Sunday, September 22, 2024
Breaking News

जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को कराएं प्रतिभाग

फिरोजाबाद। जिला विज्ञान क्लब के तत्वाधान में जिलाधिकारी डॉ उज्ज्वल कुमार, मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन एवं जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ निशा अस्थाना की सहमति एवं निर्देशन में जनपद के सभी बोर्डाे के कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन एवं विद्यालय के प्रबंधक डॉ देश दीपक गुप्ता के संयोजन में सात दिसम्बर को प्रातः 10 बजे से आइडियल पब्लिक स्कूल, करहल रोड सिरसागंज में किया जा रहा है।
अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि जनपद स्तर पर जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के अंतर्गत क्रमशः कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों के 100 मॉडल प्रस्तुत किए जायेंगे। जनपद स्तर पर गठित तकनीकी मूल्यांकन समिति द्वारा 15 मॉडलों का चयन करते हुए मण्डल स्तर हेतु उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्हीं 15 चयनित मॉडलों में से मूल्यांकनोंपरांत विद्यार्थियों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार हेतु क्रमशः 5000, 3000 व 2000 एवं दो विद्यार्थियों को सान्त्वना पुरस्कार हेतु रु 1000, (प्रत्येक को) दिए जाने के साथ प्रशस्ति पत्र, सम्मान, प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह एवं निर्धारित नकद धनराशि से सम्मानित किया जाएगा एवं अन्य प्रतिभागियों को भी प्रतिभागिता प्रमाण पत्र दिया जाएगा। वहीं मण्डल स्तर पर प्रत्येक जनपद से चयनित 15 मॉडलों का प्रदर्शन संबंधित मण्डल स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता माह दिसम्बर 2023 में किया जाना है।

Read More »

मिलेट्स उत्पादों के उपयोग करने के लाभ बताये

कानपुर नगर। मिलेट्स पुनरोद्धार (राज्य सेक्टर) योजनान्तर्गत स्कूल करीकुलम के माध्यम से सरकारी/मान्यता प्राप्त/निजी जूनियर हाईस्कूल, हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट विद्यालयों के 50 अध्यापकों को मिलेट्स के पोषक तत्वों, मिलेट्स के विभिन्न प्रकार एवं उसके उपभोग आदि पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन आज कृषक कल्याण केन्द्र, कृषि भवन परिसर, गुमटी नं0 9, रावतपुर, कानपुर नगर में किया गया। जिसमें जनपद कानपुर नगर के विभिन्न विद्यालयों के 50 अध्यापकों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
प्रशिक्षण में चन्द्र शेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कानपुर के वैज्ञानिक डा० हरिश्चन्द्र सिंह, डा० शंकर सिंह, डा० प्रिया वशिष्ट, डा० निमिषा अवस्थी एवं डा० संजीव कुमार सिंह तथा डा० सरस कुमार तिवारी, प्रधानाचार्य चाचा नेहरू इन्टर कालेज, गोविन्द नगर द्वारा अध्यापकों को मिलेट्स उत्पादों के उपयोग करने के लाभों एवं उनसे बनने वाले व्यंजनों के सम्बन्ध में अवगत कराया गया।

Read More »

विकसित भारत संकल्प यात्रा के संचालन हेतु पांच बैनो को सांसद ने दिखाई हरी झंडी

फिरोजाबाद। बुधवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन विकास भवन परिसर सिविल लाइन दबरई में मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें कृषकों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
विकसित भारत संकल्प यात्रा के संचालन हेतु डॉ चंद्रसेन जादौन, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार ने पांच वैनो को विकास भवन परिसर से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद ही विभिन्न विभागों द्वारा लगायी गयी स्टॉलों का निरीक्षण किया। कार्यक्रम में सांसद ने भारत सरकार द्वारा चालायी जा रही जन कल्यानकारी योजनायें जैसे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, बाल पुष्टाहार योजना के बारे में चर्चा की। साथ ही ं योजना के लाभार्थियों को प्रशिस्त पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन ने विकास से सम्बन्धित चालायी जाने वाली जनकल्यानकारी योजनाओं के बारे में कृषकों को अवगत कराया।

Read More »

बैंक ऑफ बड़ौदा, फतेहपुर क्षेत्र द्वारा मेगा किसान क्रेडिट कैंप का आयोजन

♦ उप महाप्रबंधक रचना मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ
♦ चार सौ लाभार्थियों को इक्कीस करोड़ के ऋण स्वीकृत
बिंदकी, फतेहपुर। बड़ौदा किसान पखवाड़ा के अंतर्गत बैंक ऑफ बड़ौदा, फतेहपुर क्षेत्र द्वारा मेगा किसान क्रेडिट कैंप का आयोजन आज बुधवार को वेद गेस्ट हाउस, बिंदकी फतेहपुर में किया गया।
मुख्य अतिथि रचना मिश्रा, उप महाप्रबंधक नेटवर्क 3, बैंक ऑफ बड़ौदा, लखनऊ अंचल व डी. के. श्रीवास्तव, क्षेत्रीय प्रमुख, फतेहपुर क्षेत्र एवं अन्य कार्यपालकों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
रचना मिश्रा ने अपने मार्गदर्शी उद्बोधन में कहा कि किसान हित को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाएँ चलाई जा रही है जिसको किसानों तक पहुंचाने का काम बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा आत्मीयता के साथ किया जा रहा है। किसानों की प्रगति हमारे देश की प्रगति है ।
और बैंक ऑफ बड़ौदा जरूरतमंद किसानों तक विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुँचा कर किसानों के साथ कदम से कदम मिलाते हुए देश की प्रगति में योगदान देने के लिए हमेशा तत्पर है।

Read More »

सेवानिवृत्त शिक्षक कल्याण परिषद का जनपद स्तरीय अधिवेशन सम्पन्न

रायबरेली। सेवानिवृत्त शिक्षक कल्याण परिषद का जनपद स्तरीय अधिवेशन /निर्वाचन नगर क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय बेलीगंज में संत बखश सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिला कार्यकारणी के 5 वर्ष पूर्ण होने पर निर्वाचन प्रक्रिया आरंभ हुई। जिसके पर्यवेक्षक सत्यदेव सिंह प्रांतीय अध्यक्ष, निर्वाचन अधिकारी गुलाबचंद तिवारी, महामंत्री एवं रूप नारायण बैसवार वरिष्ठ उपाध्यक्ष रहे। सदन ने सर्वसम्मति से विक्रमजीत सिंह का नाम प्रस्तावित किया और निर्विरोध निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई। करतल ध्वनि से उपस्थित सदन ने जनपद रायबरेली का विक्रमजीत सिंह को अध्यक्ष प्रस्तावित किया। पर्यवेक्षक एवं निर्वाचन अधिकारी ने विक्रमाजीत सिंह को अध्यक्ष गणेश बखश सिंह को महामंत्री एवं बाल कृष्ण चौधरी को कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया। इस अवसर पर जनपद के सभी विकास खंडो के अध्यक्ष मंत्री एवं सदस्यगण मौजूद रहे। प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा कि सेवानिवृत्त शिक्षक कल्याण परिषद में सभी शिक्षकों का हित समाहित है। मैं पुराने साथियों के साथ-साथ नए साथियों से अनुरोध करता हूं कि वह संगठन में अपना योगदान दें। सदन को प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं महामंत्री ने संबोधित किया।

Read More »

गंगा महाआरती व दीपदान कर लोक कल्याण की कामना की

ऊंचाहार, रायबरेली। कार्तिक पूर्णिमा मेला के तीसरे दिन गोकना घाट पर लाखों श्रद्धालुओं ने पतित पावनी मां गंगा में डुबकी लगाई। बाद में लोगों ने घाट पर आयोजित हटिया मेला का आनंद उठाया। प्रातः 4रू00 बजे से हर हर गंगे के जयकारों व घंटा घड़ियाल की ध्वनि से वातावरण गुंजायमान रहा। मां गंगा गोकर्ण जन कल्याण सेवा समिति द्वारा आयोजित कार्तिक पूर्णिमा मेला के समापन की शाम मातंग योग प्रतिपदा दिवस के शुभ अवसर पर अभिलाष चंद्र कौशल क्षेत्रीय मंत्री भाजपा ओबीसी मोर्चा ने गंगा महाआरती दीपदान कर लोक कल्याण की कामना की।
समिति के सचिव पंडित जितेंद्र द्विवेदी ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा स्नान मेला के तीसरे दिन प्रातः 4 बजे से प्रारंभ हो गया था। जिसमें 3 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने स्नान, दर्शन कर मां गंगा सहित मंदिरों में पूजा अर्चना की। गोकना घाट पर लगे विशाल हटिया मेला का आनंद लिया। जिसमें झूला, चाट की दुकाने, महिलाओं हेतु सौंदर्य सामग्री की दुकाने घरेलू सामान की दुकाने, और जलेबी की दुकाने लोगों के मुख्य आकाश आकर्षण केंद्र रहे। उसके बाद सूर्यास्त के पूर्व मेले का समापन हुआ। आयोजित मेलों में जमकर खरीदारी की गई।

Read More »

किसानों को क्रय केन्द्रों पर धान एवं श्रीअन्न बेचने हेतु किया जाये प्रोत्साहित:मुख्य सचिव

लखनऊ। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से समस्त मंडलायुक्तों व जिलाधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजस्व, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा खाद्य एवं रसद विभाग की समीक्षा की गई।
अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने कहा कि राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाये। मण्डलायुक्त एवं जिलाधिकारी अधीनस्थ राजस्व न्यायालयों की नियमित समीक्षा करें। एक वर्ष से अधिक अवधि के पुराने लम्बित राजस्व वादों का निस्तारण शीर्ष प्राथमिकता पर किया जाये।
उन्होंने कहा कि जिलाधिकारियों द्वारा जनपद में उपलब्ध चकबंदी कर्मियों से आवश्यकतानुसार राजस्व विभाग में पद के अनुरूप कार्य लिया जाये। इसके लिये राजस्व विभाग को चकबंदी के कर्मियों की सूची सभी जनपदों को भेजने के निर्देश दिये।

Read More »

मतदाता जन जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन

महराजगंज, रायबरेली। न्यू स्टैंडर्ड कॉलेज आफ हायर एजुकेशन सलेथू महराजगंज में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजित राम गुप्ता, उप जिलाधिकारी महराजगंज एवं इंद्रपाल सिंह सी.ओ. महराजगंज रहे।
उप जिलाधिकारी ने बताया कि जिन छात्रों की आयु 1 जनवरी 2024 को 18 वर्ष पूरी हो रही हो वह लोग मतदाता नामावली में पंजीकरण हेतु ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन आवेदन करके राष्ट्रीय कार्यक्रम में अपना सहयोग प्रदान करें तथा छात्र राष्ट्र का भविष्य होते हैं इसलिए आप अपने आसपास घर परिवार के लोगों को जागरूक करें कि सभी मतदान दिवस को अपना मतदान करने बूथ पर अवश्य जाएं। सी.ओ. महराजगंज ने बताया कि शत प्रतिशत मतदान से हम अपने देश का भविष्य बदल सकते हैं इसी के साथ ही यातायात के नियमों की सामान्य जानकारी भी प्रदान किया।

Read More »

मालवीय मिशन संस्था ने गुरु नानक की जयंती पर कम्बल वितरण किया

ऊंचाहार, रायबरेली। एनटीपीसी ऊंचाहार की मालवीय मिशन संस्था द्वारा गुरुनाथ जयंती मनाई गई जिसमें आसपास के गांव की सैकड़ों निराश्रित महिलाओं को कंबल वितरण किया गया।
मुख्य अतिथि एवं एनटीपीसी के मुख्य महाप्रबंधक मंदीप सिंह छाबड़ा ने कंबल वितरण करने के पश्चात विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मालवीय मिशन द्वारा सेवा का यह कार्य प्रशंसनीय है, उन्होंने पुत्र गुरु नानक को याद करते हुए कहा कि सबके कल्याण के लिए निरंतर कर्म करते रहिए और सभी को ईश्वर का अंश मानते हुए तन मन धन से उनकी सेवा कीजिए। मालवीय मिशन के अध्यक्ष चंद प्रकाश मिश्र ने मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया एवं मालवीय मिशन ऊंचाहार द्वारा चलाए जा रहे सेवा कार्य का विवरण प्रस्तुत किया।

Read More »

गोवा फिल्म महोत्सव में जिले का फहरा परचम, 75 क्रिएटिव माइंड्स में चुने गए पंकज देवा

खागा, फतेहपुरः राम कृष्ण अग्रवाल। गोवा में आयोजित 54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का समापन बीती शाम मंगलवार को हो गया है। नौ दिवसीय इस समारोह का आयोजन बम्बोलिम के श्यामा प्रसाद मुखर्जी इंडोर स्टेडियम में सम्पन्न हुआ, जिसमें माटी के लाल पंकज देवा ने जिले का परचम फहराया।
दिलचस्प है कि जीवन के उद्देश्य पर आधारित फिल्म श्ला-मेरश् में पंकज के बेहतरीन अभिनय के लिए उन्हें सम्मानित किया गया। पंकज खागा तहसील के फतेहपुर टेकारी गाँव के रहने वाले हैं। इन्होंने नगर के शुकदेव इण्टर कालेज से बारहवीं तक की पढाई की है।अरिजीत पॉल द्वारा निर्देशित फिल्म ला-मेर में पंकज ने मुख्य किरदार निभाया है, जिसका नाम जकार्ता है।
कुल बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में पंकज देवा की फिल्म को तीसरी सबसे बेहतरीन फिल्म के रूप में पुरस्कृत किया गया। इस फिल्म में उनके अभिनय की देश-विदेश के नामी फिल्मकारों ने जमकर सराहना की।वही बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्देशक सुजीत सरकार ने कहा कि पंकज देवा ने जकार्ता के किरदार को बहुत ही बारीकी के साथ और प्रभावपूर्ण तरीके से निभाया है। वही हॉलीवुड के जाने-माने फिल्मकार कार्टर पिल्चर ने पंकज देवा के किरदार की तारीफ करते हुए कहा कि पंकज ने अपने चरित्र के विविध मनोभावों को बड़े साफगोई के साथ प्रदर्शित किया है, जो प्रभावपूर्ण हैं।

Read More »