Wednesday, August 21, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मुनि विशुभ्र सागर महाराज ने बड़ौत के लिए किया विहार

मुनि विशुभ्र सागर महाराज ने बड़ौत के लिए किया विहार

खेकड़ा, बागपतः विश्व बंधु शास्त्री। बड़ागांव से रविवार को मुनि विशुभ्र सागर महाराज ने बडौत के लिए विहार किया। बैंड बाजे फूल वर्षा से उनके संघ को विदाई दी गई।
पूज्य आचार्य विमर्श सागर महाराज के शिष्य मुनिश्री 108 विशुभ्र सागर महाराज ससंघ तिजारा राजस्थान से आकर त्रिलोकतीर्थ मंदिर परिसर में विराजमान रहे। रविवार को चातुर्मास के लिए बड़ौत के जैन श्रद्धालु उनको लेने बडागांव पहुंचे। तत्पश्चात मुनिश्री ने ससंघ बडौत के लिए विहार किया। इस दौरान बैंड बाजे व पुष्प वर्षा से मुनिश्री को विदाई दी गई। त्रिलोकतीर्थ के प्रबंधक त्रिलोक चंद जैन ने बताया कि पद विहार में बडौत जैन समाज से प्रमोद जैन, संदीप जैन, अतुल जैन, अशोक जैन आदि शामिल रहे।