Thursday, September 19, 2024
Breaking News

सेवानिवृत्त शिक्षक कल्याण परिषद की मासिक गोष्ठी संपन्न

रायबरेली। जनपद स्तरीय सेवानिवृत्त शिक्षक कल्याण परिषद की मासिक गोष्ठी बेली गंज कंपोस्ट विद्यालय नगर क्षेत्र रायबरेली के प्रांगण में विक्रमाजीत सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई । इस अवसर पर जनपद के सभी विकास क्षेत्रों के नव निर्वाचित अध्यक्ष मंत्री के साथ-साथ सदस्यगणो ने भी प्रतिभाग किया। परिचय के बाद जनपदीय कोषाध्यक्ष गणेश बक्स सिंह ने कहा कि जनपदीय कार्यकारणी का समय पूर्ण हो रहा है जल्द ही निर्वाचन तिथियों का ऐलान किया जाएगा। विक्रम जीत सिंह ने कहा कि प्रदेश संगठन से मंजूरी मिलने के बाद आप सब को निर्वाचन की तिथियो से अवगत कराया जाएगा। कृपा शंकर द्विवेदी प्रदेश संगठन मंत्री ने जनपद में सेवानिवृत्त शिक्षक कल्याण परिषद के गठन के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए संगठन के कार्यों के प्रति जागरुकता लाने और संगठन को मजबूती प्रदान करने का आवाहन किया।

Read More »

पुलिस ने कराया मेडिकल, शुरू हुई जांच

बिंदकी/फतेहपुर। पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में कुल दस लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को मेडिकल कराया गया तथा पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई। जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला लाहौरी में शनिवार की सुबह पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। मारपीट की इस घटना में एक पक्ष से सुनील उम्र 30 वर्ष पुत्र चंद्रिका प्रसाद, रजनी देवी उम्र 28 वर्ष पत्नी सुनील कुमार, चंद्रिका उम्र 60 वर्ष पुत्र स्वर्गीय रामलाल, अनीता देवी उम्र 30 पत्नी महेंद्र कुमार, शिवकुमार उम्र 32 वर्ष पुत्र चंद्रिका, महेंद्र कुमार 28 वर्ष पुत्र चंद्रिका तथा दूसरे पक्ष से रीमा देवी उम्र 30 पत्नी इंद्रजीत, लक्ष्मी देवी उम्र 25 वर्ष पत्नी जितेंद्र

Read More »

चौहान गुट ने लावारिश शव का करवाया अंतिम संस्कार

रायबरेली। सलोन थाना क्षेत्र मे फिर एक अज्ञात लावारिस शव मिला, जिसे पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद दो दिन परिजनों का इंतजार किया। शव का जब कोई वारिस नहीं आया तो लिखित रूप से उसे चौहान गुट प्रदेश अध्यक्ष को सूचना दी गयी। प्रदेश मीडिया प्रभारी एसके सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि सलोन पुलिस ने लिखित तौर पर पीएन न.212630574 का० विजय कुमार च्दव- 192631538, रपट न. 26 के आधार पर चौहान गुट टीम की सुपुर्दगी मे सौप दिया। जिसे विधि विधान से चौहान गुट ने उसका मुंशीगंज में दाह संस्कार करवाया। अब तक 104 लावारिस शवों का चौहान गुट द्वारा दाह संस्कार करवाया जा चुका है।

Read More »

निगम ने कोयले की भट्टी का प्रयोग करने वालों से बसूला 20 हजार का जुर्माना

फिरोजाबाद। एन.जी.टी. के आदेशों के अनुपालन व नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के अंतर्गत एवं टीटीजेड जोन में नगर आयुक्त घनश्याम मीणा के आदेशों के अनुपालन में जौनल सैनेटरी ऑफीसर संदीप भार्गव के निर्देशन कोयल की भट्टी का प्रयोग करने वाले लोगों पर कार्यवाही कर जुर्माना बसूल किया गया। टीम ने कुंवरपाल सिंह पुत्र इन्द्रजीत सिह जैन कोल्ड स्टोर, रवी यादव पुत्र ब्रजबहादुर ढोलपुरा प्रदीप नगर, सजीव कुमार पुत्र राधाकिशन मीरा चौराहा, सतगुरू ढाबा प्रो. मनीष यादव सुहाग नगर हाईवे के यहॉ कोयले की भट्टी का प्रयोग होते हुए मिला। टीम ने सभी लोगों से पांच-पांच हजार रूपए का जुर्माना बसूल किया। साथ ही भविष्य में कोयले की भट्टी इस्तेमाल न करने की सख्त चेतावनी दी गई। टीम ने कुल 20 हजार रू. का जुर्माना बसूल किया है।

Read More »

दलितों और पिछड़ों की आवाज को दबने नहीं देगी कांग्रेसः तौकीर आलम

फिरोजाबाद। कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी के नेतृत्व में दलित गौरव संवाद कार्यक्रम का आयोजन जिला मुख्यालय पर अधिवक्ताओं के साथ किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम, प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान तथा सचिव आशुतोष दीक्षित मौजूद रहे।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार संविधान को कुचलने और दलितों की आवाज दबाने का काम कर रही है। कांग्रेस पार्टी दलितों और पिछड़ों की आवाज को दबाने नहीं देगी और इसके लिए संसद से लेकर सड़क तक संघर्ष करेगी। कार्यक्रम में धर्मसिंह यादव, विजय नाथ वर्मा, रामशंकर राजौरिया, धीरेन्द्र सिंह जुरैल, शफात खान राजू, हाजी नसीर अहमद, चंद्रकांत यादव, मुकेश गौड़, मनोज भटेले, यश दुबे, संत कुमार, खजांची दिवाकर, अमर सिंह, शमीम कुरैशी, संतोष कुशवाह, योगेश दिवाकर, गुलाम जिलानी, राहुल पचौरी, गोपाल दुबे, जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Read More »

शिव महापुराण कथा में नारद प्रसंग की लीला सुन शिवभक्त हुए प्रफुल्लित

फिरोजाबाद। गोपाल आश्रम में विराजमान सर्वेश्वर चिंताहरण महादेव की 50 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। शिव महापुराण कथा में आचार्य शिवदास राघवाचार्य ने नारद प्रसंग का मनमोहक वर्णन करते हुए कहा कि पुत्र का अपने पिता का आदर करते हुए अपने नित्य कर्मो का पालन करना चाहिए। पिता पुत्र के जीवन में हो रही तरक्की से प्रसन्न होता है। शिवपुराण कथा की आरती भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शंखवार द्वारा की गई। इस दौरान मुख्य यजमान आलोक अग्रवाल, भावना अग्रवाल, यजमान लक्ष्मी रानी बसंल, रामनरेश बंसल, ममता, रिद्वी, शैलेश अग्रवाल, बबीता अग्रवाल, प्रियंका, राहुल कुमार, जितेन्द्र राठौर, रिषभ राठौर, रिषभ गर्ग, अंकिता भारद्वाज आदि शिव भक्त मौजूद रहे।

Read More »

महापौर ने क्षेत्रिय पार्षदों के संग जानी शहर की सफाई व्यवस्था का हाल

फिरोजाबाद। महापौर ने निगम अधिकारियों एवं पार्षदों के संग नगर की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान वार्डो में सफाई व्यवस्था ठीक नहीं मिलने जेडएसओ को सफाई व्यवस्था ठीक कराएं जाने के निर्देश दिए।
शुक्रवार को महापौर कामिनी राठौर ने ढोलपुरा, नगला पचिया, हिमायुपूर, टॉपा खुद आदि क्षेत्रों का भ्रमण कर शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। महापौर को निरीक्षण के दौरान कई वार्डो में सफाई व्यवस्था ठीक नहीं मिलने पर उन्होंने जेडएसओ संदीप भागर्व के वार्डो में सफाई व्यवस्था दुरूस्त कराने के निर्देश दिए। वही महापौर को वार्डों में अनेकों स्थानों पर नगर निगम द्वारा विद्युत पोलों पर लगायी गई स्ट्रीट लाइटें बंद मिली।

Read More »

अग्रसेन केवल समाजवाद के ही नही मानवता के प्रवर्तक हैः गोपाल शरण शर्मा

फिरोजाबाद। रामचंद्र पॉलीवाल हॉल में आयोजित अग्र भागवत कथा में कथा व्यास प्रमोद कृष्ण ने अग्रोहा राज्य की स्थापना एवं माता महालक्ष्मी के प्रसंग का मनमोहक वर्णन किया। कार्यक्रम में समाजसेवी कुलदीप मित्तल एडवोकेट द्वारा संकलित की गई गागर में सागर पार्ट-2 पुस्तक का विमोचन राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग द्वारा किया गया। अग्र भागवत कथा में आचार्य प्रमोद कृष्ण ने माता महालक्ष्मी द्वारा की गई तपस्या का वर्णन करते हुए कहा कि किस तरह अग्रोहा राज्य का निर्माण करके समाजवाद लागू किया। उनके राज्य में जो भी व्यक्ति आता था, उसको प्रत्येक घर से एक रुपया, एक ईंट दी जाती थी। ईंट से वह मकान बना लेता था और रूपयों से व्यापार करके सभी निवासियों के बराबर बना रहता था। आचार्य श्री ने नागलोक में युद्ध, अग्रसेन माधवी के विवाह की भी विस्तृत कथा सुनाते हुए इंद्र के साथ युद्ध व इंद्र के मान मर्दन की कथा भी सुनाई।

Read More »

कार्तिक पूर्णिमा मेले में व्यापारी व श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराए प्रशासनः जीसी सिंह चौहान

रायबरेली। 27 नवंबर से शुरू होने ऐतिहासिक कार्तिक पूर्णिमा मेले से पूर्व व्यापारियो की सुविधाओं सहित श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल चौहान गुट ने जिला प्रशासन से वार्ता की है।
प्रदेश मीडिया प्रभारी एसके सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि चौहन गुट ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल चौहान गुट ने 27 नवंबर 2023 से शुरु होने वाले ऐतिहासिक कार्तिक पूर्णिमा मेले को लेकर व्यापारी बंधु व श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर जिलाधिकारी हर्षिता माथुर को एक ज्ञापन सौपते हुए एक दर्जन से अधिक मांगो को उनके समक्ष रखा है। जिसमें डीएम व उनकी प्रशासनिक टीम को गंगा आरती मे शामिल होने का आमंत्रण भी दिया गया है।

Read More »

लेखपाल संघ का 62 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

हाथरस। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ का 62 वां स्थापना दिवस तहसील दादरी नोएडा गौतमबुद्ध नगर में धूमधाम के साथ मनाया गया और कार्यक्रम में लेखपाल संघ से जुड़े वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया।
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के संस्थापक स्व. मुरारीलाल शर्मा के तैल चित्र पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व लेखपाल राजवीर सिंह द्वारा माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन करने में सहभागिता अदा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व खंड मंत्री अतर सिंह यादव द्वारा की गई। कार्यक्रम में लेखपाल संघ की जिलाध्यक्ष डिंपल यादव, सचिव नरेंद्र कुमार, सेवानिवृत पूरनचंद शर्मा, सतीश सैनी, धर्मवीर शर्मा, रणवीर शर्मा, आनंद स्वरूप शर्मा, श्रीनिवास आदि अनेक पदाधिकारी सहित द्वारका प्रसाद, नीरज भाटी, राजेश कुमार शर्मा, बृजमोहन शर्मा, नरेश कुमार शर्मा, सरजीत, आदित्य, बृजेश विकल, अरविंद श्रीवास्तव, राजकुमार नागर, केके शर्मा आदि काफी संख्या में लेखपाल उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन अमित कुमार लेखपाल द्वारा किया गया।

Read More »