Monday, September 23, 2024
Breaking News

शातिराना अंदाज में कार से बैग निकाल ले गये लुटेरे

नगदी सहित लाखों का था माल व जरूरी कागजात
कहा-टपक रहा है आॅयल-दंपत्ति के उतरने के बाद दिया घटना को अंजाम
पूर्व में हो चुकी है ऐसी ही एक घटना-दी थाने में तहरीर
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। थाना शिकोहाबाद क्षेत्र मैनपुरी चैराहे पर कार में सवार एक दंपत्ति को बेवकूफ बनाते हुये लुटेरे ने पहले गाड़ी से आॅयल टपकने की बात कही, फिर उनके उतरने के बाद बोनट खोलने के दौरान पीछे कार में रखे दो बैग लेकर फरार हो गये। दोनों बैगों में नगदी सहित लाखों का सामान व जरूरी कागजात बताये गये हैं। यह घटना बीती सायं की है जिस पर पुलिस ने शनिवार सुबह अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
मामले के अनुसार थाना शिकोहाबाद क्षेत्र यदुवंश नगर निवासी कृष्णकांत पुत्र बलवंत सिंह भरथना अपने किसी रिश्तेदार की शादी में पत्नी संग सेंट्रो कार संख्या यूपी 84 एफ 5178 से बीती सायं जा रहे थे। उनके अनुसार यदुवंश नगर से एक किलोमीटर आगे मैनपुरी चैराहे पर किसी ने कहा आपकी गाड़ी से आॅयल टपक रहा है, जिस पर थोड़ा आगे रूक चेक करने लगे। कुछ देर बाद कार में सवार उनकी पत्नी को भी मिर्च जैसी महक आयी तो वे भी बाहर निकल आयीं। दोनों पति पत्नी के बाहर निकलने के बाद बोनट के पास खड़े हो गये। इसी दौरान कार में रखे दो बैग लुटेरे निकाल फरार हो गये। जब कार में आकर देखा तो बैग गायब थे। इस पर उन्हांेने थाने में तहरीर दी है।

Read More »

विद्युत पोल से गिरकर सविंदा लाइन मैन घायल

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। थाना उत्तर क्षेत्र गांधी पार्क के समीप विद्युत पोल पर कार्य कर रहे सविंदा लाइनमैन को करंट लगने से पोल से गिरकर घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी होने पर एसडीओ सहित विभागी अधिकारियों ने अस्पताल पहुचकर कर्मचारी की हालत के बारे में जाना।
थाना नारखी क्षेत्र के गांव हरदासपुर हाल निवासी थाना उत्तर क्षेत्र परशुराम कालौनी 30 वर्षीय हरेन्द्र कुमार पुत्र लोकेन्द्र सिंह गांधी पार्क फीडर पर संविदा पर लाइनमैन के पद पर कार्य कर रहा था। आज सुबह फीडर से सिट डाउन लेकर विद्युत पोल पर काम करने के लिए चढ़ गया। उसी दौरान उसी पोल पर दूसरे फिडर से करंट दोडने पर जोरदार करंट लगने से वह पोल से गिरकर घायल हो गया। जिसको मौके पर मौजूदा लोगो व अन्य साथियों ने आनन -फानन में सरकारी ट्रामा सेन्टर लेकर पहुचे। घटना की जानकारी होने पर एसडीओ अनील कुमार जेई राजकुमार सहित दर्जनों कर्मचारी अस्पताल पहुच गये। जहां उसके उपचार के बाद वार्ड में भर्ती कराया गया है।

Read More »

छत से गिरकर दो बच्चे घायल

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। अलग -अलग स्थानों पर दो बालक छत से गिरकर घायल हो गये। जिनको सिर में गम्भीर चोट होने के कारण आगरा भेजा गया।
थाना उत्तर क्षेत्र के कबीर नगर निवासी अशोक कुमार का तीन वर्षीय पुत्र सौरभ अपने घर की छत पर खेल रहा था। उसी दौरान किसी तहर से छत से गिरकर वह घायल हो गया। घायल बच्चे को परिजनों ने आनन -फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गये। जहां उसकी हालत चिन्ताजनक देखते हुए चिकित्सक ने उसको आगरा भेजा। वही दूसरी घटना में थाना दक्षिण क्षेत्र के बगिया मौहल्ला निवासी तारिक का पांच वर्षीय पुत्र मौहम्मद अर्श भी घर की छत से गिरकर घायल हो गया।

Read More »

अयोध्या से चली गौध्वज राम मन्दिर यात्रा पहुंची फिरोजाबाद

सुभाष तिराहा पर भक्तों ने किया जोशीला स्वागत
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। राष्ट्रीय गोरक्षा सेना द्वारा गौध्वज राम मन्दिर यात्रा का आयोजन अयोध्याय से लेकर राष्ट्रपति भवन दिल्ली तक तय करने का निर्णय लिया। इसी के चलते आज तीसरे दिन यात्रा फिरोजाबाद पहुची। जहां सुभाष तिराहा पर यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।
यात्रा के दौरान सैना के अध्यक्ष आशो मौगिया ने बताया कि राष्ट्रीय गोरक्षा सेना गाय की रक्षा व मन्दिर निर्माण के लिए लोगो का जागरूक करने का कार्य कर रही है। इसी के चलते सात दिवसीय यात्रा एक फरवरी को रामचन्द्र की जन्म भूमि अयोध्या धाम से प्रारम्भ हुई जो कि फैजाबाद, रूदाली, लखनऊ होते हुए उन्नाव कानपुर औरैया इटावा में दो फरवरी को विश्राम किया। उसके बाद आज तीन फरवरी को यात्रा इटावा से शुरू होकर फिरोजाबाद पहुची है इसी तरह आगरा मथुरा होते हुए रात्रि में वृन्दावन धाम में विश्राम करेगी। उसके बाद हाथरस अलीगढ़ बुलन्दशहर हापुड, मरेठ मुज्जफरनगर के बाद विभिन्न मार्गा से होते हुए सात फरवरी को दिल्ली पहुचकर राष्ट्रपति भवन में ज्ञापन देने के बाद यात्रा समाप्त होगयी।

Read More »

आठ दिन के अन्तराल में एक ही फैक्ट्री से दो बार चोरी

ताला काट कर लाखों की डाईयों की साफ
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। थाना उत्तर क्षेत्र के रैना रोड पर विगत रात्रि में चोरो ने ग्लास फैक्ट्री में धाबा बोलते हुए उसके रेखा लाखों का सामान व नगदी चोरी कर ले गये। पीड़ित ने बताया कि 24 जनवरी को भी चोरो ने इसी फैक्ट्री में घटना का अंजाम दिया था। पुलिस आज तक उसका भी खुलासा नही कर सकी है।
थाना दक्षिण क्षेत्र के महावीर नगर निवासी संजीव अग्रवाल पुत्र दिनेश अग्र्रवाल की गोपाल ट्रेडर्स कम्पनी के नाम से रैना रोड पर एक ग्लास फैक्ट्री है। जिसको वह रोजाना की तरह बन्द कर विगत रात्रि में अपने घर पर गये हुए थे। आज सुबह फैट्रीको खोलकर देखा गया तो उसके होश उड गये। क्यो कि अन्दर से दोनो ताले कटे हुए थे सीसीटीवी कैमर को अलग-’अलग दिखा में देखा गया, समझने में उनको देर नही लगी। तत्काल फैक्ट्री स्वामी ने घटना की जानकारी इलाका पुलिस के साथ डायल 100 को दी। मौके पर पहुची पुलिस ने मौके का मुआयना किया। वही फिंगर प्रेन्ट के पुलिसकर्मियों ने भी मौके का मुआयना करते हुए सीसीटीबी कैमरों को भी खंगाला है।

Read More »

बौद्धाश्रम रोड खोल रहा है मैडम स्वच्छता की पोल

दूसरे दिन भी बौद्धाश्रम रोड पर भरा जल
बिन मौसम के जल भराब से क्षेत्रीय लोगो में आक्रोश
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। उत्तर प्रदेश में शहर का स्वच्छता में प्रथम स्थान दिलाने के लिए जगह-जगह महापौर रैली सफाई अभियान चला रही है। लेकिन शहर के कई येसे इलाके है, जहां बीसों वर्षो से पानी का भराब बन्द नही हो रहा है।
शहर के बीचों बीच वसे बोद्धाश्रम रोड नगर पालिका से लेकर नगर निगम बनने के बाद भी बदहाली का उधारण पेश करता रहता है। विगत दो दिन से इस क्षेत्र में जलभराव के कारण क्षेत्रीय लोगो के साथ -साथ इस मार्ग से गुजरने वाले लोगो को काफी परेशानी को सामान करना पडता है। इतना ही नही इस मार्ग पर सरोजो नाइडों स्कूल कमला नेहरू के साथ साथ रामानन्द गर्ग इण्टर कालेज है। तीन तीन कालेजों के हजारों छात्र इस गन्दे पानी से गुजरने पर मजबूर हो गये है। लेकिन महापौर जी का इस ओर कोई ध्यान नही है। बताते चले इस क्षेत्र की पार्षद पूनम शर्मा, प्रेमचन्द्रशंखबार दोनो ही सत्ता पक्ष के पार्षद है। फिर भी इस क्षेत्र का विकास नही हो पा रहा है। नगर विधायक मनीष असीजा से उक्त समस्या को लेकर क्षेत्रीय लोग कई बार मिल चुके है। लेकिन इस ओर ध्यान नही दिया गया। महापौर नूतन राठौर भी क्षेत्र में दौरा करने के बाद भी समस्यों से निजात नही दिला पा रही है। जबकि हर क्षेत्र में स्वच्छता का ढिढौरा पीटने रही है क्या इससे शहर नम्बर वन हो सकेगा।

Read More »

मिट्टी धसकने से महिला व ग्रामीण घायल

घाटमपुर, कानपुरः जन सामना संवाददाता। जाजपुर पुलिस चैकी क्षेत्र के अजगर पुर गांव के बाहर घरेलू कामकाज के लिए मिट्टी खोद रहे कल्लू पुत्र स्वर्गीय कालीचरण व हरिया पत्नी लाल बहादुर निवासी अजगरपुर मिटटी का टीला धसकने से उसके नीचे दब गए। ग्रामीणों ने मिट्टी हटाकर दोनों को बाहर निकाला और घाटमपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें कानपुर उर्सला भेजा गया है ।

Read More »

सड़क पार कर रहा युवक दुर्घटना में घायल

घाटमपुर, कानपुरः जन सामना संवाददाता। बीती रात लगभग 10 बजे क्षेत्र के ग्राम जहांगीराबाद में सड़क पार कर रहा करण सिंह 35 वर्ष पुत्र लक्खू सिंह निवासी ग्राम कटरा अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से घायल हो गया। ग्रामीणों ने घायल को इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवा दिया है।

Read More »

पुरानी हवेली क्षेत्र में जल समस्या गहराई

घाटमपुर, कानपुरः जन सामना संवाददाता। कस्बे के मौहल्ला शिवपुरी पश्चिमी शिवपुरी पूर्वी शेख वारा एवं कोटद्वार सीमाओं के बिंदु पर स्थित पुरानी हवेली क्षेत्र में 1 सप्ताह से पेयजल की भीषण समस्या पैदा हो गई है। जिससे कई दर्जन घरों में पेयजल ना आने से स्कूल जाने वाले बच्चे, नौकरी पेशा व रोज खाने कमाने वाले परिवार बुरी तरह प्रभावित हो गए हैं। अभी जब गर्मी की शुरुआत भी नहीं हुई और पेयजल संकट गहराने लगा है। तो आगे के बारे में सोचकर नागरिक परेशान है। शिवपुरी पूर्वी सभासद विक्रम गोस्वामी ने बताया कि पेयजल समस्या के लिए वह रोज नगरपालिका कार्यालय जा रहे हैं तथा पालिका अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी से समस्या के बाबत बातचीत हो गई है जिसका जल्दी ही समाधान हो जाएगा।

Read More »

सजेती व घाटमपुर में थाना दिवस आयोजित

घाटमपुर, कानपुरः जन सामना संवाददाता। स्थानीय कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में थाना दिवस का आयोजन किया गया जिसमें राजस्व की कुल 6 शिकायतें आई, 3 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया और शेष 3 शिकायतों के निस्तारण के आदेश दिए गए हैं। थाना सजेती में थाना दिवस की अध्यक्षता लोकेंद्र पाल सिंह थानाध्यक्ष सजेती द्वारा की गई। यहां कुल 7 शिकायतें आई, जिनका त्वरित निस्तारण करवा दिया गया। थाना दिवस में स्थानीय लेखपाल कानूनगो पालिका कर्मी व क्षेत्रीय पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।

Read More »