Wednesday, April 24, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » हाथरस में बहुत कुछ बदलना है-सिकरवार

हाथरस में बहुत कुछ बदलना है-सिकरवार

हाथरसः जन सामना संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने नगर निकाय चुनाव, गुजरात और हिमाचल प्रदेश में मिली विजय के उपलक्ष्य में विद्यापति नगर, बालापट्टी, गऊशाला पर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा का स्वागत समारोह रखा। आशीष शर्मा का स्वागत ढोल बाजों के साथ आतिशबाजी चलाकर स्वागत फूलमालायें पहना कर किया गया।
स्वागत समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष राना प्रताप सिंह सिकरवार ने कहा कि हाथरस नगर ने जिस प्यार से आशीष को विजयी बनाया है इससे साफ संकेत है कि अब सादाबाद विधानसभा को भी जीतेंगे। जो मन रूपी बाण भाजपा को दिया उसी बाण से हम विपक्षियों को चुनावी मैदान में पटखनी भाजपा देगी। जो जीतने वाले हैं उन्हें जनता की भावनाओं पर खरा उतरना चाहिये। यहां पर बहुत कुछ बदल गया है, आने वाले समय में हाथरस में बहुत कुछ बदलने वाला है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता 23 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरणसिंह और 25 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी का जन्म दिन अपने-अपने गांव, शहर, गली, मौहल्लों और बूथों पर मनायें।
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कप्तानसिंह ठेनुआं ने किसानों की समस्याओं के निवारण हेतु किसानों को उ.प्र. व भारत सरकार की नीतियों पर प्रकाश डालते हुये उनका प्रयोग किसान अपने लिये किस प्रकार प्रयोग कर सकते हैं पर प्रकाश डाला। मोर्चा के जिलाध्यक्ष कुशलपाल सिंह पौरूष ने कहा कि भाजपा किसानों के हितों के लिये सम्पूर्ण तरीकों से किसान हितार्थ समर्थित भाव से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि किसान ऋण मोचन योजना, किसान विद्युत समस्या, किसान फसली ऋण समस्या, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, पशुधन संवर्धन, मृदा परीक्षण, स्वास्थ्य कार्ड, फसलों का उचित मूल्य, नहरों व बंबा द्वारा पटरी कटकर जो फसलें नहर के पानी से नष्ट हुई हैं ऐसे किसानों को फसल बीमा योजना के अन्तर्गत या किसी भी दुर्घटना से किसानों की जो मृत्यु हुई है, उसके लिये उचित मुआवजे के रूप में अनुदान व बीमा दिलाने पर किया जायेगा।
समारोह के संयोजक नरेश गुप्ता ने सभी व्यवस्थायें कीं। संचालन मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मतेन्द्र सिंह गहलौत व जिला महामंत्री लवकुश शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।
समारोह में योगेन्द्र सिंह, लड्डू गोपाल सिंह, चन्द्रभान सिंह, गोपाल पौरूष, नरेन्द्र तिवारी, नकुल गौतम, बनवारीलाल, त्रिलोकीनाथ त्रिपाठी, भुवनेश शर्मा, रमन माहौर, विशाल दीक्षित, संजय सिन्हा, सुरेश चैधरी, मुन्नासिंह चैहान, बलवीर सिंह, चन्द्रभान सिंह, संजीव वाष्र्णेय, मुकेशचन्द्र, हरिओम, राजू बाल्मीकि, गिर्राजकिशोर वाष्र्णेय, विशाल दीक्षित आदि उपस्थित थे।