Monday, September 23, 2024
Breaking News

जनसमस्याओं के निस्तारण करने हेतु संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश

हाथरस । जिलाधिकारी अर्चना वर्मा व पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पांडेय ने थाना समाधान दिवस के अवसर पर कोतवाली मुरसान में जनसमस्याओं की सुनवाई की तथा क्षेत्रीय जनसमस्याओं को गंभीरता से लेकर शिकायतों का मौका मुआयना कर गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त जनसमस्याओं का तत्काल टीमें भेजकर निस्तारण करने पर बल दिया जाये। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि जो भी शिकायत प्राप्त होती है उसका मौके पर जा कर भौतिक सत्यापन अवश्य कर लें। प्राप्त शिकायत की यथास्थिति के बारे में पूरी जानकारी लेते हुए पूरी गुणवत्ता के साथ समस्याओं का निस्तारण करें। उन्होने कहा कि ग्रामीण स्तर के अतिक्रमण को हटाने पर विशेष बल दिया जाये। अपराधियों के खिलाफ पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों को संयुक्त रूप से कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होने थानों में आने वाले फारियादियों से नम्रतापूर्वक व्यवहार करने को कहा। उन्होने सख्त निर्देश दिये कि फारियादियों को सन्तुष्ट करना ही प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
पुलिस अधीक्षक ने थाना समाधान दिवस के दौरान समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने तथा शिकायतकर्ता को सन्तुष्ट करने पर बल देने को कहा। उन्होने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का गुणवततापूर्ण निस्तारण किया जाना शासन की प्राथमिकता है।

Read More »

महापौर व नगर आयुक्त ने सफाई मित्रों को किया सम्मानित

फिरोजाबाद। महर्षि वाल्मीकि की जयंती के उपलक्ष्य एवं मिशन शक्ति फेज-4 के अंतर्गत नगर निगम के जीवाराम हॉल में स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई मित्रों को महापौर व नगर आयुक्त ने प्रशस्त्री पत्र देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ महापौर कामिनी राठौर एवं नगर आयुक्त घनश्याम मीणा ने सर्वप्रथम महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर माल्यर्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया। इसके पश्चात् महर्षि वाल्मीकि के जीवन प्रकाश डालते हुये अपने विचार व्यक्त किये। महापौर एवं नगर आयुक्त ने स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई मित्रों एवं नारी शक्ति को प्रशस्त्री पत्र देकर सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही नगर निगम द्वारा सफाई मित्रों को विभिन्न सरकारी जनकल्याणकारी योजना से जुडाव हेतु जागरूक करने के उद्देश्य से एक जिला नगरीय अभिकरण डूडा विभाग के सहयोग से एक कैम्प का भी आयोजन किया गया। जिसमें समस्त सफाई मित्रों को सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजना के प्रति जन-जागरूक किया गया।

Read More »

दीपक जलाकर मनाया महर्षि बाल्मीकि प्रकाट्योत्सव

फिरोजाबाद। सामाजिक समरसता मंच महानगर द्वारा नगर निगम के प्रांगण में महर्षि वाल्मीकि का प्रकाट्योत्सव बड़े ही हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया। साथ ही सफाई कर्मचारियों एवं अनुयाईयों को फूल माला एवं पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया।
शुक्रवार को देर शाम नगर निगम प्रांगण में सामाजिक समरसता गतिविधि के विभाग संयोजक अम्बेश शर्मा के नेतृत्व में महर्षि बाल्मीकि का प्रकाट्योत्सव उनकी प्रतिमा के समक्ष 501 दीपक जलाकर मनाया गया। इस अवसर पर 71 सफाई कर्मियों को अंग वस्त्र भेंट कर व फूल माला पहना कर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अमित वाल्मीकि व बौद्धिक रमाकांत उपाध्याय प्रांतीय गौ सेवा प्रमुख ने की एवं संचालन अतुल यादव ने किया।

Read More »

वीरांगना वाहिनी ने मनाई महर्षि बाल्मीकि की जयंती

फिरोजाबाद। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर हिंदू जागरण मंच वीरांगना वाहिनी चंद्रनगर महानगर के द्वारा नगर की सेवा बस्ती में भगवान महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर मार्ल्याण कर पूजन किया। साथ ही प्रसाद वितरित किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष संजय सिंह, प्रांत अधिकारी उर्वशी वर्मा, महानगर अध्यक्ष रंजीत सिंह, महानगर महिला प्रमुख मधुरिमा वशिष्ठ, पूजा शर्मा, पूजा जादौन, जयश्री जादौन, अनीता सिंह, अनु सिंह, बेबी, खुशबू, पायल, अनुराधा, विशाखा, नंदिनी, चंचल, मालती राठौर, आरती ठाकुर, सुमित्रा सिंह, शिल्पी चक आदि उपस्थित रहे।

Read More »

धूमधाम से मनाई जाएगी सर्वेश्वर चिंताहरण महादेव की स्वर्ण जयंती

-गोपाल आश्रम में 15 नवम्बर से बहेगी शिव महापुराण कथा की अमृत वर्षा
फिरोजाबाद। जय भोले कमेटी एवं स्वामी विवेकानंद सरस्वती वेदान्ताचार्य की अध्यक्षता में गोपाल आश्रम में विराजमान सर्वेश्वर चिंताहरण महादेव की 50 वीं वर्ष पूर्ण होने पर स्वर्ण जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया जायेगा। स्वर्ण जयंती महोत्सव के अवसर पर गोपाल आश्रम में 15 से 24 नवम्बर तक रूद्व महायज्ञ चिंताहरण शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जायेगा। जिसमें अनेक महामण्डेलश्वर का आगमन होगा।
जय भोले कमेटी के अध्यक्ष गनेश शर्मा एवं सचिव अंकिता भारद्वाज ने बताया कि चिंताहरण महादेव की 50 वीं वर्ष पूर्ण होने पर स्वर्ण जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया जायेगा। 15 से 24 नवम्बर तक रूद्व महायज्ञ चिंताहरण शिव महापुराण कथा का आयोजन गोपाल आश्रम में किया जा रहा है। जिसकी मंगल कलश यात्रा 15 नवम्बर को राधाकृष्ण मंदिर से प्रातः आठ बजे से निकाली जायेगी। जो कि घंटाघर, सेंट्रल चौराहा, जलेसर रोड होते हुए गोपाल आश्रम पहुंचेगी। 16 नवम्बर से सर्वेश्वर चिंताहरण महादेव को 25 कि.ग्रा. का छत्र व पांच किलोग्राम का मुकुट धारण कराया जायेगा।

Read More »

कांग्र्रेसियों ने मनाई महर्षि बाल्मीकि की जयंती

फिरोजाबाद। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा महर्षि बाल्मीकि की जयंती पर नगर निगम परिसर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी कहा कि वाल्मीकि संस्कृत रामायण के प्रसिद्ध रचयिता है, जो आदिकवि के रूप में प्रसिद्ध हैं। उन्होंने संस्कृत मे रामायण की रचना की। रामायण एक महाकाव्य है। जो कि श्री राम के जीवन के माध्यम से हमें जीवन के सत्य व कर्तव्य से परिचित करवाती है। हमे उनके बताये हुए मार्ग पर चलना चाहिए। इस अवसर पर मनोज भटेले, संत कुमार, खजांची दिवाकर, रणजीत यादव आदि मौजूद रहे।

Read More »

डीएम-एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

महराजगंज, रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी के साथ थाना दिवस पर कोतवाली नगर और कोतवाली महाराजगंज में लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने राजस्व और पुलिस विभाग की टीम को निर्देशित करते हुए कहा कि भू-राजस्व के मामले में संयुक्त टीम बनाकर मामले की जांच की जाए और मौका मुयाना करने के उपरांत ही समस्याओं का निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को एक ही कार्य के लिए बार-बार दौड़ाया ना जाए। महिला संबंधी प्रकारणो में तत्काल कार्रवाई की जाए। जिलाधिकारी के सामने पानी, बिजली, सड़क,सुरक्षा संबंधी मामले आए। जिसे उन्होंने निस्तारित करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

Read More »

स्वास्थ्य कैंप में 480 मरीजों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

मथुरा (श्याम बिहारी भार्गव )। हाईवे स्थित एसकेएस हॉस्पिटल मेडिकल कॉलेज एण्ड रिसर्च सेंटर द्वारा गांव भदावल, खायरा, पिसावा,नगला धर्मपुरा,छाता देहात,नगला सपेरा आदि गांवों में निरू शुल्क स्वास्थ्य शिविर कैंप का आयोजन किया गया। जहां चर्म रोग, बुखार, खांसी, जुकाम, आंख, कान का परीक्षण इत्यादि किए गए। शिविर कैंप में लगभग 480 मरीजों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। अनुभवी चिकित्सकों द्वारा निशुल्क परामर्श एवं दवाई वितरित की गई। एसकेएस ग्रुप के चेयरमैन एसके शर्मा ने बताया जगह जगह उनके द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाए जा रहे हैं। जिनका उद्देश्य बेहतर स्वास्थ्य सेवा देना है। नर सेवा ही नारायण सेवा भाव ध्यान रखते हुए वह जनता की सेवा कर रहे हैं।

Read More »

महात्मा गांधी राष्ट्रीय फेलोशिप कार्यक्रम के समापन समारोह में मुख्य सचिव हुये शामिल

लखनऊ। उप्र के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र भारतीय प्रबन्ध संस्थान (आई0आई0एम0-लखनऊ) में आयोजित महात्मा गांधी राष्ट्रीय फेलोशिप कार्यक्रम के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।
अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने कहा कि हमारे प्रदेश में हर क्षेत्र में हमारे छोटे उद्यमियों की आय में कई गुना बढ़ोत्तरी हुई है। हमारे प्रदेश के उत्पाद वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के प्लेटफार्म से दुनिया भर में पहुंच चुके है। ग्रेटर नोयडा के इंटरनेशनल ट्रेड शो में भी हमारे प्रोडेक्ट्स का पूरी दुनिया में नाम हुआ। उत्तर प्रदेश में निर्यात तेजी से बढ़ा है और यह लगातार तेजी से बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि यह समय नवाचार, स्टार्ट अप, स्किलिंग का है। मा0 प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हमारा देश तथा मा0 मुख्यमंत्री जी नेतृत्व में हमारा प्रदेश तेजी के साथ विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। प्रदेश का वातावरण स्टार्टअप, निवेश व बिजनेस आदि के लिये अनुकूल है, इन सभी को प्रदेश सरकार विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के माध्यम से प्रोत्साहित कर रही है। अपनी प्रदेश पूरी दुनिया का बेस्ट इको सिस्टम भारत मे हैं। देश को विकसित एवं आत्मनिर्भर बनाने में सभी लोग अपना सक्रिय सहयोग प्रदान करें। नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले युवा बनें।
उन्होंने कहा कि देश में परिवर्तन लाने के लिए समर्पित युवा चेंजमेकर्स की एक पीढ़ी पोषित करने में आईआईएम लखनऊ जैसे देश के प्रमुख संस्थानों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Read More »

जन्मदिन मनाने वृंदावन आये परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

♦ नाती सहित बुजुर्ग यमुना के गहरे पानी में डूबे
मथुरा (श्याम बिहारी भार्गव )। दिल्ली के नजफगढ़ निवासी परिवार बच्चे का जन्मदिन मनाने के लिए वृंदावन आया था। परिवार में खुशी का माहौल था। शनिवार को परिवार की खुशियां मामत में बदल गईं। परिवार में चीख पुकार मीच है। दरअसल दिल्ली के नजफगढ़ निवासी आशीष त्रिपाठी अपने परिवार के साथ सात वर्षीय पुत्र देव त्रिपाठी का जन्मदिन मनाने के लिए वृंदावन पहुंचे थे। परिवार शुक्रवार को वृंदावन आ गया था। शनिवार को शरद पूर्णिमा का पर्व था। पूरा परिवार खुश था, लेकिन उन्हें क्या पता था कि उनकी खुशियों पर वज्रपात हो जाएगा। सात वर्षीय देव त्रिपाठी को लेकर सुबह बाबा महेंद्र नाथ त्रिपाठी संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने के लिए केली कुंज स्थित आश्रम पहुंचे। यहां दर्शन करने के बाद बाबा महेन्द्रनाथ नाती को लेकर यमुना स्नान के लिए निकल गये। वह विराह घाट पहुंचे और यमुना में स्नान के लिए उतर गये। महेन्द्र नाथ के साथ उनका सात वर्षीय नाती देव भी था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाबा नाती यमुना के पानी में उतरते ही किसी गड्ढे में फंस कर डूबने लगे। उनकी चीख सुनकर जब तक लोग बचाने आते तब तक दोनों गहरे पानी में समां गए। वहां मौजूद स्थानीय गोताखोरों ने पुलिस को सूचना देकर तलाश शुरू कर दी।

Read More »