सीमा के अंदर गुणवत्ता पूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य अभियंता संजय कुमार, अवर अभियंता विभोर कुमार आदि मौजूद रहे।

Read More »

भाजपा की तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग हुआ आयोजित

फिरोजाबाद। भारतीय जनता पार्टी के तीन दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग एस.एस. मैमोरियल महाविद्यालय उसायानी में आयोजित हुआ। जिसमें जिले के पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र को भाजपा ब्रज क्षेत्र के महामंत्री राकेश कुमार मिश्रा व द्वितीय सत्र में ब्रज क्षेत्र के नि. क्षेत्रीय मंत्री उदय प्रताप सिंह व तृतीय सत्र को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सबका साथ और सबका विकास को चरितार्थ करने वाली पार्टी है। जिसमें समाज के सभी वर्गों का सम्मान और स्वाभिमान सुरक्षित है। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के प्रण को चरितार्थ करते हुए भाजपा सरकार ने बिना किसी भेदभाव पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया। “सरकार का समर्पण” और “जनता की कृतज्ञता” का सही मेल तो ‘मोदी’ और ‘योगी’ ने ही करवाया है।

Read More »

अपेक्षित दहेज न मिलने के कारण शाकाहारी बहू से बनवाया मांस

ऊंचाहार/रायबरेली, पवन कुमार गुप्ता। दहेज के लिए प्रताड़ना का बड़ा अजीबोगरीब मामला सामने आया है। शादी में अपेक्षित दहेज न मिलने के कारण शाकाहारी बहू से जबरन मांस बनवाया गया है। मामला क्षेत्र के गांव पर्वत का पुरवा का है। जगतपुर थाना क्षेत्र के गांव पारी की रहने वाली केवला देवी का कहना है कि उसने अपनी पुत्री मनीषा की शादी दो साल पहले ऊंचाहार के पर्वत का पुरवा गांव निवासी धर्मेंद्र से की थी। मनीषा शाकाहारी है और उसे मांस से दिक्कत होती है।

Read More »

बाइक से गिरने पर घायल हुई युवती

ऊंचाहार/रायबरेली, पवन कुमार गुप्ता। नगर स्थित बस स्टैंड पर बाइक से गिरकर युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसका सीएचसी में इलाज कराया गया है।सोमवार की दोपहर क्षेत्र के गंगश्री गांव निवासी शांति 23 वर्ष परिवार के ही एक युवक के साथ बाइक से किसी कार्य से ऊंचाहार आयी हुई थी, तभी बस स्टैंड पर बाइक अनियंत्रित हो गई और बाइक पर बैठी युवती गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।

Read More »