Saturday, September 21, 2024
Breaking News

कल्याण निधि का बढ़ा 5 लाख प्राप्त करने वाले अधिवक्ता का हुआ स्वागत

कानपुर। अधिवक्ता कल्याण संघर्ष समिति ने बार एसोसियेशन गेट पर कल्याण निधि की बढ़ी राशि रु 5 लाख को प्राप्त करने वाले अधिवक्ता का माला पहनाकर स्वागत किया और मिष्ठान वितरण किया।
इस अवसर पर बोलते हुए संघर्ष समिति संयोजक पं रवीन्द्र शर्मा ने बताया कि अधिवक्ताओं के वर्षों के सफल संघर्ष पर प्रदेश सरकार ने हमारीअधिवक्ता कल्याण निधि की 30 वर्षों में मिलने वाली परिपक्वता राशि रु 15लाख को वर्ष 2021 में बढ़ाकर रु 5 लाख कर दिया था और बढ़ी धनराशि के सुलभ वितरण के लिए पर्याप्त धन भी जारी किया था। इस खुशी के मौके पर हमने बढ़ी धनराशि प्राप्त करने वाले अधिवक्ताओं का बार एसोसियेशन गेट पर माला पहनाकर स्वागत किया और मिष्ठान वितरण किया।

Read More »

जिलाधिकारी ने क्षतिग्रस्त सड़कों का निरीक्षण किया गया

कानपुरः जन सामना डेस्क। जिलाधिकारी विशाख जी0 ने जाजमऊ एवं हरजिंदर नगर क्षेत्र की क्षतिग्रस्त सड़कों का निरीक्षण किया गया तथा परियोजना प्रबंधक, जल निगम को निर्देश दिए गए कि जाजमऊ थाने की साइड दीवाल से सटे हुए गड्ढे व जाजमऊ थाने के सामने वाली सड़क की मरम्मत करते हुए मार्ग को मोटरेबुल किया जाये। सिद्धनाथ मंदिर मोड़ से जाजमऊ थाने तक की दोनों साइड की सड़कों को बनाने के निर्देश जेटेटा, पीडब्लूडी निर्माण खंड एवं नगर निगम को दिए। साथ ही निर्देश दिए कि जहां-जहां पर सड़क धंस गई है उसकी मूल समस्या का निदान करके ही अर्थ फिलिंग का कार्य कराया जाए। कर्मचारी राज्य बीमा के द्वार दुर्गा मंदिर के सामने सड़क को ठीक करने के निर्देश जेटेटा को दिया गया। नूर मुहम्मद हलवाई के सामने अशरफाबाद में जलकल की पाइप लाइन के लीकेज होने के कारण सड़क धंस गई थी। निरीक्षण के दौरान जलकल/जलनिगम को अपने अपने स्तर पर शेष कार्यों को पूर्ण कराकर नगर निगम के माध्यम से प्रापर अर्थ फीलिंग कराते हुए सड़क को मोटरेबुल करने के निर्देश दिए ।

Read More »

कराटे प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा

कानपुरः जन सामना संवाददाता। क्राइस्ट चर्च कॉलेज में इंटर कॉलेज कराते प्रतियोगिता का आयोजन ऑल इंडिया कराटे प्रतियोगिता चयन के लिए किया गया। उद्घाटन एवं पुरस्कार वितरण डॉ0 जोसेफ डेनियल एवं आर पी सिंह द्वारा किया गया। जिसमें क्राइस्ट चर्च कॉलेज के छात्र छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। हिमानी रजत पदक, जेसिका व स्नेहा कास्य पदक, टीम काता में बालिका वर्ग ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। टीम काता हिमांशु जेसिका सुरभि ने पदक हासिल किया। इस अवसर पर कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष ऋषिकेश कुमार, सचिन सुनील कुमार बाबुल एवं शालिनी उपस्थित थे।

Read More »

हिमाचल प्रदेश का चुनाव त्रिकोणीय मुकाबले में फंसा

कविता पंतः नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव 12 नवम्बर को होंगे और नतीजे आठ दिसंबर को आयेंगे। हर बार की तरह इस बार चुनाव में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच मुकाबला नहीं होगा। इस बार आम आदमी पार्टी भी इस राज्य से अपनी किस्मत आजमाने जा रही है जिसके कारण त्रिकोणीय मुकाबला होना तय है। अब तक के चुनावी इतिहास को देखें तो मुख्ये मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच होता रहा है और यहां के स्थानीय मुद्दे ही चुनावों में हावी रहे हैं।
भाजपा इस समय केन्द्र और हिमाचल प्रदेश में सत्ता में हैं और यहां पर भी उसका नारा डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को लेकर आगे बढ़ा रहा है। वह दोबारा सत्ता में आने को लेकर आश्वस्त है और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को फिर से मुख्यममंत्री के चेहरे के रूप में पेश कर रही है। वह मानकर चल रही है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम पर मतदाताओं को रिझाना उसके लिये आसान होगा। लेकिन सर्वेक्षण रिपोर्टों की मानें तो वहां पर सत्ता विरोधी लहर भी है और कांग्रेस उसे भुनाने को लेकर बडे़ दावे कर रही है।
प्रधानमंत्री मोदी पिछले दस दिन में दो बार हिमाचल प्रदेश का दौरा कर चुके हैं और उन्होंने ऊना से दिल्ली के लिये वंदे भारत ट्रेन भी कल रवाना करा दी और कई योजनाओं की सौगात देने के साथ चुनावी बिगुल फूंका। उन्होंने पांच अक्टूबर को बिलासपुर और कुल्लूं का दौरा किया था। बिलासपुर में एम्स सहित अन्य परियोजनाओं की सौगात देने के बाद उन्होंने एक रैली को संबोधित किया। इसके बाद कुल्लू के दशहरे में देव दर्शन किए। भाजपा पहले से ही चुनावी माहौल बनाने में लगी थी और इस क्रम में प्रधानमंत्री मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा कई केंद्रीय मंत्री हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों की यात्राएं कर चुके हैं। 15 अक्टूबर को केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह सिरमौर दौरे पर होंगे जहां हाटी समुदाय अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने पर उनका आभार व्यक्त करेगा।

Read More »

श्रीराम राज्याभिषेक के साथ सम्पन्न हुई रामलीला

फतेहपुर। किशनपुर कस्बे की चल रही रामलीला में श्रीराम राज्याभिषेक हुआ जिसके बाद से श्री रामलीला कमेटी के द्वारा आयोजित हो रही रामलीला का समापन हो गया। अब इसके बाद रामलीला की सहयोगी श्रीरामगढी और हनुमानगढ़ी के द्वारा नाटक और स्वाग का मंचन कराया जाएगा। इसी कड़ी में श्री रामगढ़ी के द्वारा इच्छाधारी नागिन उर्फ तिलिस्मी खजाना उसके बाद हनुमानगढ़ी के द्वारा अर्जुन वध और फिर रामगढ़ी के द्वारा नदिया के पार और बलिहार की होली का मंचन किया जाएगा।
मंचन में प्रयागराज से महिला कलाकारों को नागिन के मुख्य अभिनय के लिए बुलाया गया है।
श्री रामलीला कमेटी अध्यक्ष उत्तम सिंह ने बताया कि रामलीला कमेटी के द्वारा दोनों कमेटियों का पूर्ण रूप से सहयोग किया जाता है और यह दोनों गढ़ी रामलीला की जान है। इनसे रामलीला को बहुत सहयोग मिलता है चाहे वह जुलूस हो नाटक का मंचन या स्वाग हो पूर्ण रूप से दोनों का सहयोग मिलता है।
श्रीराम राज्याभिषेक राम जानकी मंदिर में हुआ। जहां भगवान के राज्याभिषेक के बाद भंडारे आयोजन और प्रसाद वितरण का भी किया गया। अध्यक्ष ने बताया कि अबकी बार काफी कुछ अच्छा करने का प्रयास था लेकिन प्रभु की इच्छा के आगे किसकी चलती है।

Read More »

उद्घोष-2022 का आईआईटी में हुआ आगाज

⇒पूरे देश से दो हजार प्रतिभागी ले रहे हैं हिस्सा
कानपुरः जन सामना संवाददाता। आईआईटी में ‘उदघोष-2022’ का शुक्रवार से आगाज हो गया। 3 दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में खेल की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। उद्घोष 2022 को लेकर छात्र-छात्राओं में खासा जोश देखने को मिला। आईआईटी इंटर कॉलेजेस स्पोर्ट्स फेस्ट में 16 प्रकार की खेल गतिविधियां होंगी। यह आयोजन देश का अब तक का सबसे बड़ा आयोजन साबित हो रहा है। इसमें देश भर के दो हजार से अधिक प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।

Read More »

हिमाचल में चुनाव का हुआ ऐलान, गुजरात का नहीं

राजीव रंजन नाग: नई दिल्ली। पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश के लिए आखिर चुनाव का बिगुल बज गया है। चुनाव आयोग ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की तारीख का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने घोषणा की कि हिमाचल की 68 सीटों के लिए 12 नवंबर को मतदान होगा, जिसे एक ही चरण में पूरा कर लिया जाएगा। 8 दिसंबर को चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार द्वारा सिर्फ हिमाचल की चुनावी तारीखों का ऐलान किए जाने के बाद पत्रकारों ने उन पर सवालों की बौछार कर दी। उनसे पूछा गया कि एक साथ दोनों राज्यों में चुनाव क्यों नहीं कराए जा रहे, इसके पीछे क्या वजह है ?
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि किसी भी नियम का उल्लंघन नहीं किया गया है। कुमार ने कहा, ‘दोनों राज्यों की विधानसभाओं की समाप्ति के बीच 40 दिनों का अंतर है। नियमों के अनुसार, यह कम से कम 30 दिन होना चाहिए ताकि एक परिणाम दूसरे को प्रभावित न करे।’ गुजरात विधानसभा का कार्यकाल फरवरी में और हिमाचल प्रदेश का कार्यकाल जनवरी में समाप्त हो रहा है। दोनों राज्यों में बीजेपी सत्ता में है।

Read More »

गौशाला का दीपावली तक शुभारम्भ करने का निर्देश

कानपुरः जन सामना डेस्क। जिलाधिकारी विशाख जी0 ने मंगलवार को ब्लॉक भीतरगाँव के बिरहर गाँव स्थित नव निर्मित गौशाला का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान को निर्देशित करते हुए कहा कि 10 दिनों में गौशाला के मार्ग का इंटरलॉकिंग का कार्य युद्ध स्तर पर पूर्ण किया जाये और दीपावली तक गौशाला का शुभारंभ कराया जाये।
उन्होंने ग्राम प्रधान को निर्देशित करते हुए कहा कि भूसा बैंक की स्थापना कर नैपियर ग्रास लगाई जाये। वहीं जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि बृहद गौशाला का क्रियान्वयन सुनिश्चित किए जाने हेतु यथाआवश्यक केयर टेकर तैनात करें।

Read More »

भारत माता के लौह लाडले थे जयप्रकाश नारायणः डॉ0 भवानीदीन

हमीरपुरः सत्येन्द्र कुमार। आजादी के अमृत महोत्सव की प्रासंगिकता को देखते हुये वर्णिता संस्था के तत्वावधान मे विमर्श विविधा के अन्तर्गत जिनका देश ऋणी है के तहत लोक आन्दोलन के अग्रेता लोकनायक जय प्रकाश नारायण की जन्मदिन पर आज श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुये कहा कि जे पी सही मायने भारत माता के लौह लाडला थे। ये जीवन भर देश सेवी रहे, इनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। इनके बचपन का नाम बउल था, ये बचपन से ही सरल और संवेदनशील थे,ये मेधावी छात्र रहे, इनकी साहित्य मे भी रुचि रही, ये गांधी जी के असयोग आन्दोलन में 19 वर्ष की उम्र में प्रतिभागी हुये। ये 1922 मे अमरीका पहुंचे। वहां से बी ए और एम ए किया। जे पी ने अमरीका मे अर्थाेपार्जन के लिए कई कामों के साथ साथ बूटपालिश भी की। ये 1929 मे भारत लौट आये। इनकी 1929 में गांधी जी से भेट हुई, ये कई बार जेल गये। जे पी की नेहरू जी से भी मुलाकात हुई। आगे चलकर जे पी ने समाजवादी सोशलिस्ट पार्टी की स्थापना की,1954 मे जे पी विनोबा भावे के सर्वाेदय आन्दोलन से जुड गये, 1960 मे ये पुनः राजनीति से जुड गये।

Read More »

मेरे दैनिक जीवन में आयुर्वेद की उपयोगिता विषयक प्रतियोगिता 13 को

कानपुर। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा0 बृजेश सिंह कटियार ने बताया है कि सप्तम आयुर्वेद दिवस के अन्तर्गत हर दिन हर घर आयुर्वेद कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। इस कार्यक्रम में ‘मेरे दैनिक जीवन में आयुर्वेद की उपयोगिता’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन जनपद में 13 अक्टूबर को विकास नगर स्थित जय नारायण विद्या मन्दिर में प्रातः 10 बजे से मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में किया जायेगा।
उन्होंने भाषण प्रतियोगिता से सम्बन्धित नियम, विवरण के बारे जानकारी देते हुये बताया कि इस प्रतियोगिता में कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राएँ पात्र होंगे। प्रत्येक विद्यालय से अधिकतम 3 छात्र (एक कक्षा से अधिकतम एक छात्र) ही अनुमन्य होंगे। इस प्रतियोगिता में प्रतिभागिता का कोई शुल्क नहीं है, प्रतियोगिता में प्रत्येक प्रतिभागी को भाषण हेतु 3 मिनट का समय दिया जायेगा, निर्णायक मण्डल द्वारा प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को पुरस्कार के रूप में क्रमशः रू0 5100/-, रू0 2100/- एवं रू0 1100/- प्रदान किया जायेगा।

Read More »