Saturday, September 21, 2024
Breaking News

वसुन्धरा में 24 से सीपू जी महाराज करेंगे श्रीमद् भागवत कथा की अमृत वर्षा

हाथरसः जन सामना संवाददाता। शहर के कामरेड भगवानदास मार्ग मुरसान गेट स्थित वसुंधरा एन्क्लेव में 24 दिसंबर से श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ होगा और भक्ति रस की वर्षा होगी जबकि विशाल कलश यात्रा भी धूमधाम से निकलेगी।
आयोजक एवं व्यापारी नेता अनिल वाष्र्णेय व अनुज वाष्र्णेय ने बताया कि तेल वाला परिवार द्वारा श्रीमद भागवत कथा आयोजन करवाया जा रहा है। आयोजको ने बताया कि सुप्रसिद्ध कथा वाचक आचार्य सीपूजी महाराज द्वारा 24 दिसम्बर से दोपहर 1 बजे से 5 बजे तक भागवत कथा की अमृत वर्षा की जाएगी। उन्होंने बताया कि 24 दिसंबर को पंजाबी कॉलोनी स्थित साई मंदिर से सुबह 10 बजे कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि श्रीमद भागवत कथा में 25 दिसंबर को वराह अवतार, कपिल अवतार, सती प्रसंग का आयोजन किया जाएगा। 26 दिसंबर को ध्रुव चरित्र, अजमिल एवं प्रहलाद चरित्र का आयोजन होगा। 27 दिसंबर को गजेन्द्र मोक्ष, वामन अवतार, कृष्णानंद महोत्सव का कार्यक्रम होगा। इसी प्रकार 28 दिसंबर को कृष्ण बाल लीला, गोवर्धन लीला, 29 दिसंबर को कृष्ण रूकमणि विवाह, 30 दिसंबर को सुदामा चरित्र, नवयोगेश्वर प्रसंग, 24 गुरू, परीक्षित मोक्ष, आदि के प्रसंग होंगे।

Read More »

एन.एस.पी.एस. ने किया अपने मेधावी छात्र को सम्मानित

रायबरेलीः जन सामना संवाददाता। न्यू स्टैण्डर्ड पब्लिक स्कूल त्रिपुला के पूर्वछात्र योगेश पाण्डेय ने डाॅ ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय उ0प्र0 द्वारा आयोजित एम.सी.ए. (सत्र 2016-17) की परीक्षा में प्रदेश की वरीयता सूची में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय, अपने माता-पिता एवं जनपद का नाम रोशन किया है। जिसके लिए महामहिम राज्यपाल द्वारा योगेश को स्वर्ण पदक द्वारा सम्मानित किया गया। उनकी इस शानदार उपलब्धि पर एन.एस.पी.एस. त्रिपुला में सम्मान समारोह आयोजित हुआ जिसमें योगेश पाण्डेय को विद्यालय प्रबन्धक शशिकान्त शर्मा द्वारा सम्मानित किया गया। विद्यालय सहप्रबन्धिका रश्मि शर्मा, प्रधानाचार्य शिव लखन प्रजापति एवं विद्यालय परिवार ने योगेश को इस महत्वपूर्ण सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

Read More »

रैन बसेरा में बदइंतजामी; परेशान है राहगीर व तीमारदार

ऊंचाहार, रायबरेलीः जन सामना ब्यूरो। सूबे के अयाम बदला और सूबे के मुख्यमंत्री सख्त हुए और जब उनके इंतजामों की ओर ध्यान दिया जाये तो प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही की वजह से यहां पे स्वास्थ्य विभाग के अंदर बने रेन बसेरा बदहाल हो गया है जिसके कारण यहां पे आने वाले राहगीरो व मरीजो के तीमारदरों के रूकने के लिये अनयूज है। रायबरेली से 40 किलोमीटर दूर इलाहाबाद एनएच मार्ग के पटरी सटा हुआ ऊंचाहार नगर पंचायत का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र है। जहां पर रैन बसेरा टीन सेट का बना हुआ है। यहाॅ पर आने वाले राहगीर व मरीजों के भर्ती होने पर उनके तीमारदारों के रूकने के लिये बनाया गया है।

Read More »

दृढ़ संकल्प से अपनी बुराईयों को शिव भोलेनाथ पर अर्पित करें ….

हाथरसः जन सामना संवाददाता।सभी का भला हो भगवान, सब सुख और शान्तिमय जीवन बितायें यह मनोभावों को लिये हुए रूहेरी एवं अमरपुरघना में शिवदर्शन आध्यात्मिक विश्व शन्ति यात्रा में शामिल जन यह संदेश दे रहे थे। आगे- आगे शिव महिमा का गुणगान करने वाले गीतों को बजाता शिवदर्शन वाहन तथा उनके पीछे हाथ में शिवध्वज, एवं तख्तियाँ, बैनर लिए हुए ब्रह्मावत्स शामिल थे। यह यात्रा जनपद के विभिन्न गाँवों में शिवरात्रि तक आयोजित की जा रही है। इस यात्रा का उद्देश्य शिवरात्रि से पूर्व ही जनपद के सैकड़ों गाँवों तक शिव भोलेनाथ के अवतरण का संदेश पहुँचाना है।   जवार और गोपालपुरा में शान्ति यात्रा की सम्पन्नता के उपरान्त उपस्थित शिवभक्तों को सम्बोधित करते हुए अलीगढ़ रोड स्थित आनन्दपुरी केन्द्र संचालिका बी.के. शान्ता बहिन ने कहा कि शिव पर गंगा जल चढ़ाने के लिए स्थूल कांवर तो बहुत बार चढ़ाई होगी लेकिन विकारी, दूषित मनोभावों का शमन नहीं हो पाया इसलिए जीवन में परिवर्तन करके सच्चा व्रत के अर्थ को समझते हुए बुराईयों से बचने के लिए दृढ़ प्रतिज्ञा रूपी कांवर शिव बाबा पर चढ़ाने से जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आयेगा और मन तामसी भावनाओं से मुक्त होकर सुखमय संसार की रचना में अपनी भूमिका निभायेगा। सोनई से पधारीं बी.के. दुर्गेश बहिन ने शिवभोलेनाथ पर बेलपत्र चढ़ाने का भाव समझाते हुए कहा कि एक डण्ठल से जुड़े हुए तीन पत्ते परमात्मा शिव द्वारा ब्रह्मा द्वारा स्थापना, विष्णु द्वारा पालना एवं शंकर द्वारा विनाश का प्रतीक हैं।

Read More »

साइकिल रैली निकाल कर निर्भया ज्योती यात्रा के द्वारा किया गया जागरूक

रायबरेलीः जन सामना संवाददाता। रायबरेली लखनऊ से चलकर निर्भया ज्योति यात्रा बलिया तक जा रही साइकिल रैली को ट्रैफिक इंचार्ज हरिशरण सिंह ने सभी बच्चों को विधिवत रूप से बिठाकर जलपान करवाया व लड़कियों ने जलपान कर के साइकिल रैली को आगे की ओर बढ़ाया। बताते चले कि 16 दिसंबर 2012 में दिल्ली में हुए दर्दनाक घटना के घटित होने से देश में महिलाओं बच्चों पर होने वाले हिंसा के खिलाफ एक माहौल बना जो निर्भया ज्योति की घटना का नाम दे दिया गया। जिसको 5 वर्ष पूरे हो रहे है नए कानून प्रावधान भी बने पर आज भी महिलाएं सुरक्षित नहीं है। आज भी लड़कियां महिलाएं निर्भीक कही जा नहीं सकती हैं चाहे घर हो स्कूल बाजार हो या धर्म स्थान वह अपने को सुरक्षित महसूस नहीं करती आज भी हमारे यहां दिल दहला देने वाली घटना रोज घटित होती हैं बलिया जिले में रागिनी दूबे को एक लड़के ने सरेआम चाकू से गोद कर हत्या कर दी उसका कसूर सिर्फ इतना कि उसके प्रेम के निवेदन को उसने ठुकरा दिया था। 9 दिसंबर 2017 को लखनऊ में हॉस्पिटल से लौटते समय कैंसर पीड़ित किशोरी को बंधक बनाकर पांच लोगों ने बलात्कार किया महिलाओं बच्चों के साथ हो रहे हिंसा यौन शोषण को रोकने के लिए रेडब्रिगेड ट्रस्ट निर्भया ज्योती ट्रस्ट शिक्षा एवं जागरुकता को कार्य कर रहे हैं कि, किशोरियों के साथ होने वाले हिंसा के खिलाफ जगह जगह धरना जनसैलाब का समर्थन प्राप्त हुआ।

Read More »

रासायनिक उर्वरक भुगतान अब डीबीटी से होगा: डीएम

कानपुर देहातः जन सामना संवाददाता। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि रासायनिक उर्वरक भुगतान अब डीबीटी से होगा केन्द्र सरकार ने अगले साल एक जनवरी से 2018 से उर्वरक विक्रय पीओएस मशीन से अनिवार्य कर दिया गया है। इसके लिए उर्वरक विक्रेताओं को पीओएस मशीन लगाने के लिए निर्देश भी दिये गये है कि जो पीओएस नही लेगा उसके लाइसेंस निरस्त कर दिये जायेगे माह अगस्त 2017 से पीओएस मशीनों का वितरण किया जा रहा है लेकिन अभी तक खुदरा उर्वरक के लिए सरकार ने प्रदेश में लीड फर्टिलाइजर्स सप्लायर मैसर्स आरसीएफ लि. को जिम्मेदारी दी है। जिला कृषि अधिकारी सुमित पटेल ने बताया कि जिले में 375 खुदरा उर्वरक विक्रेता है जिनमें से 167 को पीओएस मशीन बांटी जा चुकी है। कृषि अधिकारी ने बताया कि 25 दिसम्बर 2017 अंतिम तिथि है जिन्होंने पीओएस मशीन नही ली है उन्हें शासन की योजनाओं को सफल न बनाने का दोषी मानते हुए उनके लाइसेंस निरस्त कर दिये जायेंगे।

Read More »

हाथरस में बहुत कुछ बदलना है-सिकरवार

हाथरसः जन सामना संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने नगर निकाय चुनाव, गुजरात और हिमाचल प्रदेश में मिली विजय के उपलक्ष्य में विद्यापति नगर, बालापट्टी, गऊशाला पर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा का स्वागत समारोह रखा। आशीष शर्मा का स्वागत ढोल बाजों के साथ आतिशबाजी चलाकर स्वागत फूलमालायें पहना कर किया गया।
स्वागत समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष राना प्रताप सिंह सिकरवार ने कहा कि हाथरस नगर ने जिस प्यार से आशीष को विजयी बनाया है इससे साफ संकेत है कि अब सादाबाद विधानसभा को भी जीतेंगे। जो मन रूपी बाण भाजपा को दिया उसी बाण से हम विपक्षियों को चुनावी मैदान में पटखनी भाजपा देगी। जो जीतने वाले हैं उन्हें जनता की भावनाओं पर खरा उतरना चाहिये। यहां पर बहुत कुछ बदल गया है, आने वाले समय में हाथरस में बहुत कुछ बदलने वाला है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता 23 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरणसिंह और 25 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी का जन्म दिन अपने-अपने गांव, शहर, गली, मौहल्लों और बूथों पर मनायें।

Read More »

नदियों की रक्षा के लिये निरन्तर कार्य करने की आवश्यकताः योगी

कानपुर नगरः जन सामना ब्यूरो। गंगा के अविरल एवं निर्मलता को बनाये रखने हेतु जनसहभागिता होनी चाहिये, जिससे आने वाली पीढ़ी के लिये गंगा सुरक्षित रह सके। जब झांसी की रानी मात्र 23 वर्ष की उम्र में अपनी झांसी नहीं दूंगी के नारे पर अंग्रेजों से लड़ गई तो क्या हम गंगा को साफ नहीं कर सकते हैं यह इस बात का द्योतक है कि जनता स्वाधीनता चाहती है। बिठूर जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भारत सरकार एवं राज्य सरकार दोनों का ही सहयोग है। कानपुर के लोग चाहें तो गंगा यहीं से प्रदूषण मुक्त हो सकती है। 1857 की क्रान्ति गुलामी की जंजीर तोड़ने का प्रथम प्रयास था। उक्त अभिव्यक्ति उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिठूर में नानाराव स्मारक पार्क में आयोजित बिठूर गंगा महोत्सव में अभिव्यक्त की।
इस मौके पर उन्होंने 1857 की क्रान्ति के नायक नानासाहब धूधूपन्त पेशवा की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की तदोपरान्त भारत सरकार व राज्य सरकार के 40 विभागों की विकास कार्यों की उपलब्धियों का निरीक्षण किया। उन्होंने आगे कहा कि नदियों की रक्षा के लिये निरन्तर कार्य करने की आवश्यकता है तथा गंगा सफाई पर विशेष बल दिया जा रहा है।

Read More »

अस्पताल में नहीं मिल रहा मरीजों को रैबीज का इंजेक्शन

लालगंज, रायबरेलीः जन सामना संवाददाता। जिला प्रशासन के तमाम दावों के बावजूद अस्पतालो में मरीजो को रैबीज इंजेक्शन नही लग पा रहा है। जिससे परेशान होकर मरीजो को जिला चिकित्सालय के चक्कर काटने पड़ रहे है। जानकारी के मुताबिक मुबारकपुर गांव निवासी सुधीर कुमार श्रीवास्तव को एक आवारा कुत्ते ने काट लिया था। जिसके पष्चात वह इलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गये जहां पर अधीक्षक ने एंटी रैबीज इंजेक्शन उपलब्ध न होने की बात कही। जिस पर श्रीवास्तव में मुख्य चिकित्साधिकारी से बात की तो उन्होने अस्तपाल में इंजेक्शन उपलब्ध होने का भरोसा दिलाया इसके बावजूद भी वह तीन घंटे हास्पिटल में बैठे रहे फिर भी इंजेक्सन नही लग सका और उन्हे बैरंग घर लौटना पड़ा।

Read More »

फिरोज गांधी डिग्री कालेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ

रायबरेलीः जन सामना ब्यूरो। फिरोज गांधी डिग्री कालेज में 02 दिन चलने वाली वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का उद्दघाटन मुख्य अतिथि जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि सभी प्रतियोगी खेल भावना से खेले। प्रतियोगियों के बीच स्वस्थ प्रतियोगिता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि खेलकूद से शरीरिक एवं मानसिक विकास होता है, सभी प्रतियोगियों को अपने आप को साबित करने का मौका मिलता है, इस मौके पर अपना बेहतर प्रयास करें। जिलाधिकारी ने सभी प्रतियोगियों एवं आयोजको को शुभकामनाये देते हुए कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताओं से राष्ट्रीय एकता का पालन-पोषण होता है। उन्होंने प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को बेहतर खेलने के लिए प्रेरित किया।

Read More »