Sunday, September 22, 2024
Breaking News

वीरांगना बहनों ने हिजाम के सभी भाईयों को बांधा रक्षासूत्र

फिरोजाबाद। हिंदू जागरण मंच की वीरांगना बहनों ने अटल पार्क में रक्षासूत्र कार्यक्रम पूजा जादौन की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम संयोजिका मधुरिमा वशिष्ठ एवं पूजा शर्मा ने भगवा ध्वज को रक्षा सूत्र बांधकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इसके बाद वीरांगना बहनों ने हिजाम के सभी भाईयों को तिलक कर राखी बांधी और मिष्ठान खिलाकर मुॅह मीठा कराया। वहीं भाईयों ने सभी बहनों की रक्षा करने का संकल्प लिया।

Read More »

आईवी इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व

फिरोजाबाद। आईवी इंटरनेशनल स्कूल में रक्षाबंधन पर्व धूमधाम से मनाया गया। छात्राओं ने अपने सहपाठियों के हाथों रक्षासूत्र बांधा, तो वहीं छात्रों ने उनके पैर छूकर आर्शीवाद लिया। सोमवार को आईवी इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा नर्सरी से यूकेजी तक के बच्चों ने एक दूसरे को राखी बांधकर एवं उपहार भेंट कर रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया। वही कक्षा एक से आठवी तक के छात्र-छात्राओं के बीच में राखी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सभी छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

Read More »

रक्षाबंधन पर्व को लेकर बाजारों में दिखी रौनक

⇒बहनों ने भाई के लिए खरीदी राखियां
फिरोजाबाद। भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन के त्यौहार पर शहर के बाजारों में रौनक दिखने लगी है। बहनें अपने भईयों के लिये विभिन्न प्रकार की राखियां खरीद रही है। जिसको लेकर दुकानदारो नें अपनी दुकाने पर विभिन्न प्रकार की रखियां सजा रखी है। सुहागनगरी में राखी के त्योहार को लेकर शहर एवं शहर से सटे बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है। शहर के शस्त्री मार्केट, सदर बाजर, सुहाग नगर बाजार, कोटला चुंगी बाजारों में दुकानों पर ग्राहकों की भीड रही है। बाजारों में रक्षाबंधन को लेकर दुकानदारों ने तरह-तरह की राखियों की बैरायटी सजा रखी है।

Read More »

रोटरी क्लब अतुल्य कानपुर का सातवां रोटरी नायक पुरस्कार समारोह संपन्न

कानपुर। रोटरी क्लब अतुल्य कानपुर का सातवां रोटरी नायक पुरस्कार समारोह एवं अधिष्ठापन समारोह केडी पैलेस में गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम संयोजक रोटेरियन अनिल धूपर, यतींद्र शुक्ला, ज्ञान श्रीवास्तव व एस. के. श्रीवास्तव द्वारा सावन माह में महिला सशक्तिकरण को ध्यान रखते हुए समारोह का संचालन का दायित्व रोटेरियन कंचन गुप्ता व एएनएन सोना डेबला द्वारा सफलतापूर्वक हुआ। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीजी रोटेरियन विवेक गर्ग, विशिष्ट अतिथि रोटेरियन डीसी शुक्ला, असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन विवेक व क्लब के सदस्यों द्वारा गणेश वंदना व दीपद प्रज्जवलित करके हुआ। पूर्व क्लब अध्यक्ष रोटेरियन धीरज डेबला, सचिव आनंद गुप्ता द्वारा वर्ष 2022-23 में क्लब के द्वारा किए गए कार्यों के लिए क्लब सदस्यों को सम्मानित किया गया।

Read More »

मेंहदी प्रतियोगिता में अव्वल हुए पुरस्कृत

फतेहपुर। स्वयं सेवी संस्था डॉ. पूनम ग्राम विकास संस्थान की ओर से कैंप कार्यालय बुदवन में प्रथम सावन महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। जिसमें मेहंदी प्रतियोगिता भी हुई। प्रतियोगिता में 51 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। लडकियों ने हांथ में छुपी कला को मेंहदी से दूसरे की हांथों में उकेरा। मेंहदी के कोन संस्था की ओर से उपलब्ध कराया गया। सभी प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर अपने कला को मेहंदी से हाथों में सजाया। अंजली सिंह प्रथम, अमृता सिंह दूसरा और अंशिका मिश्रा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अध्यक्षा डॉ. पूनम सिंह ने सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। कहा कि लोगों के अंदर छुपी कलाओं को उभारने के लिए ऐसी प्रतियोगिता होती रहेंगी। इसके बाद अध्यक्षा डॉ.पूनम सिंह ने लड़कियों को शारीरिक साफ-सफाई की जानकारी दी।

Read More »

बजरंग द्वार व्यापार मंडल द्वारा नये पदाधिकारियों को किया नियुक्त

जयपुर। बजरंग द्वार व्यापार मंडल, कालवाड़ रोड जयपुर अध्यक्ष उम्मेद सिंह शेखावत ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए दो नये पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। डॉ रवि शेखावत महामंत्री व्यापार मंडल ने बताया कि व्यापार मंडल को और सशक्त एवं क्रियाशील करने हेतु जितेन्द्र सिंह सांगलिया को मीडिया प्रभारी तथा बबलू सोनी को प्रचार मंत्री पद पर नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष उम्मेद सिंह शेखावत के अतिरिक्त वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनवारी लाल सोनी, महामंत्री डॉ रवि शेखावत, कोषाध्यक्ष जगदीश प्रजापत, जितेन्द्र सोनी, प्रदीप सैन, डी एल टेलर सैनी आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Read More »

छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक की कलाई पर राखी बांध की दीर्घ आयु की कामना

फतेहपुर। आर. जी. चिल्ड्रेन अकादमी की छात्राओं द्वारा आगामी रक्षाबंधन त्योहार के दृष्टिगत पुलिस कार्यालय आकर पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह को राखी बांधकर उनकी दीर्घ आयु व अच्छे स्वास्थ की मंगल कामना की, साथ ही पुलिस अधीक्षक फतेहपुर उदय शंकर सिंह द्वारा भी छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया। छात्राओं के साथ-साथ विद्यालय के शिक्षक व समस्त कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Read More »

श्रावण मास के अंतिम सोमवार पर श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान

ऊंचाहार, रायबरेली। गोकर्ण ऋषि की तपस्थली दक्षिण वाहिनी गंगा के गोकना घाट पर सोमवार को हजारों श्रद्धालुओं ने पतित पावनी गंगा में डुबकी लगाई और मंदिरों में जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। इससे पूर्व मां गंगा गोकर्ण जन कल्याण सेवा समिति की ओर से गंगा पूजन, गंगा महा आरती, बाबा भोलेनाथ का रुद्राभिषेक करवाया गया। प्रातः काल से ही हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर मंदिरों मे अभिषेक हेतु गंगा जल लेकर जलाभिषेक के लिए मंदिरों को रवाना हुए। समिति के सचिव वरिष्ठ पुरोहित पंडित जितेंद्र द्विवेदी ने बताया कि हजारों कांवरियों ने गंगा स्नान करने के पश्चात गंगा जल लेकर विभिन्न मंदिरों के लिए प्रस्थान किया। आगामी 31 अगस्त 2023 को रक्षाबंधन की पूर्णिमा के त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने का भी भक्तों से निवेदन किया।

Read More »

भ्रम न पालें और फाइलेरिया की दवा का सेवन जरूर करें: सीएमओ

रायबरेली। सीएमओ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि फाइलेरिया लाइलाज बीमारी है। इसका कोई उपचार नहीं है, इससे बचाव ही इसका उपचार है। इसलिए हर किसी को साल में एक बार फाइलेरिया से बचाव की दवा जरूर खानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति यह दवा खाने से छूट गया है तो 29 अगस्त से दो सितंबर के मध्य चलाए जा रहे मॉपअप राउंड में वह व्यक्ति स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के सामने दवा खा सकता है। फाइलेरिया बीमारी किसी को भी हो सकती है। इसलिए भ्रम न पालें और दवा का सेवन जरूर करें।

Read More »

युवा कांवरियां सेवा समिति द्वारा आयोजित भंडारे में भक्तों ने छका प्रसाद

ऊंचाहार, रायबरेली। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्रावण मास में बाबा झारखंडेश्वर युवा कांवरिया सेवा समिति संघ ने भक्तों की टोली के साथ कांवर में गंगा जल लेकर हरिद्वार में बाबा महाकाल के दर्शन प्राप्त किए। करीब एक सप्ताह की कांवर यात्रा और बाबा के दर्शन पाकर लौटने के बाद सभी शिव भक्तों ने ग्रामसभा खुर्रमपुर में बाबा झारखंडेश्वर के दर्शन किए। बाबा झारखंडेश्वर युवा कांवरिया सेवा समिति संघ ने आज श्रावण मास के आठवें अंतिम सोमवार पर खुर्रमपुर मोड़ स्थित हनुमान मंदिर पर सुंदरकांड का पाठ और भंडारे का आयोजन किया। भंडारे में सब्जी और पूड़ी के प्रसाद को हजारों भक्तों ने ग्रहण किया।

Read More »