Thursday, July 4, 2024
Breaking News

NTPC : भारत भूमि से जोड़कर रखने वाली ’हिन्दी’ हमारी आत्मा का एक अभिन्न हिस्सा – परियोजना प्रमुख

रायबरेली। विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर एनटीपीसी ऊंचाहार ने विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कर हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार की ओर एक और कदम बढ़ाया। इन प्रतियोगिताओं में ऑनलाइन प्रश्नोतरी, नारा लेखन तथा लघु कथा लेखन प्रतियोगिताएं शामिल रहीं, जिनमें विभिन्न आयु वर्गों के प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेकर हिंदी के प्रति अपनी प्रेम भावना को प्रकट किया।
इस अवसर पर ऊंचाहार परियोजना के परियोजना प्रमुख मनदीप सिंह छाबड़ा ने हिंदी के प्रति अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए कहा कि हिंदी हमारी आत्मा का एक अभिन्न हिस्सा है जो हमें हमारी भारत भूमि से जोड़े रखता है। हिंदी हमारी अपनी भाषा है। हमारे देश के उत्थान में हिंदी का प्रयोग हमेशा से ही उल्लेखनीय रहा है। आज हिंदी केवल भारत की ही नहीं पूरे विश्व की भाषा बन ऊभरकर सामने आ रही है। हमें गर्व है कि विदेशों में भी हिन्दी के पठन-पाठन और व्यवहार की स्वीकार्यता हो गई है। मानव संसाधन प्रमुख रूमा दे शर्मा ने कहा कि हमारी ऊंचाहार परियोजना राजभाषा की दृष्टि से क्षेत्र में स्थित है। हम अपनी ओर से सभी कर्मचारियों को प्रेरित करते हैं कि हमारे सभी कर्मचारी गौरवान्वित भावना के साथ हिंदी में काम करें। इस भावना को और अधिक बल देने के लिए हम वर्षभर समर्पित होकर हिंदी में कार्य करने वाले कर्मचारियों को राजभाषा सहयोग सम्मान भी देते हैं। उल्लेखनीय है कि हाल ही में एनटीपीसी ऊंचाहार को गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा भी राजभाषा में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया है। जोधपुर, राजस्थान में आयोजित एक समारोह में वरिष्ठ प्रबंधक (राजभाषा) श्रीनिवास शर्मा व महाप्रबंधक (ईंधन प्रबंधन) के डी यादव ने ऊंचाहार परियोजना की ओर से इस पुरस्कार को प्राप्त किया।

Read More »

आवारा पशुओं की धर पकड़ में तेजी लाएंः जिलाधिकारी

चंदौली। जिलाधिकारी निखिल टी. फुंडे की अध्यक्षता में जिला स्वच्छ भारत मिशन मैनेजमेंट कमेटी एवं गोआश्रय स्थलों के निर्माण/गोवंश समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए। स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा के दौरान सभी बिंदुओं पर निराशाजनक प्रगति पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जाहिर की। जिलाधिकारी ने माह के अंत तक सभी बिंदुओं पर कार्य पूर्ण करते हुये जियो टैगिंग कर लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। ऐसा नही करने पर संबंधित के साथ कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। जिलाधिकारी ने जिला पंचायती राज अधिकारी को निर्देशित करते हुये कहा शौचालय से निकलने वाला गंदा पानी सीधे नाली में न बहने पाए उसके लिए सोख्ता गढ्ढे का निर्माण कर उस गंदे पानी का निस्तारण सोख्ता गढ्ढे के माध्यम से करे।

Read More »

सर्द रातो में कम्बल पाकर खिल उठे गरीबो के चेहरे

मथुरा। निर्भय सेवा संस्थान (रजि0) एनजीओ जो गरीबो, निःसहाय एवं जरुरतमंदो की गत कई वर्षाे से सहायता कर रही है इस वर्ष भी गत पांच दिनों से मथुरा जंक्शन, भूतेश्वर रेलवे स्टेशन, भूतेश्वर महादेव मन्दिर के आसपास ठंड में सोते हुये जरुरत मन्द व्यक्तियों को कम्बल वितरित कर रही है जिससे ठंड में सिकुड़ते लोगो के चेहरे पर मुस्कान आ गयी। इस पुनीत कार्य में निर्भय सेवा संस्थान के सर्व श्री श्याम बिहारी भार्गव (अध्यक्ष), डा0 बी वी सिंह (उपाध्यक्ष), हेमन्त ठाकुर (सचिव), गीता भार्गव (कोषाध्यक्ष), पूनम, शशि सिंह, मोहित सिंह, शिवम् तोमर, नवनीत सिंह चौहान, ऋषि कुमार भार्गव (एडवोकेट), खुशबू सिंह केशव भार्गव आदि का विशेष सहयोग रहा।

Read More »

श्री श्याम सिंह चौहान सेवा संस्थान ने जरूरतमंदों में बाँटे कम्बल

कानपुर नगर: अवनीश सिंह। वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्गीय श्याम सिंह चौहान की तीसरी पुण्यतिथि के अवसर पर श्री श्याम सिंह चौहान सेवा संस्थान द्वारा आज ग्राम कठारा में ग्राम पंचायत भवन परिसर में जरूरतमंदों को हाड़ कपाऊ जाड़े से बचाव हेतु कम्बल वितरण किया गया।
संस्था के सचिव अधिवक्ता अमित सिंह चौहान ने बताया कि आज वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्गीय श्याम सिंह चौहान की तीसरी पुण्यतिथि के अवसर पर क्षेत्र के जरूरतमंदों को कम्बल वितरण किया गया। यह भी बताया कि विगत तीन वर्षों से संस्था द्वारा जरूरतमंदों को कम्बल वितरण करने का कार्य किया जा रहा है। इस बार लगभग दो सैकड़ा से अधिक लोगों को कम्बल दिया गया।

Read More »

वैश्विक स्तर पर मान-सम्मान दिलाती है हिन्दी

आधुनिकता की ओर तेजी से अग्रसर कुछ भारतीय ही आज भले ही अंग्रेजी बोलने में अपनी आन, बान और शान समझते हों किन्तु सच यही है कि हिन्दी ऐसी भाषा है, जो प्रत्येक भारतवासी को वैश्विक स्तर पर मान-सम्मान दिलाती है। सही मायनों में विश्व की प्राचीन, समृद्ध एवं सरल भाषा है भारत की राजभाषा हिन्दी, जो न केवल भारत में बल्कि अब दुनिया के अनेक देशों में बोली जाती है। वैश्विक स्तर पर हिन्दी की बढ़ती ताकत का सबसे बड़ा सकारात्मक पक्ष यही है कि आज विश्वभर में करोड़ों लोग हिन्दी बोलते हैं और दुनियाभर के सैंकड़ों विश्वविद्यालयों में हिन्दी पढ़ाई जाती है। दुनियाभर में हिन्दी के प्रचार-प्रसार के लिए वातावरण निर्मित करने तथा हिन्दी को अंतर्राष्ट्रीय भाषा के रूप में प्रस्तुत करने के उद्देश्य से पिछले कई वर्षों से 10 जनवरी को ‘विश्व हिन्दी दिवस’ मनाया जाता है। यह दिवस वास्तव में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हिन्दी की महानता के प्रचार-प्रसार का एक सशक्त माध्यम है। पहली बार नागपुर में 10 जनवरी 1975 को विश्व हिन्दी सम्मेलन का आयोजन किया गया था, जिसमें 30 देशों के 122 प्रतिनिधि शामिल हुए थे। तत्पश्चात् भारत के बाहर मॉरीशस, यूनाइटेड किंगडम, त्रिनिदाद, अमेरिका इत्यादि देशों में भी विश्व हिन्दी सम्मेलन का आयोजन किया गया।
विश्वभर की भाषाओं का इतिहास रखने वाली संस्था ‘एथ्नोलॉग’ के द्वारा जब हिन्दी को दुनियाभर में सर्वाधिक बोली जाने वाली तीसरी भाषा बताया जाता है तो सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। अगर हिन्दी बोलने वाले लोगों की संख्या की बात की जाए तो विश्वभर में पचहतर करोड़ से भी ज्यादा लोग हिन्दी बोलते हैं।

Read More »

जिलाधिकारी ने रैन बसेरों का लिया जायजा, दिये आवश्यक निर्देश

कानपुर नगर: जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी विशाख जी द्वारा डफरिन, उर्सला अस्पताल के रैन बसेरे का औचक निरीक्षण किया गया। औचक निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डफरिन एवं उर्सला के अधीक्षक को निर्देश दिए गए कि दोनों रैन बसेरे में आने वाले मरीजों के तीमारदारों के लिए समस्त प्रकार की व्यवस्थाओं के साथ रैन बसेरा संचालित किया जाए। रैन बसेरे के लिए डेडिकेटेड सुपरवाइजर एवं सुरक्षा गार्ड की ड्यूटी लगाई जाए । रैन बसेरे के शौचालय की नियमित साफ सफाई सुनिश्चित की जाए।
निरीक्षण के दौरान डफरिन अस्पताल के रैन बसेरे के आस पास गंदगी होने के कारण सम्बन्धित कार्यदाई सफाई कम्पनी के पेमेंट में कटौती करने के निर्देश अधीक्षक डफरिन को दिए।
रैन बसेरे के बाहर साइन बोर्ड लगाया जाए तथा केयर टेकर का नाम व मोबाइल नम्बर के साथ किसी प्रकार की शिकायत के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारी का नाम, मोबाइल नंबर भी अवश्य अंकित किया जाए। साथ ही रैन बसेरे में सीसीटीवी कैमरा लगाने के निर्देश दिए । अपर नगर आयुक्त, नगर निगम को निर्देशित करते हुए कहा कि अस्पताल के रैन बसेरे के साथ- साथ अस्पताल में अतिरिक्त स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की जाए।

Read More »

रूरल टूरिज्म क्लस्टर के रूप में विकसित करने हेतु चिन्हित ग्राम पंचायतों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

कानपुर नगर: जन सामना ब्यूरो। जनपद कानपुर नगर के विभिन्न ऐतिहासिक एवं पौराणिक स्थान के संबंध में कानपुर शहर वासियों को परिचय देने के लिए कानपुर दर्शन का कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिसमें निर्धारित पर्यटक केन्द्रो को सम्मिलित करते हुए रूटस निर्धारित किये गये है, जिससे पर्यटक कानपुर नगर के महत्वपूर्ण स्थानों को देख सके। इसी कड़ी में ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यटन की संभावना को आगे बढ़ाने के दृष्टिकोण से जिलाधिकारी द्वारा भीतरगांव ब्लॉक के अंतर्गत रूरल टूरिज्म क्लस्टर के रूप में विकसित किए जाने हेतु चिन्हित ग्राम पंचायतों का भ्रमण किया गया।
सर्वप्रथम जिलाधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत बारीगांव में माटी कला/कुम्हारी कला के कार्याे का निरीक्षण किया गया एवं ग्राम बिरहर स्थित बागवानी योजना के अन्तर्गत प्राकृतिक खेती पर आधारित लाइफ गार्डेन बाग का भी निरीक्षण किया गया। भीतरगांव विकास खण्ड स्थित ऐतिहासिक एवं पौराणिक स्थान जैसे गुप्तकालीन मंदिर, बेहटा बुजुर्ग स्थित जगन्नाथ मंदिर के साथ-साथ पर्यटकों को जनपद के ग्रामीण क्षेत्र का परिचय देने के लिए इन स्थानों को भी जोड़ते हुए एक सर्किट बनाये जाने के निर्देश दिए गए।

Read More »

आईआईटी बीएचयू की छात्रा के साथ हुई घटना की कांग्रेसियों ने की निंदा

फिरोजाबाद: संवाददाता। उत्तर प्रदेश अपराध की आग में जल रहा है। अपराधी बेखौफ होकर प्रतिदिन अपराधों को अंजाम दे रहे हैं। वर्ष 2023 एनसीआरबी की रिपोर्ट के आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश महिलाओं के प्रति अपराधों के मामलों में पहले स्थान पर है। इसी रिपोर्ट के अनुसार पूरे भारत में होने वाले अपराधों में 15 प्रतिशत अपराध उत्तर प्रदेश में होते हैं। यह बात कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने बाईपास रोड स्थित कांग्रेस जिला कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कही।
उन्होंने कहा प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में दो नवम्बर 2023 को आईआईटी बीएचयू की छात्रा का तीन लड़कों द्वारा जबरन गन पॉइंट पर उसकी नग्न अवस्था का वीडियो बनाकर, उसके साथ दुष्कर्म किया। तीन नवंबर को ही उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय द्वारा बता दिया गया था कि इस पूरी घटना में भाजपा के लोगों का हाथ है। इस पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी गई। पांच नवंबर को सीसीटीवी फुटेज से लड़कों की पहचान कर ली गई। आठ नवंबर को पीड़िता द्वारा भी उनकी पहचान कर ली गई। आरोपियों की पुष्टि होने के पश्चात भाजपा द्वारा उन्हें मध्य प्रदेश के चुनाव प्रचार में भेज दिया गया।

Read More »

रोजगार मेले में 86 अभ्यर्थी हुए चयनित

फिरोजाबाद: संवाददाता। दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजनान्तर्गत ब्लॉक स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किरन प्रा. आईटीआई, कुतुकपुर चनौरा में किया गया। रोजागार मेले का शुभारंभ विकास कुमार, प्रतिनिधि टूंडला विधायक द्वारा किया गया। रोजगार मेले में 10 नियोक्ता कम्पनियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें 310 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया गया। विधायक प्रतिनिधि टूंडला ने रोजगार मेले में कम्पनियों द्वारा चयनित हुए 86 अभ्यर्थियों में से 30 प्रशिक्षणार्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किये गये।

Read More »

एनयूजे (आई) के प्रांतीय उपाध्यक्ष बने द्विजेन्द्र मोहन शर्मा

फिरोजाबाद: संवाददाता। एनयूजे (आई) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की लखनऊ में आयोजित बैठक में उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी ने घोषणा करते हुए उत्तर प्रदेश इकाई की जिम्मेदारी लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार वीरेंद्र सक्सेना को सौंपी है। साथ ही लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद गोस्वामी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी का संगठन मंत्री घोषित किया गया है। वहीं फिरोजाबाद के वरिष्ठ पत्रकार द्विजेन्द्र मोहन शर्मा को प्रांतीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।

Read More »