Sunday, July 7, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बंबा कटने से दो किसानों की फसल हुई जलमग्न

बंबा कटने से दो किसानों की फसल हुई जलमग्न

शिकोहाबादः जन सामना संवाददाता। बंबा में पानी छोड़े जाने से रजवाहा की पटरी नानेमऊ चौराहे के समीप कट गई। जिससे आसपास के दो किसानों की 15 बीघा फसल पानी भरने से डूब गई। जानकारी होने पर सिंचाई विभाग द्वारा जेसीबी मशीन से बंबा को सही कराया।
फसल की सिंचाई करने के लिए किसान ने बंबा की पटरी को थोड़ा काट दिया था, जिससे पानी से फसल की सिंचाई हो जाए। लेकिन रात में पानी का प्रेसर ज्यादा हो जाने से खंदी ज्यादा कट गई और लगभग 15 बीघा खेत में खड़ी फसल पानी में डूब गई। जानकारी होने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना सिंचाई विभाग को दी। सूचना मिलते ही सिंचाई विभाग ने जेसीबी मशीन से बंबा की कटी हुई खंदी को सही कराया। इससे अन्य किसानों की फसल में नुकसान होने से बच गया। जिन किसानों की फसल में नुकसान हुआ है उनमें रामदीन पुत्र जानकी प्रसाद निवासी सलेमपुर का दस बीघा जिसमें गेंहू की फसल खड़ी है। यह खेत महेश चंद्र अवोतरा पर लिए हुए हैं। वहीं प्रमोद पुत्र अतर सिंह निवासी शेरपुर की पांच बीघा गेहूं की फसल पानी भर जाने से बर्बाद हो गई। बंबा की पटरी कटने की जानकारी होते ही ऊबटी रजवाहा समिति के अध्यक्ष हरी सिंह यादव मौके पर पहुंच गये। उनकी देखरेख में कटी हुई खंदी का काम हुआ।