Monday, September 23, 2024
Breaking News

पार्षद ने वट वृक्षों के चारो तरफ चबूतरा बनवाकर लगवाये टाइल्स

कानपुर। वट सावित्री व्रत की पूजा को सम्पन्न कराने हेतु वार्ड 45 में लगभग एक दर्जन वट वृक्षों के चारो तरफ साफ सुथरे चबूतरों का निर्माण करवाया गया है और उनमें टाइल्स लगवाये गये हैं, यह जानकारी देते हुए क्षेत्रीय पार्षद रेनू अर्पित यादव ने बताया कि मातृशक्तियों के लिए बरगदाई पूजा को ध्यान में रखते हुए एक दर्जन वट वृक्षों (बरगद) के चारो ओर चबूतरों का निर्माण करवाकर व उनमें टाइल्स लगवाकर भव्य रूप दिया गया है। यह भी बताया कि महिलाओं को पूजा अर्चना करने में साफ-सफाई आदि कोई भी समस्या हो तो अवश्य बतायें, उनकी समस्या का तत्काल निराकरण करवाया जायेगा।

Read More »

यमुनोत्री यात्रा और रोमांच

कुछ यात्राएं बेहद सुखद होती हैं जिनमें सिर्फ मौज मस्ती होती है। मंदिरों के दर्शन किया, दर्शनीय स्थल घूम लिए, बाजारों की रौनक बढ़ा ली और घूमना फिरना पूरा हो जाता है लेकिन कुछ यात्राएं रोमांचक होती है। चार धाम की यात्रा मेरे लिए किसी रोमांच से कम नहीं रही। यह एक तरह से कहा जाए तो मेरे लिए ट्रैकिंग से कम अनुभव नहीं रहा।
चार धाम यात्रा में सबसे पहला पड़ाव यमुनोत्री का रहा। धार्मिक स्थलों से जुड़ी हुई यात्राएं अपने साथ कुछ ना कुछ पौराणिक कथाएं जरूर लिये हुये होती है। यमनोत्री के लिए कहा जाता है कि सूर्य देव की पुत्री युमना और पुत्र यमराज है। जब मां युमना नदी के रूप में पृथ्वी पर बहने लगी तो उनके भाई यमराज को मृत्यु लोक दिया गया। मां यमुना ने भाई दूज का त्योहार मनाया और यमराज ने मां गंगा से वरदान मांगने के लिए बोला। यमराज ने बहन यमुना की बात को सुनकर वरदान दिया जो कि तेरे पवित्र जल में स्नान करेगा वह कभी भी यमलोक का रास्ता नहीं देखेगा। इसीलिए कहा जाता है कि जो भी इस जल में स्नान करता है वह अकाल मृत्यु के भय से दूर रहता है और इसी वजह से हजारों लोग दर्शन के लिए आते हैं। यमनोत्री उत्तरकाशी जिले में समुद्रतल से 3235 मी. ऊँचाई पर स्थित है।
उत्साह, रोमांच, कड़ाके की ठंड और हल्की बारिश के साथ यात्रा की शुरुआत हुई। चढ़ाई बहुत ज्यादा नहीं थी सिर्फ छह किलोमीटर की थी लेकिन चढ़ाई पूरी करने में बहुत शक्ति लगी और यदि खड़ी चढ़ाई हो तो दिक्कत ज्यादा होती है। एक किलोमीटर चढ़ाई मतलब एक घंटा। हमारी यात्रा की शुरुआत जानकीचट्टी से शुरू हुई। मुझे धीरे धीरे समझ में आने लगा यह चढ़ाई इतनी आसान नहीं है। मैं ऊपर देखते जाती और सोचते जाती कि कैसे और कब यह चढ़ाई पूरी होगी। एक बारगी मन में खयाल आया कि पालकी कर ली जाए लेकिन भीड़ का नजारा देखकर इरादा छोड़ दिया, जबकि लोगों को मैंने कहते हुए सुना कि भीड़ तो अभी शुरू ही नहीं हुई है। चढ़ते – चढ़ते पालकी वाले साइड साइड चिल्लाते हुए बाकायदा दौड़ लगा रहे थे। घोड़े वाले भी इसी तरह हांक लगाते हुये चल रहे थे। पिट्ठू माताजी माताजी बोलकर अपनी जगह बना रहे थे और पैदल यात्री अपने आप को इन सबसे बचाता हुआ अपनी यात्रा तय कर रहा था। रास्ता छोटा और जगह-जगह पहाड़ी पत्थर निकले हुए थे जिन से अपने आप को बचाना पड़ता था। हर कुछ दूरी पर चाय कोल्डड्रिंक और खीरे वाले बैठे थे।

Read More »

किसान समाधान दिवस में सीडीओ ने सुनी किसानों की समस्याएं

फिरोजाबाद। जिलाधिकारी रवि रंजन के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन की अध्यक्षता में विकास भवन परिसर में किसान समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
किसान समाधान दिवस में उप कृषि निदेशक ने कृषकों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि 22 मई से लेकर पांच जून तक प्रत्येक ग्राम पंचायत मे कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे कृषको का नया पंजीकरण, भूमि अकंन, ईकेवाईसी व एनपीसीआई का कार्य कराया जायेगा। क्षेत्रीय प्रबंधक (इफको) ने बताया कि नैनो डीएपी का खेतो मे प्रयोग करने से कृषको की आय मे बृद्वि होगी। वहीं किसान समाधान दिवस में किसानों ने मुख्य विकास अधिकारी के सामने अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत कराया। सीडीओ ने कृषको द्वारा उठायी गयी समस्याओं को एक सप्ताह के अंदर संबंधित अधिकारियों को समाधान कराने के निर्देश दिए।

Read More »

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर जिला मुख्यालय पर कर्मचारी भरेंगे हुंकार

फिरोजाबाद। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर जिला मुख्यालय पर उ.प्र. पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ द्वारा एक पदयात्रा 18 मई को शाम तीन बजे निकाली जायेगी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी ब्लाकों में तैनात ग्रामीण सफाई कर्मचारी के अलावा विभिन्न विभागों के अध्यक्ष, मंत्री व उनकी टीम संयुक्त मोर्चा पुरानी पेंशन बहाली मंच का पूर्ण सहयोग करें। मंच द्वारा प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जायेगा। यह जानकारी उप्र. पंचायजी राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष मुलायम सिंह ने दी है।

Read More »

फिरोजाबाद एकेडमी ने सात विकेट से जीता मैंच

फिरोजाबाद। जिला वैटरेन्स क्रिक्रेट एसोसिएशन द्वारा स्व. रामलखन गुप्ता एवं स्व. कैलाश अग्रवाल की स्मृति में आयोजित समर क्रिक्रेट लींग में बुधवार को फिरोजाबाद एकेडमी और एमजी क्लब के मध्य मैंच खेला गया। मैंच का उद्घाटन मुकेश गुप्ता मामा ने दोनो ही टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
एस.आर.के कॉलेज के ग्राउण्ड पर खेली जा रही समर क्रिक्रेट लींग में एमजी क्लब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 112 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी फिरोजाबाद एकेडमी की टीम ने तीन विकेट के नुकसान 113 रन बनाए। इस प्रकार फिरोजाबाद एकेडमी ने सात विकेट से मैंच जीत लिया। आज का मैंन ऑफ द मैंच का पुरस्कार आर.के.कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट द्वारा प्रदत्त फिरोजाबाद एकेडमी के मोनी को वरिष्ठ खिलाड़ी केके गुप्ता व निजाम साबिर द्वारा प्रदान किया गया।

Read More »

आभा बनीं केंद्रीय हिंदी सलाहकार समिति सदस्य

फिरोजाबाद। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय द्वारा ग्राम बछगांव निवासी आभा गौतम को विधि और न्याय मंत्रालय हिंदी सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत किया है। वे राष्ट्रीय रेल सलाहकार समिति के सदस्य श्रीकृष्ण गौतम की पत्नी हैं। आभा गौतम हिंदी एवं संस्कृत में स्नातकोत्तर और सेवानिवृत्त वरिष्ठ अध्यापिका हैं। उन्होंने बताया कि समिति में कुल 26 सदस्यों का मनोनयन किया है। जिसमें राज्यसभा एवं लोकसभा से छह सदस्य भी शामिल हैं। वे उच्च न्यायालय एवं सर्वोच्च न्यायालय में न्यायिक कार्यों में राजभाषा हिंदी का अधिक से अधिक प्रयोग हो और वादी को उनकी अपनी भाषा में तत्काल न्याय मिले इस संबंध में अपने सुझाव देगीं।

Read More »

निस्वार्थ सेवा संस्थान ने दी चिलचिलाती गर्मी में राहगीरों को ठंडे पानी की सौगात

हाथरस। आज निस्वार्थ सेवा संस्थान द्वारा राहगीरों को इस चिलचिलाती गर्मी में आराम देने के उद्देश्य से एक पानी का इलेक्ट्रॉनिक चिलर गांधी पार्क अलीगढ़ रोड पर लगाया गया। जहां पर संस्था द्वारा लगभग पिछले 2 हजार दिनों से निरंतर रूप से रोटी बैंक चलाया जा रहा है। इस चिलर की सेवा में प्रदीप राजगढ़िया का विशेष सहयोग रहा।
चिलर का उदघाटन भाजपा शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी, विनोद चौधरी, राजीव कौशिक, प्रदीप राजगढ़िया, मिठाई वाले बाबा सभी लोगों द्वारा मिलकर किया गया।
इस मौके पर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने कहा कि यह जल सेवा आम जनता की तरफ से आम जनता को समर्पित है। उदघाटन के बाद चिलर राहगीरों की सुविधा के लिए शुरू कर दिया गया है।

Read More »

रंग गुलाल फर्मों पर आईटी की छापेमारी से हडकम्पःव्यापारियों में आक्रोश

♦ शहर की प्रमुख रंग गुलाल फैक्ट्रियों पर सुबह से चल रही इन्कम टैक्स की कार्यवाहीः पुलिस तैनात
हाथरस। शहर में आज सुबह प्रतिष्ठित रंग कारोबारियों के यहाँ इन्कम टैक्स की टीमों के छापामार कार्यवाही करने के लिए पहुंचने से शहर के कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। कारोबारियों की फैक्ट्रियों सहित घरों पर भी लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई। इन्कम टैक्स की कई टीमें लगातार कागजातों की जांच कर रही हैं। लेकिन समाचार लिखे जाने तक पता नहीं चल पाया है कि यह छापेमारी है या रूटीन सर्वे की कार्यवाही है। कोई भी अधिकारी इस बारे में बोलने को तैयार नहीं है तथा शहर में इन्कम टैक्स के अधिकारियों की दर्जनों गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचने से व्यापारियों व कारोबारियों में भारी खलबली मची हुई है और छापामार कार्यवाही के दौरान उक्त फैक्ट्रियों के बाहर भारी पुलिस बल तैनात है।
पिछले कुछ महीनों से लगातार शहर की व्यापारिक फर्मों व फैक्ट्रियों पर जीएसटी व सीजीएसटी की लगातार कार्यवाही चल रही है और इसी क्रम में आज सुबह इन्कम टैक्स की कार्यवाही से व्यापारियों व कारोबारी वर्ग में भारी नाराजगी है और उनमें अंदर ही अंदर आक्रोश जैसा माहौल है। बताया जा रहा है कि पूरे प्रदेश में दर्जनों स्थानों पर छापेमारी की कार्यवाही की जा रही है।

Read More »

किसानों को खेती से सम्बन्धित जानकारी दी

हाथरस। किसान दिवस व कृषक उत्पादक संगठन (एफपीओ) की जनपद स्तरीय मॉनिटरिग समिति (डीएमसी) की बैठक विकास भवन, सभागार में जिलाधिकारी अर्चना वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गयी।
जिलाधिकारी व कृषक समृद्धि आयोग के सदस्य रिषी जैसवाल का एफपीओ के अध्यक्ष द्वारा बुके भेंट कर स्वागत किया गया। बैठक में 20 एफपीओ व 3 सीवीवीओ द्वारा प्रतिभाग किया गया। जनपद के दूर-दराज से आये कृषकों एवं एफपीओ को कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ. जगदीश प्रसाद मिश्र द्वारा खेती से सम्बन्धित जानकारी दी गयी तथा कृषकों द्वारा उठायी गयी खेती किसानी की समस्याओं का निवारण किया गया। साथ ही जिला उद्यान अधिकारी द्वारा सब्जी खेती व आलू कोल्ड स्टोरेज पर शासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं पर प्रकाश डाला गया। उप कृषि निदेशक द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत जिन कृषको को किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं मिल रहा है, उनके समाधान हेतु जिलाधिकारी के निर्देशन में प्रत्येक ग्राम पंचायत में दो दिवसीय कैम्प 22 मई से 16 मई तक आयोजित किये जाने के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी।

Read More »

मिशन लाइफ अभियान के प्रचार-प्रसार एवं उसमें जन सहभागिता सुनिश्चित कराने के निर्देश

लखनऊ। उप्र के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र की अध्यक्षता में राज्य में मिशन लाइफ अभियान के प्रचार-प्रसार एवं उसमें जन सहभागिता सुनिश्चित कराने के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों के बैठक आयोजित की गई।
अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने कहा कि मिशन लाइफ (पर्यावरण के लिए जीवन शैली) कार्यक्रम की शुरुआत मा0 प्रधानमंत्री जी द्वारा 20 अक्टूबर, 2022 को गुजरात से की गई थी। मिशन लाइफ-जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए व्यक्तियों में व्यवहार परिवर्तन पर आधारित है। यह विनाशकारी और नासमझी से प्राकृतिक संसाधानों के दुरुपयोग को रोककर प्राकृतिक संसाधनों के सावधानीपूर्वक उपयोग के लिए प्रोत्साहित करने का वैश्विक आंदोलन है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में चल रहे इस ‘मिशन लाइफ’ अभियान का समापन आगामी 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के दिन मेगा इवेंट के साथ होगा। मेगा इंवेंट के दिन ग्राम प्रधान व अर्बन लोकल बॉडीज के जनप्रतिनिधियों को पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली अपनाने की शपथ दिलायी जायेगी।

Read More »