Saturday, September 21, 2024
Breaking News

नगर निगम द्वारा निकाला गया मशाल जुलूस

♦स्वच्छता को लेकर किया गया नागरिकों को जागरूक
फिरोजाबाद। स्वच्छता में महिलाओं से’’ ‘‘महिलाओं के नेतृत्व वाली स्वच्छता’’ में परिवर्तन का उत्सव मनाने और प्रेरित करने हेतु शासन के आदेशों के क्रम में स्वच्छोत्सव-2023 मनाया जा रहा है। स्वच्छोत्सव-2023 के अन्तर्गत आज नगर आयुक्त घनश्याम मीणा के आदेशों के अनुपालन में नगर निगम फिरोजाबाद द्वारा स्वयं सहायता समूह की संस्थाओं की महिलाओं के साथ स्वच्छता मशाल मार्च सुभाष तिराहा से निकाला गया।
स्वच्छता में महिलाओं से ‘‘महिलाओं के नेतृत्व वाली स्वच्छता’’ में परिवर्तन का उत्सव मनाने और प्रेरित करने हेतु शासन के आदेशों के क्रम में स्वच्छोत्सव-2023 मनाया जा रहा है। स्वच्छोत्सव-2023 के अन्तर्गत आज नगर आयुक्त घनश्याम मीणा के आदेशों के अनुपालन में नगर निगम फिरोजाबाद द्वारा स्वयं सहायता समूह की संस्थाओं की महिलाओं के साथ स्वच्छता मशाल मार्च सुभाष तिराहा से निकाला गया।

Read More »

कांग्रेस ने किया नौ ब्लॉकों में जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम

फिरोजाबाद। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संदीप तिवारी के निर्देश पर जनपद फिरोजाबाद के 9- ब्लॉकों में जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम किया गया। जिसमें मदनपुर ब्लॉक में पीसीसी सदस्य क्षेत्रपाल सिंह यादव तथा ब्लॉक अध्यक्ष रोहित यादव के नेतृत्व में तथा अरॉव ब्लॉक में गिर्राज यादव जिला सचिव तथा विपिन यादव के नेतृत्व में फिरोजाबाद ब्लॉक में जिला प्रवक्ता दाऊद खां तथा रामशंकर राजौरिया ब्लॉक अध्यक्ष, एससी, एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संत कुमार, जिला सचिव खजांची दिवाकर के नेतृत्व में टूण्डला ब्लॉक में कमलेश जैन जिला उपाध्यक्ष तथा हेमंत निषाद ब्लॉक अध्यक्ष, कन्हैया शर्मा के नेतृत्व में नारखी ब्लॉक में जिला उपाध्यक्ष मनोज भटेले तथा ब्लॉक अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह जुरैल के नेतृत्व में हाथवंत ब्लॉक में विपिन धारिया सदस्य पीसीसी तथा चोब सिंह लोधी के नेतृत्व में एका ब्लॉक में रामनाथ यादव जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा तथा ब्लॉक अध्यक्ष संतोष लोधी और यूथ कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष अंशुल यादव के नेतृत्व में जसराना ब्लॉक में विजयनाथ वर्मा सदस्य पीसीसी तथा विभूति सिंह बघेल ब्लॉक अध्यक्ष के नेतृत्व में ब्लॉक शिकोहाबाद में चंद्रकांत यादव जिला महासचिव तथा मुकेश गॉड नगर अध्यक्ष तथा ब्लॉक अध्यक्ष अवनीश यादव के नेतृत्व में कार्यक्रम किया गया।

Read More »

स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम का हुआ आयोजन

फिरोजाबाद। उच्च प्राथमिक विद्यालय रहना में स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के सांसद डा. चन्द्रसैन जादौन, नगर विधायक मनीष असीजा, सीएमओ डा. नरेंद्र सिंह संग अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
नगर विधायक मनीष असीजा ने मीडिया से बात करते हुये कहा कि दो अत्यंत महत्वपूर्ण कार्यक्रम जिसमें उप्र का आने वाला भविष्य युवा पीढ़ी, बच्चे उनकी षिक्षा के लिये मुख्यमंत्री ने बढ़ा भागीरथ संकल्प लिया है उन्होंने अपेक्षा की है प्रत्येक जनप्रतिनिधि से, प्रतयेक विभाग से जुडे अधिकारी कर्मचारियों से, षिक्षा विभाग के लोगों से पूरे प्रदेष में एक भी बच्चा ऐसा न रह जाये जो स्कूल जाने से वंचित हो।

Read More »

संपूर्ण समाधान दिवस में आयीं सौ शिकायतें, 11 का मौके पर निस्तारण

फिरोजाबाद। तहसील टूण्डला में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम, एसएसपी सहित जिला स्तरीय अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। मौके पर सौ शिकायतें आयीं जिनमें 11 का मौके पर निस्तारण कराया गया।
तहसील टूण्डला के सभाकक्ष में डीएम रवि रंजन की अध्यक्षता में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस केे दौरान 100 शिकायतें प्राप्त हुए जिनमें से 11 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर शिकायतकर्ताओं को राहत प्रदान की गई। समाधान दिवस के दौरान अवैध कब्जों, पैमाइश कराये जाने, आवास उपलब्ध कराने, विद्युत समस्या से जुड़ी हुयी शिकायतें प्रमुखता से प्राप्त हुयी,

Read More »

पर्यटन की अपार संभावनाओं के दृष्टिगत मुख्य सचिव ने जनपद ललितपुर का किया भ्रमण

लखनऊ/ललितपुर। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने जनपद के माताटीला बांध, भारतगढ़ दुर्ग (तालबेहट किला), कल्यानपुरा गौशाला,देवगढ़ स्थित दशावतार मंदिर का 05 घण्टे तूफानी दौरा कर पर्यटन की संभावनाओं पर फोकस किया।
अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने निर्देश दिये कि जनपद में पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं हैं, यहां के विहंगम दृश्य अद्भुत हैं, जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। इन पर्यटन स्थलों का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए, ताकि जो पर्यटक निकट के जनपदों से होकर चले जाते हैं, वे ललितपुर आकर यहां का गौरवशाली इतिहास जान सकें। उन्होंने पुरातत्व विभाग व पयर्टन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि ललितपुर के पर्यटन स्थलों पर पर्यटन विकास के प्रस्ताव तैयार करें, साथ ही स्थानीय लोगों से सम्पर्क कर इनके इतिहास की सम्पूर्ण जानकारी लें। उन्होंने माताटीला जलाशय का सदुपयोग कर पयर्टन के लिए सुझाव दिया, साथ ही किसानों को प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से प्राकृतिक खेती करने को कहा, उन्होंने कहा कि पारंपरिक खेती से अर्थव्यवस्था में सुधार होगा।
इस क्रम में उन्होंने माताटीला बांध के सौन्दर्य को निहारा और दूरबीन से बांध के बीच टापुओं को देखा, साथ ही सम्बंधित अधिकारियों से बांध पर पर्यटन के विकास एवं पर्यटकों को आकर्षित किये जाने की संभावनाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिये कि बांध के सौन्दर्य से हर कोई आकर्षित होगा, इस हेतु यहां पर्यटकों के लिए समुचित व्यवस्थाएं एवं इन स्थलों का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए।

Read More »

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने किया एनपीएस का विरोध

फिरोजाबाद। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद फिरोजाबाद द्वारा गेट मीटिंगों का आयोजन करते हुये पुरानी पेंषन की मांग तथा एनपीएस का विरोध प्रकट किया। कर्मचारियों द्वारा विकास भवन दबरई पर एकत्रित होकर नारेबाजी के साथ विरोध प्रकट किया गया। जिसमें कर्मचारियों ने एक अप्रैल 2004 को लागू एनपीएस का जोरदारी के साथ विरोध किया।
इस दौरान राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष प्रमोद षर्मा ने बताया कि उनका संगठन सभी विभागों में जाकर गेट मीटिंगों के माध्यम से कर्मचारियों को जागरूक करने का कार्य करेगा। संचालन चतुर्थ कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष प्रेमप्रकाष कुषवाह ने किया।

Read More »

कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन कर दिये ज्ञापन

हाथरस। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अडानी के संबंधों को लेकर और देश के गरीब और मध्यमवर्गीय का पैसा अपने मित्र उद्योगपतियों पर बर्बाद करने के विरोध में जनपद के सातों ब्लॉक एवं चारों तहसीलों पर विरोध प्रदर्शन करते हुए ब्लॉक एवं तहसीलों पर ज्ञापन दिए गए। जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने जहां कल जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। आज उसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए जनपद की सातों ब्लॉक एवं चारों तहसीलों पर ज्ञापन दिए गए।

Read More »

सम्पूर्ण समाधान दिवस अधिकारियों ने सुनीं समस्याएं

मथुरा। सम्पूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों ने लोगों की समस्याओं को सुना। सदर तहसील सभागार में जिलाधिकारी पुलकित खरे एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय ने जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ तहसील समाधान दिवस में जन समस्याओं की सुनवाई करके निस्तारण की कार्यवाही को अंजाम दिया। जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को प्राप्त होने वाली शिकायतों का मौके पर जाकर मुआयना करने के पश्चात गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करने तथा क्षेत्रीय जन समस्याओं को गंभीरता से लेकर उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करके पीड़ित लोगों को राहत पहुँचाने हेतु अधिकारियों को कडे निर्देश दिये। समाधान दिवस में प्रार्थी विपिन कुमार शर्मा निवासी औरंगाबाद बिरासत दर्ज कराने तथा प्रार्थी हरिओम सिंह पुत्र गिरवर सिंह निवासी रंगौली कॉलौनी सिकन्दरा ने फसल को जबरन काटने की शिकायत की जिनको मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

Read More »

ब्लॉक स्तर पर पहुंचा कांग्रेस का आंदोलन, दिया ज्ञापन

♦राहुल गांधी की संसद सदस्यता जाने के मुद्दे पर आंदोलन कर रही है कांग्रेस
मथुरा। राहुल गांधी की संसद सदस्यता जाने और अडानी मुद्दे पर कांग्रेस का आंदोलन ब्लॉक स्तर पर पहुंच गया है। जनपद में राया, मांट, नौहझील, बलदेव, नंदगांव, चौमुहा फरह ब्लॉकों में तथा मथुरा, गोवर्धन मांट, छाता तहसीलों में उप जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया। जिला कांग्रेस कमेटी मथुरा के अध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार उपाध्याय आदि ने उप जिलाधिकारी सदर को ज्ञापन सौंपा। बलदेव ब्लॉक पर डॉक्टर दीपक आर्य, राजा गौतम, पंकज दीक्षित, देव दिक्षित, ब्लॉक फरह पर चंद्रमोहन जायसवाल, ठाकुर साहब सिंह, ब्लॉक चौमुहां पर बृजेश शर्मा एडवोकेट, ठाकुर राजपाल सिंह, ब्लॉक नंदगांव पर डॉ प्रमोद शर्मा, सुनील जैन, अनुराधा वशिष्ठ के नेतृत्व में ज्ञापन दिए गए। गोवर्धन ब्लॉक खण्ड सभागार में शनिवार को आयोजित तहसील दिवस में गोवर्धन क्षेत्र के कांग्रेसियों द्वारा राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करने के विरोध और राहुल गांधी द्वारा अडानी प्रकरण कर पर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दिलाये जाने के संबंध में भारत के राष्ट्रपति के नाम गोवर्धन एसडीएम कमलेश गोयल को कांग्रेसी कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने ज्ञापन दिया।

Read More »

किसान नेता गांव गांव खेतों पर सुनेंगे किसानों की समस्या

मथुरा। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत तीन अप्रैल को छाता क्षेत्र में किसानों से उनकी समस्याओं को लेकर वार्ता करने आ रहे हैं। शनिवार को वृंदावन कालीदह निषाद पार्क में हुई संगठन की महापंचायत में राकेश टिकैत के कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई। संगठन का विस्तार भी किया गया। किसको लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं के द्वारा गांव गांव जाकर किसानों से संपर्क किया जा रहा है। छाता तहसील क्षेत्र में कई दिनों से आ रही बरसात से गेहूं व सरसों की फसलों को नुकसान हुआ है। मदद न मिली तो किसान भुखमरी की कगार पर आ जाएगा। महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी के मुताबिक तीन अप्रैल को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत छाता क्षेत्र में खेत पर किसान संवाद कार्यक्रम के तहत किसानों की समस्या को जानने के लिए आ रहे हैं।

Read More »