Wednesday, July 3, 2024
Breaking News

पर्यावरण जन जागरूकता रैली का आयोजन

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। कोमल फाउण्डेशन के द्वारा पर्यावरण जन जागरूकता रैली का आयोजन बीएमएस पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया। रैली बीएसएम पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया। रैली बीएसएम पब्लिक स्कूल, सत्यनगर से शुरू होकर बघेल कालोनी, नाला रोड, टापा कलां भ्रमण करते हुये सत्यनगर की बगीची पर समाप्त हुयी। रैली में छात्र-छात्रायें वृक्ष धरा के भूषण हैं, करते दूर प्रदूषण हैं, आओ मिलकर वृक्ष लगायें, पर्यावरण को स्वच्छ बनायें जैसे नारे लगाते हुये जन-जन को जागरूक करते हुये रैली में चल रहे थे। संस्था अध्यक्ष अश्वनी कुमार राजौरिया ने कहा कि पर्यावरण का हम सबके जीवन में बहुत ही महत्व है। इसलिए हमें पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाना होगा। अगर हम सबने पर्यावरण को स्वच्छ नहीं किया तो यह सबके लिये घातक होगा।

Read More »

सर्राफा व्यापारी के हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग

2017.03.29 04 ravijansaamnaमक्खनपुर में दूसरे दिन भी बंद रहा बाजार
आरोपित एसओ की तैनाती पर पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के लगाये आरोप
व्यापारियों ने किया अनिश्चितकालीन बंद का ऐलान
रात कैण्डिल मार्च में उमड़े सैकडों-महिला पुरूष
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना मक्खनपुर क्षेत्र गांव नगला तुरकिया में दो दिन पूर्व लूट के बाद हुयी सर्राफा व्यापारी की हत्या से आक्रोशित व्यापारी वर्ग अभी शांत नहीं है। बीते दिन व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रख गुस्सा जाहिर किया था। आज फिर अनिश्चितकालीन बंदी का ऐलान करते हुये व्यापारियों ने हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग व पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे भी लगाये। 

Read More »

व्यापार मण्डल ने जताया लूट-हत्या की घटना पर आक्रोश

कहा-डीजीपी लखनऊ-प्रमुख सचिव को कराया है अवगत
व्यापारी सुरक्षा की शत-प्रतिशत गारंटी को कर रहे मांग
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल की आवश्यक बैठक जिला कार्यालय पर प्रान्तीय अध्यक्ष वीएस गुप्ता की अध्यक्षता में जनपद के मक्खनपुर में सर्राफा व्यवसाई के साथ बड़ी लूट एवं लुटेरों द्वारा सरेआम गोली मार कर हत्या करने पर गहरा आक्रोश जताते हुये दुख व्यक्त किया।

Read More »

पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक लोगों को भेजा जेल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अलग -अलग थाना पुलिस ने कई लोगों को विभिन्न धाराओं में अभियोग दर्ज करने के बाद जेल भेजने की कार्यवाही की गयी। थाना उत्तर पुलिस ने विगत रात्रि में अभियान चला कर नशे बाजों को गिरफ्तार कर लिया। जिनके खिलाफ शान्ति भंग की धाराओं में अभियोग दर्ज करने के बाद जेल भेजने की कार्यवाही की गयी। 

Read More »

भूमि पूजन 30 को

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। सर्वजन सुखाय फ्री होल्ड आवासीय योजना मर्तोलिया ग्रुप बिल्डर्स एण्ड डेवलपर्स का भूमि पूजन 30 मार्च को गुरूवार सुबह 11 बजे तथा कार्यालय माती न्यायालय के ठीक सामने का शुभारंभ किया जा रहा है। यह जानकारी कंपनी के संतोष कुमार वर्मा, आशीष तिवारी व पी कटियार ने दी है।

Read More »

नव संवत्सर 2074 के अवसर पर अधिकारियों, विधायकों, पत्रकारों ने दी हार्दिक बधाई

2017.03.01 05 ravijansaamnaनव संवत्सर 2074 के अवसर पर दी बधाई, नए संकल्प व इरादों के साथ सम्पादित करें शासकीय कार्य: जिलाधिकारी
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी कुमार रविकांत सिंह ने ने चैत्र शुक्ल प्रतिपदा सम्वत्सर 2074 से प्रारम्भ भारतीय नव सम्वत्सर व बासन्तीय नवरात्रि पर जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं हुए सुख, समृद्धि एवं मंगलमय भविष्य की कामना भी की है। उन्होंने आहवान किया कि वे शासकीय कार्यो का निर्वहन ईमानदारी, मेहनत, लगन से कर शासन की मंशा के अनुरूप युद्धस्तर पर कार्य करे। चैत्र नववर्ष प्रतिपदा विकास कार्यो के क्रियान्वयन में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखे। इसके अलावा साफ सफाई स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान दे। जिलाधिकारी ने कहा कि यह पर्व हमारे जीवन में एक नई उमंग, एक नए उत्साह के साथ-साथ समाज और राष्ट्र के प्रति एक रचनात्मक सोच पैदा करता है। 

Read More »

चंदन टीका लगाकर मनाया गया वर्ष प्रतिपदा का कार्यक्रम

2017.03.29 01 ravijansaamnaकानपुर कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। अकबरपुर ओवर ब्रिज के नीचे कई समाजसेवी संगठनों के पदाधिकारियों जिसमें सर्वश्री अतुल दुबे, श्याम ओमर, राघव मिश्रा, गोपाल सैनी, अनूप त्रिपाठी, आदित्य गुप्ता, जगदीश गुप्ता, उपदेश पाण्डेय, संजय राजपूत, हनुमान गुप्ता, धर्मेन्द्र दुबे, अभिषेक गुप्ता, राघव सिंह, आशुतोष चैधरी, जीतू दुबे, जितेन्द्र उर्फ बंटी, राजन सहित ने चैत्र शुक्ल प्रतिपदा सम्वत्सर 2074 से प्रारम्भ भारतीय नव सम्वत्सर व बासन्तीय नवरात्रि पर रास्ते पर गुजरने वाले राहगीरों, मित्रजनों आदि उपस्थितजनों को चंदन टीका लगाकर समस्त जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई देते हुए सुख, समृद्धि एवं मंगलमय भविष्य की कामना की। 

Read More »

जल क्षेत्र में सहयोग के लिए भारत और बवेरिया करेंगे संयुक्त दल का गठन

2017.03.28.8 ssp juma bhartiनई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री सुश्री उमा भारती ने जल क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं का पता लगाने के लिए भारत और बवेरिया के बीच संयुक्घ्त दल के गठन का सुझाव दिया है। सुश्री भारती ने यह सुझाव उस समय दिया जब जर्मनी के बवेरिया प्रांत की पर्यावरण मंत्री सुश्री उलरिक शाफ आज नई दिल्ली में उनसे मिलीं। दोनों नेताओं ने जल संसाधन क्षेत्र में पारस्परिक सहयोग की संभावनाओं पर विचार किया।
सुश्री भारती ने कहा कि जर्मनी की डेन्यूब नदी की सफाई के बारे में बवेरिया प्रांत का बहुत अच्छा अनुभव है और भारत गंगा संरक्षण कार्यक्रम में उसके इस अनुभव का लाभ उठा सकता है।मंत्री महोदया ने बवेरिया की मंत्री को भारत के नमामि गंगे कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए इस कार्यक्रम में बवेरिया के सहयोग की अपील की।

Read More »

विकास भवन में दिलाई गयी स्वच्छता की शपथ

2017.03.28.7 ssp jaunpurजौनपुर, जन सामना ब्यूरो। मुख्य विकास अधिकारी शीतला प्रसाद श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार स्वच्छता अभियान के तहत स्वच्छता की शपथ विकास भवन के अधिकारियों एवं कर्मचरियों को स्वच्छता के प्रति शपथ दिलाई।
जिसमें ’मैं शपथ लेता हूॅ कि मैं स्वयं स्वच्छता के प्रति सजग रहूंगा और उसके लिए समय दूंगा। हर वर्ष 100 घंटे यानी हर सप्ताह 2 घंटे श्रमदान करके स्वच्छता के इस संकल्प को चरितार्थ करुंगा। मैं न गंदगी करुंगा न किसी को करने दूंगा। स्वच्छता की तरफ बढ़ाया गया मेरा एक कदम पूरे भारत देश को स्वच्छ बनाने में मदद करेंगा।

Read More »

कन्या पूजन महिला सम्मान का प्रतीक- देवेश सिसोदिया

2017.03.28.3 ssp kanya pujanहाथरस/सिकन्द्राराऊ, नीरज चक्रपाणि। स्थानीय रेलवे रोड़ स्थित भारतीय शिशु शिक्षण संस्थान में नवदुर्गा के प्रथम दिन वृत रह रहे छात्र छात्राओं को एक कार्यक्रम के दौरान कन्या पूजन कर सामूहिक फलाहार कराया गया। जिसमें 101 कन्याओं का विधिवत पूजन कर पुष्प अर्पित किये गये। तथा फलाहार कराया गया। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक देवेश सिसोदिया ने कहा कि कन्या पूजन का भारतीय परम्पराओं में विशेष महत्व है। तथा कन्या पूजन महिला सम्मान का भी प्रतीक है। श्री सिसोदिया ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को महिलाओं के प्रति सम्मान व आदर का भाव रखना चाहिये, क्यों कि कन्या पूजन से स्वंय माता की कृपा प्राप्त होती है।

Read More »