Saturday, September 21, 2024
Breaking News

मुहर्रम के मौके पर रंजोगम के बीच निकला ताजियों का जुलूस

सिकंदराराऊ। नगर में मुहर्रम के मौके पर रंजोगम के बीच ताजियों का जुलूस निकाला गया। जुलूस के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में पुलिस-पीएसी बल तैनात रहा। जुलूस करबला पहुंचा जहाँ ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
मुहर्रम का जुलूस मुहम्मद हजरत साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन की शहादत में निकाला जाता है। बताया जाता है कि हजरत इमाम हुसैन अपने 72 साथियों के साथ हक की खातिर मैदान-ए-करबला में शहीद हुए थे। पुरानी तहसील स्थित जलसागाह से मुहर्रम का जुलूस शुरू हुआ, जो राठी चौराहा, तिराहा बाजार, चूड़ी मार्केट, बारहसैनी, कृष्णा टाकीज रोड होता हुआ करीम नगर पहुंचा, जहा मुहर्रम के जुलूस में शामिल ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
जुलूस जैसे ही बाजार में पहुंचा बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज की महिलाएं एवं बच्चे ताजियों तथा छड़ों को देखने के लिए उमड़ पड़े। इस दौरान जुलूस में मुस्लिम बहुल मुहल्लों की दर्जनों छड़ें जुलूस में शामिल हुईं। लम्बी छड़ों को बाजार में निकालने के लिए लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान विद्युत आपूर्ति ठप कर दी गई थी। जुलूस को शांति पूर्वक निकालने के लिए उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, कोतवाल पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

Read More »

उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का इस्तीफा

राजीव रंजन नागः नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण राज्य उत्तर प्रदेश में करारी हार के बाद भाजपा की उत्तार प्रदेश इकाई में काफी उथल-पुथल तेज हो गई है। राज्य में संगठनात्मक फेर बदल की आंहटें भी तेज हो गई है।
यहां मिल रही जानकारी के अनुसार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को अपने पद से इस्तीफा देने का कहा गया है। इस्तीफा देने से पहले चौधरी खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी ली है और आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान पद छोड़ने की पेशकश की है।
इस बीच, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अगले कदम पर चर्चा करने के लिए प्रधानमंत्री से उनके आवास पर मुलाकात की। पिछले कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश में भाजपा के प्रमुख नेता राष्ट्रीय राजधानी में हैं और पार्टी आलाकमान के साथ बैठकें कर रहे हैं।

Read More »

शांतिपूर्वक संपन्न हुआ ताजिया जुलूस

रायबरेली। विकासखंड ऊंचाहार के ग्राम पंचायत कजियाना में दसवीं मोहर्रम का जुलूस मखदुमपुर चौकी इंचार्ज रवि सिंह हेड कांस्टेबल राधे कृष्ण पांडे, कांस्टेबल विवेक यादव, महिला कांस्टेबल अर्चना की निगरानी में शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ। जगह-जगह इमाम हुसैन के चाहने वाले लंगर लुटा रहे थे। वही नफीस के आवास पर फालूदा शरबत वितरित किया गया। जुलूस में भारी भीड़ शामिल हुई। जुलूस इमामबाड़ा कजियाना से शुरू हुआ पूरे गांव का भ्रमण करने के बाद मतीन गंज, मखदुमपुर से होकर नम आंखों से कर्बला में ताजिया दफन कर दी गई।

Read More »

डिजिटल अटेंडेंस को अग्रिम आदेशों तक रखा जायेगा स्थगित

लखनऊ। मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग एवं शिक्षक संगठनों के साथ बैठक आयोजित की गई। अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा उपलब्ध कराना शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। शिक्षा जगत में ट्रांसफार्मेशनल चेंज की जरूरत है। छात्रों को गुणवत्तापरक शिक्षा देने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। बच्चों को अच्छी शिक्षा दिये बगैर वर्ष 2047 में मा0 प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत के लक्ष्य को नहीं प्राप्त किया जा सकता। बैठक में शिक्षकों की समस्याओं व सुझावों को सुनने के लिये एक एक्सपर्ट कमेटी को गठित करने का निर्णय लिया गया। यह कमेटी शिक्षकों की समस्याओं व सुझावों को सुनकर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। इस कमेटी में शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक संघ के सदस्य व शिक्षाविद् आदि शामिल होंगे। समिति शिक्षा के सभी आयामों पर विचार कर सुधार हेतु अपने सुझाव देगी।

Read More »

शहर के चौराहो पर हमेशा लगा रहता है जाम, जनता परेशान

फिरोजाबाद। नगर में जाम की समस्या को लेकर जनता परेशान है। लोगो में यातायात विभाग के प्रति रोष व्याप्त है। चौराहो पर पुलिस फोर्स होने के बावजूद जाम लगना आम बात हो गई है। जाम में फंसे लोग उमस भरी गर्मी से व्याकुल हो जाते है।
भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवकुमार राठौर ने जिलाधिकारी रमेश रंजन को ज्ञापन में कहा है कि शहर में जाम की समस्या आम लोगों के लिए दिनों दिन गंभीर बनती जा रही है। मुख्य बाजार से लेकर सर्विस रोड तक यह समस्या बनी हुई है। सबसे अधिक परेशानी दोपहर में उस समय होती है। सभी स्कूल, कॉलेज के अलावा कोचिंग सेंटरों की छुट्टी होती है। इसके अलावा ओवर ब्रिज के नीचे लगने वाले मंगल बाजार के दौरान लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है।

Read More »

माथुर वैश्य युवा संगठन समाज के मेधावियों को करेंगा सम्मानित

फिरोजाबाद। शंभू दयाल गुप्ता की स्मृति में माथुर वैश्य युवा संगठन द्वारा समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह 20 अगस्त को किया जायेगा। इसी के साथ अंतरिम महासभा के अध्यक्ष अवनीश कांत गुप्ता का भी संगठन द्वारा जोरदार अभिनंदन किया जायेगा।
माथुर वैश्य युवा संगठन के अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया 17 वां मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन 20 अगस्त दिन मंगलवार को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक मोहित गुप्ता ने बताया कि हाईस्कूल यूपी बोर्ड में 70 प्रतिशत, सीबीएसएई बोर्ड में 90 प्रतिशत और इंटरमीडिएट में 75 व 90 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा। कार्यक्रम में फिरोजाबाद मंडल के सभी बच्चे भाग ले सकते हैं।

Read More »

आगामी कावंड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराएं अधिकारी-एडीएम

फिरोजाबाद। जिलाधिकारी रमेश रंजन के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी विशु राजा की अध्यक्षता में सावन माह में होने वाली कावंड यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने व कावंडियों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कलैक्ट्रेट सभागार में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
अपर जिलाधिकारी विशु राजा ने सभी पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कावंड़ यात्रा को जनपद मंे सकुशल सम्पन्न कराया जाए, इसके लिए जनपद एटा की ओर से आने वाले कावंडियों के मार्ग को अभी से दुरूस्त करा लिया जाए, कावंड यात्रा मार्ग में यदि गढढे है तो उन्हे पूर्णतः ठीक कराया जाए और सड़क के दोनो ओर झाडियों को साफ कराकर अच्छी मिटटी डलवा दी जाए। उन्होने कहा कि कावंड को रखने के लिए शिविरों, सडक के किनारें वालें ग्रामों, थाने, चौकियों आदि स्थानों पर कांवड़ स्टैण्ड लगाए जाए, जिस पर कावंडियें अपनी कांवड़ को सुरक्षित रख सके।

Read More »

निष्क्रिय आशाओं के खिलाफ करें कार्यवाही-डीएम

फिरोजाबाद। जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत अर्बन क्षेत्र की समीक्षा हेतु जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम संस्थागत प्रसव की स्थिति की समीक्षा की गई, जिसमे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगला बरी व रामनगर को छोड़कर सभी की उपलब्धि कम होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए निर्देशित किया कि लक्ष्य के सापेक्ष संस्थागत प्रसव कराये जायें।
उन्होने जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा के दौरान कच्चा टूंडला व हिमांयुपुर में लाभार्थी भुगतान कम किया गया है, जिस पर संबंधित को निर्देशित किया कि समय से भुगतान करना सुनिश्चित करें।

Read More »

योगा समूह द्वारा किया गया वृक्षारोपण

ऊंचाहार, रायबरेली। एनटीपीसी ऊँचाहर में स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का कार्य करने वाले प्रातः कालीन योगा समूह द्वारा आज एनटीपीसी आवासीय परिसर में स्टेडियम के पीछे पड़े खाली स्थान पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया। विशेष बात यह रही की डॉ सुनील सिंह चौहान द्वारा विशेष स्रोत से अधिक आक्सीजन सृजन वाले पीपल, बरगद, नीम एवं चंदन जैसे पौधों का इंतजाम किया गया।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करने वाले शगुन साहू जी ने बताया कि मैं प्रधानमंत्री जी के एक पेड़ मां के नाम के संदेश से प्रेरित हुआ और हमने यह प्रस्ताव अपने योगा समूह में रखा जिसका सभी ने समर्थन किया। कार्यक्रम में कुल 18 पौधों का रोपड़ योगा समूह के सदस्य एवं अधिकारी संघ के अध्यक्ष श्री शशिकांत राय, समूह के ही सदस्य एवं केन्द्रीय नेता जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, डॉ सुनील सिंह चौहान, योगाचार्य सुरेश चन्द्र श्रीवास्तव, सहायक योगाचार्य श्री गुरु नारायण दीक्षित, समूह के सदस्य एवं आरोही क्लब के उपाध्यक्ष अभय सिंह एवं समूह के अन्य सदस्य श्रीनिवास शर्मा, विजय निराला, राजकुमार, सी एस जोशी, मनोज सिंह एवं राजेश कुमार द्वारा किया गया।

Read More »

जून में भारत में थोक मूल्य सूचकांक 16 महीने के उच्चतम स्तर पर

आम जनता की जेब पर देखने को मिला काफी असर
कमल नैन नारंग: नई दिल्ली। देश में थोक मुद्रास्फीति बढ़ गई है, जिससे आम जनता की जेब पर काफी असर देखने को मिला है। जून में मुद्रास्फीति बढ़कर 3.36 प्रतिशत पर पहुंच गई है। ये आंकड़ा बीते 16 महीने का उच्चतम स्तर है।
वाणिज्य मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में ये बात सामने आई है। खाद्य वस्तुओं, विशेषकर सब्जियों और विनिर्मित वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि के कारण यह वृद्धि हुई है। यह लगातार चौथा महीना था जब मुद्रास्फीति में बढ़ोतरी देखी गई। मई में थोक मूल्य सूचकांक (WPI) आधारित मुद्रास्फीति 2.61 प्रतिशत थी। जून 2023 में यह -4.18 प्रतिशत थी।

Read More »