Sunday, September 22, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भारतीय सवर्ण महासभा ने जातिगत आरक्षण पर जताया विरोध

भारतीय सवर्ण महासभा ने जातिगत आरक्षण पर जताया विरोध

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। भारतीय सवर्ण महासभा द्वारा गुरूवार को जातिगत आरक्षण के विरोध में बौधाश्रम चौराहे पर आरक्षण का पुतला दहन किया जाना था। जिसको थाना उत्तर पुलिस ने संगठन के पदाधिकारियों से पुतला को छीन लिया। वहीं संगठन के पदाधिकारियों ने नारेबाजी कर आरक्षण का विरोध किया।
संगठन के जिलाध्यक्ष ठा. मोहन सिंह चौहान के नेतृत्व में आरक्षण का पुतला दहन किया गया। वहीं संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजीव उपाध्याय ने कहा जातिगत आरक्षण का हम लोग विरोध करते है। अब हर जाति में गरीब लोग है। इसलिए आरक्षण आर्थिक स्थिति के अनुसार होना चाहिए। क्योकि जाति के नाम पर एससी व बीसी के लोग आरक्षण का लाभ ले रहे है। प्रदेश सचिव हर्देश शर्मा ने कहा कि एक देश में दो कानून कैसे चलेंगे। किसी को जाति के नाम पर किसी को आर्थिक नाम पर आरक्षण दिया जा रहा है। यह भेदभाव खत्म होना चाहिए। इस दौरान अशोक शर्मा, दिव्याकांत शर्मा, श्रीकांत उपाध्याय, विपिन शर्मा, कुलदीप शर्मा, शांतुन शर्मा, विनोद दीक्षित, एसके भटनागर आदि मौजूद रहे।