Friday, May 3, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » आतंकी हमले के बाद भारतीय वायुसेना कार्यवाही से देश में जश्न

आतंकी हमले के बाद भारतीय वायुसेना कार्यवाही से देश में जश्न

फिरोजाबाद की हर गली चौराहा पर लहराया तिरंगा उडा हबीब गुलाल चली आतिशबाजी
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। फिरोजाबाद में आतंकी हमले के जबाब में भारत की ओर से की गई बड़ी सर्जिकल एयरस्ट्राइक से पाकिस्तान के छक्के छडाने की खुशी में जगह-जगह होली दिवाली सी खुशियाॅ बनायी जा रही है। सुबह जैसे ही लोगो ने सुना की पाकिस्तान पर भारत का हमला हुआ है। जिसमें 300 से अधिक आतंकवादी मार दिये गये है। उसी समय से खुशियों का क्रम जारी हो गया।
इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा सुभााष तिराहा पर भारत का तिरंगा लहराते हुए पटाखे चलाकर खुशियां बनायी गयीं वही मिष्टान का वितरण किया गया। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता श्यामसिंह यादव पार्षद पति सुनील मिश्रा, सत्यवीर गुप्ता, पूर्व महानगर अध्यक्ष सुनील शर्मा, डा0 अखिलेश शर्मा ने सुयुक्त रूप से कहा कि भाजपा सरकार ने मुहतोड जबाब देते हुए भारत के जबानों को आदेश दिया कि 40 के बदले 400 को मारो विगत रात्रि में वायुसैना के जवानों ने पाकिस्तान के घुसकर जबाब दिया है। देश के हर जवान को सैना का उत्साह वर्धन करने के लिए खुशियां बनाते हुए जश्न मनाना होगा। कि हमारे वीर सैनिक उत्साह को देख अपने परिजनों की खुशी में दुश्मन का अधिक से अधिक मार गिराने का कार्य करें। वही दुर्गा नगर स्थित राजेन्द्र विश्राम गृह के समीप भी क्षेत्रीय लोगो ने आतिशबाजी चालते हुए एक दूसरे के चेहरे पर हबीब गुलाल लगाकर खुशिया मनायीं वही पैमेश्वर गेट राजपूतना माता मन्दिर पर विशाल राजपूत ने नेतृत्व में सांय के समय मन्दिर के समीप तिरंगा लहराने के साथ 151 दीप जलाकर मृतक शहीद जवानों को याद करने के साथ उनका बदला लिये जाने की खुशी में दीपोत्सव मनाते हुए भारत माता की जय वन्दे मातम् का उद्घोष करते हुए मिष्ठान वितरण किया। इस मौके पर क्षेत्रीय पार्षद हरिओम गुप्ता, गौरव , सौरभ, उदयभान, राजीव, चंकी राजपूत, राजनरायन, संदीप अनिल आदि लोग थे। वही रसूलपुर स्थित एमआर स्कूल से एक विजय जुलूस रसूलपुर, आर्दशनगर, पैमेश्वर गेट, गोपीनाथ रोड मालवीय नगर आदि इलाको में आरएसएस के महानगर सेवा प्रमुख विश्नू गुप्ता, सुनील राठौर, प्रदीप उमराव प्रजापति आदि दर्जनों लोगो ने भारत माता की जय, वन्दे मात्म का जयघोष करते हुए सैनिको का उत्साह वर्धन किया। विश्नू ने बताया कि भारत में आजादी के बाद पहली बार देश में आतंकी हमले में मरने वाले 40 जवानों का बदला 400 से लेकर किया है। पाकिस्तान को पता चलना चाहिये कि हम उस देश के वासिन्दे है, जहां शेर के दाॅतो को गिनने के लिए एक भारत बालक ने उसके मुख को हाथों से खोल दिया था। तेरी औखात क्या है। भारत का वीर जबान तेरे घर में घुस कर माने की दम रखता है। देश में छुपे गद्दों को सीख लेनी होगी कि भारत के साथ गलत व्यवहार का बदला 40 के बदले 400 होता है।