Monday, July 1, 2024
Breaking News

शिक्षक संघ के एक बार फिर जिलाध्यक्ष बने उमेश चंद्र यादव

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का चुनाव तिलक इंटर कॉलेज में संपन्न हुआ। जिसमें चुनाव अधिकारी आलोक कुमार दुबे मंडली मंत्री अलीगढ़ की देखरेख में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया सुबह 10 बजे से प्रारम्भ हुई। जिसमें निर्विरोध उमेश चंद्र यादव एक बार फिर माध्यमिक शिक्षक संघ का जिलाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा जिला मंत्री राजीव कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार मिश्रा, आय व्यय निरीक्षक ओमप्रकाश यादव को बनाया गया।
इस अवसर दौरान दिनेश यादव, पंकज भारद्वाज, रामकेश यादव, राजकुमार उपाध्याय, डॉ राघवेंद्र, गोपालदास शर्मा, प्रवेश कुमार शर्मा, गयाप्रसाद भारद्वाज, स्वदेश मिश्रा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

Read More »

प्रभु श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर निकलेगी भव्य रामेण दर्शन यात्रा

♦ आकर्षण का केंद्र रहेंगे रामायण पात्रों के स्वरूप
♦ 100 से अधिक दिव्यांग्जन अपनी ट्राइसाइकिल सहित होंगे शामिल
♦ गोपालाश्रम पर होगी स्वरूपों की आरती, रामभक्त बनेंगे दर्शन यात्रा के साक्षी
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। प्रभु श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर भव्य रामेण दर्शन यात्रा दोपहर 12 बजे गाजे बाजे के साथ गांधी पार्क से निकलेगी। जिसमें रामायण के सभी पात्रों के स्वरूप शामिल रहेंगे। यह वक्तव्य रामेण दर्शन यात्रा के संयोजक राजेश झा और प्रभु श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा समिति के संयोजक रामकुमार गुप्ता ने सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि भव्य रामेण दर्शन यात्रा 21 जनवरी दोपहर 12 बजे गांधी पार्क चौराहा से शुरू होगी, जो कि सेंट्रल चौराहा, काली मंदिर, बर्फखाना चौराहा, जलेसर रोड होते हुए गोपालाश्रम पर पहुंचेगी। जहां प्रभु श्रीराम, सीता माता, भाई लक्ष्मण एवं रामायण के अन्य पात्रों के स्वरूपों की आरती की जायेगी। इस भव्य दर्शन यात्रा की तैयारियों पूर्णता की ओर हैं, स्वयंसेवको के अतिरिक्त मातृ शक्ति भी टोली के रूप में जगह-जगह संपर्क कर जनजागरण का कार्य रही हैं।

Read More »

जनप्रतिनिधियों ने कैंप लगाकर क्षेत्रवासियों को नमो ऐप डाउनलोड कराया

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार के नेतृत्व में उत्तर मण्डल क्षेत्र बम्बा चौराहे पर नमो ऐप डाउनलोड अभियान कैम्प लगाया गया।
भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, विधायक सदर मनीष असीजा व महापौर कामिनी राठौर ने विकसित भारत अम्बेसडर अभियान के अंतर्गत नमो एप कैंप में क्षेत्रवासियों को नमो ऐप डाउनलोड कराया। साथ ही विकसित भारत एंबेसडर अभियान से जोड़ा। महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार ने नमो एप पर विकसित भारत अम्बेसडर अभियान से जुड़ने की अपील की। जिला प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता ने कहा कि 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के सामूहिक मिशन का एक महत्वपूर्ण और मूल्यवान हिस्सा बनने के लिए 100-डे चैलेंज में हिस्से लें और आज ही जुड़े और जोड़े।

Read More »

22 से होगी श्रीमद्भागवत की अमृत वर्षा

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। प्रभु श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में तिलक नगर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 22 जनवरी से किया जा रहा है। रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम संयोजक कुनाल उपाध्याय ने बताया कि प्रभु श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में 22 जनवरी से नगर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें कथा व्यास पं. अनमोल कृष्ण शास्त्री के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा की अमृत वर्षा की जायेगी। वहीं रात्रि में धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे। जिसमें सहत्र दीप महोत्सव, संगीतमय सुन्दर काण्ड, कवि सम्मेलन एवं खाटू श्याम भजन संध्या का आयोजन किया जायेगा।

Read More »

मानक पूरे ना होने पर होटल को किया सीज

शिकोहाबादः जन सामना संवाददाता। नगर में स्थित होटल, रैस्टोरेंट आजकल चर्चा का विषय बने हुए हैं। इन होटल, रैस्टोरेंटों में युवक-युवतियां आकर रंगरेलियां मनाते हैं। जिससे स्थानीय लोगों के बच्चों पर इसका विपरीत असर पड़ रहा है। इससे आजिज लोग अब प्रशासन को शिकायतें भी करने लगे हैं। ऐसी ही एक शिकायत पर नायब तहसीलदार ने एक होटल को सीज कर दिया।
नगर के एटा चौराहा के समीप स्थित एक होटल को शुक्रवार दोपहर दो बजे प्रशासन द्वारा सीज कर दिया।
स्थानीय लोगों की शिकायत थी कि इस होटल में अवैध रूप से प्रेमी युगल रंगरेलियां मनाने आते हैं। जिससे मोहल्ले के आसपास का माहौल खराब हो रहा है। इसी शिकायत पर शुक्रवार को नायब तहसीलदार अवनीश कुमार और थाना प्रभारी अनिल कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने होटल रेस्टोरेंट पर छापा मारा हालांकि प्रशासनिक अधिकारियों की भनक लगते ही होटल में मौजूद प्रेमी युगलों में भगदड़ मच गई।
स्थानीय लोगों के मुताबिक होटल से पांच प्रेमी युगल रेस्टोरेंट के पीछे वाले गेट से भागने में सफल हो गये।

Read More »

प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी-2024 के आयोजन के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न

लखनऊ। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र की अध्यक्षता में प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी-2024 के आयोजन के सम्बन्ध में तैयारी बैठक आहूत की गई।
अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने प्रदर्शनी को आकर्षक एवं सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में नवाचार का अधिक से अधिक उपयोग किया जाये। इस कार्य में विषय विशेषज्ञों का सहयोग लिया जा सकता है। उन्होंने प्रदर्शन से ज्यादा लोगों को सिखाने पर बल दिया।
उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में लोगों के पास घर में बागवानी के लिये जगह कम या न के बराबर होती है। घर में गार्डेन बनाने से घर की खूबसूरती के साथ न्यूट्रीशन वैल्यू बढ़ेगी और वायु प्रदूषण में कमी आयेगी। प्रदर्शनी में आने वाले लोगों को घर में गार्डनिंग की पद्धतियों की जानकारी दी जाये।

Read More »

विभागीय कार्यों में लापरवाही पर सीएमओ निलम्बित

♦ लगातार ड्यूटी से गैरहाजिर चिकित्सक भी हुए बर्खास्त
♦ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निर्देश पर दोनों के खिलाफ हुई कार्रवाई
लखनऊ। विभागीय कार्यों में शिथिलता बरतने एवं चिकित्सा सेवाओं में लगातार लापरवाही के चलते सिद्धार्थनगर जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार बाजपेयी को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है। वहीं, अयोध्या के स्वशासीय राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में कार्यरत सहायक आचार्य डॉ. मेराज अहमद को बर्खास्त कर दिया गया है।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई के बाद सिद्धार्थनगर के सीएमओ डॉ. नरेंद्र कुमार बाजपेयी को सहारनपुर मंडल के अपर निदेशक (स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण) के कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। डॉ. बाजपेयी द्वारा चिकित्सकीय सेवाओं से संबंधित जनपद में संचालत राष्ट्रीय कार्यक्रमों के प्रति भी गंभीर लापरवाही बरतने एवं पद के दायित्वों का ठीक से निर्वाहन न करने संबंधित जांच के निर्देश जारी किए गए हैं। निदेशक, प्रशासन को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Read More »

‘स्‍वस्‍थ भारत सप्‍ताह’ का प्रारम्भ

वर्धाः जन सामना डेस्क। महात्‍मा गांधी अंतरराष्‍ट्रीय हिंदी विश्‍वविद्यालय में भारत सरकार के ‘स्‍वस्‍थ भारत अभियान’ के तहत विश्‍वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा ‘स्‍वस्‍थ भारत सप्‍ताह’ का प्रारंभ स्‍वस्‍थ भारत की शपथ लेकर किया गया।
शुक्रवार, 19 जनवरी को पूर्वाह्न 10 बजे लीला विभाग में विवि के कुलपति डॉ. भीमराय मेत्री की अध्‍यक्षता में ऑनलाइन शपथ ली गयी। कुलपति डॉ. भीमराय मेत्री ने सभी को स्‍वस्‍थ भारत की शपथ दिलायी। प्रारंभ में कार्यक्रम के संयोजक दर्शन एवं संस्‍कृति विभाग के अध्‍यक्ष डॉ. विपिन कुमार पाण्‍डेय ने स्‍वस्‍थ भारत सप्‍ताह की जानकारी दी।

Read More »

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा

जन सामना डेस्क। मणिपुर में हिंसा की आग महीनों से लगातार सुलगती चली आ रही है जोकि एक बार फिर से भड़क उठी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 17 जनवरी की रात और 18 जनवरी की सुबह मणिपुर के कई जिलों में हिंसा की घटना देखने को मिली है और पांच लोगों की मौत होने की बात सामने आयी है। इस हिंसा में सीमा सुरक्षा बल के तीन जवान घायल हुए हैं। मणिपुर में जारी जातीय हिंसा के बीच प्रदेश के बिष्णुपुर जिले में बृहस्पतिवार शाम चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार, यह घटना निंगथौखोंग खा खुनौ में हुई। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने मारे गए लोगों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। गोलीबारी में बचे एक व्यक्ति के हवाले से एक अधिकारी ने बताया, ‘‘जब मजदूर खेत में सिंचाई कर रहे थे तभी पांच से छह हथियारबंद बदमाश आए और उन्हें नजदीक से गोली मार दी।’’
पुलिस अधिकारी ने यह भी बताया कि उन्हें गोली मारने के बाद बदमाश उन पहाड़ी इलाकों की ओर भाग गए, जहां से वे आए थे। इसी के साथ राज्य में बुधवार से अब तक करीब सात लोगों की हत्या की जा चुकी है जिनमें पुलिस के दो कमांडो भी शामिल हैं।
जानकारी के मुताबिक 18 जनवरी को सुबह के कई हिस्सों में हिंसक विरोध प्रदर्शन हुए हैं।

Read More »

ग्रामीणों को केंद्र व प्रदेश सरकार की लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी

पवन कुमार गुप्ताः ऊंचाहार, रायबरेली। विकसित भारत संकल्प यात्रा इस बार क्षेत्र ग्राम पंचायत आइमा जहनिया में पहुंची। ग्राम पंचायत आइमा जहनिया के प्राथमिक विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। ग्राम प्रधान मनीष गौतम ने विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल पदाधिकारियों व मुख्य अतिथि के रूप में लोक सभा संयोजक आर.बी. सिंह , विधान सभा संयोजक जितेंद्र सिंह का स्वागत व अभिनंदन किया। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण व विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पिछड़ा मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री अभिलाष चंद्र कौशल उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने फीता काट कर, मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

Read More »