Monday, March 31, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कमल ज्योति कार्यक्रम के तहत उप मुख्यमंत्री ने घरों में जलाये दीपक

कमल ज्योति कार्यक्रम के तहत उप मुख्यमंत्री ने घरों में जलाये दीपक

ग्रामीण लोगों से मिलकर उप मुख्यमंत्री ने जाना उनका हाल-चाल
27 फरवरी को स्थानीय कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने के बाद लखनऊ के लिए उप मुख्यमंत्री करेंगे प्रस्थान
प्रयागराज, जन सामना ब्यूरो। उप मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश केशव प्रसाद मौर्य ने अपने प्रयागराज भ्रमण के दौरान आज होलागढ़ पहुंचे। जहां पर उन्होंने प्रथम ब्लाक प्रमुख स्व. श्री महादेव शुक्ला जी की मूर्ति का अनावरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। उन्होंने अपने करकमलो के द्वारा होलागढ़ में प्रथम ब्लाक प्रमुख स्व. श्री महादेव शुक्ला जी की मूर्ति का अनावरण किया। उप मुख्यमंत्री जी प्रथम ब्लाक प्रमुख की मूर्ति का अनावरण करने के बाद फाफमऊ पहुंचे। उप मुख्यमंत्री जी फाफामऊ के सिंहगढ़ क्षेत्र में आयोजित कमल ज्योति कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। कमल ज्योति कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री जी का जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने कमल की रंगोली बनी आकृति पर दीप जलाकर कमल ज्योति कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इसके बाद उन्होंने घरों में दीपक जलाने के लिए निकले, जहां पर ग्रामीण घरों में दीपक जलाये। उप मुख्यमंत्री जी घरो में दीपक जलाने के साथ-साथ ग्रामीणों से मुलाकात की तथा उनका हाल-चाल भी जाना। उप मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सरकार के द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनायें चलायी जा रही है, जो आखिरी पक्ति में बैठे व्यक्ति को भी विकास की धारा से जोड़ रही है। उप मुख्यमंत्री जी फाफामऊ से निकलकर पूर्व पार्षद उपेन्द्र के फाफामऊ स्थित आवास पर पहुंचे, जहां पर उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं से भेंट की। इसके बाद उप मुख्यमंत्री सर्किट हाऊस के लिए प्रस्थान किये। उप मुख्यमंत्री 27 फरवरी 2019 को विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने के बाद लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।