Sunday, September 22, 2024
Breaking News

डीएम-सीडीओ ने अकबरपुर सीएचसी व सरनवखेडा विकास खण्ड परिसर में किया वृक्षारोपण

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह व मुख्य विकास अधिकारी, सीएमओ आदि अधिकारियों ने अकबरपुर सीएचसी व सनवनखेडा विकास खण्ड परिसर में वृक्षारोपण किया गया।
जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जी ने पूरे प्रदेश को जो हरा भरा करने का संकल्प लिया है वो आज साकार हो रहा है। मुख्यमंत्री जी ने भारत छोड़ो आन्दोलन की 77 वीं वर्षगांठ के अवसर पर प्रदेश में जो वृक्षारोपण कराने कराया जा रहा है उससे निश्चित ही प्रदेश वासी लाभान्वित होगें। वृक्षारोपण महाकुम्भ पर जिले में वृहद वृक्षारोपण किया गया। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे लिए कई प्रकार से लाभदायक होते हैं इनकी पत्तियों, छालों एवं जड़ों से हम विभिन्न प्रकार की औषधियां बनाते हैं। प्राचीन काल से ही वन मनुष्य के जीवन में विशेष महत्व रखते थे। यह मानव जीवन के लिए प्रकृति के अनुपम उपहार हैं। हमारे वन पेड़-पौधे ही नहीं अपितु अनेकों उपयोगी जीव-जंतुओं व औषधियों का भंडार हैं।

Read More »

भारत छोड़ो आन्दोलन की 77वीं वर्षगांठ पर जिले में वृक्षारोपण महाअभियान का हुआ शुभारम्भ

सचिव नियोजन व विधायक सदर व डीएम-सीडीओ ने वृक्षारोपण का किया शुभारम्भ
जिले में रोपित किए गये 30 लाख 58 हजार पौधे, शासन सेे नामित नोडल सचिव ने लिया जायजा
सचिव नियोजन ने अकबरपुर पौधशाला का किया निरीक्षण, दिये निर्देश
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जनपद नोडल सचिव/ नियोजन सचिव नीना शर्मा ने भारत छोड़ो आन्दोलन की 77वीं वर्षगांठ के अवसर वृृक्षारोपण महाअभियान का शुभारम्भ गांधी उपवन केन्द्रीय विद्यालय व राजकीय महाविद्यालय शहजादपुर अकबरपुर, मैथा नई तहसील व शिवली रामजानकी महाविद्यालय में दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने कहा कि वृक्ष धरती मां के गहने हैं। वृक्ष नहीं होंगे तो जीवन ही संभव नहीं है। इसलिए वृृक्षों का पालन पुत्र की भांति करना चाहिए। वन विभाग जनसहयोग से यह सुनिश्चित करे कि कोई भी रोपित पौधा सुखने न पावे।

Read More »

लाभान्वित होने के लिए 22 सितंबर को प्रतिभाग करना अनिवार्य: गिरिजा शंकर सरोज

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जनपद कानपुर देहात के दिव्यांगजनों को जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी गिरिजा शंकर सरोज ने बताया कि ऐसे दिव्यांगजन जिनके हाथ कोहनी के नीचे चार अंगुल के बाद कट गये हैं, दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क विशेष गुणवत्ता वाले कृत्रिम हाथ लगाये जाने के संबंध में है, जो दिव्यांगजन के लिए अत्यन्त लाभकारी है। दिव्यांगजन के लिए विशेष प्रकार के कृत्रिम हाथ लगाया जाना है। यह कृत्रिम हाथ विशेष तकनीकी गुणवत्ता से युक्त है। इस हाथ के लगने के बाद दिव्यांगजन (इस हाथ से) अपने दैनिक कार्यों को करने में समर्थ होते हैं व 08 से 10 किलो तक वजन उठा सकते हैं। इस कृत्रिम हाथ फिटमेन्ट के पश्चात् सामान्य रूप से अपने दैनिक कार्य करने में सक्षम हो जाते है। यह कृत्रिम हाथ आधुनिक तकनीक से विकसित है जिसे संस्था द्वारा निःशुल्क लगाया जाना है।

Read More »

ऐतिहासिक ग्रंथ : मास्टर मित्रसेन थापा

नेपाली साहित्य, संस्कृति, संगीत के धरोहर ’’मास्टर मित्रसेन थापा’’ नामक कृति हिंदी भाषा में एक ऐतिहासिक ग्रंथ है। सुवास दीपक द्वारा लिखित यह ग्रंथ गोरखा शिखर पुरुष – श्रृंखला की चौथी पुस्तक है। सुंदर मुखपृष्ट, बढिया क्वालिटी का कागज, स्वच्छ प्रिंटिंग के साथ करीब 242 पृष्ठ से अधिक में निर्मित, आई. एस. बी. एन. नं0 सहित ’भारत की स्वाधीनता के महायज्ञ में तन-मन-धन की आहुति देने वाले तमाम ज्ञात-अज्ञात गोरखा सपूतों को समर्पित है यह कृति’।
मास्टर मित्रसेन थापा को भारत व नेपाल सरकार ने कई प्रतिष्ठित सम्मानों से सम्मानित किया है। दोनों देशों ने उनकी अमूल्य साहित्यिक, कलात्मिक, संगीत आदि सेवाओं को देखते हुए डाक टिकटों पर उन्हें स्थान दिया है।
ग्रंथ-मास्टर मित्रसेन थापा में मित्रसेन जी के सम्पूर्ण जीवन चरित्र सहित हिंदी व नेपाली साहित्य, संस्कृति, संगीत, कला आदि पर भी तमाम सामग्री को स्थान दिया गया है व आजादी के समय में गोरखा समाज द्वारा जो योगदान, बलिदान दिया गया था। उस पर भी प्रमुखता से प्रकाश डाला गया है। कुल मिलाकर सुवास दीपक की यह कृति एक ऐतिहासिक संग्रहणीय कृति बन गई है। उनकी इस कृति को साहित्य, कला, संगीत, संस्कृति जगत में उचित सम्मान मिले, जिसके वे हकदार हैं।

Read More »

चाणक्य फाउण्डेंशन ने मुख्यमंत्री के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। चाणक्य फाउण्डेशन के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह को सौंपा गया। जिसमें एआरटीओ कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अकुंश लगाने की मांग की गई है।
समिति सचिव डा. अखिलेश शर्मा ने कहा कि एआरटीओ कार्यालय पूरी तरह दलालों से घिरा हुआ है। हर खिड़की पर दलाल बैठे हुए नजर आते है। बिना रिश्वत लिये कोई कार्य नहीं होता है। एआरटीओ किसी की नहीं सुनते है और कहते है खिड़की पर बैठे ही लोगों से बात करो। साथ ही कहा कि एआटीओ के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हुई तो समिति जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगी। ज्ञापन देने वालों में धर्मवीर, पूरन सिंह झां, राजकुमार, विकास तोमर, शिवम, सौरव शर्मा, राजू शर्मा, वीनेश दीक्षित, करन गुप्ता, योगेश शरन आदि मौजूद रहे।

Read More »

रोडबेज बस चालक को भेजा जेल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। विगत दिन थाना मटसैना क्षेत्र दबरई के समीप रोडबेस बस चालक ने बाइक सवार दो पुलिसकर्मियो को रौंद दिया था। जिसमें एक सिपाही की मौत हो गयी। पुलिस ने आरोपी बस चालक को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
थाना मटसैना क्षेत्र दबरई के समीप विगत रात्रि में बाइक सवार दो सिपाहियों को रायबरेली डिपों की रोडबेज बस के चालक ने रौंद दिया। जिसमें एक सिपाही की मौत हो गयी। मौके पर पकडे गये, बस चालक संत प्रकाश मोर्या पुत्र महाराजदीन मोर्य निवासी किथौली गुरूसायगंज बरेली को आज अभियोग दर्ज करने के बाद जेल भेजा।

Read More »

भारतीय सवर्ण महासभा ने जातिगत आरक्षण पर जताया विरोध

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। भारतीय सवर्ण महासभा द्वारा गुरूवार को जातिगत आरक्षण के विरोध में बौधाश्रम चौराहे पर आरक्षण का पुतला दहन किया जाना था। जिसको थाना उत्तर पुलिस ने संगठन के पदाधिकारियों से पुतला को छीन लिया। वहीं संगठन के पदाधिकारियों ने नारेबाजी कर आरक्षण का विरोध किया।
संगठन के जिलाध्यक्ष ठा. मोहन सिंह चौहान के नेतृत्व में आरक्षण का पुतला दहन किया गया। वहीं संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजीव उपाध्याय ने कहा जातिगत आरक्षण का हम लोग विरोध करते है। अब हर जाति में गरीब लोग है। इसलिए आरक्षण आर्थिक स्थिति के अनुसार होना चाहिए। क्योकि जाति के नाम पर एससी व बीसी के लोग आरक्षण का लाभ ले रहे है। प्रदेश सचिव हर्देश शर्मा ने कहा कि एक देश में दो कानून कैसे चलेंगे। किसी को जाति के नाम पर किसी को आर्थिक नाम पर आरक्षण दिया जा रहा है। यह भेदभाव खत्म होना चाहिए। इस दौरान अशोक शर्मा, दिव्याकांत शर्मा, श्रीकांत उपाध्याय, विपिन शर्मा, कुलदीप शर्मा, शांतुन शर्मा, विनोद दीक्षित, एसके भटनागर आदि मौजूद रहे।

Read More »

जनपद की प्रतिभाओं का आगरा में हुआ सम्मान

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान प्रयागराज, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में मण्डलीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन सेंट विन्सेट कन्या उ.मा. विद्यालय आगरा में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मण्डलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ मुकेश अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला विद्यालय निरीक्षक रविन्द्र सिंह रहे।
विज्ञान संगोष्ठी में जिला समन्वयक, जिला विज्ञान क्लब फिरोजाबाद अश्वनी कुमार जैन के साथ जनपद के चयनित प्रतिभागियों राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज टूण्डला की छात्रा कु. आकांक्षा और डिवाइन इंटरनेशनल एकेडमी सिरसागंज के छात्र ध्रुव ने प्रतिभाग किया। जनपद की प्रतिभाओं को डीआईओएस रविन्द्र सिंह एवं अन्य अतिथियों ने प्रमाण पत्र प्रदान करके सम्मानित किया। जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि इस विज्ञान संगोष्ठी का मुख्य विषय रासायनिक तत्वों की आवर्त सारणी, मानव जीवन पर प्रभाव है। इसमें जनपद के दोनों प्रतिभागियों ने इस विषय पर अपना संभाषण प्रस्तुत किया। इसके साथ ही सभी प्रतिभागियों को आगामी प्रतियोगिता के लिए तैयार रहने के लिए कहा।

Read More »

पीएमएस ने एसएसपी को सौंपा ज्ञापन

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। पीएमएस एसोसिएशन उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद की शाखा द्वारा चिकित्सक की माॅ-भाई की पत्नी की हत्या से आक्रोशित होकर एसएसपी का एक ज्ञापन सौपा।
आज सुबह जिला महिला अस्पताल एवं स्वशासी राजकीय मेडिकल काॅलेज के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डा. एल के गुप्ता की वयोवृद्ध माताजी एव अनुजभ्राता की पत्नी की अज्ञात बदमाशों द्वारा हत्या कर दी गयी है। घटना को लेकर प्रादेशिक चिकित्सक सेवा संघ फिरोजाबाद आहत एवं असुरक्षा की भावना महसूस कर रहा है। उक्त बात संघ के अध्यक्ष डा. शशि कुमार, सचिव डा. विनीत यादव ने संयुक्त रूप से कही। साथ ही कहा कि समस्त चिकित्सको के मध्य असुरक्षा की भावना उत्पन्न हो रही हैै। जिससे सभी चिकित्सको द्वारा रात दिन सेवा देने हेतु चिकित्सालय में आने में भय महसूस हो रहा है। वहीं घटना का खुलासा कर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाये।

Read More »

प्रेम व सौहार्द के साथ त्यौहार मनाने के लिए बैठक

घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। स्थानीय कोतवाली प्रांगण में गुरुवार अपराहन आगामी ईद-उल-जुहा, रक्षाबंधन व जन्माष्टमी पर्वों को शांति सौहार्द एवं भाईचारे के रूप में संपन्न कराने के लिए एस-10 एवं क्षेत्रीय गणमान्य लोगों के साथ पुलिस अधिकारियों ने बैठक कर विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की इसमें अधिकारियों ने सभी त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने का निर्देश दिया। सीओ शैलेंद्र सिंह ने कहा कि बकरीद का पर्व आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के वातावरण में मिलजुल कर मनाएं किसी की भावनाओं को ठेस ना पहुंचे। कोतवाल रण बहादुर सिंह ने कहा कि कुर्बानी परंपरागत ढंग से मनाए कोई भी खलल पैदा करने की कोशिश करता है तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दें, पुलिस खलल पैदा करने वाले अराजक तत्वों से सख्ती से निपटे गी। बैठक में नगर के गणमान्य नागरिकों से त्योहारों को सौहार्दपूर्ण और आपसी भाईचारा के साथ मनाने का आवाहन किया गया। एडिशनल इंस्पेक्टर नवाब अहमद ने कहा कि सभी हिंदू मुस्लिम सौहार्द पूर्ण और आपसी भाईचारा से त्यौहार मनाएं। जिससे माहौल खुशनुमा हो भारतीय संस्कृति में गंगा जमुनी तहजीब को बहुत ही आदर और सम्मान का द्योतक माना जाता है। इस मौके पर मौजूद गणमान्य नागरिकों ने बिजली पानी सफाई आदि विभिन्न समस्याओं के निस्तारण की मांग की। जिसके समाधान के लिए अधिकारियों ने आश्वासन दिया है।

Read More »