Sunday, September 22, 2024
Breaking News

अण्डर-14 टूर्नामेंट मैच 13 जून से

2017.06.06. 5 ssp rajatकानपुर, स्वप्निल तिवारी। क्रिकेट एसोसिएशन आॅफ रमाबाई नगर द्वारा संबद्ध एवं कानपुर क्रिकेट एकेडमी द्वारा आयोजित व हरिभान प्रापट्रीज द्वारा प्रायोजित चतुर्थ स्व0 सुरेन्द्र खन्ना स्मारक अण्डर-14 क्रिकेट टूनामेंट द्वारा चयनित खिलाड़ियों का एक निःशुल्क कैम्प पालिका स्टेडियम ग्राउण्ड में लगाया जायेगा, यह जानकारी देते हुए संस्था के नवनियुक्त अध्यक्ष मनीष खन्ना ने एक प्रेस वार्ता में बताया कि इसका ट्रायल 7 व 8 जून को पालिका स्टेडियम सांय 3 बजे से होगा और टूर्नामेंट मैच 13 जून 2017 से प्रारम्भ कर दिया जायेगा।

Read More »

राहगीरों में बंटवाया दाल चावल व शरबत

2017.06.06. 3 ssp jitendraकानपुर, जन सामना संवाददाता। जेठ मास के दशहरा के पावन अवसर पर क्षेत्रीय भक्तगणों द्वारा ओमपुरवा रोड पीपल शनि देव मन्दिर के पास में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भक्तों ने अपनी अपनी इच्छा के अनुसार प्रसाद के रूप दाल चावल बंटवाया। वहीं लालकुर्ती में एक कार्यक्रम का आयोजन दिव्य प्रकाश सेवा समिति के द्वारा करवाया गया।

Read More »

वाणिज्य कर विभाग ने जीएसटी जागरूकता रैली निकाली

2017.06.06. 2 ssp gstकानपुर, जन सामना ब्यूरो। सबका साथ सबके विकास के लिये यह आवश्यक है कि व्यापारियों को कर अदा करने में कोई कठिनाई न हो, इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु भारत सरकार ने जी एस टी यानी आसान कर प्रणाली जो देश के आर्थिक विकास में नई दिशा देगा। शासन ने व्यापारियों की सुविधाओं के लिए 1 जून से 15 जून तक जी एस टी में रजिस्टेशन हेतु पुनः खोला है, अतः इस सुनहरे अवसर का व्यापारियों को लाभ उठाना चाहिए। उक्त उदेश्यों की पूर्ति हेतु वाणिज्य कर विभाग द्वारा 20 किलोमीटर की रैली का आयोजन किया गया, रैली को मण्डलायुक्त ने अपने कैम्प कार्यालय से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह रैली चुन्नी गंज, हर्ष नगर, बढ़ा चौराहा, फूलबाग, घंटाघर, ट्रांसपोर्ट नगर, किदवई नगर, गोविन्द नगर, फजल गंज, जरीब चौराहा, गुमटी गुरुद्वारा, 80 फिट रोड, बेनाझाबर, मोतीझील, गोल चौराहा, रावतपुर स्टेशन, गुरदेव पैलेस चैराहा होती हुई वाणिज्य कर कार्यालय में समाप्त हुई।

Read More »

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर किया पौधारोपण

2017.06.06. 1 ssp santoshकानपुर, जन सामना ब्यूरो। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संकल्प सेवा समिति (रजि0) और मानव विकास समिति (रजि0) के द्वारा बर्रा 6 एल आई जी में पौधारोपण किया गया।
इस अवसर पर संकल्प सेवा समिति के अध्यक्ष संतोष सिंह चैहान, मानव विकास समिति के सचिव रूपेश श्रीवास्तव, संकल्प सेवा समिति के सचिव विजय मिश्रा, मानव विकास समिति के अध्यक्ष रूबल श्रीवास्तव और क्षेत्र के गणमान्य लोग सम्मिलित हुए। सभी लोगों ने इस नेक कार्य की तारीफ की और आगे भी इसी तरह के कार्य की आशा व्यक्त की।इस मौके पर मुख्यरूप से पुनीत द्विवेदी, रघुनाथ सिंह, अशोक मिश्रा, दीपक चैहान, सर्वेश द्विवेदी मौजूद रहे।

Read More »

नमस्ते इंडिया परिवार ने मनाया पर्यावरण दिवस

2017.06.06 06 ravijansaamnaइलाहाबाद, जन सामना संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में नमस्ते इंडिया परिवार ने बम्हरौली स्थित इलाहाबाद डिपो कार्यालय में पेड़ पोधे लगाकर काफी उत्साह के साथ मनाया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मोतीलाल अग्रहरी के द्वारा प्रारम्भ किया गया उन्होंने कहा सांसें हो रही कम आओ पेड़ लगाये हम! जहाँ विश्व पर्यावरण दिवस को लोग एक दूसरे को बधाई और शुभकामनाएं सोशल मीडिया पर प्रेषित कर रहे है। इलाहाबाद का तापमान 48.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। पिछले 3 से 4 दिनों से तापमान 42 डिग्री से 50 डिग्री सेल्सियस के रिकार्ड तक पहुँच गया, ग्लोबल वार्मिंग से विकासशील देश ज्यादा जूझ रहे हैं। भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में वनों कि आच्छादित क्षेत्रफल सिर्फ 4.5% बचा है, धरती का जलवायु शून्य कि ओर बढ़ रहा है। 

Read More »

शास्त्री चौक चौराहे पर पर्यावरण दिवस मनाया गया

2017.06.06 01 ravijansaamnaकानपुर, जन सामना संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण आर्गनाइजेशन के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस उपलक्ष्य में बहुत ही वृहद रूप से शास्त्री चौक चौराहे पर वृक्षारोपण कार्यक्रम मनाया गया। संस्था ने 21000 पौधों को लगाने का लक्ष्य रखा है। कानपुर में संस्था द्वारा 509 पेड़ लगाये गये जा चुके है। संस्था ने पेड़ो के नाम बेटियों के नाम रखकर लोगों को जागरूक किया। हमें पेड़ों को काटने से हर कीमत पर रोकना होगा इसी के साथ बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं का नारा देते हुए महिला जिलाध्यक्ष शशि प्रभा शुक्ला ने कहा हम सभी को 2 वृक्ष अवश्य लगाने चाहिए। जिससे पर्यावरण स्वच्छ रह सके और हम स्वस्थ्य रह सकें। इस मौके पर मुख्यरूप से अविनाश शुक्ला, आशीष त्रिपाठी, नितिन शर्मा, अनुराग दीक्षित, हर्षित शुक्ला, इशांक, आशीष त्रिपाठी, दीपक वर्मा, पूजा निगम, पम्मी रावत, प्रभा निगम, सोनी गुप्ता, सशीला सिंह, बीना वर्मा, मानसी सिंह, हरबंश कौर आदि लोग मौजूद थे।

Read More »

पौधारोपण कर पर्यावरण को बचाने का लिया संकल्प

2017.06.05. 2 ssp jitendraकानपुर, जन सामना संवाददाता । छावनी क्षेत्र के गोलाघाट में छावनी परिषद प्राथमिक पाठशाला व मानवाधिकार सुरक्षा एंव संरक्षण आर्गनाइजेशन के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण का कार्यक्रम मनाया गया। प्राथमिक पाठशाला की प्रधान अध्यापिका रीता सामवेदी ने बच्चों को जानकारी दी कि आज कल प्रदूषण बहुत ही बढ़ता जा रहा है। उसका कारण है कि जंगलों को काटा जा रहा है। हमें पेंड़ों को कटने से रोकना होगा। अगर हमें प्रदूषण से बचना है तो हमें एक पौधा जरुर लगाना होगा व उस पौधे की सुरक्षा भी करनी होगी, तभी हम प्रदूषण से बच सकते है। हम सब का एक ही नारा हरा भरा व स्वच्छ रहे पर्यावरण हमारा । पेड़ लगाओ बेटी बचाओ का नारा लिया गया। प्राथमिक पाठशाला के पढ़ने वालों बच्चों ने भी बढ़चढ़ कर पर्यावरण के कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

Read More »

आगरा से चकेरी तक 6 लेन सड़क निर्माण में आने वाली बाधाओं को दूर करेंः मण्डलायुक्त

2017.06.05. 1 ssp comishnerकानपुर, जन सामना ब्यूरो। राष्ट्रीय राज मार्ग – 2 को आगरा से चकेरी कानपुर तक 6 लेन सड़क निर्माण किया जाना है। मार्ग निर्माण में कानपुर मण्डल के अन्तर्गत आने वाली भूमि के वादों का निस्तारण कानपुर के मण्डलायुक्त द्वारा निस्तारित कराने के निर्देश शासन द्वारा दिए गये हैं। एनएचएआई के अधिकारियों को यदि जिला प्रशासन के निर्णय के विरुद्ध कोई शिकायत हैं तो वह आर्वीट्रेटर के समक्ष अपना वाद प्रस्तुत करें। यदि अधिग्रहित भूमि में किसी प्रकार का अतिक्रमण हो तो उस अतिक्रमण को लेखों में अभिलम्ब ठीक कराया जाये।
उक्त निर्देश मण्डलायुक्त पी. के. महान्ति ने अपने शिविर कार्यालय में आयोजित राष्ट्रीय राज मार्ग- 2 को कानपुर नगर, इटावा एवं औरैया में इंगित कठिनाइयों के समाधान हेतु बैठक में दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि जो भी अधिग्रहण का भुगतान आगरा, कानपुर तथा औरैया में किया जाये उसमे समानता हो , यदि खेती में बाउण्ड्रीवाल बनी हैं तो वह अकृषक भूमि नहीं मानी जायेगी।

Read More »

नामान्तरण में यदि आपत्ति हो तो दर्ज करायें

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। भूखण्ड संख्या 5 राजकीय औद्योगिक आस्थान, रनियां कानपुर देहात के मूल आवंटी सन्तोख कुमार सिंह पुत्र साधा सिंह निवासी 87/6 हीरागंज, कानपुर नगर की मृत्यु 20 मार्च 2013 को हो गयी थी। परिणामस्वरूप उपरोक्त भूखण्ड संख्या 5 हरचरन कौर पत्नी सन्तोख सिंह, इन्द्रजीत सिंह पुत्र सन्तोख सिंह के पक्ष में नामान्तरण हेतु इन्दरजीत सिंह पुत्र सन्तोख सिंह द्वारा आवेदन पत्र दिया गया है। इस नामान्तरण से यदि किसी का कोई आपत्ति हो तो प्रकाशन के 30 दिन के अन्दर साक्ष्य सहित कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र, रनियां कानपुर देहात में आपत्ति दर्ज करा सकता है। इस समयावधि के उपरान्त किसी भी प्रत्यावेदन पर विचार नहीं किया जायेगा। यह जानकारी उपायुक्त उद्योग अनिल कुमार ने दी है।

Read More »

नेशनल यूथ अवार्ड विजेता रजत गुप्ता को डीएम ने स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

मतदाता जागरूकता अभियान में बेहतरीन सहयोग के लिए
समय की सार्थकता को देखते हुए युवा जिम्मेदारियों का भलीभांति करें निर्वहन-डीएम
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने जनपद में विगत वर्ष चले मतदाता जागरूकता अभियान के स्वीप कार्यक्रमों में बेहतरीन सहयोग के लिए नेशनल यूथ अवार्ड विजेता समाजसेवी रजत गुप्ता को स्मृति चिन्ह तथा अपर जिलाधिकारी/प्रभारी अधिकारी स्वीप अमर पाल सिंह ने प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। प्रशस्ति पत्र में कहा गया है कि रजत गुप्ता एवं इनके संस्था के सदस्य द्वारा विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2017 के दौरान स्वीप कार्यक्रमों के अन्तर्गत मतदाताओं में जागरूकता बढाने हेतु अत्यन्त लगन परिश्रम निस्वार्थ भावना एवं अमूल्य समय निष्ठापूर्वक कार्य किया गया है। भागीदारी एवं कर्मठता के लिए प्रशंसा के पात्र है। 

Read More »