Thursday, May 16, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » गणतंत्र दिवस पर पुलिसकर्मियों का किया गया सम्मान

गणतंत्र दिवस पर पुलिसकर्मियों का किया गया सम्मान

कानपुरः जन सामना संवाददाता। कानपुर कमिश्नरेट द्वारा 75 वें गणतंत्र-दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नंद कुमार नंदी ने झंडा फहरा कर परेड की सलामी ली। इसके उपरांत नन्हें मुन्ने बच्चों द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति से समा बांध दिया। इस अवसर पर कमिश्नरेट कानपुर नगर नियुक्त सूची में अंकित अधिकारी/कर्मचारियों को आपरेशनल कार्य के आधार पर प्रसंशा चिन्ह-गोल्ड/अति उत्कृष्ट/उत्कृष्ट/सराहनीय/सिल्वर पदक मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल नंदी द्वारा प्रदान किए गए। इस मौके पर उप निरीक्षक नागरिक पुलिस विनय कुमार तिवारी, नागरिक सम्मन पुलिस सेल राम वीर यादव, रेडियों उप निरीक्षक यमुना प्रसाद, राम बिहारी, उ. नि. राम दीन, उ. नि. इंद्रेश चंद्र, उ. नि. मजीद खान, उ. .नि. उस्मान खान, कुलवीर सिंह, करन सिंह यादव, श्रवण कुमार अवस्थी आदि को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य सुरेन्द्र मैथानी, मंडलायुक्त अमित गुप्ता, सीपी कानपुर नगर अखिल कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर परिक्षेत्र आलोक सिंह, जिलाधिकारी विशाख जी0, संयुक्त पुलिस आयुक्त क्राइम एवं मुख्यालय नीलाब्जा चौधरी, संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था आनंद प्रकाश तिवारी, उप महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र जोगेन्दर कुमार और एडिसिपी आकाश पटेल उपस्थित रहे।