Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अयोध्या से चली गौध्वज राम मन्दिर यात्रा पहुंची फिरोजाबाद

अयोध्या से चली गौध्वज राम मन्दिर यात्रा पहुंची फिरोजाबाद

सुभाष तिराहा पर भक्तों ने किया जोशीला स्वागत
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। राष्ट्रीय गोरक्षा सेना द्वारा गौध्वज राम मन्दिर यात्रा का आयोजन अयोध्याय से लेकर राष्ट्रपति भवन दिल्ली तक तय करने का निर्णय लिया। इसी के चलते आज तीसरे दिन यात्रा फिरोजाबाद पहुची। जहां सुभाष तिराहा पर यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।
यात्रा के दौरान सैना के अध्यक्ष आशो मौगिया ने बताया कि राष्ट्रीय गोरक्षा सेना गाय की रक्षा व मन्दिर निर्माण के लिए लोगो का जागरूक करने का कार्य कर रही है। इसी के चलते सात दिवसीय यात्रा एक फरवरी को रामचन्द्र की जन्म भूमि अयोध्या धाम से प्रारम्भ हुई जो कि फैजाबाद, रूदाली, लखनऊ होते हुए उन्नाव कानपुर औरैया इटावा में दो फरवरी को विश्राम किया। उसके बाद आज तीन फरवरी को यात्रा इटावा से शुरू होकर फिरोजाबाद पहुची है इसी तरह आगरा मथुरा होते हुए रात्रि में वृन्दावन धाम में विश्राम करेगी। उसके बाद हाथरस अलीगढ़ बुलन्दशहर हापुड, मरेठ मुज्जफरनगर के बाद विभिन्न मार्गा से होते हुए सात फरवरी को दिल्ली पहुचकर राष्ट्रपति भवन में ज्ञापन देने के बाद यात्रा समाप्त होगयी। इस यात्रा का मुख्य उद्ेश्य गौमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित कराना, अयोध्या में प्रभू राम कामन्दिर निर्माण, बूचड खाने बन्द कराना, सभी जिलों में गोवंश के इलाज हेतू 27 घण्टे गो एम्बुलेन्स जनपदों में सरकारी गौशालायें, पुलिस द्वारा गोरक्षा पर झूठे मुकदमें को हटवाना, बगलादेश में तस्करी पर पूर्ण रूप् से प्रतिबंध लगाना आदि है। यात्रा के दौरान महासचिव दिल्ली लक्ष्मण मिश्रा, विष्णु सिंघल, प्रीन्स अग्रवाल, श्याम सुन्दर गोड आदि दर्जनों गौसेवक मौजूद थे।