Monday, July 8, 2024
Breaking News

श्री अन्न महोत्सव में मिलेट रिसेपी एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

रायबरेली। श्री अन्न महोत्सव में मिलेट रिसेपी एवं जागरूकता कार्यक्रम में मिलेट्स से बने हुए विभिन्न प्रकार के उत्पादों के स्टाल महिला एवं बाल विकास, शिक्षा विभाग, खाद्य सुरक्षा, एफपीओ, निजी संस्थानों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों द्वारा लगाए गये। रागी, कोदो, सांवा, बाजरा, ज्वार आदि से बने उत्पादों के प्रति लोगों का काफ़ी आकर्षण रहा। पेंटिंग व रंगोली प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों द्वारा काफ़ी प्रसन्नतापूर्वक बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार उद्यान व कृषि विपणन दिनेश प्रताप सिंह ने फीता काटकर किया तथा स्टालों का अवलोकन किया। महोत्सव में आये सभी लोगों द्वारा मिलेट्स के व्यंजनों का स्वाद लिया गया।
मंच पर स्कूली बच्चों एवं लोक गायिका प्रतिमा यादव द्वारा नृत्य व गायन से सम्बंधित कई मनोहर प्रस्तुतियां दी गयी जो लोगों को काफ़ी पसंद आया। उद्यान मंत्री द्वारा कार्यक्रम में लोगों को अपनी डाइट में श्री अन्न को शामिल करने का अनुरोध किया गया तथा उसके महत्व को बताया गया । उनके द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा व मुख्यमंत्री के कुशल निर्देशन में इस अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष के अवसर पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं, जिसमें कृषि विभाग रायबरेली द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है तथा कहा कि आशा व्यक्त करता हूँ कि लोगों की डाइट में मिलेट्स भविष्य में सम्मिलित हो सकेगा।

Read More »

कांग्रेसियो ने सांसदों के निलंबन को वापस लेने की मांग की

फिरोजाबाद: जन सामना संवाददाता। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला मुख्यालय दबरई पर 143 सांसदों के लोकसभा एवं राज्यसभा से निलंबन के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। कांग्रेसियों ने सांसदों के निलंबन की कार्यवाही की निंदा करते हुए सरकार के इस कृत्य को लोकतंत्र की हत्या बताया।
शुक्रवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ता ने जिला मुख्यालय पर पहुंचकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि जनहित के सवालों तथा संसद में हुए हमले के सवालो के जवाब से बचने के लिए सरकार इस तरह तानाशाही रवैया अपना कर सांसदों को निलंबित कर रही है। जिससे सरकार अपनी जवाबदेही से बच सके। संसद के अंदर हुए हमले के विषय में सरकार से सवाल पूछना लोकतंत्र में विपक्ष का अधिकार है और सरकार उससे ये छीन नहीं सकती। कांग्रेंसियों ने नारेबाजी करते हुए सांसदो के निलबंन को वापस लेने की मांग की है। प्रदर्शन से पूर्व कांग्रेसियों ने जम्मू कश्मीर के पूंछ में आतंकवादी हमले में शहीद हुए सैनिको की आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन धारण कर भगवान से प्रार्थना की।

Read More »

सपाइयों ने राष्ट्रपति से केंद्र सरकार पर अंकुश लगाने की मांग

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर पूर्व सांसद अक्षय यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं राष्ट्रपति महोदय के नाम संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा है।
पूर्व सांसद अक्षय यादव ने कहा कि संसद की सुरक्षा में विफल रही भारत सरकार के गृहमंत्री से विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के मंदिर में जबाब देने की मांग करने पर 143 सांसदों का एक तरफा निलंबन कर केंद्र सरकार ने तानाशाही की मिशाल पेश की है। संसद में सवाल पूछने पर सांसदों पर अवैधानिक रूप से दबाब बनाने की कोशिश की जा रही है।

Read More »

जनप्रतिनिधियों ने छात्राओं को बांटे स्मार्ट फोन

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। उ.प्र सरकार द्वारा युवाओं को तकनीकि सशक्तिकरण बनाने हेतु टेबलेट व स्मार्ट फोन प्रदान किये जा रहे है। इसी क्रम में शुक्रवार को महात्मा गांधी बालिका महाविद्यालय में 459 छात्राओं को जनप्रतिनिधियो ने स्मार्ट फोन प्रदान किये। स्मार्ट फोन पाकर छात्राओं के चेहरे पर मुस्कान दौड़ गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक मनीष असीजा, महापौर कामिनी राठौर ने मॉ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर किया। इस अवसर पर सदर विधायक ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह स्मार्ट फोन शासन द्वारा आपके भविष्य को सुदृढ तथा उज्जवल बनाने हेतु दिये जा रहे है। कार्यक्रम में बीए, बीकॉम की लगभग 459 छात्राओं को सदर विधायक मनीष असीजा, मेयर कामिनी राठौर और बीएसए डॉ आशीष पांडेय स्मार्ट फोन प्रदान किये। प्राचार्या डॉ अंजु शर्मा ने आगुतक अतिथियों आभार प्रकट किया।

Read More »

धर्म का पालन करने से ही जीव का कल्याण होता है-स्वामी सत्यानंद

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। अखिल भारतीय सोहम महामंडल शाखा फिरोजाबाद के तत्त्वावधान में चल रहे संत सम्मेलन में सोहमं पीठाधीश्वर सत्यानंद महाराज ने कहा कि धर्म का पालन करने से ही जीव का कल्याण होता है। मानव जीवन प्राप्त होने के बाद भी जो लोग धर्म कार्य के लिए समय नहीं निकाल पाते, वह बाद में पश्चाताप करते हैं।
उन्होंने कहा कि ईश्वर ने केवल संसार के सब जीवो में मनुष्य को ही बुद्धि प्रदान की है, हमें अपने वुद्वि के विवेक से नीति अनिति का फैसला करते हुए जीवन के निर्णय लेने चाहिए। स्वामी शुकदेवानंद महाराज ने कहा कि मनुष्य को यदि जीवन में शांति प्राप्त करनी है तो उसे अपने मन की कामनाओं को नियंत्रित करना होगा। मन के अंदर के मेल को समाप्त कर जीवन से राग द्वेष को समाप्त करना चाहिए। सही अर्थो मैं सद् कर्म ही जीव का धर्म है। स्वामी ज्ञानानंद, स्वामी अनंतानंद, स्वामी प्रणवानंद, स्वामी निगमानंद आदि संत जनों ने कहा कि मनुष्य के जीवन में सच्चा सुख भगवान के स्मरण और अपने जीवन को कर्म के साथ-साथ धर्म में भी लगाने से प्राप्त होता है।

Read More »

श्री सत्य साईं सेवा समिति ने मरीजों को बांटे फल

शिकोहाबादः जन सामना संवाददाता। श्री सत्य साई सेवा समिति के तत्वावधान में जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंच कर मरीजो को फल वितरित किये। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिकोहाबाद चेयरमैन प्रतिनिधि राजीव गुप्ता रहें।
इस अवसर पर पुष्कर तिवारी ने कहा 22 दिसंबर से गरीब लोगों के लिए चाय सेवा की शुरुआत करने जा रही है। फुटपाथ पर सो रहे, रेनवसेरा व रिक्शा चालक आदि लोगों को चाय का वितरण किया जायेगा। समिति युवा समन्यवयक अरविन्द गुप्ता, पुष्कर तिवारी, समिति जिला अध्यक्ष ओमवीर सिंह, भंवर सिंह, वीरेन्द्र यादव, विमल यादव, अरविन्द शर्मा, प्रमोद कुमार मिश्रा, आर के बंसल, डॉ शान ए आलम, विश्व हिंदू परिषद नगर अध्यक्ष विकास गुप्ता, नगर मंत्री अनमोल गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष अंबेडकर भदौरिया आदि मौजूद रहे।

Read More »

बंबा कटने से दो किसानों की फसल हुई जलमग्न

शिकोहाबादः जन सामना संवाददाता। बंबा में पानी छोड़े जाने से रजवाहा की पटरी नानेमऊ चौराहे के समीप कट गई। जिससे आसपास के दो किसानों की 15 बीघा फसल पानी भरने से डूब गई। जानकारी होने पर सिंचाई विभाग द्वारा जेसीबी मशीन से बंबा को सही कराया।
फसल की सिंचाई करने के लिए किसान ने बंबा की पटरी को थोड़ा काट दिया था, जिससे पानी से फसल की सिंचाई हो जाए। लेकिन रात में पानी का प्रेसर ज्यादा हो जाने से खंदी ज्यादा कट गई और लगभग 15 बीघा खेत में खड़ी फसल पानी में डूब गई। जानकारी होने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना सिंचाई विभाग को दी। सूचना मिलते ही सिंचाई विभाग ने जेसीबी मशीन से बंबा की कटी हुई खंदी को सही कराया। इससे अन्य किसानों की फसल में नुकसान होने से बच गया। जिन किसानों की फसल में नुकसान हुआ है उनमें रामदीन पुत्र जानकी प्रसाद निवासी सलेमपुर का दस बीघा जिसमें गेंहू की फसल खड़ी है। यह खेत महेश चंद्र अवोतरा पर लिए हुए हैं।

Read More »

घटिया निर्माण कार्य की भेंट चढ़ी बंबा पर बनी पुलिया

♦ 20 दिन बाद आए पानी से पुलिया में आई दरार, किसानों की बढ़ी चिंता
शिकोहाबादः जन सामना संवाददाता। सिंचाई विभाग द्वारा टेंडर उठा कर आमरी के समीप यूटीआई स्टेडियम के समीप बनाई गई पुलिया में बंबा में छोड़े गये पानी से दरार आ गई। पुलिया में आई दरार से ग्रामीणों में अपनी फसल को लेकर चिंता व्याप्त हो गई। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत सिंचाई विभाग से की है।
आमरी के समीप स्थित यूटीआई स्टेडियम के समीप विभाग द्वारा बंबा पर दो पुलियां बनवाई गई हैं। जिसमें से एक पुलिया जो स्टेडियम के समीप है, में पहली बार पानी आने पर ही चटक गई। जिससे आसपास के किसानों को अपनी फसल की सुरक्षा को लेकर चिंता व्याप्त हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर पुलिया के निर्माण कार्य में ध्यान दिया गया होता तो इतनी जल्दी पुलिया नहीं चटकती। कमीशन खोरी और सुविधा शुल्क की भेंट पुलिया चढ़ गई है। आलम यह है कि पुलिया में कई जगह दरारें आ गई हैं।

Read More »

दो दिवसीय मेधावी सम्मान समारोह 24 से

शिकोहाबादः जन सामना संवाददाता। ज्ञानदीप सीनियर सैकेंड्री पब्लिक स्कूल का दो दिवसीय मेधावी सम्मान समारोह 24 दिसंबर से आयोजित किया जायेगा। इसमें 75 से 100 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रतीक चिंह, मेडल और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया जायेगा। यह जानकारी विद्यालय की प्रबंध निदेशक डॉ. रजनी यादव ने दी है।

Read More »

ढाबे पर युवक की हत्या में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

♦ पूछताछ के लिए ढाबा कर्मी, जमीन मालिक को उठाया
♦ पुलिस ने सीसीटीवी डीवीआर कब्जे में ली
मथुरा: श्याम बिहारी भार्गव। जैत क्षेत्र में गुरुवार की रात हुई युवक की हत्या की घटना में मृतक के भाई ने थाना जैंत में तहरीर दी है। घटना की सूचना मिलते ही रात में ही एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय, एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार और भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया था। युवक को गोली लगी होने की सूचना से ग्रामीण आक्रोशि हो गये थे। इस बात की आशंका को देखते हुए कि ग्रामीण हाइवे जाम करने का प्रयास कर सकते हैं, मौके पर पुलिस बल बुला लिया गया था। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा बुझा कर शांत कर दिया। घटना के बाद ढाबे के मिलकर संचालित कर रहे दोनों संचालक मौके से फरार हो गये थे। पुलिस ने ढाबे पर काम करने वाले दो कर्मचारियों और ढाबा संचालन के लिए जमीन देने वाले जमीन के मालिक को पूछताछ के लिए हरासत में ले लिया था। पुलिस ने मौके से सीसीटीवी फुटेज देखे और सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर को भी अपने कब्जे में ले लिया।

Read More »