Sunday, May 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » किसान नेता गांव गांव खेतों पर सुनेंगे किसानों की समस्या

किसान नेता गांव गांव खेतों पर सुनेंगे किसानों की समस्या

मथुरा। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत तीन अप्रैल को छाता क्षेत्र में किसानों से उनकी समस्याओं को लेकर वार्ता करने आ रहे हैं। शनिवार को वृंदावन कालीदह निषाद पार्क में हुई संगठन की महापंचायत में राकेश टिकैत के कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई। संगठन का विस्तार भी किया गया। किसको लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं के द्वारा गांव गांव जाकर किसानों से संपर्क किया जा रहा है। छाता तहसील क्षेत्र में कई दिनों से आ रही बरसात से गेहूं व सरसों की फसलों को नुकसान हुआ है। मदद न मिली तो किसान भुखमरी की कगार पर आ जाएगा। महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी के मुताबिक तीन अप्रैल को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत छाता क्षेत्र में खेत पर किसान संवाद कार्यक्रम के तहत किसानों की समस्या को जानने के लिए आ रहे हैं। उसी को लेकर कार्यकर्ताओं के द्वारा गांव गांव जाकर किसानों को सूचित किया जा रहा है। भारतीय किसान यूनियन के जिला उपाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह ने बताया सभी कार्यकर्ता राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हैं। किसानों से संपर्क किया जा रहा है। इस बार किसान नेता किसानों की समस्या जानने के लिए उनके उनके पास खेत खलिहान पर ही पहुचेंगे।