Saturday, September 21, 2024
Breaking News

मध्य प्रदेश में कांग्रेस कर्नाटक कार्ड खेलेगी

नई दिल्लीः राजीव रंजन नाग। कर्नाटक में अपनी चुनावी सफलता के बाद, कांग्रेस मध्य प्रदेश में भी उसी फॉर्मूले का उपयोग करने की कोशिश कर रही है, चाहें वह सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों को मुफ्त देने की पेशकश हो। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी मध्य प्रदेश में वापसी के लिए प्रतिबद्ध है। कांग्रेस के नए हमले का जवाब देने के लिए बीजेपी ने भी अपनी रणनीति बदल दी है। 12 जून को जबलपुर में रैली में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा था, आज, मैं कुछ गारंटी दे रही हूं कि हम इसे 100 प्रतिशत पूरा करेंगे। हमने कर्नाटक के लोगों से यह वादा किया था। वहां की सरकार ने सत्ता में आते ही विधेयक पारित किया। महिलाओं को हर महीने 1500रू दिए जाएंगे। गैस सिलेंडर 500रू में मिलेगा और 100 यूनिट बिजली मुफ्त होगी। 200 यूनिट की लागत आधी हो जाएगी।

Read More »

कल्पतरु ट्रस्ट महिला मण्डल ने मनाया हरियाली तीज महोत्सव

शिकोहाबाद। नगर की समाज सेवी संस्था कल्पतरू ट्रस्ट महिला मण्डल ने नेहा अतिथि ग्रह में हरियाली तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। कल्पतरू ट्रस्ट महिला मण्डल द्वारा हरियाली तीज पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाआंें ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। जिसमें हरियाली तीज क्वीन पियूषी अग्रवाल को चुना गया।

Read More »

प्रसव के दौरान महिला की मौत

⇒परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लगाया लापरवाही का आरोप
फिरोजाबाद। गर्भवती महिला की मेडिकल कॉलेज के सौ सैया अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिवारीजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया। महिला ने एक स्वस्थ बच्चे को भी जन्म दिया है। थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव कोटकी निवासी रामू ने अपनी गर्भवती पत्नी सुनीता को दो दिन पहले प्रसव पीड़ा होने पर 16 अगस्त को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। डॉक्टर के मुताबिक महिला में खून की कमी थी। साथ ही अन्य बीमारी से स्थिति खराब होने पर परिवारीजनों को भी अवगत कराया गया था। महिला को आईसीयू में भी भर्ती कराया गया। इसी बीच महिला ने एक स्वस्थ बच्चे को भी जन्म दिया और उसके बाद महिला में खून की कमी होने की वजह से उसकी मौत हो गई।

Read More »

डीएम ने अधिकारियों व कर्मचारियों को दिलाई सद्भावना की शपथ

फिरोजाबाद। जिलाधिकारी डॉ उज्ज्वल कुमार ने कलैक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के जन्मदिवस को सदभावना दिवस के रूप में शपथ दिलाईं। उन्होने शपथ दिलाते हुए कहा कि जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सदभावना के लिए कार्य करूंगा। मैं हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के भेदभाव, बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाऊंगा।

Read More »

सपा ने की फ्रंटल प्रकोष्ठों के अध्यक्षों के नामों की घोषणा

⇒युवजन सभा के अध्यक्ष बने मोहित, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष विनोद
फिरोजाबाद। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति से प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने जनपद फिरोजाबाद में विभिन्न समाजवादी प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्षों को नामित किया है। जिसमें समाजवादी युवजन सभा का अध्यक्ष मोहित राठौर, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड अध्यक्ष विनोद गौतम, सपा लोहिया वाहिनी के अध्यक्ष देवेन्द्र गुर्जर, छात्रसभा अध्यक्ष देवेन्द्र राजपूत, अधिवक्ता सभा अध्यक्ष अतहर हुसैन अब्बासी, शिक्षक सभा अध्यक्ष सुनील कुमार, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष रामू यादव, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष उज्जवल प्रताप कठेरिया, सैनिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष कायम सिंह यादव, आम्बेडकर वाहिनी अध्यक्ष नरेन्द्र सुमन, चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डा. एसके अरूण को नामित किये गये।

Read More »

मेंहदी प्रतियोगिता में महिलाओं ने अपने हुनर का किया प्रदर्शन

फिरोजाबाद। हिंदू जागरण मंच की वीरांगना वाहिनी के बहनों द्वारा पीपल वाले महादेव मंदिर लेबर कॉलोनी पर एक निःशुल्क मेंहदी प्रतियोगिता आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। हरियाली तीज के अवसर पर हिंदू जागरण मंच की वीरांगना वाहिनी की बहनों ने महिलाओं के मेंहदी प्रतियोगिता आयोजित की। जिसमें महिलाओं ने बहुत ही सुंदर व आकर्षक मेंहदी हाथों पर उकेरी। इस अवसर पर वीरांगना वाहिनी की महानगर अध्यक्ष मधुरिमा वशिष्ट ने कहा कि हरियाली तीज के अवसर पर मेंहदी प्रतियोगिता करार्इ्र गई। जिसमें दर्जनों में महिलाओं ने प्रतिभाग कर अपनी कला का प्रदर्शन किया।

Read More »

स्कूल गये छात्र के घर नहीं लौटने पर पिता ने दर्ज करवाई गुमशुदगी

मैथा, कानपुर देहात। शिवली कोतवाली क्षेत्र के ककरमऊ गांव निवासी मदन गोपाल पुत्र बिहारी लाल ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि उसका पुत्र रामशंकर जिसकी उम्र 16 वर्ष है, 17 अगस्त गुरुवार को सुबह 6.30 बजे भाऊपुर के एक विद्यालय में पढ़ने गया था। जो छुट्टी होने के बाद भी घर वापस लौट कर नहीं आया। जिससे उसकी घर में चिंता होने लगी और विद्यालय जाकर पता किया तो वहां बताया गया कि रामशंकर आज स्कूल आया ही नहीं था। उसे ढूंढने का बहुत प्रयास किया गया, परन्तु उसका कहीं पता नहीं चला।

Read More »

पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ के तहत जनपद ने स्थापित किया नया कीर्तिमान

⇒22 जुलाई एवं 15 अगस्त को रोपित किए गए लक्ष्य से अधिक पौधें
कानपुर देहात। जनपद में पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ के संदेश के साथ 22 जुलाई एवं 15 अगस्त को वन महोत्सव मनाएगा गया। इस अभियान में निजी क्षेत्र, गैर सरकारी संगठनों और धार्मिक/सामाजिक संगठनों ने भी जनभागीदारी दिखाई। पृथ्वी मेरी माता है मैं उसकी संतान हूं की भावना के साथ सभी विभागों द्वारा पौधारोपण किया गया। पौधारोपण स्थलों की जियोटैगिंग भी कराई जा रही है। जिले को पौधरोपण महाअभियान 2023 के तहत शासन व जिला वृक्षारोपण समिति द्वारा निर्धारित 5503546 पौधे लगाने का वृक्षारोपण लक्ष्य प्रदान किया गया था जबकि उपरोक्त लक्ष्य के सापेक्ष जनपद मे 5530606 पौधों का रोपण किया गया है जिसमें दिनांक 22 जुलाई 2023 को निर्धारित वृक्षारोपण लक्ष्य 4638017 के सापेक्ष विभिन्न विभागों के सहयोग से 4660278 पौधे रोपित किए गए। वहीं दिनांक 15 अगस्त 2023 को निर्धारित 865529 के सापेक्ष 870328 पौधों का रोपण किया गया। इस महाभियान को सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी नेहा जैन के निर्देश पर सभी विभागों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए अंतिम रूप प्रदान किया।

Read More »

भ्रामक न्यूज फैलाने वालों की होंगी जांच

⇒हर खबर पर रहेगी यूपी सरकार की नजर
⇒आपत्तिजनक खबरों पर आईजीआरएस में दर्ज की जाएगी शिकायत
कानपुर देहात। सरकार ने उत्तर प्रदेश के सभी जिला अधिकारियों और मंडल आयुक्त को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि किसी भी प्रकार की भ्रामक खबर फैलाने वाले के खिलाफ कार्यवाही होगी। अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद की तरफ से जारी किए गए निर्देश में यह कहा गया है कि समाचारों के तत्वों की त्वरित जांच करना आवश्यक है क्योंकि इन समाचारों से शासन की भी छवि धूमिल होती है। ऐसे आर्टिकल की शिकायत आईजीआरएस में दर्ज कर उसकी रिपोर्ट तैयार कर आगे की कार्यवाही की जाएगी। कुल मिलाकर सरकार के खिलाफ लिखना अब समाचार पत्रों के संपादकों को महंगा पड़ सकता है। आइजीआरएस में दर्ज होंगे ऐसे आर्टिकल-यूपी सरकार के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद के द्वारा जारी किए गए आदेश में लिखा गया है कि दैनिक समाचार पत्रों तथा मीडिया माध्यमों में प्रकाशित नकारात्मक समाचारों का संग्रहण सूचना विभाग द्वारा किया जाता है।

Read More »

जिलाधिकारी ने ईवीएम वीवीपैट वेयरहाउस का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

कानपुर देहात। जिलाधिकारी नेहा जैन द्वारा आज ईवीएम वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ईवीएम एवं वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था हेतु लगे सुरक्षा कर्मियों को कड़ी निगरानी के साथ मुस्तैद रहने के निर्देश दिए तथा साफ-सफाई, घासों की कटाई कराए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से परिसर का अवलोकन किया, अवलोकन के दौरान स्क्रीन पर कई कमरों मे जाले लगे पाए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए उपस्थित निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारियों को जालों को हटाने तथा साफ सफाई कराए जाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने वहां पर रखें निर्वाचन से संबंधित बक्से इत्यादि को भी सुरक्षित जगह में रखने के निर्देश दिए।

Read More »