Saturday, September 21, 2024
Breaking News

लेट नाइट पार्टियाँ कितनी सुरक्षित ?

माना कि ज़िंदगी जश्न है, एक-एक पल को मस्ती से जीना चाहिए। पर मस्ती कहीं ज़िंदगी के उपर भारी न पड़ जाए इसलिए एक दायरा तय करते हर कदम बढ़ाना चाहिए। बिंदास जीवन का मतलब छिछोरापन हरगिज़ नहीं।
आजकल युवा लड़के-लड़कियां ज़िंदगी के मजे लेने के मूड़ में होते है। और अब तो बड़े शहरों के साथ छोटे शहरों के लड़के-लड़कियां भी पीछे नहीं। ऐसे में लेट नाइट पार्टी का क्रेज़ बहुत देखने को मिल रहा है। पर ऐसी पार्टियां कितनी सेफ़ है ये सोचे बगैर लड़कियां अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ निकल पड़ती है, जिसका परिणाम कभी-कभी ज़िंदगी बर्बाद कर देता है। ऐसी कई पार्टियों में शराब, सिगरेट, चरस, गांजा भी सरेआम परोसा जाता है। और हम सुनते भी हैं पढ़ते भी हैं कि ऐसी पार्टियों में लड़कियों के साथ जबरदस्ती भी होती है। लड़कियों को किसी भी अनजान लड़के पर भरोसा करके उसके हाथ से कोई भी खाने पीने की चीज़ का सेवन नहीं करना चाहिए।
लेटनाइट पार्टियों में युवाओं को एकदूसरे से खुल कर मिलने का मौका मिलता है। ऐसे में कई बार युवाओं के बहकने का खतरा भी होता है। यह उन पर भारी भी पड़ सकता है। जवानी का शुरुर ही ऐसा नशीला होता है। खासकर लड़कियों के लिए ऐसी पार्टियां खतरे से खाली नहीं होतीं। छेड़छाड़, बलात्कार और किडनैपिंग की संभावना भी नकारी नहीं जाती।
इसलिए जरूरत इस बात की है कि लेटनाइट पार्टी में लड़कियां ब्वॉयफ्रेंड के साथ समझदारी के साथ मौजमस्ती करें। पार्टी में मौजमस्ती बुरी नहीं होती पर मौजमस्ती किसी समस्या का कारण न बन जाए इस बात का ख़याल रखना जरूरी होता है और माँ-बाप का भी फ़र्ज़ बनता है कि अगर आपकी बेटी लेट नाइट पार्टी में जा रही है तो वहाँ के माहौल की जाँच पड़ताल कर लें, जगह कौन सी है, वहाँ का स्टाफ़ कैसा है और किसके साथ जा रही है। पब्स, होटल्स या कहीं भी हो शहर से बाहर ना हो इस बात का भी ध्यान रखें।

Read More »

अमृत योजना में बिछायी पाइप लाइनें कर रहीं लीकेज

⇒डीएम से की शिकायतःभारी नुकसानःदुरूस्त की मांग
हाथरस। सामाजिक संस्था मानव कल्याण द्वारा शहर में अमृत योजना के तहत बिछाई गई पाइप लाइन से हो रही परेशानियों को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया है और ज्ञापन में अमृत योजना के अन्तर्गत डाली गयी पानी की लाइनों के लीकेज होने को दुरूस्त कराने की मांग की गई है।
ज्ञापन में कहा गया है कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अमृत योजना के अन्तर्गत डाली गयी पानी की लाइनों में अनेकों जगह लीकेज होने के कारण मकानों में चटकन व दरारें पड़ गई हैं। जिससे उन मकानों के गिरने की सम्भावना है। उक्त सम्बन्ध में अनेकों बार नगर के निवासियों ने सम्बन्धित विभाग को सम्पर्क किया है। लेकिन उसका कोई भी निस्तारण विभाग के अधिकारियों द्वारा नहीं किया गया है। अभी फिलहाल में ही रामनगर कालौनी में पानी की लाइन में लीकेज होने की समस्या आयी है। अमृत योजना के अन्तर्गत पानी की लाइन डालने से नगर की अधिकांश सड़कें खराब हो गई हैं। जिनकी मरम्मत सही तरह से नहीं की गई है। जहाँ पर पानी की लाइन पड़ गई हैं, वहाँ पर अनेकों जगह अभी तक पानी के कनैक्शन नहीं किये गये हैं।

Read More »

नए साल का काउंटडाउन शुरू, प्रशासन ने चाक चौबंद की व्यवस्था

⇒प्रशासन, पुलिस, नगर निगम के अधिकारियों ने वृंदावन में लिया व्यवस्थाओं का जायजा
⇒मथुरा, गोवर्धन, बरसाना, वृंदावन आदि स्थानों पर ज्यादा रहेगा भीड़ का दबाव
मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। नए साल का काउंटडाउन शुरू हो गया है। भगवान श्रीकृष्ण के चरणों में नए साल का आगाज करने की तमन्ना लिए लाखों की संख्या में देश विदेश से श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया है। होटल, मोटल, गेस्ट हाउस में बुकिंग फुल हो चुकी है। मठ मंदिरों में भी भीड़ बढ़ने लगी है। श्रद्धालुओं की भीड़ से निपटने और उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी न हो इसके लिए जिला प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। गुरुवार को प्रशासन, पुलिस और नगर निगम के अधिकारियों ने वृंदावन में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिन धार्मिक स्थलों पर भीड़ का दबाव अधिक रहता है वहां के लिए अलग से ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। इसके अलावा पार्किंग आदि की भी व्यवस्था की गई है। जाम के झाम से श्रद्धालुओं को बचाने के लिए बड़े स्तर पर तैयारी की गई है वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडेय ने बताया कि नव वर्ष पर मथुरा, वृंदावन, गोवर्धन, बरसाना सभी स्थानों पर देश के कौने कौने से श्रद्धालु आते हैं। इसे देखते हुए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था कराई जा रही है। मल्टी लेवल सुरक्षा है जिसमें सिविल पुलिस, पीएसी, अभिसूचना विभाग, महिला पुलिसकर्मी आपस में समन्वय स्थापित कर काम कर रहे हैं। यातायात की व्यवस्था सुगम रहे इसके लिए पार्किंग और पुलिस की जरूरत के हिसाब से व्यवस्था की गई है।

Read More »

शाहरुख खान की ‘‘पठान’’ पर सेंसर बोर्ड की चली कैंची

राजीव रंजन नागः नई दिल्ली। सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) नेशाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्म ‘पठान’ के निर्माताओं को गाने सहित फिल्म में कुछ बदलावों को लागू करने और एकसंशोधित संस्करण जमा करने की सलाह दी है। सेंसर बोर्ड के चेयरमैन प्रसून जोशी ने कहा – फिल्म हाल ही में प्रमाणन के लिए सीबीएफसी के पास पहुंची और बोर्ड के दिशा निर्देशों के अनुसार उचित और पूरी तरह की जांच प्रक्रिया से गुजरी।
शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ इन दिनों हर किसी के जुबां पर है। रिलीज होने से पहले ही यह फिल्म चर्चाका विषय बन गया है। दरअसल, इस फिल्म के एकगाने बेशर्म रंग…. पर जमकर विवाद हो रहा है। इस गाने में दीपिका पादुकोण भगवारंग की बिकिनी पहन शाहरुख के साथ रोमांस कर रही हैं। एक्ट्रेस की बिकिनी के रंग कीवजह से कुछ लोगों की भावनाएं आहत हो गई है। लोग इस सॉन्ग के खिलाफ विरोध प्रदर्शनकर रहे हैं। इस बीच सेंसर बोर्ड ने शाहरुख खान की फिल्म पर कैंची चलाई है। वहीं बेशर्म रंग गाने में बदलाव करने की मांग की गई है।
हाल ही में शाहरुख खान की ये फिल्म पठान सर्टिफिकेशन के लिए सेंसर बोर्ड पहुंची थी। यहां निर्माता और फिल्म के निर्देशक को ये निर्देश दिया है कि शाहरुख खान कीमूवी पठान और इसके गाने में बदलाव लाए जाएं। रिपोर्ट्स के अनुसार सीबीएफसी ने यश राज फिल्म्स को फिल्म पठान के रिवाइज वर्जनको बोर्ड के पास पेश करने के लिए कहा है। हालांकि इन बदलाव को लेकर सेंसर बोर्ड ने कोई खास सुझाव नहीं दिया है। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि मेकर्स इस मूवी में और गाने में क्या बदलाव करते हैं।

Read More »

राज्यमंत्री ने निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण व शिलान्यास

⇒राज्यमंत्री ने जरुतमन्दों में बांटे कंबल

पवन कुमार गुप्ताः रायबरेली। उत्तर प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने जनपद रायबरेली में विभिन्न निर्माण कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण किया। इसके साथ ही जरुतमन्दों को कंबल भी वितरित किए। उन्होंने न्याय पंचायत रामसाण्डा में सेमरी रनापुर में रामधनी जायसवाल के घर से हरिश्चन्द्र जायसवाल के घर की ओर नाला निर्माण कार्य का शिलान्यास तथा बाबा की कुटी राम साण्डा में जनसुविधा हेतु चबूतरा एवं शेड़ निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। न्याय पंचायत ऊंचाहार में बरगदही मजरे ऊँचाहार देहात में सार्वजनिक स्थल पर ओपेन जिम का निर्माण कार्य, सरायं परसू में ऊँचाहार सामुदायिक केन्द्र के निकट तालाब से शिवमंगल बालिका इण्टर कालेज की तरफ नाला निर्माण तथा बसिया की बाग पट्टी रहस में सार्वजनिक स्थल पर ओपेन जिम का निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इसी दौरान न्याय पंचायत खोजनपुर में सरायं सहिजन के कलेह तालाब से अड्डा झील तक नाला निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

Read More »

शहर में जाम की समस्या को लेकर व्यापारियों ने भरी हुंकार

फिरोजााबद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल महानगर के तत्वाधान में घंटाघर चौराहा पर शहर में चरमराती यातायात व्यवस्था व जाम की समस्या को लेकर धरना प्रदर्शन किया। साथ ही प्रशासन से ई-रिक्शा व ऑटो रिक्शा के रूट निर्धारण कर चलवायें जाने की मांग। वहीं व्यापारियों ने नगर मजिस्ट्रेट मनोज कुमार को एक ज्ञापन सौपा हैं।
गुरूवार को महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा के नेतृत्व में व्यापार मंडल के पदाधिकरियों ने शहर की यातायात व्यवस्था एवं शहर में हर रोज लगने वाले जाम से निजाद दिलाये जाने के लिये घंटाघर चौराहे पर धरना प्रदर्शन किया। जाम की समस्या से निजाद दिलाये जाने के लिये नगर मजिस्ट्रेट मनोज कुमार एवं सीओ सिटी हरिमोहन सिंह को ज्ञापन सौपा कर शहर में लगने वाले जाम से निजाद दिलाये जाने की मांग की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रांतीय उपाध्यक्ष कैलाश उपाध्याय ने कहा कि शहर की जनता को प्रतिदिन हर चौराहे पर जाम की समस्या का सामना करना पड रहा है। लेकिन जिम्मेदार अधिकारियोे के द्वारा इस ओर कोई ध्यान नही दिया जा रहा है। उन्होने धरना स्थल पर उपस्थित अधिकारियो से शहर की जाम की समस्या से निजाद दिलाये जाने की मांग की। महानगर अध्यक्ष अम्बेश शर्मा ने कहा शहर में सेंट्रल चौराहे से लेकर नालबंद चौराहे तक ई-रिक्शा व ऑटो रिक्शा को पूर्णतह बंद किया जाये। उन्होंने जिला प्रशासन से कहा कि रोडबेज बस स्टेंड के समीप जिस तरह अवैध तरीके से टैक्सी स्टैं बना रखा है।

Read More »

धर्म की खातिर गुरु गोविंद सिंह ने किया सर्वस्व बलिदान

फिरोजाबाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चंद्र नगर महानगर के तत्वावधान में संपूर्ण चंद्रनगर महानगर नगर में शिक्षण संस्थानों में जगह-जगह गुरु गोविंद सिंह की जयंती के अवसर पर गोष्ठियों का आयोजन किया गया।
वक्ताओं ने कहा गुरु गोविंद सिंह जी सच्चे देशभक्त थे और उन्होंने धर्म की खातिर अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया। वैसे तो गुरु गोविंद सिंह सिख धर्म के दसवें गुरु रहे हैं, लेकिन गोविंद सिंह ने भारतीय संस्कृति को बनाए रखने में अपना अविस्मरणीय योगदान दिया व समाज को एक संदेश दिया धर्म से बड़ा कोई भी कार्य नहीं है। वक्ताओं ने बताया किस प्रकार से उनके पुत्र जौरवर सिंह और फतेह सिंह को मात्र 6 और 9 वर्ष की अवस्था में जिंदा दीवार में चिनवा दिया गया। दोनों पुत्रों ने भी धर्म की खातिर मुस्कुराते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी और सिखों के नौवें गुरु तेग बहादुर सिंह अर्थात गुरु गोविंद सिंह के पिता गुरु तेग बहादुर सिंह भी धर्म की खातिर चांदनी चौक पर अपना बलिदान किया।

Read More »

धूमधाम से मनाया गया गुरू गोविद सिंह जन्मोत्सव

फिरोजाबाद। नगर में सिखों के दसवें गुरू गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। गुरूदारें में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम सम्पन्न हुए। रागी जत्था ने शबद-कीर्तन सुना कर साध संगत को निहाल कर दिया।
गुरूवार को सुहागनगरी में गुरू गोविंद सिंह जन्मोत्सव प्रकाश पर्व के रूप में बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। आगरा से आए ज्ञानी गुरशरण सिंह, ज्ञानी हरमिंदर सिंह एवं ज्ञानी करनैल सिंह के रागी जत्था द्वारा गुरूदारे में शबद कीर्तन किया। गुरूदार कमेटी के प्रधान सरदार हरबंस सिंह मल्होत्रा ने गुरू गोविंद सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला। दोहपर बाद गुरूदारे में लंगर का आयोजन किया गया। जिसमें सभी लोगों गुरू का लंगर चखा। कार्यक्रम में सरदार कुलदीप सिंह मल्होत्रा, सरदार बलबंत सिंह सलूजा, सरदार गुरूचरण सिंह, सरदार कुलजीत सिंह बग्गा, सरदार जितेन्द्र पाल सिंह भाटिया, सरदार कमलजीत सिंह होरा, सरदार अमरजीत सिंह, सरदार त्रिलोचन सिंह सलूजा, विक्की मलहोत्रा, इंद्रजीत सिंह होरा आदि सिक्ख समाज के लोग मौजूद रहे।

Read More »

गर्भनिरोधक साधनों के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के लिए केमिस्टों से मांगा सहयोग

फिरोजाबाद। परिवार नियोजन कार्यक्रम में अब स्वास्थ्य विभाग केमिस्टों व फार्मासिस्टों का भी सहयोग लेगा। समुदाय स्तर पर परिवार नियोजन कार्यक्रम के प्रति जागरूकता, स्वीकार्यता व पहुँच बढ़ाने के लिए गुरुवार को जनपद में स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में पॉपुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल (पीएसआई) इंडिया के सहयोग से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
परिवार नियोजन कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डा. नरेंद्र ने कार्यशाला में कहा कि केमिस्ट के जरिये गर्भ निरोधक साधनों के लिए ग्राहकों को परामर्श देने और साधनों के प्रति समझ बढ़ाने के लिए यह अच्छी पहल है। स्थानीय लोग केमिस्ट से अपने लिए आए दिन दवाएं लेते हैं। कई लोग परिवार नियोजन के साधन भी खरीदते हैं। ऐसे में केमिस्ट यदि उन्हें सही साधन लेने के लिए प्रेरित करें, तो परिवार नियोजन कार्यक्रम और बेहतर तरीके से चलेगा। जिला कार्यक्रम प्रबंधक मोहम्मद आलम ने कहा कि राष्ट्रीय पारिवारिक स्वास्थ्य सर्वे-5 के अनुसार 50 परसेंट से अधिक लोग निजी क्षेत्र से परिवार नियोजन के साधन लेना पसंद करते हैं। ऐसे में केमिस्ट परिवार नियोजन कार्यक्रम के प्रति लोगों को और ज्यादा जागरुक कर सकते हैं।

Read More »

कोहरे में सड़क पर न मचे कोहराम, विभाग हुआ सक्रिय

⇒62 वाहनों पर रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगाए
⇒शीत ऋतु में सड़क यात्रा कोहरा बनता है बड़ी मुसीबत
मथुरा। कोहरे में सड़क पर न मचे कोहराम इसके लिए विभाग सक्रिय हो गया है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) मनोज कुमार ने अवगत कराया है कि सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), आगरा कपिल देव सिंह ने बस यूनियन के पदाधिकारियों साथ बैठक की। तदोपरान्त प्रवर्तन दलों द्वारा महुअन टोल प्लाजा पर 62 वाहनों पर रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगाये गए। सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) आगरा कपिल देव सिंह के नेतृत्व में प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा कोहरे से बचाव की जानकारी से संबंधित पम्पलेट्स का वितरण भी किया गया। शीत ऋतु में सड़क यात्रा करने में कोहरा एक बड़ी समस्या साबित होता है। कोहरे में दृश्यता कुछ ही मीटर रह जाती है और प्रायः सड़क दुर्घटनाएं हो जाती हैं। कुछ सावधानियां बरत कर दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है।

Read More »