Sunday, September 22, 2024
Breaking News

लक्ष्मण को शक्ति लगते ही राम की सेना छाया शोक

फिरोजाबाद। तदर्थ श्री सनातन धर्म रामलीला महोत्सव समिति द्वारा आयोजित रामलीला मंचन में रविवार को रावण की सभा में मेघनाथ द्वारा लक्ष्मण को शक्ति बाण मारना, हनुमान द्वारा संजीवनी बूटी लाना, सुषेन वैद्य के उपचार से लक्ष्मण का ठीक होना, कुम्भकरण वध लीला का मनमोहक वर्णन किया गया।
रामलीला मैदान में जैसे ही भगवान राम और लक्ष्मण का रथ पहुंचता है। वैसे ही रामलीला का मंचन शुरू हो जाता है। मेघनाथ और लक्ष्मण में घमाशान युद्व होता है। मेघनाथ लक्ष्मण पर शक्ति बाण चलाते है और लक्ष्मण मूर्छित होकर जमीन पर गिर पड़ते है। लक्ष्मण के मूर्छित होने में राम की सेना में शोक छा जाता है। तब विभीषण सुषैन वैध के बारे में बताते है। हनुमान सुषैन वैद्य को लंका से उठा लाते है। सुषैन वैद्य लक्ष्मण का नारी परीक्षण करते है और कहते लक्ष्मण को संजीवनी बूटी द्वारा बचाया जा सकता है। राम की आज्ञा पाकर हनुमान संजीवनी बूटी की खोज में चले जाते है और वह पर्वत सहित संजीवनी बूंटी को उठा लाते है। सुषैन वैद्य संजीवनी बूंटी लक्ष्मण का उपचार कर ठीक कर देते है। राम और कुम्भकरण में युद्व होता है और राम के हाथों कुम्भकरण मारा जाता है। पंडित गुड्डू मिश्रा के निर्देशन मे आचार्य वेद प्रकाश शास्त्री द्वारा लीला का मंचन किया गया।

Read More »

मनाया गया शीतलनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक दिवस

फिरोजाबाद। जिले भर में जैन श्रद्धांलुओं ने भगवान शीतलनाथ का निर्वाण महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया। इस अवसर जिनालयों में धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हुए। जिसमें हजारों श्रद्धांलुओं ने धर्म लाभ लिया।
दिगम्बर जैन नसिया जी जिनालय में मुनि अमित सागर के सानिध्य में भगवान शीतल नाथ का निर्वाण महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। महोत्सव का शुभारम्भ मंगलाचारण से हुआ। मुकेश जैन, शोभित जैन, बॉबी जैन, प्रवीण जैन, राजेश जैन आदि अनेकों श्रद्धांलुओं ने पीत वस्त्रों में स्वर्ण मुकुट लगाकर संगीत की मधुर ध्वनि पर नृत्य करते हुए भगवान के सम्मुख अर्घ्य चढ़ाये। तत्पश्चात् शास्त्री के मन्त्रोंच्चारण के साथ लोंग जड़ित सम्यक दर्शन, सम्यक ज्ञान एवं सम्यक चारित्र एवं अनेकों छोटे-छोटे लाडू भगवान का निर्वाण काण्ड बोलते हुए चढ़ाये। इस अवसर पर मुनिश्री ने धर्म सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि जब मनुष्य को परेशानी आती है तब भगवान के पास आता है। उन्होंने कहा कि गरीबी दो तरह कि होती है एक जैविक गरीबी और एक सामाजिक गरीबी, जिसमे सामाजिक गरीबी अर्थात उसके पास गाडी है, बांग्ला है लेकिन मेरे पास नहीं है और जैविक गरीबी रोटी कपड़ा और मकान की होती है। भगवान के दरबार में जैविक गरीबी का तो इलाज है लेकिन सामाजिक गरीबी का कोई इलाज नहीं है। रात्रि में महाआरती के पश्चात् ब्रह्म गुलाल मुनि पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई। वहीं पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर जैन नगर खेड़ा में भी भगवान शीतलनाथ का निर्वाण लाडू चढ़ाया गया। वहीं नगर से 16 किलोमीटर दूर फरिहा कस्बे के पास जैन तीर्थं क्षेत्र मंसलगंज में भगवान शीतल नाथ का निर्वाण महोत्सव मनाया गया।

Read More »

समारोह में समाज की प्रतिभाओं को किया सम्मानित

शिकोहाबाद, फिरोजाबाद। अखिल भारतीय यादव महासभा (उत्तर प्रदेश) के तत्वावधान में रविवार को मैनपुरी रोड स्थित संतजनू बाबा स्मारक महाविद्यालय के प्रांगण में यादव महासम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश यादव रहे। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामकैलाश यादव ने की। सम्मेलन में सभी वक्ताओं ने एक स्वर से अहीर रेजीमेंट बनाने की पुरजोर मांग की। संकल्प लिया जब तक अहीर रेजीमेंट नहीं बनेगी, यादव महासभा इसकी मांग करती रहेगी।
कायर्क्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ मंचासीन अतिथयों ने भगवान श्रीकृष्ण के चित्र पर दीप प्रज्जवलन कर किया। इसके बाद वक्ताओं ने अपने विचार रखे। अध्यक्षता करते हुए आयोजक डॉ. रामकैलाश यादव ने कहा कि उन्होंने यादव समाज के बौद्धिक, सामाजिक एवं आर्थिक सम उत्थान के लिए समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने तथा समाज को शिक्षित करने का संकल्प लिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षा विकास की कुंजी है। जब तक हमारा समाज शिक्षित नहीं होगा, विकास नहीं कर सकता है। शिक्षा वो शेरनी का दूध है, जिसे जो पियेगा वह दहाड़ेगा।

Read More »

संसदीय समिति की जांच के बाद हो महुआ मोइत्रा पर उचित कार्रवाईः डेरेक ओश्ब्रायन

नई दिल्लीः राजीव रंजन नाग। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में तृणमूल कांग्रेस की तेज तर्रार सांसद महुआ मोइत्रा की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। मिल रही जानकारी के अनुसार टीएमसी महुआ के खिलाफ कार्रवाई कर कर सकती है।
राज्यसभा तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओश्ब्रायन ने रविवार को कहा कि मामले की जांच कर रही संसदीय समिति द्वारा अपनी जांच पूरी करने के बाद तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व अपने सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ आरोपों के संबंध में उचित निर्णय लेगा। ओश्ब्रायन की यह प्रतिक्रिया महुआ मोइत्रा के खिलाफ आरोपों पर तृणमूल कांग्रेस की चुप्पी को लेकर भाजपा के हमलों के बाद आई है। मामले पर तृणमूल कांग्रेस की चुप्पी पर भाजपा के हमलों का जवाब देते हुए, राज्यसभा सांसद ने कहा कि उनकी पार्टी का नेतृत्व संसदीय आचार समिति की जांच पूरी होने के बाद मोइत्रा के खिलाफ आरोपों पर उचित निर्णय लेगा। ओश्ब्रायन की प्रतिक्रिया इन हमलों के बाद आई है।

Read More »

दीक्षार्थियो को हल्दी और मेहंदी लगाई, गाये मंगल गीत

बागपत। आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य मे चार दिवसीय दीक्षा महोत्सव के पहले दिन, जैन श्रधालुओ ने 8 दीक्षार्थी भाइयो को पांडुशिला मैदान परिसर मे हल्दी लगाई और मंगल गीत गाये। नगर मे प्रथम बार एक साथ 8 दिगंबर दीक्षा के अवसर पर जैन श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया।सुबह से ही जैन श्रद्धालुओं की भारी भीड़, दीक्षार्थियो को हल्दी लगाने के लिए आतुर दिखी। सभी ने नाचते गाते, उल्लास के साथ इस मांगलिक रस्म को संपन्न किया।

Read More »

बच्चों के अभिनय ने मोहा मन

महराजगंज, रायबरेली। क्षेत्र के सलेथु स्थित न्यू स्टैंडर्ड कॉलेज आफ हायर एजुकेशन में नवदुर्गा पूजा का कार्यक्रम मनाया गया। सर्वप्रथम प्राचार्य डॉ. शिव ओम श्रीवास्तव एवं प्राचार्य डी.एल.एड. धीरेंद्र सिंह के द्वारा मातृ शक्तियों की पूजन व आरती की गई।महाविद्यालय की छात्राओं में रमा-गणेश, लकी -काली, मानसी-सरस्वती, अनुष्का-लक्ष्मी तथा प्रिया-मां दुर्गा का व अलका तिवारी ने माता के वाहन सिंह का मनमोहक अभिनय किया। अंबे तू है जगदंबे काली की… की धुन पर आरती में समस्त छात्र भाव विभोर होकर झूमते हुए दिखाई पड़े। बीएड की प्रशिक्षु वंशिका श्रीवास्तव का एकल गीत जय-जय हे महिषासुर मर्दिनी के द्वारा मां की आराधना की।

Read More »

वार्षिक परिषदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

सलोन, रायबरेली। खंड शिक्षा अधिकारी सलोन के नेतृत्व में वार्षिक परिषदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता 2023 का आयोजन सलोन स्थित मिनी स्टेडियम में किया गया। सलोन ब्लाक की न्याय पंचायत स्तर पर विजयी छात्र-छात्राओं ने इस बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। प्राथमिक स्तर पर 50 मीटर बालिका दौड़ में प्रिया जोशी शहबाजपुर प्रथम रही, नैंसी सलोन द्वितीय तथा जान्हवी पल्लवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक 50 मीटर दौड़ में हिमांशु ममुनी प्रथम, आकाश मखदुमपुर द्वितीय, अरशद ममुनी तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मी० बालिका वर्ग दौड़ में प्रिया जोशी शहबाजपुर प्रथम सुरेखा मखदुमपुर द्वितीय जान्हवी पकसरावां ने तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा 100 मी० दौड़ बालक वर्ग में अभिषेक ममुनी प्रथम, मयंक पकसरावां द्वितीय, हिमांशु, ममुनी तृतीय स्थन प्राप्त किया। प्राथमिक बालिका वर्ग 200 मी दौड़ में पल्लवी पीरा नगर प्रथम प्रिया शहबाजपुर, द्वितीय ज्योति पकसरावां, तृतीय तथा बालक 200 मीटर दौड़ में मोहम्मद शकलैन पकसरावां प्रथम, अभिषेक ममुनी द्वितीय, नितिन पीरा नगर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Read More »

अच्छे कर्मों से ही हमारा अच्छा भविष्य बनता है: धर्मवीर प्रजापति

कानपुर नगर। उत्तर प्रदेश के कारागार एवं होमगार्ड्स राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने महिला बंदियों के साथ रह रहे बच्चों के मानसिक एवं शारीरिक विकास हेतु कारागार में नवनिर्मित बाल उद्यान का उद्घाटन किया। उन्होंने महिला बंदियों के साथ निवासित 11 बच्चों को खिलौने एवं बिस्कुट, टाफी, चाकलेट व फल इत्यादि वितरित किया। महिला बैरक के निरीक्षण के समय कारागार मंत्री ने महिला बंदियों द्वारा बनायी गयी सामग्री जैसे- चुनरी, आसन, दीपक, मोमबत्ती इत्यादि की प्रशंसा की।
श्री प्रजापति ने जिला कारागार का निरीक्षण किया तथा बंदियों के साथ संवाद किया। उन्होंने कौशल विकास कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बंदियों से वार्तालाप किया एवं उनके द्वारा निर्मित जूट बैग की प्रशंसा की। बंदी संवाद कार्यक्रम में उपस्थित बंदियों को सम्बोधित करते हुए उनके द्वारा कारागार में रह रहे बंदियों को अपराध के कारण होने वाली परेशानियों को रेखाकिंत करके यह समझाने की चेष्ठा की गयी कि युवा अवस्था सम्भावनाओं की उम्र होती है, जिससे परिवार, प्रदेश एवं देश को अत्यधिक उम्मीदें होती है।

Read More »

धूमधाम से निकाली गई महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा

बागपत। जनपद के बड़ौत नगर में महाराजा अग्रसेन जी की 41 वीं शोभायात्रा बड़े ही धूमधाम और हर्षाेल्लास के साथ निकाली गई।
शोभायात्रा महाराजा नगर के अग्रसेन भवन से प्रारम्भ होकर नया बाजार, संजय मूर्ति, भगवान महावीर मार्ग, महाराजा अग्रसेन चौक से होती हुई पंचवटी मन्दिर के समीप वैष्णव धर्मशाला पर सम्पन्न हुई। रंग-बिरंगी झूमर लाईटों और शोभायात्रा में चल रही आकर्षक झांकियों ने हर किसी का ध्यान अपनी और आकर्षित किया। शोभायात्रा के आयोजक अग्रवाल महासंघ बड़ौत के कार्यकर्त्ता ढ़ोल-बाजों पर जमकर झूमे। शोभा यात्रा में अग्रवाल महासंघ बड़ौत के अध्यक्ष युगल किशोर गर्ग, अग्रसेन समाज कल्याण ट्रस्ट बड़ौत के अध्यक्ष सुनील मित्तल, हंसराज गुप्ता, प्रवीण गुप्ता, प्रमुख समाजसेवी डॉक्टर मनोज बिश्नोई, सचिन गुप्ता, नीरज जैन, सारथी वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्षा वंदना गुप्ता, बागपत अग्रवाल समाज के अध्यक्ष कपिल गुप्ता उर्फ कन्हैया, मनोज गोयल, विवेक गोयल आदि उपस्थित थे।

Read More »

मां भगवती के छठे स्वरूप देवी कात्यायनी के जयकारों से गूंजे मंदिर

बागपत। जनपद में नवरात्र के छठे दिन मंदिरों में मां भगवती के छठे स्वरुप देवी कात्यायनी की विधि- विधान के साथ पूजा- अर्चना की गई।
इस दौरान मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा मंदिर देवी कात्यायनी की जय-जयकार के उद्घघोषों से गूंज उठा। इस मौके पर प्रमुख समाज सेविका मनोरमा श्रोती ने देवी कात्यायनी की पूजा- अर्चना की और उनसे घर परिवार व देश समाज की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। नवरात्र को लेकर मंदिरों को बहुत ही भव्य तरीके से सजाया गया है, जिसकी रौनक देखते ही बनती है। सुबह से लेकर रात तक मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। जनपद के बड़ौत, बागपत, खेकड़ा, अमीनगर सराय, रटौल, छपरौली, बालैनी आदि कस्बों के बाजार मां की चुनरी व व्रत के सामानों से सजे हुए हैं। जगह-जगह देवी के जागरण आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ रही है। पूजा-अर्चना के बाद मंदिरों में सभी को प्रसाद का वितरण किया गया।
-विश्व बंधु शास्त्री

Read More »