Sunday, September 22, 2024
Breaking News

शांति प्रिय भारत का अर्थ कमजोर होना नहीं: उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू

उपराष्ट्रपति ने विश्व समुदाय से भारत द्वारा प्रस्तावित आतंकवाद विरोधी समझौता को पूरा करने और अपनाने का अनुरोध किया
उपराष्ट्रपति ने भारतीय वायु सेना की कार्रवाई की प्रशंसा की; कहा- पूरा देश खुश है
उपराष्ट्रपति ने इंडिया फाउंडेशन के कौटिल्य फेलो कार्यक्रम को संबोधित किया
नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। उपराष्ट्रपति और राज्य सभा के सभापति श्री एम. वेंकैया नायडू कहा है कि भारत अपनी शक्ति के साथ शांति और समृद्धि चाहता है और प्रायोजित विघटनकारी मंसूबों का उचित जवाब दिया जाएगा, जैसा कि कल की वायु सेना की सफल कार्रवाई में दिखा। उन्होंने कहा कि भारतीय वायु सेना की कार्रवाई स्वभाविक रूप से प्रतिरोधी थी और देश में शांति और समृद्धि की रक्षा में थी।
श्री वेंकैया नायडू इंडिया फाउंडेशन द्वारा आयोजित कौटिल्य फेलोशीप कार्यक्रम में शामिल 32 देशों के लगभग 80 राजनयिक, शोधकर्ता, शिक्षाविद तथा पॉलिसी थींक टैंक के सदस्यों के साथ बातचीत कर रहे थे। इस अवसर पर इंडिया फाउंडेशन के निदेशक श्री राम माधव तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Read More »

प्रधानमंत्री ने ‘राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव 2019 पुरस्कार’ प्रदान किए

नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्‍ली स्थित विज्ञान भवन में राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव 2019 पुरस्कार के समापन समारोह में शिरकत की। उन्‍होंने ‘राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव 2019 पुरस्कार’ प्रदान किए और विजेताओं को प्रमाण-पत्र वितरित किए। उन्‍होंने इस अवसर पर ‘खेलो इंडिया एप’ भी लांच किया जो इससे संबंधित आवश्‍यक जानकारियां प्रदान करेगा।
प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव 2019 के प्रतिभागियों एवं पुरस्‍कार विजेताओं को बधाई देते हुए उनमें छिपे हुए ओज और समर्पण की सराहना की। उन्‍होंने कहा कि यह महोत्‍सव ‘नए भारत’ की छवि का प्रति‍निधित्‍व करता है। उन्‍होंने युवाओं से ‘नए भारत’ के विजन से जुड़ने को कहा। उन्‍होंने यह भी कहा कि देश के युवाओं को राष्‍ट्र एवं समाज के विकास में बड़ी भूमिका निभाने के लिए तैयार रहना चाहिए।

Read More »

सभी पूर्व सैनिकों ने इस स्मारक पर अपनी कृतज्ञता की जाहिर

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। देश को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के समर्पण के अवसर पर कानपुर देहात के पूर्व सैनिकों ने महेश मिश्र पूर्व सैनिक एवं जिला संयोजक पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ एवं अन्य पूर्व सैनिकों के साथ जिले का प्रतिनिधित्व किया।
उक्त कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल बी एस शुक्ला ने कार्यक्रम की भव्यता एवं शालीनता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में युद्ध मे शहीद हुए सैनिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि देकर उनके सर्वोच्च बलिदान को इस स्मारक के रूप में समर्पित किया। ज्ञातव्य हो वर्षों से उपेक्षित रही राष्ट्रीय स्मारक के निर्माण की रूपरेखा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्य काल के दौरान 2015 में ही आरम्भ की गई एवं मात्रा तीन वर्ष एवं कुछ महीनों के अंदर ही एक भव्य स्मारक राष्ट्र को समर्पित कर दिया। सभी पूर्व सैनिकों ने इस स्मारक पर अपनी कृतज्ञता जाहिर की।

Read More »

लाभार्थियों के घर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जलाई कमल ज्योति

फतेहाबाद, जन सामना ब्यूरो। कमल ज्योति अभियान में फतेहाबाद ब्लॉक के बूथ संख्या 358 गांव रिहावली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लाभार्थियों के घरों पर कमल दीपक जलाये। और चौपाल लगाकर लोंगो को मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के विषय में बताया और लाभार्थियों से संपर्क के दौरान भाजपा से जोड़ने के लिए उनके नम्बर से मिसकाल करवाया। इस शुभ अवसर पर भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष राहुल परिहार, प्रमोद परिहार, महेश सिंह, कृपाल सिंह, ओमप्रकाश, सत्यप्रकाश, मनोज, राजवीर, राजकुमार, नेमीचंद आदि लोग शामिल रहे।

Read More »

राष्ट्रीय विज्ञान दिवसः ‘रमन प्रभाव’ की खोज के स्मरण का दिन- प्रमोद दीक्षित ‘मलय’

राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् एवं विज्ञान मंत्रालय द्वारा विज्ञान से लाभों, युवाओं एवं बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं विज्ञान अध्ययन के प्रति रुचि उत्पन्न करने तथा आमजन में जागरूकता लाने के उद्देश्य से 1986 से प्रत्येक वर्ष 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। उल्लेखनीय है 28 फरवरी 1928 को ही सीवी रमन ने लोक सम्मुख अपनी विश्व प्रसिद्ध खोज ‘रमन प्रभाव’ की घोषणा की थी। ‘रमन प्रभाव’ के लिए ही 1930 में सीवी रमन को नोबेल पुरस्कार मिला था। रमन अपनी खोज के लिए नोबेल पुरस्कार प्रदान किए जाने के प्रति पूर्ण आश्वस्त थे क्योंकि आपने 6 महीने पहले ही स्टॉकहोम जाने का टिकट बुक करा लिया था। सीवी रमन एशिया के पहले भौतिक शास्त्री थे जिन्हें नोबेल पुरस्कार मिला है। सात साल की साधना के फल ‘रमन प्रभाव’ पर आधारित शोध पत्र ‘नेचर’ पत्रिका में सर्वप्रथम छपा था। अमेरिकन केमिकल सोसायटी ने 1998 में ‘रमन प्रभाव’ को अन्तरराष्ट्रीय विज्ञान के इतिहास की एक युगान्तकारी घटना के रूप में स्वीकार किया। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस वास्तव में ‘रमन प्रभाव’ के समरण का दिन है। विज्ञान दिवस के अवसर पर स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती है जिनमें विज्ञान विषयक निबंध लेखन, विज्ञान मॉडल निर्माण, प्रोजेक्ट वर्क, विज्ञान प्रदर्शनी, क्विज काम्पटीशन, भाषण एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से विभिन्न स्तर पर विद्यार्थियो में वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं रुचि को परखा और प्रोत्साहित किया जाता है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद् 1999 से थीम आधारित आयोजन करता है। 1999 में विषय था ‘हमारी बदलती धरती’। जबकि 2018 के आयोजन का थीम विषय था एक ‘सतत् भविष्य के लिए विज्ञान’। इसी कड़ी में 2019 का विषय है ‘जनमानस के लिए विज्ञान और विज्ञान के लिए जनमानस’। रमन की यह खोज आज तमाम नवीन खोजों का आधार है।

Read More »

कमल ज्योति कार्यक्रम के तहत उप मुख्यमंत्री ने घरों में जलाये दीपक

ग्रामीण लोगों से मिलकर उप मुख्यमंत्री ने जाना उनका हाल-चाल
27 फरवरी को स्थानीय कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने के बाद लखनऊ के लिए उप मुख्यमंत्री करेंगे प्रस्थान
प्रयागराज, जन सामना ब्यूरो। उप मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश केशव प्रसाद मौर्य ने अपने प्रयागराज भ्रमण के दौरान आज होलागढ़ पहुंचे। जहां पर उन्होंने प्रथम ब्लाक प्रमुख स्व. श्री महादेव शुक्ला जी की मूर्ति का अनावरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। उन्होंने अपने करकमलो के द्वारा होलागढ़ में प्रथम ब्लाक प्रमुख स्व. श्री महादेव शुक्ला जी की मूर्ति का अनावरण किया। उप मुख्यमंत्री जी प्रथम ब्लाक प्रमुख की मूर्ति का अनावरण करने के बाद फाफमऊ पहुंचे। उप मुख्यमंत्री जी फाफामऊ के सिंहगढ़ क्षेत्र में आयोजित कमल ज्योति कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। कमल ज्योति कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री जी का जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने कमल की रंगोली बनी आकृति पर दीप जलाकर कमल ज्योति कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

Read More »

लग्जरी गाड़ी से लाखों की अंग्रेजी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

मुगलसराय/चन्दौली, दीपनारायण यादव। सरकार अवैध शराब रोकने के लिए चाहे जितने प्रतिबन्ध लगा ले लेकिन लगातार जिले में हो रही बरामदगी से यह एहसास होता है कि पकड़े जाने के बाद भी अवैध शराब कारोबारियों की जड़े काफी नीचे तक है।बता दें कि कुछ दिनो पूर्व प्रदेश मे हुई शराब से मौतों पर प्रदेश सरकार काफी सख्त है जिसका नतीजा देखने को भी मिल रहा है,जिला पुलिस लगातार अवैध शराब कारोबारियों को पकड़ने मे लगी हुई है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक के आदेश पर अपर पुलिस अधिक्षक के सफल निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में मुगलसराय कोतवाल ने अपने हमराहियों के साथ दामोदरदास पोखरें के करीब अंकुर पोल्ट्री फार्म के पीछे से सूचना के आधार पर एक होण्डा स्कार्ड कार नं० DL3CAY o264 से 510 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ गाड़ी में बैठे हर्ष देशवाल निवासी खेड़का गुज्जर थाना बदली जिला जज्जर हरियाणा को पकडने में सफलता पायी है।बरामद शराब की कीमत साढ़े छ:लाख रूपये आंकी गयी है।बताया गया की गिरफ्तार व्यक्ति बरामद शराब को बिहार ले जाने की फिराक में वही रूका था।

Read More »

सर्राफा व्यापारी के बेटे की हत्या का खुलाशा

इटावा, राहुल तिवारी। इटावा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश अनुसार क्राइम ब्रांच और कोतवाली पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है पुलिस ने दो दिन पहले सर्राफा व्यापारी के बेटे की हत्या का खुलाशा किया है। पुलिस ने हत्या में शामिल 2 आरोपीयो को गिरफ्तार किया है पकड़े गए आरोपी मृतक रोहित के दोस्त है। पकड़े गए आरोपी दोस्तो ने बताया कि हमने रोहित से 5 लाख रुपये उधार मांगे थे उसने रुपये देने से इन्कार कर दिया था। जिसके बाद हमने और मेरे साथी ने मिलकर रोहित को भीहड़ इलाके में बुलाया और उसकी ईंट पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी थी और शव को पहाड़ से नीचे फेंक दिया था। जिसके बाद हमने मृतक रोहित के मोबाइल से उसके घर वालो से रुपये की मांग की लेकिन पुलिस ने नम्बर को ट्रैक कर हमें गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए दोनों आरोपियों पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया है।

Read More »

महिला शक्ति ने कराये जिला अस्पताल में 15 नेत्र आपरेशन

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। नेत्रदान महादान के उद्देश्य को लेकर आज जायन्ट्स ग्रुप आँफ फिरोजाबाद महिला शक्ति द्वारा जिला अस्पताल में 15 लोगो के नेत्र आपरेशन अस्पताल चिकित्सकों द्वारा कराये गये।
इस मौके पर महिला शक्ति की अध्यक्षा वर्तिका जैन ने बताया कि विगत कुछ दिन पूर्व निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर लगाकर लोगो को निशुल्क दबा का वितरण कराया गया था। जिन लोगो के नेत्र में मोतियाबिन्दू था। उनको आपरेशन के लिए बोला गया था। लगभग चार दर्जन से अधिक लोगो की सूची आपरेश के लिए बनायी गयी थी। आज 15 लोगो का आपरेशन जिला अस्पताल के नेत्र चिकित्सक प्रमोद भदकारिया द्वारा कराया गया। इस मौके पर महिला शक्ति सौम्या चैहान ने कहा कि सच्चा सुख यदी है जो दूसरो की खुशी से मिलता है। अपरेशन के बाद जो लोग अपनी आँखों से देख सकेगें उनका आर्शीवाद ही संस्था को आगे बढ़ाने का कार्य करेगा। संस्था के लोगो को एक अच्छी खुशी मिलेगी। इस मौके पर रितू रानीवाला, प्राची, मिथलेशशर्मा आदि थी।

Read More »

आतंकी हमले के बाद भारतीय वायुसेना कार्यवाही से देश में जश्न

फिरोजाबाद की हर गली चौराहा पर लहराया तिरंगा उडा हबीब गुलाल चली आतिशबाजी
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। फिरोजाबाद में आतंकी हमले के जबाब में भारत की ओर से की गई बड़ी सर्जिकल एयरस्ट्राइक से पाकिस्तान के छक्के छडाने की खुशी में जगह-जगह होली दिवाली सी खुशियाॅ बनायी जा रही है। सुबह जैसे ही लोगो ने सुना की पाकिस्तान पर भारत का हमला हुआ है। जिसमें 300 से अधिक आतंकवादी मार दिये गये है। उसी समय से खुशियों का क्रम जारी हो गया।
इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा सुभााष तिराहा पर भारत का तिरंगा लहराते हुए पटाखे चलाकर खुशियां बनायी गयीं वही मिष्टान का वितरण किया गया। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता श्यामसिंह यादव पार्षद पति सुनील मिश्रा, सत्यवीर गुप्ता, पूर्व महानगर अध्यक्ष सुनील शर्मा, डा0 अखिलेश शर्मा ने सुयुक्त रूप से कहा कि भाजपा सरकार ने मुहतोड जबाब देते हुए भारत के जबानों को आदेश दिया कि 40 के बदले 400 को मारो विगत रात्रि में वायुसैना के जवानों ने पाकिस्तान के घुसकर जबाब दिया है।

Read More »