Tuesday, July 2, 2024
Breaking News

मुकदमा दर्ज ना करने पर व्यापारियों ने एसपी मुख्यालय का किया घेराव

पवन कुमार गुप्ताः रायबरेली । जिले में व्यापारियों के उत्पीड़न की आवाज को शासन-प्रशासन व सरकार तक पहुँचाने के लिए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का चौहान गुट निरन्तर प्रयासरत है। आज एक बार फिर प्रदेश अध्यक्ष जी. सी. सिंह चौहान व टीम के नेतृत्व में पुलिस मुख्यालय पर सैकड़ों व्यापारियों ने घेराव कर जमकर नारेबाजी की। बड़ी संख्या में व्यापारियों को मुख्यालय पर देखकर एसपी भी हैरान हुए, वहीं जब नारेबाजी शुरू हुई तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जिसके बाद मुकदमा दर्ज कर एसपी ने कार्यवाही का आश्वाशन दिया है।
प्रदेश मीडिया प्रभारी एस. के. सोनी ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह मामला भदोखर के ग्राम बेला गुसीसी का है, जहां लगभग दो माह पूर्व मो0 अयूब के छोटे भाई ऐन अली की हत्या हो गयी। ऐन अली दिनांक 29 नवम्बर 2023 को निमंत्रण में घर के पीछे रहने वाले राम बहादुर प्रजापति तथा दूसरी शादी सुमन लता सैनी के यहाँ विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित होने गया था लेकिन घर वापस नहीं आया। सुबह 06 बजे रूही पत्नी नफीस ने उनके दरवाजे के पास पड़े होने की सूचना दी, डाक्टरों के देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया।
पीड़ित व्यापारी के 12 दिन तक थाने के चक्कर लगाने के बाद भी प्रथम सूचना रिपोर्ट तक नहीं लिखी गयी। बाद में एसपी से मुलाकात के बाद मामला दर्ज हुआ।

Read More »

कहां है बापू के सपनों का भारत ?

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपनों का भारत तो उसी समय मिट गया था जिस समय अहिंसा के पुजारी को हिंसा के आगे अपने प्राण न्यौछावर करने पड़़े थे। इतिहास का वह काला दिन था 3० जनवरी सन 1948, महात्मा गांधी की 125 वर्ष तक जीने की इच्छा सदैव के लिए उन्हें उस लोक में ले गई, जहां से कोई लौटकर नहीं आता। स्वयं तो चले गये और अपने पीछे छोड़़ गये असंख्य नेत्रों में अश्रु। पिछली शताब्दी के महान पुरूष के कितने ही अधूरे कार्र्याे को पूरा करने वाला आज कोई नहीं। आज एक कुर्सी खाली होते ही उसे भरने वालों की कतारें लग जाती हैं, परन्तु जो पद बापू के जाने के बाद रिक्त हुआ उसे आज तक कोई न भर सका।
वह बापू जिनकी हर बात एक कानून का काम किया करती थी, संकेत मात्र पर हजारों लोग मर-मिटने को तैयार हो जाया करते थे आज उन्हीं की सेवाओं को नकारने वालों की भी कमी नहीं है। महात्मा गांधी 125 वर्ष तक जीकर इस देश में राम-राज्य लाना चाहते थे। लेकिन जैसे-जैसे देश स्वराज प्राप्ति की ओर बढ़़ रहा था, विभाजन की मांग और साम्प्रदायिक दंगे भी बढ़ते जा रहे थे। यही कुछ ऐसे कारण रहे होंगे जिनसे उनमें जीने का उत्साह भी समाप्त हो चला था। वह अपने आपको बोझ मानने लगे थे। 15 अगस्त सन् 1947 को जहां एक ओर भारत स्वतंत्र हुआ वहीं हुए भारत मां के दो टुकड़़े उससे तो गांधी जी भी टूट कर रह गये। फिर भी वह अपने अंतिम समय तक भारत और पाकिस्तान को पुनरू एक करने के प्रयास करते रहे। इसी कड़़ी में ही गांधी जी ने सरोजिनी नायडू को पाकिस्तान भेजा बातचीत करने को अभी वह वहीं थी कि गांधी जी चलते बने और बात फिर खटाई में पड़़ गई।
बापू सच में महात्मा थे।

Read More »

धार्मिक उन्माद का परिणाम थी महात्मा गांधी की हत्या

आज के दिन महात्मा गांधी की नाथूराम गोड़से ने हत्या करके देश का हीरो बनने की कोशिश की थी। महात्मा गांधी जैसा महान व्यक्तित्व शायद सदियों में पैदा न हो। भगवान ने मनुष्य को दुनिया का सबसे श्रेष्ठ प्राणी बनाया है क्योंकि उसके पास अनमोल वस्तु है दिमाग। उसके पास सोचने की शक्ति है, विचारों को प्रगट करने की स्वतंत्रता है, लेकिन यदि इतिहास पर दृष्टि डाली जाए तो यह बात खरी नहीं उतरती। हमेशा सच्चाई का गला घोंटा गया। अपने विचार दूसरों पर थोपने के लिए मजबूर किया गया। मानवता को कुचलने के लिए दरिन्दों ने हमेशा अत्याचार किए। सच्चाई के लिए सुकरात को जहर का प्याला पीना पड़ा, ईसा मसीह को अपने कंधों पर सलीब ढोनी पड़ी, आजादी की मांग करने वालों को नाजी जर्मनों ने मौत के घाट उतार दिया। सत्य कहने वाले को या तो जेलो में भेज दिया गया या कठोर यातनाएं दी गई।
विश्व के सभी धर्म सद्भावना प्रेम, प्यार आपस में मेल जोल का पाठ पढ़ाते हैं लेकिन इतिहास साक्षी है कि विश्व में सबसे अधिक खून खराबा धर्म के नाम पर ही हुआ है। गोडसे का कहना था कि अहिंसा के नारे में हिन्दुओं को नपुंसक बना दिया है। अतः हिन्दू धर्म की रक्षा के नाम पर एक हिन्दू ने दूसरे हिन्दू की हत्या कर दी। वह भी ऐसे हिन्दू की जिसने सभी धर्मों का आदर किया था। भारत की स्वतंत्रता की लड़ाई में कई स्वतंत्रता सेनानियों का योगदान रहा लेकिन जो भूमिका गांधी जी ने अदा की भारत ही नहीं पूरा विश्व उसे स्वीकार करता है। उस समय हिन्दुओं में एक ऐसा वर्ग भी था जो भारत के विभाजन के लिए महात्मा गांधी को दोषी ठहराता था। कुछ लोग भारत के सम्राट शहीदों भगत सिंह राजगुरु और सुखदेव को फांसी की सजा को न रोकने के लिए महात्मा गांधी की मुख्य भूमिका मानते थे। महात्मा गांधी सदैव कहते थे कि पाकिस्तान का निर्माण मेरी लाश पर बनेगा लेकिन गांधी की विनम्र नीति पाकिस्तान बनने में सहायक साबित हुई। महात्मा गांधी ने सदैव नेहरू का पक्ष लिया।

Read More »

जनपद के सर्वागीण विकास के लिए सभी को मिलकर करना होगा काम-सांसद

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। जिलाधिकारी डॉ उज्ज्वल कुमार के निर्देशन में क्षेत्रीय सांसद डॉ चंद्रसैन जादौन की अध्यक्षता में सोमवार को कलैक्ट्रेट सभागार में जिला विकास समन्वय व निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की गई। सांसद ने बैठक में भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत किये गये कार्यों की समीक्षा करते हुये जनपद के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया।
सांसद डॉ चंद्रसैन जादौन ने कहा कि हम सभी को मिलकर जनपद के सर्वागीण विकास के लिए मिलकर काम करना होगा। उन्होंने विकास कार्यों एवं जनता की समस्याओं से जुडे मुददों को प्रभावी रूप से अधिकारियों के समक्ष रखते हुए सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह जनता की सेवा का भाव रखते हुए पूरे मनोयोग से अपने दायित्वों का निर्वहन करें और जनता को सीधा लाभ पहुचाऐं। जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुये अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी अधिकारीगण जनप्रतिनिधियों द्वारा उठायें गये सभी बिंदुओं पर सार्थक और प्रभावी कार्यवाही करें तथा उन्हें अवगत भी करायें।

Read More »

ब्रज की होली ने फिरोजाबाद महोत्सव में बांधा शमा

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। पीडी जैन इंटर कॉलेज के ग्राउंड पर चल रहे फिरोजाबाद महोत्सव में विभिन्न स्कूलों के बच्चों मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां। वहीं ब्रज की होली ने कार्यक्रम में चार-चांद लगा दिए।
कार्यक्रम का शुभारम्भ सिटी मजिस्ट्रेट राजेन्द्र कुमार, न्यायिक मजिस्ट्रेट मुकेश कुमार शर्मा, जिला व्यायाम शिक्षक चेतेन्द्र प्रताप सिंह एवं जिला विज्ञान क्लब के जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। सिटी मजिस्ट्रेट ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी प्रस्तुति को सराहा। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के बच्चो ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से कार्यक्रम में शमा बांध दिया।

Read More »

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने एमजी बालिका महाविद्यालय में लगाया स्वास्थ्य शिविर

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। महात्मा गांधी बालिका महाविद्यालय में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 150 छात्राओं के स्वास्थ्य का परीक्षण कर, दवा वितरित की।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आई.एम.ए. की सदस्य डा. पूनम अग्रवाल द्वारा मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर किया गया। मुख्य अतिथि ने छात्राओं को अपनी दिनचर्या को नियमित करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही कहा कि अच्छा पोषण युक्त नाश्ता करें। फास्ट फूड का परहेज करें। जिन छात्रों की जांच में हीमोग्लोबिन कम आया। उनको प्रोटीन युक्त आहार डाइट में शामिल करने के लिए प्रेरित किया।

Read More »

फैजल इलेवन, रेवल बॉल्स एवं होम क्लब ने जीते मैंच

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। गांधी पार्क में मैदान मे चल रहे टी-10 टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट में दूसरे दिन फैजल इलेवन, रेवल बॉल्स एवं होम क्लब की टीम विजयी रही।
सोमवार को टी-10 टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट शुभारम्भ नगर निगम के जलकल विभाग के महाप्रबंधक रामबाबू राजपूत ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। पहला मैच फैजल इलेवन एवं ड्रीम इलेवन के मध्य खेला गया। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए फैजल इलेवन ने निर्धारित 10 ओवर में 100 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ड्रीम इलेवन टीम सभी विकेट खोकर मात्र 65 रनों का स्कोर ही बना सकी। फैजल इलेवन ने यह मैंच 35 रनों से जीत लिया। मैच का मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार शोएब कुरैशी को पार्षद सुनील मिश्रा ने प्रदान किया। दूसरा मैच रेवल बॉल्स एवं अचीवर क्रिकेट क्लब के मध्य खेला गया।

Read More »

दिल्ली से कानपुर जा रही डीसीएम आगे जा रहे डंफर में घुसी, चालक की मौत

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। दिल्ली से कानपुर मछलियां लेकर जा रही डीसीएम आगे चल रहे डंफर से टकरा गई। हादसे में डीसीएम चालक की मौत हो गई जबकि उसमें भरी हुई मछलियां सड़क पर तड़पने लगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
रविवार रात को एक डीसीएम नंबर यूपी-82 टी 5395 दिल्ली से मछलियां लेकर कानपुर जा रही थी। रात करीब 11 बजे जैसे ही डीसीएम के थाना नगला खंगर क्षेत्र के अंतर्गत मेलस्टों 64.300 के समीप पहुंची। तभी चालक प्रदीप निवासी मलावन जिला एटा को झपकी आ गई, जिससे डीसीएम आगे चल रहे डंफर में घुस गई।

Read More »

दिल्ली में सम्मानित हुए योग प्रशिक्षक धर्मेंद्र कुमार

फिरोजाबाद: जन सामना संवाददाता। नई दिल्ली में कर्तव्य पथ पर आयोजित 75 वें गणतंत्र दिवस समारोह में आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में भाग लेने पहुंचे हेल्थ वैलनेस सेंटर जौंधरी पर तैनात योग प्रशिक्षक धर्मेंद्र कुमार को आयुष मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया।
इस मौके पर आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में आयुष विभाग के नोडल अधिकारी डॉ महेंद्र विक्रम सिंह के नेतृत्व में उन्होंने प्रतिभाग किया। आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सभी विशेष आमंत्रित योग प्रशिक्षकों को नई दिल्ली के पीएम कॉरिडोर, कुतुबमीनार एवं मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान का भ्रमण कराया गया।

Read More »

ईवीएम मशीनों व वीवीपैड का निरीक्षण कर देखी सुरक्षा व्यवस्था

चंदौली: जन सामना संवाददाता। आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन की तैयारियों के दृष्टिगत आज जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी निखिल टी. फुंडे एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी अभय कुमार पाण्डेय द्वारा नवीन मंडी में संरक्षित ईवीएम मशीन स्थल का सुरक्षा व्यवस्था को देखा गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ईवीएम गो-डाउन का त्रैमासिक निरीक्षण करने का निर्देश प्राप्त है। इसी क्रम में आज नवीन मण्डी गोदाम में रखी ईवीएम मशीनों को रैंडमलीय जाँच हुई जो सभी सुरक्षित हैं।

Read More »