Saturday, October 5, 2024
Breaking News

मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण 16 व 20 जनवरी को

2017.01.12.1 ssp. knpdसमय से प्रशिक्षण ले कार्मिक: सीडीओ
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। विकास भवन के सभाकक्ष में मुख्य विकास अधिकारी केके गुप्ता ने समस्त जनपदस्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये है कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन की प्रक्रिया 4 जनवरी से आरम्भ हो चुकी है। 19 फरवरी को मतदान है। जिसके एक दिन पूर्व मतदान पार्टियां जिला मुख्यालय को रवाना होगी। इस पूरी प्रक्रिया में लगाये गये कार्मिकों की फीडिंग विगत दिनों एनआईसी में करायी गयी थी। कुछ कार्मिक बीमार, विकलांग आवश्यक सेवायें, गर्भवती, आकस्मिक अवकाश, चिकित्सकीय अवकाश, निलंबित इत्यादि वर्कर उनके लिए छूट याचना की गयी है। इस प्रकार के सभी को देखा जा रहा है। निर्वाचन एक महत्वपूर्ण कार्य है। कार्मिकों को इसमें बढ़चढ़कर हिस्सा लेना है। सभी कार्यालय अध्यक्ष इस आशय का प्रमाण पत्र दे कि कार्मिकों की डाटाफीडिंग में किसी प्रकार की त्रुटि नही है और उनमे कोई सेवा निवृत्त नही हुआ है अथवा उसका देहावसान नही हुआ तथा छूट के संबंध में जो कारण दर्शायें गये है वे भी अभिचल व अकाट्य है।

Read More »

अनुशासन की आड़ में कहीं शोषण तो नहीं

dr neelam mahendraअगर हम वाकई में राष्ट्र हित के विषय मे सोचते हैं तो हमें कुछ खास लोगों द्वारा उनके स्वार्थ पूर्ति के उद्देश्य से बनाए गए स्वघोषित आदर्शों और कुछ भारी भरकम शब्दों के साये से बाहर निकल कर स्वतंत्र रूप से सही और गलत के बीच के अंतर को समझना होगा।
भ्रष्टाचार जिसकी जड़ें इस देश को भीतर से खोखला कर रही हैं उससे यह देश कैसे लड़ेगा ?
यह बात सही है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने काफी अरसे बाद इस देश के बच्चे बूढ़े जवान तक में एक उम्मीद जगाई है। इस देश का आम आदमी भ्रष्टाचार और सिस्टम के आगे हार कर उसे अपनी नियति स्वीकार करने के लिए मजबूर हो चुका था,उसे ऐसी कोई जगह नहीं दिखती थी जहाँ वह न्याय की अपेक्षा भी कर सके। लेकिन आज वह अन्याय के विरुद्ध आवाज उठा रहा है।
सोशल मीडिया नाम की जो ताकत उसके हाथ आई है उसका उपयोग वह सफलतापूर्वक अपनी आवाज प्रधानमंत्री तक ही नहीं, पूरे देश तक पहुँचाने के लिए कर रहा है। देखा जाए तो देश में इस समय यह एक आदर्श स्थिति चल रही है जिसमें एक तरफ प्रधानमंत्री अपनी मन की बात देशवासियों तक पहुंचा रहे हैं तो दूसरी ओर देशवासियों के पास भी इस तरह के साधन हैं कि वे अपनी मन की बात न सिर्फ प्रधानमंत्री बल्कि पूरे देश तक पहुंचा पा रहे हैं।

Read More »

डाॅ. नीलम महेंद्र को मिला सर्वश्रेष्ठ स्तम्भ लेखक का सम्मान

2017.01.12.1 ssp. dr neelam mahendraग्वालियर, जन सामना ब्यूरो। माणिक्यचंद बाजपेयी स्मृति सेवा न्यास द्वारा राज्य स्तरीय पत्र लेखक एवं स्तंभ लेखक सम्मान समारोह बिगत रविवार को आयोजित किया गया जिसमें ग्वालियर की डाॅ. नीलम महेंद्र को सर्वश्रेष्ठ स्तम्भ लेखक का सम्मान दिया गया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल के कुलसचिव दीपक शर्मा एवं जन सम्पर्क विभाग के संयुक्त संचालक डी डी शाक्यवार उपस्थित थे।
यह पुरस्कार उन्हें मुख्य अतिथि व भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार गिरीश उपाध्याय द्वारा बहुत ही कम समय में देश के नामी स्तम्भ लेखकों में अपनी पहचान बनाने के उपलक्ष में प्रदान किया गया।

Read More »

पत्रकार सतीश कौशिक के निधन पर शोक

औरंगाबाद, बुलन्दशहर, ब्यूरो। यहां साप्ताहिक बांण के सम्पादक सतीश कौशिक निवासी जहांगीराबाद के निधन पर स्थानीय पत्रकारों द्वारा शोक व्यक्त किया गया। राजेन्द्र गुप्ता ग्रीश शर्मा, डा0 राजेश गोयल, कवि नवनीत गर्ग, नवल किशोर शर्मा, भंवर सिंह भारती, आदि ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। स्वर्र्गीय सतीश कौशिक निर्भीक पत्रकार थे।

Read More »

नहीं कराया श्रमविभाग का रजिस्ट्रेशन

औरंगाबाद, बुलन्दशहर, ब्यूरो। यहां सैकड़ो दुकानदारों ने पिछले 20 वर्षो से अभी तक श्रमविभाग में अपनी दुकानों का पंजीकरण नहीं कराया है। इससे सरकार को हजारों रूपये महीने का चूना लगाया जा रहा है। श्रमविभाग भी ढुलमुल निति अपनाये हुए है। कस्बे के दुकानदारों द्वारा शनिवार का दिन अवकाश होते हुए बाजार बन्द नही किया जाता। इससे दुकानों पर नौकरी कर रहे नौकरो में रोष व्याप्त है।

Read More »

परचून व्यापारी से दो लाख रूपये लूटे

औरंगाबाद, बुलन्दशहर, राजेश गोयल। निकटवर्ती खानपूर निवासी ऋषि कुमार गोयल औरंगाबाद से साप्ताहिक भुगतान लेकर शाम को वापस जा रहा था। गांव भटपुरा के पास बाईक सवार तीन बदमाशों ने हथियारों के बल पर उसकी कार को ओवर टेक करके रोक लिया और उसके थेले में रखी दो लाख रूपये की रकम लूट लिये उसकी गाड़ी की चाबी भी लुटेरे छीन ले गये। तभी यात्रियों से भरी बस आकर रूक गयी। जिसमें करीब 40 यात्री सवार थे। बदमाशों ने यात्रियों को तमंचा दिखाकर बेवस कर दिया। खेतो मे काम कर रहें किसानो ने भी रोक ना भी चाहा तो बदमाशो ने उन्हे भी तमंचा दिखा दिया।

Read More »

फ्लैग मार्च निकालकर मतदान की अपील की

2017.01.12.1 ssp. rajesh goelऔरंगाबाद, बुलन्दशहर, राजेश गोयल। यहां कस्बे में परगना अधिकारी अरूण कुमार यादव के नेतृत्व में कस्बे के मुख्य मुख्य मार्गो से सी आर पी एफ के जवानों द्वारा फलैग मार्च निकाला गया। मतदाताओ से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की।

Read More »

बाईक सवार को ट्रक ने रौंदा

औरंगाबाद, बुलन्दशहर, राजेश गोयल। यहां निकटवर्ती ग्राम सेरयां झायां निवासी नन्हे लोधी का पुत्र दिनेश सुबह बाईक से गाव के ही टीकाराम पुत्र लक्खी सिंह को साथ सिकंन्द्रबाद जा रहा था। जैसे ही वह औरंगाबाद में थाने के पास पहुंचा बुलन्दशहर से आ रही प्राईवेट बस ने उसकी बाईक को टक्कर मार दीं जिससे दोनों युवक गिर गये। इसी बीच स्याने की तरफ से आ रहे गन्नों से भरे ट्रक ने दोनो को रौंद दिया।

Read More »

जूडो कराटे की अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता 21-22 को हाथरस में

2017-01-11-02-ravijansaamnaहाथरस, जन सामना संवाददाता। ‘वल्र्ड वूडो सोतोरियो कराटे संघ भारत’ सामुराई-लीग आॅफ चैम्पियंस द्वितीय इण्डो नेपाल सोतोरियो अन्तर्राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता-2017 का आयोजन 21 व 22 जनवरी को जिला स्टेडियम, कलेक्ट्रेट मथुरा रोड पर कराने जा रही है। प्रथम इण्डो नेपाल सभी के सहयोग से बहुत सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता में भारत के उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, बिहार, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु व हैदराबाद से लगभग 400 खिलाड़ी भाग लेंगे। इसके अलावा नेपाल, अफगानिस्तान, भूटान से भी टीमों के भाग लेने की संभावना है।

Read More »

जी.एस.टी. में डाटा माइग्रेट करने का प्रशिक्षण व्यापरियों को दिया

हाथरस, जन सामना संवाददाता। उ. प्र. उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं शहराध्यक्ष मदन मोहन अपना वालों के अनुसार गांधी चैक स्थित रघुनन्दन अपना वाली धर्मशाला में जी.एस.टी. में डाटा माइग्रेट करने का शिविर लगाया गया। जिसमें अधिकारियों द्वारा व्यापारियों को प्रशिक्षण दिया गया तथा 150 व्यापारियों को ईमेल व पासपोर्ट वितरित किये गये और 55 व्यापारियों का जी.एस.टी. में नामांकन कराया गया। शिविर में ही व्यापारियों को जी.एस.टी. में आने वाली कठिनाईयों का निवारण किया गया तथा जिन व्यापारियों के आई.डी. पासवर्ड अभी नहीं आये हैं वह जल्दी ही आ जायेंगे। शिविर में व्यापारियों की सुविधा हेतु व्यापारिक संगठनों के माध्यम से व्यापारियों को अवगत कराने हेतु जी.एस.टी. में डाटा माईग्रेट करने हेतु आवश्यक प्रपत्र की प्रतिलिपि वितरित की गईं, जिससे व्यापरियों को सुविधा हो सके।

Read More »