Friday, June 14, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जन्मदिन मनाने वृंदावन आये परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

जन्मदिन मनाने वृंदावन आये परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

♦ नाती सहित बुजुर्ग यमुना के गहरे पानी में डूबे
मथुरा (श्याम बिहारी भार्गव )। दिल्ली के नजफगढ़ निवासी परिवार बच्चे का जन्मदिन मनाने के लिए वृंदावन आया था। परिवार में खुशी का माहौल था। शनिवार को परिवार की खुशियां मामत में बदल गईं। परिवार में चीख पुकार मीच है। दरअसल दिल्ली के नजफगढ़ निवासी आशीष त्रिपाठी अपने परिवार के साथ सात वर्षीय पुत्र देव त्रिपाठी का जन्मदिन मनाने के लिए वृंदावन पहुंचे थे। परिवार शुक्रवार को वृंदावन आ गया था। शनिवार को शरद पूर्णिमा का पर्व था। पूरा परिवार खुश था, लेकिन उन्हें क्या पता था कि उनकी खुशियों पर वज्रपात हो जाएगा। सात वर्षीय देव त्रिपाठी को लेकर सुबह बाबा महेंद्र नाथ त्रिपाठी संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने के लिए केली कुंज स्थित आश्रम पहुंचे। यहां दर्शन करने के बाद बाबा महेन्द्रनाथ नाती को लेकर यमुना स्नान के लिए निकल गये। वह विराह घाट पहुंचे और यमुना में स्नान के लिए उतर गये। महेन्द्र नाथ के साथ उनका सात वर्षीय नाती देव भी था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाबा नाती यमुना के पानी में उतरते ही किसी गड्ढे में फंस कर डूबने लगे। उनकी चीख सुनकर जब तक लोग बचाने आते तब तक दोनों गहरे पानी में समां गए। वहां मौजूद स्थानीय गोताखोरों ने पुलिस को सूचना देकर तलाश शुरू कर दी। लेकिन कई घंटो की मशक्कत के बाद भी बाबा नाती का कोई पता नहीं लग सका है। अचानक घटित इस दुखद हादसे से पूरे परिवार का रो रोकर बुरा हाल है। दोनों को डूबता देख आसपास मौजूद गोताखोरों ने यमुना में छलांग लगा दी और दोनों को खोजने का प्रयास किया, लेकिन गोताखोर तलाश में असफल रहें। इस बीच पुलिस को भी सूचना दे दी गई थी। कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों को खोजने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया था। खबर लिखे जाने तक पुलिस और गोताखोर बाबा और नाती को तलाशने में जुटे हुए थे।