Sunday, September 22, 2024
Breaking News

सार्वजनिक स्थलों पर लगे निजी सीसीटीवी कैमरे कंट्रोल रूम से जुड़ेंगे

मथुरा। महानगर के चप्पे चप्पे पर तीसरी आंख की नजर रहेगी। सार्वजनिक स्थलों पर लगे निजी सीसीटीवी कैमरों को भी कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा। अब तक 5000 सीसीटीवी कैमरों को कंट्रोल रूम से जोड़ा जा चुका है। जिलाधिकारी मथुरा की अध्यक्षता में, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा एवं नगर आयुक्त मथुरा वृंदावन की उपस्थिति में सेफ सिटी परियोजना अंतर्गत सीसीटीवी कैमरों को इंटीग्रेटेड किए जाने के लिए जनपद के विभिन्न विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की गई।
नगर निगम मथुरा वृंदावन के विभिन्न तिराहे चौराहे पर आईटीएमएस कंट्रोल रूम में यातायात व्यवस्था की निगरानी की जा रही है।

Read More »

उपजिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर सौंपे मांग पत्र

चकिया, चन्दौली। अखिल भारतीय किसान सभा के नेतृत्व में मूसाखांड़, मल्हार, मुबारकपुर, भीषमपुर, सीतापुर आदि गांवों के सैकड़ों किसानों ने उप जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करके मांग की कि मूसाखांड़ बांध से विस्थापित किसानों को मालिकाना हक दिया जाए, वन भूमि पर सैकड़ों साल से आबाद होकर खेती-बाड़ी करते आ रहे दलित, गरीब, किसानों को वनाधिकार कानून के तहत न्याय दिलाया जाये।
वन में बसे हुए किसी भी व्यक्ति को राष्ट्रहित जनहित में उजाड़ा जाना अगर आवश्यक है तो उसके पुनर्वास की व्यवस्था किए बगैर उसे ना उजाड़ा जाए, सीलिंग कानून को लागू करके गरीबों में जमीन को वितरित किया जाए, बैराठ फॉर्म का त्रिपक्षीय समझौता लागू किया जाए आदि मांग का ज्ञापन उप जिलाधिकारी को प्रदर्शन के बाद पत्र के माध्यम से दिया गया।

Read More »

विद्युत कर्मचारियों ने वेतन की मांग को लेकर दिया धरना

फिरोजाबाद। विद्युत संविदा कर्मचारियों ने निविदा संविदा कर्मचारी संघ के तले सुहाग नगर विद्युत उपकेंद्र पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। सांकेतिक धरने के दौरान कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की। दोपहर के बाद अधिकारियों के बीच समझौता वार्ता होने के बाद धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया। धरने का नेतृत्व जोन से अध्यक्ष धर्मेंद्र बघेल कर रहे थे। धरना प्रदर्शन के संबंध में जानकारी देते हुए जोन अध्यक्ष ने बताया कि विद्युत संविदा कर्मचारियों को पिछले दो महीने से वेतन नहीं मिला है और न ही उन्हें समय से वेतन दिया जाता है। इसके अलावा आपसी मतभेद होनें के कारण संविदा कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त था।

Read More »

ऑनलाइन उपस्थिति एवं डिजिटाइजेशन के विरोध में जनपद के शिक्षकों ने जिला मुख्यालय पर भरी हुंकार

फिरोजाबाद। शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक कर्मचारी संयुक्त मोर्चा जनपद फिरोजाबाद के तत्वावधान में ऑनलाइन उपस्थिति एवं डिजिटाइजेशन के विरोध में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा है। जिसमें अव्यवहारिक, गैर संवैधानिक, नियमों एवं सेवा शर्तों के विपरीत ऑनलाइन हाजिरी एवं डिजिटाइजेशन के काले आदेश को तत्काल वापिस लेने, पुरानी पेंशन को बहला करने, राज्य कर्मचारियों की तरह 30 ईएल, 15 हाफ सीएल और प्रतिकार अवकाश, कैशलेस, स्वास्थ्य बीमा आदि दिए जाने की मांग की है। समान वेतन समान कार्य के आधार पर शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को स्थाई करते हुए पूर्ण वेतन दिया जायें। शिक्षक-शिक्षिकाओं को ग्रह जनपदों में स्थानांतरित किया जायें। वहीं गैर शैक्षणिक कार्यों, बीएलओ, एमडीएम, हाउस होल्ड सर्वे, रंगाई पुताई, साफ सफाई, बिल्डिंग निर्माण कार्य आदि से मुक्त करते हुए शिक्षक को केवल शिक्षण कार्य ही कर दिया जायें। उक्त मांगों के समर्थन में पूरे जनपद का शिक्षक समाज आक्रोशित है और आंदोलनरत है।

Read More »

सामूहिक विवाह समारोह में एक साथ सैकड़ो जोड़ो ने लिए सात फेरे, जीवनभर साथ निभाने का किया वादा

फिरोजाबाद। बढ़रिया नवमी के अवसर पर सामाजिक संगठनों द्वारा अलग-अलग स्थानों पर सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो वर-वधूओं को एक साथ परिणय सूत्र में बांधकर, घर गृहस्थी का सामान देकर विदा किया गया।
सोमवार को बढ़रिया नवमी के अवसर पर महात्मा ज्योतिराव फूले सेवा समिति के तत्वाधान में सर्वधर्म सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन कोटला रोड स्थित एडवांस वाटिका में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि महापौर कामिनी राठौर ने कहा कि आज महात्मा ज्योतिराव फूले समिति के संस्थापक एवं हजारों बेटियों के पिता डॉ राधेश्याम कुशवाह द्वारा सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया, इसके लिए वह साधुवाद के पात्र हैं।

Read More »

शिया समुदाय ने सातवीं मोहर्रम को निकाल मातमी जुलूस

शिकोहाबाद। मुस्लिम शिया समुदाय के लोगों ने सातवीं मोहर्रम पर एक मातमी जुलूस निकाल कर इमाम हुसैन की शहादत की यादें ताजा की। समुदाय के लोगों ने मातम करके पूर्वजों की कुर्बानी की गाथा सुनाई।
अंजुमन ए हुसैनिया ने शनिवार को एक जुलूस निकाला। जुलूस कटरा बाजार से होते हुए इमामबाड़ा पर जाकर संपन्न हुआ। ताजिया के मद्दे नजर कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए थे। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी पूरे जुलूस के में साथ चले। मोहर्रम मां के सातवें दिन हुसैन इमामबाड़ा से जुलूस निकाला गया। समाज के लोगों ने मातम करके इमाम हुसैन की शहादत के दर्द को याद किया। शिया समुदाय के लोगों ने हाय हुसैन, है हुसैन बोलते हुए शहीदों का मातम किया। मजलिस के मौके पर मौलाना ने फरमाया लोगों को हजरत मोहम्मद पैगंबर का संदेश दिया।

Read More »

सवारियों से भरे आटो में ट्रक ने मारी टक्कर, आटो चालक की मौत, पांच सवारी घायल

फिरोजाबाद। सवारी उतारने के दौरान आटों में ट्रक चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें आटो चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। इसके साथ ही कई सवारियां घायल हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।
नगला विष्णु, थाना लाइनपार, फिरोजाबाद निवासी 52 वर्षीय अशोक कुमार आटो चलाकर परिवार का पालन पोषण कर रहा था। रविवार शाम वह सवारियां लेकर फिरोजाबाद से टूंडला की ओर आ रहा था। थाना टूंडला क्षेत्र के नगला खार के समीप उन्होंने सवारी उतारने को जैसे ही आटो रोका, तभी पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने आटो में टक्कर मार दी। घटना में अशोक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। इसके साथ ही आटो सवार जयपाल निवासी गांव नगला सुंदर थाना, नारखी, रामनरेश निवासी गांव सलमेपुर, नगला खार, वीरपाल निवासी गांव हजरतपुर, मुनीर खान निवासी गांव चुल्हावली व देवी प्रसाद निवासी सिविल कोर्ट शिकोहाबाद घायल हो गए। घटना के बाद ट्रक चालक मय ट्रक मौके से भाग गया।

Read More »

उपचुनावों में इंडिया गंठबधन की जीत पर कांग्रेसियों ने बांटी मिठाई

फिरोजाबाद। सात राज्यों के 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनावों में इंडिया गठबंधन की दस सीटों पर जीत हासिल करने पर कांग्रेसियों ने हर्ष व्यक्त कर मिष्ठान वितरण किया।
रविवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय तथा राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश के प्रभारी अविनाश पांडे के आह्वान पर जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी के नेतृत्व में घर संसार बाईपास रोड स्थित कार्यालय पर उपचुनावों में कांग्रेस (इंडिया गठबंधन) की बंपर जीत पर भगवान का भोग लगाकर मिष्ठान वितरित किया। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी धर्मसिंह यादव, चॉद कुरैशी, रामकुमार रावत, शोएब अंसारी, नौशाद कुरेशी, मयंक गोस्वामी, रोहित यादव, सलमान, ए.एस. खान आदि लोग उपस्थित रहे।

Read More »

मुनि विशुभ्र सागर महाराज ने बड़ौत के लिए किया विहार

खेकड़ा, बागपतः विश्व बंधु शास्त्री। बड़ागांव से रविवार को मुनि विशुभ्र सागर महाराज ने बडौत के लिए विहार किया। बैंड बाजे फूल वर्षा से उनके संघ को विदाई दी गई।
पूज्य आचार्य विमर्श सागर महाराज के शिष्य मुनिश्री 108 विशुभ्र सागर महाराज ससंघ तिजारा राजस्थान से आकर त्रिलोकतीर्थ मंदिर परिसर में विराजमान रहे। रविवार को चातुर्मास के लिए बड़ौत के जैन श्रद्धालु उनको लेने बडागांव पहुंचे। तत्पश्चात मुनिश्री ने ससंघ बडौत के लिए विहार किया। इस दौरान बैंड बाजे व पुष्प वर्षा से मुनिश्री को विदाई दी गई।

Read More »

बिना अनुमति धर्म स्थल बनाने वाले सात आरोपियों का चालान

खेकड़ा, बागपत। कस्बे के शेखपुरा मौहल्ले में बिना अनुमति धर्म स्थल का निर्माण करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। मामले में सात आरोपियों को हिरासत में लेकर चालान कर दिया। कस्बे के शेखपुरा मौहल्ले में कुछ लोग एक खाली प्लाट में बिना अनुमति धर्मस्थल बनाने में जुटे थे। कुछ लोगों ने इसकी शिकायत कोतवाली में की। इस पर बीती रात पुलिस एक्शन में आई और सात लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस ने बिना अनुमति धर्मस्थल बनाने को लेकर कडा रवैया अपनाते हुए निर्माण कार्य पर रोक लगा दी। सभी सात आरोपियों का शांति भंग की धाराओं में चालान कर दिया।

Read More »