Monday, September 23, 2024
Breaking News

पानी बचाने की प्रेरणा देगी लघुफिल्म – पानी की टोटी

आगरा, जन सामना ब्यूरो। विश्वशांति मानव सेवा समिति (आगरा) के बैनर तले सुरक्षित पानी-सुरक्षित जीवन को लेकर पानी बचाने की प्रेरणा के लिए एक लघुफिल्म का फिल्मांकन किया गया। इस शॉर्टफिल्म में दर्शाया गया है कि लोग लापरवाहीवश पानी पीकर टोटी खुली छोड़ जाते हैं और स्वच्छ पानी नालियों में सड़कों पर बह जाता है जो पानी की बहुत बड़ी बर्बादी है।
यह लघुफिल्म मुकेश कुमार ऋषि वर्मा की लघुकथा पानी की टोटी पर केन्द्रित है और इसी नाम से प्रदर्शित की जायेगी। ’पानी की टोटी’ का निर्देशन जय किशन सिंह एकलव्य ने किया है। कलाकारों में प्रमुख हैं एम. एस. निषाद, प्रीतम निषाद, रामकिशन आदि। कैमरामैन मुकेश कुमार ऋषि वर्मा (टीम), विशेष सहयोग रहा शैलेन्द्र, राकेश वर्मा, सोनी बाबू निषाद, नितिन प्रजापति का। कुल मिलाकर विश्वशांति मानव सेवा समिति का यह प्रयास बहुत ही सराहनीय है। विश्वशांति मानव सेवा समिति के सौजन्य से नियमित शिक्षा, सेवा, स्वास्थ्य, स्वच्छता जैसे विषयों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहता है।

Read More »

बकलोली भरा रहा चुनावी माहौल

लोकसभा का चुनाव चाक चौबंद शान्ति व्यवस्था के बीच हिंसा और विवादित बयानों के वातावरण के चलते अशान्ति पूर्वक सम्पन्न हो गया। कुछ भी हो लेकिन यह चुनाव हमारे देश के नेताओं की बदजुबानी के लिए भी याद किया जाएगा। इस बार के चुनावी माहौल में नेताओं ने अपनी सभाओं में जैसी विवादित बयानबाजी की है शायद वैसी कभी पिछले चुनावों में नहीं देखने को मिली थी और न भविष्य में देखने को मिलेगी। जन सभाओं में जनता के देश के बड़बोले व बकलोल नेताओं के मुंह से ऐसे विवादित बयान निकल रहे थे जिनकों सुनकर देश का लोकतन्त्र विश्व पटल पर शर्मिन्दा हुआ है। यह बयानवाजी कोई अनजाने में नहीं गई थी विचार करें तो यही नतीजा निकलेगा कि ये विवादित बयान सोच-समझकर दिए जा रहे थे।

Read More »

झुलसी छात्रा की आगरा में उपचार के दौरान मौत

शिकोह / फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो।रविवार दोपहर कक्षा नौ की छात्रा ने परीक्षा मे नंबर कम आने से उसने अपने उपर केरोसिन डालकर आग लगाा ली थी। जिसके बाद उसके परिजन उपचार के लिए आगरा ले गए। आज सोमवार को उपचार के दौरान छात्रा की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव के घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। नगर के मोहल्ला रहचट निवासी प्रेमलता उर्फ ​​बच्चू (15) ने रविवार को कक्षा की परीक्षा मे अंक कम आने से काफी आहत हो गए थे। जिसके बाद उन्होंने घर मे रसोई मे कैरोलोस डालकर आग लगा दी थी। जिसके कारण वह 90 प्रतिसत जल झुलस गया था। परिजन उपचार के लिए अस्पताल लाए, जहां से उसे रेफर कर दिया। परिजन छात्रा की जान बचाने के लिए उसे आगरा ले गए। सोमवार सुबह होस्ट ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया। छात्रा का शव आते ही रहचट गांव मे आते ही लोगो की भीड लग गई। गमगीन माहौल में परिजनों ने होस्ट का अंतिम संस्कार कर दिया।

Read More »

दहेज लोभियों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला

शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। दहेज में एक सिफ्ट डिजायर की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने विवाहिता के साथ मारपीट करते हुए उसे घर से निकाल दिया। इस सम्बन्ध में महिला ने सुसराल पक्ष के चार लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मौहल्ला गढैया निवासी साविया खाॅन पुत्री मु अजहर ने थाने में अपने ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में कहा है उसकी शादी पाॅच वर्ष पूर्व मुम्बई महाराष्ट्र निवासी सिराजुद्दीन के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग कम दहेज लाने का ताना देते हुए महिला का उत्पीड़न तथा मारपीट करते थे। शादी के एक साल बाद ससुराल पक्ष के लोगों का उत्पीड़न और बढ़ गया। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज में एक सिफ्ट डिजायर की मांग पूरी नहीं होने पर महिला के साथ मारपीट करते हुए उसे घर से निकाल दिया था। महिला को घर से निकालने के बाद महिला के परिजन ससुराल पहुंचे तथा ससुराल पक्ष के लोगों को समझाने का प्रयास किया। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला के परिवार के साथ भी गाली.गलौच की और अभद्रता करते हुए उसे घर से भगा दिया। घटना के संबंध में महिला ने पति सिराजुद्दीन सहित इलियास, नूरजहाॅ, महरवान निवासी मुम्बई महाराष्ट्र को नामजद करते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Read More »

परिजनों को सोता छोड़ विवाहिता प्रेमी संग फुर्र, दी तहरीर

शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। नगर के एक मौहल्ला में एक साल पूर्व शादी करके आयी एक महिला पति को सोता छोड़ प्रेमी के साथ भाग गई। इसकी जानकारी परिजनों को सुबह हुई। चारों तरफ तलाश करने के बाद भी जब कोई सुराग नहीं लगा तो पति ने थाने पहुंच कर युवक के खिलाफ तहरीर दी।
मोहल्ला एटा रोड निवासी प्रधुम्म अपना कार्य करके परिवार का भरण पोषण करता है। उसका विवाह 1 साल पूर्व शिकोहाबाद के ग्राम चैरई वैरई निवासी एक युवती से हुआ था। बताते है कि 16 मई की रात को उसकी पत्नी ने मौका पाकर प्रेमी के साथ भाग गई। सुबह पांच बजे जब परिवारीजन जागे तो महिला को घर में न देख सभी हैरान रह गए। महिला के गायब होने की जानकारी होते ही मोहल्ले में खलबली मच गई। परिवारीजनों के साथ मोहल्ले के लोग भी विवाहिता महिला की तलाश में जुट गए। जब कोई सुराग नहीं लगा तो पीडित पति थाने पहुॅचा। इस सम्बन्ध में महिला के पति प्रधुम्म ने के पी सिंह निवासी कलरई थाना जसराना के खिलाफ पत्नी को बहला फुसला कर व 40 हजार रूपये नगद व आभूषण ले जाने की तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

Read More »

मारपीट की घटनाओं में आधा दर्जन लोग घायल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अलग-अलग स्थानों पर हुए मारपीट की घटनाओं में आधा दर्जन लोग घायल हो गये। घायलों ने मारपीट करने वालों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को डाक्टरी परीक्षण के लिए सरकारी अस्पताल भिजवाया।
थाना बसई मौहम्मदपुर क्षेत्र के गांव शंकरपुर निवासी 45 वर्षीय मुन्नालाल पुत्र आशाराम को उसके सगे भाई दौलतराम ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायल ने भाई के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पीड़ित ने बताया कि उसने शराब का सेवन कर लिया था। नशे की हालत में घर पर पहुंचा तो उसके भाई ने उसके साथ मारपीट कर दी। दूसरी घटना में थाना मटसेना क्षेत्र के गांव उधनी निवासी 29 वर्षीय अनमोल पुत्र रामजीलाल उसके भाई 17 वर्षीय सुधीर को मामूली विवाद होने पर गांव के ही बीरू पुत्र सन्तोष, सन्तोष पुत्र रामकिशन आदि ने मारपीट कर दी। मारपीट के दौरान उक्त चारों लोगो घायल हो गये।

Read More »

संदिग्ध हालत में फांसी लगने से महिला की मौत

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना लाइनपार के गांव ढौलपुरा में विगत रात्रि में एक महिला ने संदिग्घ हालत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। मायका पक्ष के लोगो को भी फोन पर जानकारी दी।
थाना लाइनपार क्षेत्र के गांव ढोलपुरा निवासी 27 वर्षीय सीमा पत्नी शोलू ने विगत रात्रि में संदिग्ध हालत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होने पर परिजनों के होश उड गये। उन्हीं में से किसी ने घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहंुच कर शव को कब्जे में लिया। वही मायका पक्ष के लोगो को घटना से अवगत कराते हुए शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम गृह में रखवाया है।

Read More »

संदिग्ध हालत में महिला आग से झुलसी

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना दक्षिण क्षेत्र के गांव फुलवाडी में एक महिला विगत रात्रि में संदिग्ध हालत में आग से झुलस गयी। जिसको परिजनों ने उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेन्टर में भर्ती कराया।
थाना दक्षिण क्षेत्र के गांव फुलवाडी निवासी 25 वर्षीय बीरवती पत्नी कप्तान सिंह विगत रात्रि में अपने घर पर खाना बना रही थी। उसी दौरान अचानक उसके कपडों में आग लगने से वह बुरी तरह से झुलस गयी। जिसको परिजनों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसका उपचार किया गया।

Read More »

शौचालय निर्माण के लाभार्थी के घर नगर निगम टीम ने दी दस्तक

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। नगर निगम के जोनल सेनेटरी ऑफिसर के निर्देश पर वार्ड नं. 12 ककरऊ, वार्ड 37 रैहना, वार्ड एक मे दो टीमें गठित की गई। जिसमें लाभार्थियों को शौचालय निर्माण के लिए प्रथम किस्त दी जा चुकी है। इसके बाबजूद शौचालय निर्माण पूण नहीं कराया गया। है। सोमवार को टीम द्वारा मौहल्ला आनंद नगर, ककरऊ, झलकारी नगर, न्यू रामगढ़, पीपल वाली गली, रैहना, गंगानगर में सफाई एवं खाद्य निरीक्षक अरविद भारती, क्षेत्रीय नायक वाहिद, सुनील और प्रवर्तनदल के सदस्य ब्रजेश कुमार, अशोक कुमार ने लोगों के घर-घर जाकर मौका मुआयना किया। साथ ही शौचालय निर्माण अतिशीघ्र पूर्ण करने निर्मित, शौचालय की फोटो निगम को उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया गया। वार्ड एक के मौहल्ला उत्तम नगर, रविदास नगर, सैलई मैन आदि क्षेत्रों में सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मनोज श्रीवास्तव, क्षेत्रीय नायक सत्यप्रकाश और प्रवर्तनदल के संजय त्यागी, जयंती प्रसाद ने घर-घर जाकर शौचालय निर्माण अतिशीघ्र करके निर्मित शौचालय की फोटो नगर निगम को उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित किया। अन्यथा उचित कार्यवाही के लिए लाभार्थी स्वयं जिम्मेदार होगा।

Read More »

अधिशासी अधिकारी और भाजपा सभासदो का विवाद भाजपा हाईकमान तक पहुँचा

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। नगर पालिका हाथरस के अधिशासी अधिकारी और भाजपा सभासदो का विवाद भाजपा हाईकमान तक पहुँच गया। भाजपा सभासद दल के प्रतिनिधिमंडल ने आगरा स्थित भाजपा बृज क्षेत्र कार्यालय में पहुँच कर संगठन मंत्री भवानी सिंह से मुलाकात की और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी द्वारा सरकार की नीतियों के विरुद्ध किये जा रहे कार्यो से अवगत कराया। सभासदों ने नगर पालिका में भ्रष्टाचार होने की शिकायत भी संगठन मंत्री से की।सभासदों ने एक ज्ञापन भी संगठन मंत्री भवानी सिंह को सौपा।
सभासदों ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी द्वारा भाजपा के सभासदों की उपेक्षा करने का भी आरोप लगया। उनका कहना है कि की वार्ड की स्वच्छता भी ठीक ढंग से नही हो रही है।

Read More »